Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Friday (6 June 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | शुक्रवार का टैरोकार्ड राशिफल: वृष राशि वालों के करियर में तरक्की मिल सकती है, कर्क राशि वालों को नौकरी में बदलाव से परेशानी हो सकती है

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Friday (6 June 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

6 जून, शुक्रवार को मेष राशि वालों के रुके काम पूरे करने के लिए सही समय है। वृष राशि वालों के करियर में तरक्की या नई जिम्मेदारी की बात हो सकती है। कर्क राशि के लोग नौकरी में बदलाव से परेशानी हो सकती है। कन्या राशि वालों के लिए नई नौकरी शुरू करने का अच्छा समय है। कुंभ राशि वालों को नई नौकरी या बेहतर मौके मिल सकते हैं।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – टेम्परेन्स

आज का दिन संतुलन और तालमेल सिखाएगा। घर का माहौल शांत और मददगार रहेगा। बड़ों से साथ मिलेगा, वहीं बच्चों की किसी सफलता से खुशी होगी। परिवार के रिश्तों में प्यार बना रहेगा, लेकिन कुछ मामलों में धीरज रखना जरूरी होगा। व्यापार में धीरे-धीरे फायदा होगा। पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। कोई धार्मिक या पारिवारिक कार्यक्रम हो सकता है। पुराने झगड़ों को बातचीत से सुलझाने का मौका मिलेगा। किसी करीबी से आपका रिश्ता और गहरा होगा।

करियर- रुके हुए कामों को पूरा करने का यह सही समय है। नौकरी में बदलाव से जुड़े फैसले में सफलता मिल सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिलेगी। तरक्की को लेकर बातचीत हो सकती है। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जो लोग मिलकर काम कर रहे हैं, उन्हें अच्छा तालमेल बनाना होगा। करियर में कोई भी पक्का फैसला लेने से पहले सोच लें। प्रेम- प्यार में समझदारी और धैर्य की जरूरत है। अपने साथी से मनमुटाव होने की संभावना है, लेकिन आपस में बात करने से स्थिति सुधर सकती है। जो लोग अपने रिश्ते को नया नाम देना चाहते हैं, उन्हें परिवार से मंजूरी मिलने के संकेत हैं। शादीशुदा लोगों के बीच समझ और सहयोग बना रहेगा। अकेले लोगों की किसी जान पहचान वाले से नज़दीकी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य- सही दिनचर्या और समय पर आराम करने से आपको राहत मिलेगी। ब्लड प्रेशर या पाचन से जुड़ी शिकायतें हो सकती हैं। पुरानी बीमारियां फिर से न बढ़ें, इसका ध्यान रखें। योग और ध्यान मन को शांत रखने में मदद करेंगे। मौसम से होने वाली एलर्जी से सावधान रहें। लकी रंग – आसमानी, लकी नंबर – 7

वृषभ – क्वीन ऑफ स्वोर्ड्स

आज का दिन तर्क और स्पष्ट विचारों से भरा रहेगा। परिवार में किसी बड़ी उम्र की महिला का रोल महत्वपूर्ण हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई या भविष्य के बारे में फैसले लिए जा सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा, पर निवेश को लेकर सावधान रहें। व्यापार में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। घर में कोई छोटा कार्यक्रम या मेहमान आ सकते हैं। किसी पुराने मामले पर परिवार में बातचीत हो सकती है, जिससे रिश्तों में सफाई आएगी।

करियर- समझदारी और साफ सोच से आपको सफलता मिलेगी। नौकरी में फैसला लेने की आपकी क्षमता आपकी पहचान बनेगी। आपके बॉस या बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। तरक्की या नई जिम्मेदारी की बात हो सकती है। जो लोग नई नौकरी ढूंढ रहे हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम- रिश्तों में साफगोई जरूरी है। किसी बात को लेकर अपने प्रेमी से तेज आवाज में बातचीत हो सकती है, लेकिन बात को तर्क और शांति से सुलझाया जा सकता है। शादीशुदा लोगों को अपने जीवनसाथी से बातचीत पर ध्यान देना होगा। अकेले लोगों को किसी समझदार और आजाद ख्याल वाले व्यक्ति की तरफ आकर्षण हो सकता है। रिश्तों में भावनाओं से ज्यादा समझदारी का महत्व रहेगा। स्वास्थ्य- नींद में परेशानी हो सकती है। आंखों या गर्दन से जुड़ी दिक्कतें आपको परेशान कर सकती हैं। स्क्रीन पर ज्यादा समय न बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा। सही खाना और योग आपको मानसिक शांति देगा। अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। ध्यान करने से मन शांत और खुश रहेगा। लकी रंग – बैंगनी, लकी नंबर – 3

मिथुन – थ्री ऑफ स्वोर्ड्स

आज का दिन आपके लिए भावनात्मक रूप से थोड़ा मुश्किल हो सकता है। किसी पुराने झगड़े या परिवार में किसी बात पर सहमति न होने के कारण तनाव हो सकता है। बच्चों से जुड़ी कोई चिंता या निराशा हो सकती है। घर के माहौल में थोड़ी उदासी या अकेलापन महसूस हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन बिना मतलब के खर्च से बचें। व्यापार में किसी पार्टनर से विचारों में मतभेद हो सकता है। कोई खास मौका आने वाला था वह टल सकता है। आज आपको अपने करीबियों से खुलकर बात करना जरूरी होगा।

करियर- आपको निराशा या खुद को कमजोर महसूस हो सकता है। किसी जरूरी काम में देरी या किसी बात पर सहमति न होने का सामना करना पड़ सकता है। साथ काम करने वालों से जितनी मदद की उम्मीद थी उतनी न मिल पाने से काम में रुकावटें आ सकती हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो उस पर दोबारा विचार करना होगा। किसी की आलोचना या आपको नकारा जाना भावनात्मक रूप से परेशान कर सकता है, लेकिन आपको इससे सीखना होगा। प्रेम- प्यार के रिश्तों में मनमुटाव या दूरियां आ सकती हैं। किसी बात को लेकर गलतफहमी बढ़ सकती है। कोई पुराना रिश्ता दुख या पछतावे का कारण बन सकता है। शादीशुदा लोगों को अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। आज कोई भी फैसला लेने से पहले अपने दिल की बजाय दिमाग से काम लें। आपस में बातचीत बंद न करें और एक दूसरे को समय दें। स्वास्थ्य- दिल से जुड़ी चिंता, मानसिक थकान या दुख महसूस हो सकता है। उदासी या अकेलापन महसूस हो सकता है। पुराने दुख या ऐसी बातें जो आपको परेशान करती हैं आज फिर सामने आ सकती हैं। ध्यान और मेडिटेशन आपके लिए बहुत मददगार साबित होगा। लकी रंग – ग्रीन, लकी नंबर – 6

कर्क – सेवेन ऑफ स्वोर्ड्स

आज का दिन सावधानी और समझदारी से काम लेने का है। परिवार में किसी बात को लेकर कुछ छिपाव या गलतफहमी हो सकती है। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत है। घर के किसी सदस्य का व्यवहार आपको थोड़ा शक वाला लग सकता है। पैसों के मामलों में किसी की भी सलाह पर बिना सोचे-समझे भरोसा न करें। व्यापार में किसी साथी की ईमानदारी पर शक हो सकता है। कोई मौका मिल सकता है, लेकिन उसे अच्छे से जांच लें। परिवार के मामलों पर ईमानदारी से बात करें।

करियर- पीठ पीछे की बातों से सावधान रहें। कोई आपकी मेहनत का फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है। नौकरी में बदलाव की स्थिति आपको परेशान कर सकती है। तरक्की या किसी काम को लेकर कोई आपसे जल सकता है। सावधान रहकर ही आप सफल हो पाएंगे। आज अकेले ही अपनी योजनाओं पर काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। प्रेम- प्यार के रिश्तों में धोखा या गलतफहमी होने की संभावना है। किसी तीसरे व्यक्ति के आने से झगड़ा हो सकता है। शादीशुदा लोग अगर अपने जीवनसाथी से कुछ छुपाने की कोशिश करेंगे तो रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। अकेले लोगों को किसी से लगाव होगा, पर वह व्यक्ति शायद पूरी तरह से ईमानदार न हो। आज सच्चाई और बातचीत से ही रिश्ते बचाए जा सकते हैं। स्वास्थ्य- मानसिक तनाव और बेचैनी बढ़ सकती है। दिल की धड़कन या ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। अपनी सेहत की समस्याओं को अनदेखा न करें। योग और प्राणायाम से आपको आराम मिलेगा। कोई पुरानी बीमारी फिर से हो सकती है, इसलिए नियमित जांच कराना सही रहेगा। लकी रंग – सिल्वर, लकी नंबर – 1

सिंह – जजमेंट

आज का दिन अपने आप को परखने और फैसले लेने का है। परिवार में कोई पुराना मामला फिर से बातचीत में आ सकता है, लेकिन इस बार उसका हल निकलने की संभावना है। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। घर का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन फैसले सोच-समझकर लें। व्यापार में पुराने निवेश या फैसले आपको फायदा दे सकते हैं। कोई रुका हुआ काम फिर से शुरू हो सकता है। किसी पारिवारिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। पुराने रिश्तों से फिर से जुड़ाव हो सकता है।

करियर- यह समय है अपनी पिछली कोशिशों को देखने का। जो काम आप बहुत समय से कर रहे थे, उसका नतीजा आपको मिल सकता है। अपनी पुरानी नौकरी से जुड़ी कोई खबर आ सकती है या पहले साथ काम करने वाला कोई आपसे संपर्क कर सकता है। तरक्की या दूसरी जगह नौकरी बदलने के बारे में फैसला लिया जा सकता है। इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन में आपकी साफ बात और आत्मविश्वास आपकी ताकत बनेगा। प्रेम- रिश्तों में एक नई शुरुआत का संकेत है। जो लोग अपने पुराने रिश्ते से अलग हो चुके हैं, उन्हें किसी नए व्यक्ति से नजदीकी महसूस होगी या फिर से जुड़ने का मौका मिल सकता है। शादीशुदा लोगों को अपनी पुरानी गलतफहमियों को दूर करने का मौका मिलेगा। अकेले लोगों के लिए किसी पुराने जान पहचान वाले से फिर से प्यार भरा रिश्ता बनने की संभावना है। अपने दिल और दिमाग के बीच संतुलन रखना जरूरी होगा। स्वास्थ्य- यदि आप किसी बीमारी से परेशान थे तो आज की आपकी सही दिनचर्या और फैसले आपको भविष्य में स्वस्थ रखेंगे। आपको मानसिक स्पष्टता मिलेगी और आप पुरानी नकारात्मक सोच से छुटकारा पा लेंगे। पुरानी बीमारियों के इलाज में सफलता मिलेगी। आप अपने शरीर और मन दोनों में एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। नियमितता और खुद पर काबू रखने से आपको स्वास्थ्य लाभ होगा। लकी रंग – केसरिया, लकी नंबर – 4

कन्या – फोर ऑफ वॉन्ड्स

आज का दिन खुशियों और सबके साथ मिलकर मनाने का है। परिवार में कोई अच्छी खबर या कार्यक्रम हो सकता है, जैसे सगाई, शादी या नए घर में प्रवेश। बच्चों की सफलता पर आपको गर्व होगा। परिवार के लोगों से मिलना-जुलना बढ़ेगा और रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। व्यापार में पुराने किए गए प्रयासों का फायदा मिल सकता है। पैसों के मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। घर में सजावट या कोई नया बदलाव हो सकता है। परिवार के बंधन मजबूत होंगे और साथ में समय बिताने के मौके मिलेंगे।

करियर- स्थिरता और मिलकर काम करने का आपको फायदा मिलेगा। आज कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत के लिए आपकी तारीफ हो सकती है। साथ काम करने वाले और बड़े अधिकारी आपकी मदद करेंगे। कोई काम सफलता की ओर बढ़ सकता है। ऑफिस में किसी तरह का जश्न या टीम मीटिंग हो सकती है। नई नौकरी शुरू करने का यह अच्छा समय है। आत्मविश्वास और लगन से आपको नए मौके मिलेंगे। प्रेम- प्यार के जीवन में शांति और संतुलन का अनुभव होगा। रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा और आप अपने साथी के साथ कोई खास पल बिताएंगे। शादीशुदा लोगों को अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। सगाई या शादी की योजना बन सकती है। अकेले लोगों को किसी पारिवारिक कार्यक्रम में किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। रिश्ते में सुरक्षा और अपनापन महसूस होगा। स्वास्थ्य- पुरानी बीमारियों में आराम मिलेगा। परिवार के माहौल में खुशी होने से आपको मानसिक रूप से भी सुकून मिलेगा। आपको शारीरिक रूप से सक्रिय रहने की प्रेरणा मिलेगी। हड्डियों या कमर से जुड़ी कोई मामूली परेशानी हो सकती है, लेकिन नियमित व्यायाम से वह ठीक रहेगी। अपने खाने-पीने में संतुलन बनाए रखें। लकी रंग – हल्का पीला, लकी नंबर – 3

तुला – नाइन ऑफ वॉन्ड्स

आज का दिन आपको सावधान रहने और धैर्य रखने की परीक्षा ले सकता है। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे आपको थकान महसूस होगी। बच्चों को लेकर कोई चिंता हो सकती है। घर के किसी सदस्य की सेहत का ध्यान रखें। किसी पुराने झगड़े का हल ढूंढने की कोशिश करेंगे, लेकिन शायद पूरी तरह से हल न हो पाए। पैसों के मामले में सोच-समझकर खर्च करें। व्यापार में किसी पुराने काम पर दोबारा ध्यान देना पड़ सकता है। आज आपको अपना मनोबल बनाए रखना सबसे ज्यादा जरूरी होगा।

करियर- परेशानियां रहेंगी, लेकिन आप हार मानने वालों में से नहीं हैं। काम का बोझ ज्यादा हो सकता है, जिससे थकान महसूस होगी। किसी पुराने अधूरे काम को फिर से पूरा करने का मौका मिलेगा। आपके बॉस की उम्मीदों पर खरा उतरना थोड़ा मुश्किल लग सकता है, पर आपकी लगातार कोशिश उन्हें प्रभावित करेगी। नौकरी बदलने का विचार अभी छोड़ दें। सफलता में समय लग सकता है, पर आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी। प्रेम- रिश्तों में थकान या भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। किसी बात को लेकर अपने साथी से दूरियां बन सकती हैं, लेकिन बातचीत से स्थिति सुधर सकती है। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते को समय और समझदारी देनी होगी। अकेले लोगों के लिए यह समय खुद को समझने और अपनी कमियों को देखने का है। रिश्तों में धैर्य और विश्वास बनाए रखना आज बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य- आपको अपने शरीर को पूरा आराम और पोषण देना जरूरी होगा। मानसिक रूप से तनाव या चिंता रह सकती है। मेडिटेशन और हल्का व्यायाम आपको आराम देगा। कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या फिर से सामने आ सकती है, इसलिए नियमित जांच और सावधानी बरतें। पूरे दिन अपनी ऊर्जा को संतुलित रखने की कोशिश करें। लकी रंग – मरून, लकी नंबर – 9

वृश्चिक – फाइव ऑफ स्वोर्ड्स

आज का दिन बहस और झगड़े की स्थिति ला सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, खासकर किसी सदस्य की बात आपको बुरी लग सकती है। बच्चों के व्यवहार या पढ़ाई को लेकर चिंता हो सकती है। घर के माहौल में थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। पैसों को लेकर परिवार में अलग-अलग राय हो सकती है, निवेश करने में सावधानी जरूरी है। व्यापार में कोई साथी आपकी बातों को गलत समझ सकता है। आज अपने गुस्से से दूर रहें।

करियर- काम में मुकाबला बढ़ेगा और किसी साथी से झगड़ा हो सकता है। आपकी बातों को गलत तरीके से पेश किया जा सकता है, जिससे आपकी इज्जत पर असर पड़ सकता है। ऑफिस में होशियारी से काम लें और बहस करने से बचें। अपने बॉस से खुलकर बात करें। यदि आप टीम में काम कर रहे हैं, तो सब कुछ साफ-साफ बताएं। नई नौकरी या बदलाव का फैसला आज न लें। खुद पर काबू रखने से ही आप स्थिति को संभाल पाएंगे। प्रेम- प्यार के रिश्तों में तेज बहस या गलतफहमी हो सकती है। आपके साथी के शब्द आपको कठोर लग सकते हैं। पुरानी बातों को दोहराने से दूरियां बढ़ सकती हैं। शादीशुदा लोगों को अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। आज के दिन रिश्तों में धैर्य और बातचीत बनाए रखना जरूरी है। अकेले लोगों को प्यार के प्रस्ताव में ना या अनदेखी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य- किसी बात को लेकर मन अशांत रह सकता है। गुस्से और चिड़चिड़ापन से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। नींद पूरी न होने से थकान बढ़ेगी। आज अपने मन को शांत रखने के लिए ध्यान और गहरी सांस लेने की तकनीक अपनाएं। सही खाना खाएं और ज्यादा तनाव लेने से बचें। लकी रंग – गहरा नीला, लकी नंबर – 2

धनु – द फूल

आज का दिन नई शुरुआत, प्रयोग और उत्साह से भरा रहेगा। परिवार में कोई नई योजना बन सकती है या अचानक कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और उनका व्यवहार आपको खुश करेगा। कोई पुराना बोझ हल्का होगा जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। पैसों के मामले में नए मौके दिख सकते हैं, लेकिन खतरे को समझना जरूरी है। व्यापार में कुछ नया शुरू करने का विचार आपके मन में आ सकता है।

करियर- आप कुछ नया करने की हिम्मत करेंगे। नई नौकरी, अपना काम या कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए यह अच्छा समय है। भले ही पूरी योजना अभी साफ न हो, लेकिन आपका आत्मविश्वास आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। आपके साथ काम करने वाले शायद आपके विचारों को आसानी से न समझ पाएं, लेकिन आप अपना रास्ता खुद बना सकते हैं। छात्रों के लिए नए कोर्स या पढ़ाई की दिशा बदलने पर विचार हो सकता है। प्रेम- प्यार के जीवन में ताजगी और रोमांच महसूस होगा। नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है या किसी ऐसे व्यक्ति से आपका भावनात्मक जुड़ाव हो सकता है जिसकी आपने उम्मीद नहीं की थी। शादीशुदा लोगों को अपने साथी के साथ कुछ नया और मजेदार करने का मौका मिलेगा। हालांकि जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। अकेले लोगों के लिए आज का दिन नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। स्वास्थ्य- गलत खानपान या अनियमित दिनचर्या के कारण छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं। घूमने या मजेदार काम करने के दौरान चोट लगने का खतरा हो सकता है। मानसिक रूप से आप तरोताजा महसूस करेंगे, लेकिन ज्यादा उत्साहित होने से बचें। आज आपको अपने शरीर को पूरा आराम और ध्यान देना जरूरी है। लकी रंग – ग्रे, लकी नंबर – 4

मकर – पेज ऑफ पेंटाकल्स

आज का दिन नई संभावनाओं और सीखने के मौकों से जुड़ा है। परिवार में किसी युवा सदस्य की सफलता आपको खुशी दे सकती है। बच्चों से जुड़े किसी काम की शुरुआत होगी। घर के माहौल में उम्मीद और नई आशाएं जन्म लेंगी। निवेश या खरीदारी करने का विचार आपके मन में आ सकता है। व्यापार में कुछ नया सीखने और आजमाने का यह अच्छा समय है। संपत्ति या शिक्षा से जुड़ा कोई फैसला लिया जा सकता है। आज का दिन स्थिर लेकिन अच्छा रहेगा।

करियर- सीखने, रिसर्च करने और आगे बढ़ने का समय है। किसी ट्रेनिंग, कोर्स या नई जिम्मेदारी की शुरुआत हो सकती है। युवाओं के लिए नौकरी के नए मौके सामने आएंगे। जो लोग किसी परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें फायदा होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति से आपको मार्गदर्शन मिल सकता है। पैसों के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ की ओर कदम बढ़ाना चाहिए। प्रेम- प्यार के रिश्तों में आसानी और दोस्ती बनी रहेगी। नए रिश्ते की शुरुआत सोच-समझकर हो सकती है। अपने साथी से आपका भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा, लेकिन आपको अपने रिश्ते को समय देना होगा। शादीशुदा लोगों को अपने साथी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अकेले लोगों की जिंदगी में कोई समझदार और स्थिर सोच वाला व्यक्ति आ सकता है। स्वास्थ्य- आप अपने शरीर में ऊर्जा महसूस करेंगे और अपनी सेहत को लेकर जागरूक रहेंगे। कोई नया हेल्थ प्लान, डाइट या व्यायाम शुरू करना संभव है। युवा लोगों को थोड़ा पाचन या त्वचा से जुड़ी समस्या हो सकती है। मानसिक रूप से आप शांत और ध्यान केंद्रित रहेंगे। आज सेहत से जुड़ी नई आदतें अपनाने के लिए बहुत अच्छा दिन है। लकी रंग – ग्रीन, लकी नंबर – 3

कुम्भ – द वर्ल्ड

आज का दिन सफलता और सब कुछ पूरा होने का प्रतीक रहेगा। परिवार में सभी के बीच प्यार बढ़ेगा और किसी पुराने झगड़े का अंत होगा। बच्चों की सफलता से परिवार में खुशी आएगी। घर का माहौल अच्छा और उत्साह से भरा रहेगा। पैसों के मामलों में स्थिरता और फायदे के संकेत हैं। व्यापार में कोई बड़ा सौदा या सफल काम पूरा होने की संभावना है। परिवार में उत्सव या कोई कार्यक्रम हो सकता है। रिश्तों में मजबूती और एकता आएगी।

करियर- किसी लंबी यात्रा या काम का सफल अंत संभव है। तरक्की या वेतन में वृद्धि की उम्मीद बन रही है। नई नौकरी या बेहतर मौके मिल सकते हैं। आपके किए गए कामों की तारीफ होगी और आपको सम्मान मिलेगा। टीम में तालमेल अच्छा रहेगा, जिससे आपको काम में सफलता मिलेगी। इस समय धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखें। प्रेम- प्यार के जीवन में संतुलन और सब कुछ पूरा होने का अनुभव होगा। रिश्ते में गहराई आएगी और समझ बढ़ेगी। शादीशुदा लोगों के बीच मेल-जोल बढ़ेगा। अकेले लोगों को कोई खास व्यक्ति मिल सकता है, जो भविष्य में आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। आज खुलकर अपनी भावनाओं को व्यक्त करें। पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। स्वास्थ्य- आप अपने शरीर और मन दोनों को मजबूत महसूस करेंगे। नियमित व्यायाम और सही खाना खाने से आपकी सेहत बेहतर रहेगी। पुरानी बीमारियों में आराम मिलेगा। मानसिक तनाव कम होगा और मन खुश रहेगा। ध्यान और योग आपको मानसिक शांति देंगे। आज का दिन सेहत के लिए बहुत अच्छा है। लकी रंग – ब्राउन, लकी नंबर – 8

मीन – नाइट ऑफ वांड्स

आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की सक्रियता या कोई नई योजना बातचीत का विषय बन सकती है। बच्चों के साथ खेलने-कूदने या कहीं बाहर जाने का मौका मिलेगा। घर में उत्साह और चहल-पहल बनी रहेगी। पैसों के मामले तेजी से आगे बढ़ेंगे, नए निवेश या व्यापार के मौके मिल सकते हैं। परिवार में किसी नए सदस्य के आने की संभावना भी है। उत्सव या घूमने जाने के लिए आज का दिन अच्छा है।

करियर- करियर में तेजी और तरक्की का अनुभव होगा। नौकरी में बदलाव या कहीं और ट्रांसफर की खबर मिल सकती है। जो लोग अपना काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपनी ऊर्जा और आत्मविश्वास से आप अपने लक्ष्यों को आसानी से पा सकेंगे। कोई यात्रा या मीटिंग आपको सफलता दिला सकती है। प्रेम- प्यार के जीवन में उत्साह और रोमांच रहेगा। नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है या पुराने रिश्ते में नई ताजगी आएगी। अपने साथी के साथ बाहर जाने या किसी कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। शादीशुदा लोगों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी। अकेले लोगों को किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। अपने दिल की बात खुलकर कहें। स्वास्थ्य- मानसिक रूप से आप ऊर्जावान रहेंगे। व्यायाम और शारीरिक गतिविधि के लिए आज का दिन अच्छा है। चोट लगने से बचें और खुद को सुरक्षित रखें। सही खाना खाएं। तनाव से दूर रहकर आप अपनी सेहत को बेहतर बनाएंगे। लकी रंग – लाल, लकी नंबर – 6

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *