Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Friday (7 February 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | शुक्रवार का टैरोकार्ड राशिफल: वृष और कुंभ राशि के लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है, तुला राशि वालों का कारोबार बढ़ सकता है

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Friday (7 February 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

7 फरवरी, शुक्रवार को मेष राशि वालों के करियर में फायदेमंद बदलाव हो सकते हैं। वृष राशि के लोगों को करियर में प्रमोशन मिल सकता है। कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में अच्छा दिन रहेगा।

तुला राशि वालों का कारोबार बढ़ सकता है। वृश्चिक राशि के लोगों को करियर में बड़े बदलाव या निवेश के मौके मिल सकते हैं। कुंभ राशि वालों के करियर में प्रमोशन या इन्क्रीमेंट होने की उम्मीद है।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष (सिक्स ऑफ स्वोर्ड्स)

आज छोटी-छोटी बातों को लेकर फालतू चिंताओं से घिरे रहेंगे। वास्तविकता और सपने में अंतर होता है। इस सच को स्वीकार करें। निराशा से बचें। उत्साहित मन से वर्तमान को खुशी से स्वीकार करें। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। जो पैसा आने की उम्मीद है, वो नही मिल पाएगा। आपकी कोशिशें बिना रुकावट पूरी हो सकती हैं। चतुराई से आप सफल होंगे।

करियर: करियर में कुछ बदलाव हो सकता है। जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नौकरी छोड़ने का विचार बन सकता है। कार्यशैली में सुधार करें। कोई जोखिम न लें। प्रेम: रिश्तों में ताजगी और रोमांस महसूस होगा। ये समय है जब आप अपने साथी के साथ अपने संबंधों को नया रूप देने की कोशिश करेंगे। कुछ असहमति या भ्रम भी हो सकता है, इसलिए अपने साथी के विचारों और भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। स्वास्थ्य: सेहत में सुधार हो सकता हैं, लेकिन शरीर में कमजोरी या दर्द भी रहेगा। आराम और हल्का व्यायाम करें। ध्यान और योग से मानसिक और शारीरिक स्फूर्ति रहेगी। भाग्यशाली रंग: स्काई ब्लू , भाग्यशाली अंक: 2

वृषभ (एट ऑफ पेंटैकल्स)

आपके भरोसे को आघात पहुंचेगा। किसी के बारे में बुरा नहीं सोचें। किसी को इमोशनल तकलीफ न दें। वाणी में मधुरता लाएं। कष्ट से छुटकारा मिलेगा। सारे काम आसानी से पूरे होंगे। खुद को अंडर एस्टिमेट न करें। अपनी तार्किक बुद्धि का उपयोग करें। भावनात्मक स्थिति उत्तम रहेगी। आर्थिक तंगी से विशेष कार्य स्थगित करना पड़ेगा। आज का दिन आपकी मेहनत और समर्पण का है। अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाएं।

करियर: करियर में आपको अपने काम में कुछ नया करने का मौका मिलेगा। मेहनत के कारण किसी प्रोजेक्ट में प्रमोशन या पहचान मिल सकती है। आप किसी नई स्किल या ज्ञान में निवेश करेंगे, तो वह भविष्य में लाभकारी साबित होगा। खुद को अपडेट रखने की जरूरत है। प्रेम: आपके रिश्ते रोमांचक और प्यार भरे रहेंगे। साथी के साथ कुछ नया और मजेदार करने के लिए बढ़िया समय है। कभी-कभी आप दोनों की राय एक जैसी नहीं हो सकती या आप थोड़ा उलझा हुआ महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य: मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग करें। इस समय आपको शरीर के छोटे-मोटे दर्द, जैसे पीठ और कंधे में दर्द का सामना करना पड़ सकता है। हल्के व्यायाम पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग: भूरा, भाग्यशाली अंक: 4

मिथुन (नाइन ऑफ वांड्स)

नए लोगो से घनिष्ठता बढ़ेगी। किसी से मतभेद होने की आशंका है। खुद को समय दें। वाणी में सयंम रखना बेहद जरूरी है। अपने व्यक्तिव पर विशेष ध्यान दें। सभी से विनम्रता के साथ मिलें। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। बड़े समारोह का आयोजन करने के लिए जिम्मेदारी आप पर आ सकती है। छोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दिनभर थकान हो सकती है। नया खर्चा हो सकता है। मानसिक उलझनें बढ़ सकती हैं। अग्नि से दूर रहें।

करियर: सहकर्मियों और उच्चाधिकारियों के साथ संवाद बढ़ाने की जरूरत है, ताकि आपके विचारों को समर्थन मिले। कोशिश करें किसी भी अवसर का पूरा लाभ उठाएं। प्रेम: प्रेम जीवन में कुछ नया अनुभव हो सकता है। सिंगल लोग किसी नए इंसान से मिलकर अपने दिल की आवाज सुन सकते हैं। आपके रिश्ते में उत्साह और नएपन की कमी नहीं होगी। पार्टनर के साथ समय बिताना आपके बंधन को गहरा करेगा। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में ऊर्जा बढ़ेगी। शारीरिक गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दें। दौड़ना या वॉक करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। तनाव से बचने के लिए शांत रहने की कोशिश करें। भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 1

कर्क (डेविल)

आर्थिक रूप से मजबूत होने से मन प्रसन्न रहेगा। सभी काम में सफलता प्राप्त हो सकती है। पुराने रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। इससे मन खुश रहेगा। आर्थिक समस्याओं से निजात मिलेगी। नए प्रोजेक्ट, गृह निर्माण शुरू करने के लिए अच्छा समय है। आपके भीतर कुछ आंतरिक संघर्ष और नकारात्मक सोच आ सकती है। दोबारा विचार करने की आवश्यकता है। अपनी कमजोरियों को पहचानें।

करियर: करियर में मुश्किल परिस्थिति का सामना कर सकते हैं। आपकी मानसिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। पुराने प्रोजेक्ट को लेकर तनाव हो सकता है। अपने काम में बदलाव का मन बना सकते हैं। प्रेम: रिश्ते में झूठी उम्मीदें और भ्रम से बाहर आएं। आपको अपने साथी के साथ अपने मुद्दों को स्पष्ट रूप से साझा करने की आवश्यकता हो सकती है। गलत आदत में फंसे हैं, तो सुधारने के लिए दोनों का सहयोग जरूरी होगा। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव और चिंता का असर शारीरिक रूप से महसूस हो सकता है। अव्यवस्थित जीवनशैली से बचने की आवश्यकता है। यह समय ध्यान और योग की प्रैक्टिस करने का है। भाग्यशाली रंग: ग्रे, भाग्यशाली अंक: 2

सिंह (हैंग्ड मेन)

आज आपको स्थिति को दोबारा समझने की जरूरत है। यह समय बदलाव की तैयारी का है। इसके लिए आपको त्याग करने और धैर्य रखने की जरूरत होगी। अपना नजरिया बदलने से आपको नए अवसर मिल सकते हैं। किसी मामले में फंसे हुए हैं, तो स्थिति को अलग दृष्टिकोण से देखना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

करियर: किसी अटकी हुई योजना या निर्णय पर नए सिरे से विचार करने की आवश्यकता हो सकती है। किसी सहकर्मी या बॉस के साथ तनाव हो सकता है। इसे सुलझाने के लिए आपको समझदारी और धैर्य से काम लेने की जरूरत होगी। प्रेम: अपने रिश्तों को फिर से परखने का मौका मिलेगा। यह समय अपनी भावनाओं और सोच को स्पष्ट करने का है। किसी रिश्ते में अनिश्चितता या दूरी महसूस हो रही है, तो यह समय उसे नया दृष्टिकोण देने का है। स्वास्थ्य: शारीरिक थकावट और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग से लाभ हो सकता है। काम के दबाव से बचने के लिए खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से आराम देना जरूरी है। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 3

कन्या (फाइव ऑफ वैंड्स)

बिजनेस करने वालों के लिए शुभ दिन है। चुनौतियां आएंगी, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। आपकी निराशा आनंद में बदल सकती है। मित्रों से सहयोग की उम्मीद कर रहे हैं तो निराशा हाथ लगेगी। किसी स्त्री की मदद मिल सकती है। शांत भाव से रहें शाम तक चीजें सुधर जाएगी।

करियर: कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। शांतिपूर्वक समाधान ढूंढने की कोशिश करें। बड़े प्रोजेक्ट में आपकी भूमिका बढ़ सकती है। टीम के साथ तालमेल रखने के लिए बातचीत करें। प्रेम: प्रेम जीवन में तनाव हो सकता है। आपके पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं। यह समय समझने और एक-दूसरे के दृष्टिकोण को जानने का है। सिंगल हैं, तो रिश्ते के मामले में कोई निर्णय लेने से पहले पूरी तरह से सोचें। आक्रोश को शांत करने के लिए संवाद बहुत जरूरी होगा। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में शारीरिक थकावट महसूस हो सकती है। लगातार कार्य में व्यस्त रहने से मानसिक तनाव और चिंता हो सकती है। आराम और पर्याप्त नींद जरूरी होगी। मानसिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए ध्यान और प्राणायाम से मदद मिल सकती है। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5

तुला (सेवन ऑफ पेंटाकल्स)

कुछ दुविधा की स्थिति रहेगी। आपको रिस्क लेना ही पड़ेगा। मानसिक अधीरता बढ़ेगी। इस पर नियंत्रण करना आवश्यक है। कोई भी शुरुआत अच्छी होगी और कष्टकारी स्थितियों का अंत होगा। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। सीरियसली सोचें फिर जवाब दें। नए अनुबंध होंगे। मन पसंद व्यक्ति से मुलाकात खुशियों को बढ़ा देगी। किसी असहाय की मदद करना पड़ सकती है।

करियर: कारोबार में बढ़ोतरी की संभावना है, लेकिन आपको अपने निवेश पर विचार करना होगा। कार्यक्षेत्र में अब आप अपनी मेहनत का फल पाने के करीब हैं। आपने लंबी अवधि के लक्ष्यों को ध्यान में रखकर काम किया है, तो यह समय उन प्रयासों के परिणामों को देखने का है। प्रेम: रिश्तों में स्थिरता आएगी। आपको अपने पार्टनर के साथ बातचीत और स्पष्टता की आवश्यकता हो सकती है। इस समय एक दूसरे के प्रति अधिक धैर्य और समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। यदि आप सिंगल हैं, तो कुछ विचारशील निर्णय लेने का समय है। जिससे आप अपने भावी रिश्ते को सही दिशा में ले जा सकें। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में आपको थकावट और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपको मानसिक शांति रखने के लिए समय पर आराम और ध्यान करने की आवश्यकता होगी। शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए नियमित व्यायाम और पौष्टिक आहार पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग: कत्थई, भाग्यशाली अंक: 8

वृश्चिक ( सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स )

आज आपको दिल के बजाय दिमाग का इस्तेमाल लेना ही सफलता के नए पायदान पर पहुंचा देगा। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। सामजिक प्रतिष्ठा, यश और कीर्ति बढ़ेगी। वित्तीय समस्या समाप्त होगी। भौतिक साधनों पर धन खर्च होगा। विशेष कार्य पूरा होगा। आपके धैर्य , लगन और कर्मठता से अच्छे फल मिलेंगे। परीक्षा या इंटरव्यू में सफलता प्राप्त हो सकती है।

करियर: करियर में बड़ा बदलाव या निवेश का अवसर सामने आ सकता है। आप नई योजनाओं पर काम कर रहे हैं, तो उनके सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। अपने वित्तीय फैसलों पर ध्यान दें। खुद का बिजनेस चला रहे हैं, तो निवेश बढ़ाने और नए व्यापारिक रिश्ते बनाने का अच्छा मौका है। प्रेम: प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी। आपके साथी के साथ बॉन्डिंग मजबूत होगी। आप दोनों एक-दूसरे के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करेंगे। जिससे समझदारी और विश्वास बढ़ेगा। आप सिंगल हैं तो मजबूत और स्थिर संबंध के लिए सही व्यक्ति से मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामलों में थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। शारीरिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचने के लिए आपको खुद को आराम देना होगा। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान और योग का अभ्यास करें। भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, भाग्यशाली अंक: 4

धनु (वन ऑफ कप्स )

आज कुछ नया बदलाव आएगा। ज्यादा सोच समझकर बोलें। संदेह और जलन के भाव मन में आ सकते हैं। पुराने विवाद में समझोता कर सकते हैं। धनहानि होने की आशंका है। अकेले काम न करें। सभी के साथ मिल कर काम करेंगे तो अच्छी सफलता मिलेगी। अधिकारीयों से नजदीकी बढ़ेगी। मन शांत और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। पुराने मुद्दों का हल मिलेगा। नए सिरे से जीवन की शुरुआत करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

करियर: आपके रचनात्मक विचारों की तारीफ होगी। मार्केटिंग, डिजाइनिंग और लेखन जैसे क्षेत्रों में नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। पुराने क्लाइंट या सहयोगी से लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम: पार्टनर के साथ गहरा भावनात्मक कनेक्शन बनेगा। रिश्तों में प्यार और सम्मान बढ़ेगा। सिंगल लोगों के लिए नया और रोमांचक प्रेम संबंध शुरू हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य: मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन पेट की समस्याओं से सावधान रहें। हल्का भोजन करें। हाइड्रेटेड रहना आपके लिए फायदेमंद होगा। योग और ध्यान करने से तनाव कम होगा। मानसिक संतुलन बेहतर होगा। भाग्यशाली रंग: आसमानी नीला, भाग्यशाली अंक: 7

मकर (पेज ऑफ वांड्स)

किसी की गलती को भूलकर उसे क्षमा करेंगे। आपके दुश्मन प्रबल रहेंगे , लेकिन किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। वैवाहिक कामों में व्यस्तता रहेगी। रिश्तेदारों से निराशा मिल सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है। स्थितियां बिगड़ सकती हैं और नुकसान हो सकता है। पैसों के इन्वेस्टमेंट के लिए समय अच्छा है। आज शेयर बाजार में निवेश न करें।

करियर: नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। मार्केटिंग, मीडिया और रिसर्च से जुड़े लोगों के लिए दिन खास रहेगा। नई नौकरी की तलाश में हैं तो अच्छा मौका प्राप्त हो सकता है। किसी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होना आपकी स्किल्स को निखारेगा। प्रेम: रिश्ते में नयापन महसूस करेंगे। पार्टनर के साथ रोमांचक योजनाएं बनाएंगे। सिंगल लोगों के लिए आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात के संकेत हैं। पारिवारिक संबंधों में संवाद बढ़ाएं। स्वास्थ्य: शारीरिक ऊर्जा भरपूर रहेगी, लेकिन सिरदर्द या थकान से बचें। नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। मानसिक तनाव से बचने के लिए खुले स्थानों में समय बिताना फायदेमंद होगा। भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 9

कुंभ (नाइन ऑफ पेंटाकल्स)

काम की आपाधापी को कम कर आराम करें। परेशानी से राहत मिलेगी। सामाजिक कामों में शामिल होंगे। थोड़ी आर्थिक तंगी रहेगी, लेकिन परिस्थितियां अच्छी होंगी। स्थान परिवर्तन के योग हैं। नए मकान में प्रवेश कर सकते हैं। इच्छाएं पूरी होंगी।

करियर: बिजनेस की योजनाएं सफल होंगी। बिजनेस करने वालों को नए निवेश के मौके मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी और वित्त से जुड़े लोगों के लिए फायदेमंद दिन रहेगा। सीनियर आपकी तारीफ करेंगे। प्रमोशन या इन्क्रीमेंट होने की उम्मीद है। प्रेम: रिश्तों में स्थिरता और भरोसा बढ़ेगा। पार्टनर के साथ भविष्य की योजना बनाएंगे। अविवाहित लोग अपने लिए सही जीवनसाथी की तलाश में आगे बढ़ सकते हैं। बातचीत से रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। त्वचा और बालों की देखभाल पर ध्यान दें। मानसिक शांति के लिए प्रकृति के करीब समय बिताना फायदेमंद रहेगा। नियमित योग और ध्यान मन को शांत रखेगा। भाग्यशाली रंग: रॉयल ब्लू, भाग्यशाली अंक: 7

मीन (फोर ऑफ वांड्स)

सभी प्रकार की वित्तीय समस्याएं समाप्त होंगी, लेकिन रुकावटें आ सकती हैं। अपनी स्थिति से निपटने के लिए आपको किसी विशेष व्यक्ति से सलाह लेना चाहिए। टेंशन से दूर रहें। पुरानी बातें सोचकर डर सकते हैं। निराशा से बचें। जो खोया है उससे अधिक प्राप्त होगा। परिवार और दोस्तों के साथ खास पल बिताने का मौका मिलेगा।

करियर: कार्यक्षेत्र में टीमवर्क से सफलता मिलेगी। बड़े प्रोजेक्ट्स की डेडलाइन पूरी करने में सफलता मिलेगी। रियल एस्टेट, इवेंट मैनेजमेंट और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। प्रमोशन या तारीफ भी मिलेगी। प्रेम: रिश्तों में प्यार और भरोसे की भावना मजबूत होगी। पार्टनर के साथ रोमांटिक पल साझा करेंगे। शादी या सगाई की योजना बन सकती है। अविवाहित लोगों को रिश्ते का अच्छा ऑफर मिल सकता है। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से फिट महसूस करेंगे। पेट और पाचन से जुड़ी समस्याओं का ध्यान रखें। मानसिक स्वास्थ्य के लिए सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लें। डांस या हल्की कसरत मूड को बेहतर बनाएगी। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 9

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *