Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Friday (31 January 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | शुक्रवार का टैरोकार्ड राशिफल: धनु राशि वालों के इनकम सोर्स बढ़ेने के योग हैं और कुंभ राशि के लोगों को निवेश से फायदा मिल सकता है

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Friday (31 January 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

31 जनवरी, शुक्रवार को मेष राशि के लोग जल्दबाजी में फैसले न लें। मिथुन राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में गंभीर होने और ध्यान देने की आवश्यकता है। सिंह राशि के लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। तुला और वृश्चिक राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धनु राशि वालों के इनकम सोर्स बढ़ेंगे। कुंभ राशि वालों को निवेश से फायदा मिलेगा। मीन राशि वालों को करियर में तरक्की मिल सकती है।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष (टू ऑफ वांड्स)

खुद पर भरोसा रखें। आज काम करना आसान नहीं होगा। विरोधी अड़चनें पैदा कर सकते हैं। सही दिशा और कोशिश से आप सफल होंगे। धन हानि कि आशंका है। जिद्दी स्वभाव से बाहर निकलें। थोड़ी विनम्रता रखेंगे तो बिगड़ी बात बन जायेगी। कुछ गड़बड़ हो सकती है । भविष्य के लिए योजना बनाएं और अपने फैसलों पर भरोसा रखें। अपने विचारों और इच्छाओं को साफ तौर से जानने का दिन है ।

करियर: करियर में कुछ फैसलों पर दोबारा विचार करना पड़ सकता है। आपको अपने हुनर ​​पर भरोसा रखने की जरूरत है। नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। धैर्य रखें। जल्दबाजी में फैसले न लें। प्रेम: रिश्तों में धोखा हो सकता है। आपको ये तय करना होगा कि रिश्ते में आगे किस दिशा में जाना है। अपनी भावनाओं के बारे में साथी से खुले तौर पर बात करें। गलतफहमियां दूर होंगी। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में ध्यान देने की आवश्यकता है। मानसिक तनाव हो सकता है। खुद को आराम दें। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार आपकी सेहत ठीक रखेगा। लकी रंग: वार्म व्हाइट, लकी नंबर: 1

वृष (फोर ऑफ सॉर्ड्स)

असमंजस्य में रहेंगे। किसी निर्णय पर पहुंचना कठिन होगा। थकान और आलस्य भी रहेगा। ससुराल से धन प्राप्ति सुखद अनुभव देगी। संतान से थोड़ी टेंशन हो सकती है। काम में एकाग्रता रहेगी। कोई भी काम करने से पहले मन की आवाज सुनें।

करियर: आज काम धीमा हो सकता है। बहुत अधिक दबाव या जिम्मेदारी महसूस नहीं होगी, लेकिन यह एक अच्छा अवसर है आराम करने और अगली योजना बनाने का। काम पर ध्यान केंद्रित रखें। भविष्य के लिए रणनीति बनाएं। प्रेम: रिश्तों में शांति का माहौल रहेगा। किसी बात पर तनाव था, तो उसे सुलझाने का समय है। इस समय खुद को और अपने साथी को समय दें। जिससे आप दोनों एक-दूसरे से जुड़ सकें। सिंगल लोग आत्म-प्रेम और ध्यान में समय बिता सकते हैं। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधार होगा। शरीर और मन को आराम की जरूरत है। इस समय खुद को रिचार्ज करने के लिए योग या मेडिटेशन की दिशा में कदम बढ़ाएं। गहरी नींद और हल्का भोजन आपकी ऊर्जा को फिर से लाने में मदद करेगा। लकी रंग: केसरिया, लकी नंबर: 3

मिथुन (नाइट ऑफ पेंटाकल्स)

काम के महत्व को समझेंगे। किसी भी गलती को माफ कर देंगे। आत्मिक शांति और संतुष्टि महसूस होगी। धन से जुड़े काम पूरे होंगे। व्यापारियों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखेंगे तो उन्हें आसानी से पूरा कर पाएंगे। मेहनत ज्यादा होगी। जो भी काम करें, उसे पूरी मेहनत और धैर्य के साथ करें।

करियर: आपको कार्यक्षेत्र में गंभीर होने और ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी प्रोजेक्ट या काम में पूरी तरह से ध्यान देंगे। इससे सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। मेहनत को प्राथमिकता दें। सफलता निश्चित रूप से आएगी। प्रेम: रिश्तों में स्थिरता महसूस होगी। साथी से गहरी बातचीत होगी। भावनाओं की साझेदारी रास्ते को और मजबूत बना सकती है। सिंगल लोग पुराने संबंध को नई दृष्टि से सोच सकते हैं। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में संतुलित दिनचर्या का पालन करें। हल्का व्यायाम और उचित आहार आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाएंगे। तनाव से बचने के लिए थोड़ा आराम और ध्यान करें। लकी रंग: हरा, लकी नंबर: 4

कर्क (किंग ऑफ कप्स)

बेवजह परेशानी हो सकती है। इच्छा शक्ति मजबूत होगी। काम बांट लें। अकेले काम न करें। संयम और अनुशासन दोनों की जरूरत पड़ेगी। काम की रूपरेखा बनाएं। आज विरोधियों का दिन है। आप विचलित हो सकते हैं। यह समय खुद को समझने का है। अपने भीतर की शक्ति को पहचानें और इसे अपने निर्णयों में शामिल करें।

करियर: कार्यक्षेत्र में धैर्य और समझदारी की जरूरत होगी। शांति और विवेक से कठिन परिस्थितियों से निकल सकते हैं। नेतृत्व की भूमिका में आप दूसरों के लिए आदर्श बन सकते हैं। प्रेम: रिश्तों में गहराई और समझ बढ़ेगी। आप और आपका साथी एक दूसरे के विचारों और भावनाओं को समझेंगे। यह समय एक-दूसरे के प्रति समर्थन और सहानुभूति को साझा करने का है। सिंगल लोग किसी दोस्त के प्रति भावनाओं को नए तरीके से देख सकते हैं। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में मानसिक शांति को प्राथमिकता दें। चिंता दूर करने के लिए योग का अभ्यास करें। शारीरिक स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार फायदेमंद होगा। लकी रंग: ब्राउन, लकी नंबर: 5

सिंह (पेज ऑफ पेंटाकल्स)

साफ बात करें। खुश रहें। उत्साह और ऊर्जा से भरपूर दिन रहेगा । मेहनत अधिक करनी होगी, लेकिन आशाओं के अनुसार परिणाम नहीं मिलने से परेशान हो सकते हैं। भावनाओं को ठेस पहुंचेगी। आध्यात्मिक कामों में दिलचस्पी बढ़ाएं। शांति मिलेगी। अनजाने में किसी को चोट नहीं पहुंचाएं। छोटे कदमों से सफलता की दिशा में बढ़ते रहें। नई शुरुआत में उत्साह और संकल्प बनाए रखें।

करियर: काम में नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। मेहनत और लगन से काम करने की जरूरत होगी, ताकि अपनी मंजिल तक पहुंच सकें। नए कौशल को सीखने से पेशेवर जीवन में सुधार हो सकता है। प्रेम: रिश्तों में समझदारी बढ़ेगी। अपने साथी के साथ कुछ नया करने की सोच रहे हैं, तो अच्छा समय है। आप दोनों एक-दूसरे के विचारों को सम्मान देंगे। इससे आपके रिश्ते में और गहराई आएगी। सिंगल लोग खुद को समझने और प्यार को नए नजरिये से देखने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से आपको दिनचर्या में बदलाव करने की आवश्यकता हो सकती है। हल्का व्यायाम आपके शरीर को बेहतर बनाएगा। मानसिक शांति के लिए प्रणायाम करें। लकी रंग: बादामी, लकी नंबर: 2

कन्या (पेज ऑफ कप्स)

मिलकर काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। परिणय संबंधों में विश्वास मजबूत हो सकता है। व्यापारिक साझेदारी में लाभ होगा। प्रियजन के साथ सुखद लम्हे बिताएंगे। घर परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। यह समय खुद को नई दिशा में व्यक्त करने का है।

करियर: आपके जीवन में रचनात्मकता बढ़ेगी। नए विचार और नजरिये आपके कामों में बदलाव ला सकते हैं। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने का समय है, लेकिन धैर्य रखें और हर कदम सोच-समझकर उठाएं। प्रेम: रिश्तों में रोमांटिक पल बढ़ेंगे। आपके साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। आपके रिश्ते को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। सिंगल लोग खास व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं, जो भावनात्मक रूप से उन्हें समझेगा। स्वास्थ्य: मानसिक संतुलन महत्वपूर्ण होगा। मानसिक शांति और खुश रहने के लिए खुद को समय देंगे। नियमित ध्यान या आत्म-देखभाल से अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। लकी रंग: ऑलिव ग्रीन, लकी नंबर: 7

तुला (थ्री ऑफ कप्स)

सभी काम आपकी इच्छा अनुसार होंगे। परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे। रिश्तों में गहराई बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। विचारों को गोपनीय रखें। आर्थिक परेशानी आ सकती है। समस्या से बचने के लिए लोन लेना पढ़ सकता है। हौसले बुलंद रखें। यह समय जश्न मनाने और अच्छे समय का आनंद लेने का है।

करियर: कार्यक्षेत्र में टीम के साथ मिलकर काम करने से बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। समूह में सहयोग से सफलता की संभावना बढ़ेगी। आपकी मेहनत की तारीफ भी होगी। प्रेम: रिश्तों में खुशी बढ़ेगी। साथी के साथ अच्छे पल साझा करने का समय है। यह समय एक-दूसरे के साथ समझ और समर्थन को महसूस करने का है। सिंगल लोग किसी खास व्यक्ति से जुड़ सकते हैं। जिनके साथ वे सहज और खुश महसूस करेंगे। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन सकारात्मक रहेगा। अपनी दिनचर्या में थोड़ी सी और स्फूर्ति लाएं। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होगा। व्यायाम करना फायदेमंद होगा। लकी रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 6

वृश्चिक (टेन ऑफ वैंड्स)

आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। कोशिशों से सभी बाधाएं सुलझा लेंगे। थकान और सरदर्द रहेगा। वाणी पर नियंत्रण करना होगा। शारीरिक क्षमता से ज्यादा काम करना पड़ेगा। खुद को रखें और योजनाओं को सही तरीके से लागू करें।

करियर: कार्यक्षेत्र में कई कामों की जिम्मेदारी मिल सकती है। जो आपको थोड़ा दबाव महसूस करा सकती है। अपने कामों में संतुलन रखने और योजना से काम करके से समस्याओं को हल करने में सफल रहेंगे। किसी साथी से मदद लेने में संकोच न करें। प्रेम: रिश्तों में अपनी भावनाएं व्यक्त करने में कठिनाई हो सकती है। अपनी समस्याओं या चिंताओं को साथी से साझा करेंगे, तो आपके रिश्ते बेहतर होंगे। सिंगल लोग सोच-विचार में उलझ सकते हैं। सच्ची भावनाओं को समझने के बाद स्पष्ट फैसले लेंगे। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा और ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। मानसिक थकान और शारीरिक दबाव कम करने के लिए पर्याप्त आराम करें। लकी रंग: लाल, लकी नंबर: 4

धनु (द हर्मिट)

इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। नए व्यापार की शुरुआत होगी। दोस्तों के साथ मनोबल बढ़ेगा। सुख और शांति पूर्ण वातावरण रहेगा। किसी प्रकार कि सच्चाई उजागर होगी। जिससे आपको सही और गलत में अंतर महसूस होगा। जल्दबाजी से बचें। माता-पिता के मार्गदर्शन और सलाह से सफल होंगे।

करियर: कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका मन शांत रहेगा। अपने उद्देश्य पर पुनर्विचार करेंगे। एकांत में काम करना आपके लिए प्रभावी हो सकता है। जल्दबाजी से बचें। सोच-समझकर निर्णय लें। प्रेम: रिश्तों में गहरे संवाद की आवश्यकता हो सकती है। आप और आपका साथी एक-दूसरे से अपनी भावनाओं और विचारों को खुले दिल से साझा करेंगे। सिंगल लोग आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देंगे। किसी रिश्ते में कदम रखने से पहले खुद को समझने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य: मानसिक संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। ध्यान और आत्ममंथन से शांति और ताजगी महसूस करेंगे। नियमित योग और प्राणायाम से शरीर और मन दोनों को राहत मिलेगी। लकी रंग: केसरिया, लकी नंबर: 9

मकर (थ्री ऑफ वैंड्स)

दिन आपके लिए संभावनाओं से भरा रहेगा। भविष्य के नए अवसर मिल सकते हैं। बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे। आपकी कोशिशों के परिणाम दिखाई देंगे। आपके पास अपनी दिशा स्पष्ट करने का समय होगा। आप जो भी योजना बना रहे हैं, उसे साकार करने की दिशा में ठोस कदम उठाएं।

करियर: व्यवसायिक जीवन में आपको कुछ रोमांचक अवसर मिल सकते हैं। आपने पहले कुछ योजनाएं बनाई थीं, तो अब उनका वास्तविक रूप में कार्यान्वयन शुरू हो सकता है। इस समय, आपको अपनी मेहनत का सही फल मिल सकता है। सफलता की ओर एक नया रास्ता खुल सकता है। प्रेम: अपने साथी के साथ मिलकर नए लक्ष्य तय करेंगे। दोनों मिलकर अपने रिश्ते को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के बारे में सोचेंगे। सिंगल लोग ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं, जो उनके भविष्य के लिए उपयुक्त हो। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आपको मानसिक शांति की तलाश हो सकती है। हल्का व्यायाम और अच्छे से आराम करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। ध्यान और योग से अपनी ऊर्जा दोबारा बढ़ा सकते हैं। लकी रंग: सुनहरा, लकी नंबर: 7

कुम्भ (वन ऑफ स्वॉर्ड्स)

परिस्थितियां गम्भीर होंगी। दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश से लाभ होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आपके लिए दिन शुभ होगा। डरें नहीं निडरता से अपनी बात रखें। आपकी प्रशंसा होगी। इनकम बढ़ेगी। अपने मन की बात मानें। किसी भी भ्रम को सुलझाने में संकोच न करें।

करियर: कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय आपके सामने आ सकता है। आपकी सोच और तर्क शक्ति सबसे ज्यादा प्रभावी रहेगी। कुछ नया सीखने का अवसर मिल सकता है। जो आपको अपने लक्ष्य की ओर बढ़ाने में मदद करेगा। प्रेम: रिश्तों में पुराने मुद्दे पर स्पष्टता आ सकती है। अपने साथी के साथ ईमानदारी से खुलकर बातचीत करें। सिंगल लोग अपने दिल की आवाज सुनकर किसी रिश्ते के बारे में निर्णय ले सकते हैं। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में छोटी-मोटी समस्या हो सकती है। जिसे तुरंत सुलझाना जरूरी होगा। मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी भी चिंता को दबाने के बजाय उससे निपटने की कोशिश करें। लकी रंग: आसमानी, लकी नंबर: 9

मीन (क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स)

मानसिक शांति मिलेगी। सब अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। आपकी इमेज में सुधार होगा। ऊर्जा और साहस बढ़ेगा। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। परिवार में विशेष स्थान मिल सकता है। ससुराल के सहयोग से नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। आपकी स्पष्ट सोच और तेज निर्णय लेने की क्षमता आपको हर चुनौती से निपटने में मदद करेगी।

करियर: काम में आपको व्यवसायिक स्पष्टता और सूझ-बूझ की जरूरत होगी। आप बहुत सतर्क होकर किसी महत्वपूर्ण फैसले पर विचार करेंगे। आपका करियर प्रगति करेगा। किसी अन्य व्यक्ति की सलाह लेकर आप सफलता की दिशा में बढ़ सकते हैं। प्रेम: रिश्तों में भावनाएं स्पष्ट रूप से व्यक्त करने की आवश्यकता हो सकती है। आपकी सोच और समझ से रिश्ते को नई दिशा मिल सकती है। सिंगल लोग अपने दिल की बातों को साफ तौर पर समझ पाएंगे। निर्णय लेने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य: मानसिक स्थिति मजबूत होगी। तनाव से बचने के लिए अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखें। शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए नियमित व्यायाम और ताजगी को महत्व दें। लकी रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 3

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *