Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Friday (3 January 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | शुक्रवार का टैरोकार्ड राशिफल: तुला राशि वालों के करियर में तरक्की का दिन है, कन्या और धनु राशि वालों के काम की तारीफ हो सकती है

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Friday (3 January 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

3 जनवरी, शुक्रवार को मेष राशि वालों के कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनेंगी। वृष राशि वालों को फायदे के मौके मिलेंगे। कर्क राशि वालों के लिए करियर में कुछ नया शुरू करने का समय है। सिंह राशि वालों को नए अवसर मिल सकते हैं। कन्या और धनु राशि वालों के काम की तारीफ हो सकती है। तुला राशि वालों के करियर में तरक्की का दिन है। वृश्चिक राशि वालों के रुके काम शुरू हो सकते हैं। मकर राशि के लोग महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष (कार्ड: जजमेंट)

अपने विकास के लिए समय निकाल लेंगे। अतीत की घटनाओं को गहराई से सोचेंगे। आपका अनुभव बढ़ेगा। जागरूकता और नई समझ आएगी। आपको फैसले लेने में मदद मिलेगी। पुराने मुद्दे सुलझेंगे। मानसिक और भावनात्मक रूप से खुद को पहले से मजबूत और संतुलित महसूस करेंगे। नई शुरुआत, सकारात्मक दृष्टिकोण, और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

करियर: कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनेंगी। आपके विचारों की तारीफ होगी। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। इससे आपके काम सफल होंगे। नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। प्रेम: रिश्तों में ईमानदारी और स्पष्टता बढ़ेगी। पुराना विवाद हल हो सकता है। सिंगल लोग नए संबंध की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। दंपति के लिए प्रेम और समझदारी बढ़ाने का दिन रहेगा। भावनात्मक समर्थन मिलने से रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की देखभाल का दिन है। योग और ध्यान से मन शांत होगा। शारीरिक रूप से खुद को फिट महसूस करेंगे। खानपान पर ध्यान देंगे। मानसिक शांति आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगी। लकी कलर: बैंगनी, लकी नंबर: 9

वृषभ (कार्ड: नाइट ऑफ वॉन्ड्स)

उत्साह, गति, और जोश का माहौल रहेगा। नए काम में अपनी क्षमता आजमाने की कोशिश कर सकते हैं। रोमांचक यात्रा पर जाने का विचार कर सकते हैं। नई योजनाएं बनाना और उन्हें आत्मविश्वास और समर्पण से शुरू करना आपके लिए फायदेमंद होगा। आपके लिए सकारात्मक बदलाव का दिन रहेगा। अपने विचारों को स्पष्ट रूप से समझेंगे। तेजी से लक्ष्य की ओर बढ़ने की कोशिश करेंगे। आत्मविश्वास और साहस से सभी योजनाएं सफल होंगी।

करियर: कार्यक्षेत्र में आपको नए और फायदेमंद मौके मिल सकते हैं। रचनात्मकता, मेहनत, और समर्पण से हर काम में सफलता पाने में सक्षम होंगे। टीम के साथ बेहतर तालमेल बनाकर आप नई ऊंचाई छू सकते हैं। प्रेम: प्रेम में ताजगी और रोमांच का समय है। नए रिश्ते की तलाश में हैं, तो आपको साथी मिल सकता हैं। अपने साथी के साथ बिताए खूबसूरत पल आपके रिश्ते को गहराई देंगे। खास सरप्राइज आपके रिश्ते में खुशियां और नई ऊर्जा ला सकता है। स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेगा। एक्सरसाइज, योग रूटीन, या फिटनेस प्लान को अपनाने का यह सबसे उपयुक्त समय है। पर्याप्त नींद और संतुलित आहार लेने से आप खुद को तरोताजा और सक्रिय महसूस करेंगे। लकी कलर: गहरा हरा, लकी नंबर: 7

मिथुन ( कार्ड: द मून)

आपके मन में कई विचार एक साथ आ सकते हैं। जिससे निर्णय लेना कठिन हो सकता है। किसी भी बड़े कदम से पहले अपने अनुभव पर भरोसा करें। अपने डर और चिंताओं को पहचानकर उन्हें दूर करने की कोशिश करें। खुद को बेहतर तरीके से समझने के लिए किसी की मदद ले सकते हैं। सकारात्मक सोच और धैर्य से आपको सही रास्ता दिखेगा।

करियर: कामकाज में असमंजस की स्थिति बन सकती है। नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले सभी तथ्यों पर विचार करें। सहकर्मियों से मदद लेना फायदेमंद होगा। धैर्य और समझदारी से चुनौतियां पार कर पाएंगे। प्रेम: किसी भी गलतफहमी को दूर करने के लिए ईमानदारी से बातचीत करें। नए रिश्तों में कदम रखने से पहले सोच-विचार करें। अपने साथी के साथ अधिक समय बिताएं। स्वास्थ्य: आपकी मानसिक सेहत पर ध्यान देना आज बेहद जरूरी है। ध्यान और प्राणायाम आपको मानसिक शांति प्रदान करेंगे। नकारात्मक विचारों से बचें। सकारात्मक ऊर्जा में खुद को लगाएं। पर्याप्त आराम करें और संतुलित आहार लें। लकी कलर: हल्का नीला, लकी नंबर: 3

कर्क (कार्ड: द फूल)

आज आपको नए मौके और अनुभव मिलेंगे। आपके लिए साहस और जोखिम लेने का दिन है। आप किसी नए रास्ते पर कदम रख सकते हैं। चाहे वह करियर या व्यक्तिगत जीवन से जुड़ा हो। आपका आत्मविश्वास और उत्साह आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। बिना किसी डर के नए प्रयोग करें। यह समय आत्मविश्वास के साथ जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करने का है। आपके लिए ताजगी और नए विचारों से भरा दिन रहेगा।

करियर: आपके करियर में कुछ नया शुरू करने का समय है। नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी लेने से आप अपनी क्षमताओं को साबित कर सकते हैं। आपको नए अवसर मिल सकते हैं। जो भविष्य में फायदेमंद होंगे। यह समय प्रयोग करने और जोखिम उठाने का है। प्रेम: प्रेम में नयापन और रोमांच आएगा। आप सिंगल हैं, तो नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जो रिश्ते पहले से चल रहे हैं, उनमें नई ऊर्जा का संचार होगा। साथी के साथ नए अनुभव साझा करने से रिश्ता और मजबूत होगा। स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन नई गतिविधियों में भाग लेने से खुद को सुरक्षित रखें। शारीरिक रूप से सक्रिय रहने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। नई शारीरिक गतिविधियों या खेलों को आजमाना फायदेमंद हो सकता है। लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 1

सिंह (कार्ड: सेवन ऑफ पेंटाकल्स)

आज आपको अपनी कोशिशों के अच्छे नतीजे दिखेंगे। आप जो काम कर रहे हैं, उसमें सफलता मिल सकती है। आपके द्वारा की गई मेहनत धीरे-धीरे रंग लाएगी। आप यह महसूस करेंगे कि आपने सही रास्ते पर कदम रखा है। हालांकि, सफलता के लिए धैर्य और समय की जरूरत होगी। अब तक की मेहनत से संतुष्ट होने के बजाय आप अधिक मेहनत करने की कोशिश करेंगे, ताकि अपनी मंजिल तक पहुंच सकें।

करियर: आपने जो मेहनत की थी, उसका नतीजा दिखने लगेगा। नए अवसर मिल सकते हैं। आप अपने प्रयासों की समीक्षा करेंगे और समझेंगे कि किस दिशा में आपको मेहनत करने की जरूरत है। कुछ बदलाव करने से आप अधिक सफलता प्राप्त कर सकते हैं। प्रेम: अपने रिश्ते में अधिक संतुलन और समझ लाने की कोशिश करें। आप सिंगल हैं, तो किसी पुराने रिश्ते के बारे में सोच सकते हैं। दोबारा संपर्क बना सकते हैं। रिश्तों में ईमानदारी और मेहनत से खुशियां मिल सकती हैं। स्वास्थ्य: आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। आप अपने शरीर की जरूरतों को समझें। लंबे समय से चल रही बीमारी या समस्या का हल मिल सकता है। स्वास्थ्य की जांच करवाने और भविष्य के लिए सही दिशा तय करने का दिन है। लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 4

कन्या (कार्ड: पेज ऑफ पेंटाकल्स)

आपके लिए नए अवसर और सीखने की प्रक्रिया का दिन है। नई दिशा में कदम रखने के लिए तैयार रहें। आपकी मेहनत और समर्पण से आने वाले समय में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। यह समय अपने लक्ष्य पर ध्यान देने का है। लक्ष्य हासिल करने के लिए योजनाओं को साकार करने की कोशिश करेंगे। नए ज्ञान और समझ की प्राप्ति के लिए यह समय अच्छा है। अपनी कोशिशों के नतीजे देखेंगे। इससे आपका आत्मविश्वास और मजबूत होगा।

करियर: किसी नए क्षेत्र में कदम रखना चाहते हैं, तो उस दिशा में काम शुरू कर सकते हैं। आपके काम की तारीफ होगी। आपको योजनाओं में सफलता मिल सकती है। अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए धैर्य और मेहनत की जरूरत होगी। प्रेम: आप सिंगल हैं, तो किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। जो आपको सच्चा प्यार और समझ देगा। आप किसी रिश्ते में हैं, तो साथी से तालमेल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आप दोनों के रिश्ते में नई ऊर्जा आएगी। स्वास्थ्य: अपनी सेहत पर ध्यान दें। दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव लाकर आप अधिक फिट और स्वस्थ महसूस करेंगे। मानसिक शांति पाने के लिए ध्यान और योग की कोशिश करें। लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 2

तुला (कार्ड: थ्री ऑफ वॉन्ड्स)

आज आपका ध्यान भविष्य पर रहेगा। आप नए अवसरों की ओर बढ़ने के लिए तत्पर होंगे। आपकी योजनाएं धीरे-धीरे पूरी हो सकती हैं। यह समय उन्हें वास्तविकता में बदलने का है। आपको अपनी कोशिशों के अच्छे नतीजे प्रयासों मिलेंगे। आगे बढ़ने के लिए नई दिशा में कदम उठाने का समय है। जो आपने अब तक किया है, अब उसका फल मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास से भरे इस समय का सही उपयोग करें और अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखकर नए लक्ष्य तय करें।

करियर: करियर में प्रगति का दिन है। आपने जो भी प्रयास किए हैं, अब उनका अच्छा परिणाम मिलने वाला है। आपको अपनी योजनाओं को अगले स्तर पर ले जाने का मौका मिलेगा। यदि आप व्यापार में हैं, तो इसके अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। साझेदारी और सहयोग से सफलता मिलेगी। प्रेम: आपके और साथी के बीच विश्वास और समझ बढ़ेगी। यह समय किसी लंबी यात्रा या योजना के बारे में विचार करने का है। जिसमें आप दोनों एक-दूसरे के साथ आगे बढ़ सकते हैं। आप सिंगल हैं, तो किसी खास व्यक्ति से मिलकर रिश्ते की दिशा में एक कदम आगे बढ़ा सकते हैं। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आपको अच्छा महसूस होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी दिनचर्या में व्यायाम और संतुलित आहार शामिल करना न भूलें । लकी कलर: लाल, लकी नंबर: 3

वृश्चिक ( कार्ड: एट ऑफ वॉन्ड्स)

आप एनर्जेटिक रहेंगे। आपके जो काम रुके हुए थे, अब वे गति पकड़ सकते हैं। आपके जीवन में अचानक और तेजी से बदलाव होंगे। जिससे आप बेहतर महसूस करेंगे। किसी नई शुरुआत के बारे में सोच रहे थे, तो समय सही है। यह दिन सफलता और प्रगति का है। आपको अपनी योजनाओं को गति देने का मौका मिलेगा। जो रुकावट थीं, वो दूर हो सकती हैं। अपनी कोशिश को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए ये उपयुक्त समय है।

करियर: आप जो काम शुरू करेंगे, वो बहुत जल्दी सफल हो सकते हैं। आपके कामों की तारीफ होगी। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। बदलाव का स्वागत करें और नई योजनाओं में निवेश करने के लिए सही समय है। प्रेम: प्रेम में अचानक बदलाव हो सकता है। यदि आप किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने के बारे में सोच रहे हैं, तो समय सही है। आप और आपके साथी के बीच कनेक्शन बढ़ेगा। रोमांटिक संबंध में गति आएगी। नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। दिनभर की सक्रियता से आप अच्छे स्वास्थ्य का अनुभव करेंगे। हालांकि, मानसिक शांति रखना भी जरूरी होगा। तनाव कम करने के लिए ध्यान या योगाभ्यास करें। लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 8

धनु ( कार्ड: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स)

आपके पास दूसरों की मदद करने और उनकी जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर होगा। आपकी उदारता और दयालुता से किसी का जीवन बेहतर हो सकता है। किसी पुराने रिश्ते में समझ और सामंजस्य बनेगा। वित्तीय स्थिति में सुधार के संकेत हैं। आप पैसों से जुड़े फैसलों में सावधानी रखेंगे। ये दिन अपने संसाधनों को सही तरीके से इस्तेमाल करने और दूसरों की मदद करने का है। आपकी कोशिशों का सकारात्मक नतीजा मिलेगा। आपको संतुष्टि मिलेगी।

करियर: आपकी कोशिशों से वित्तीय फायदा हो सकता है। ऑफिस में आपके कामों की तारीफ हो सकती है। आपके साथी भी आपकी मदद करेंगे। किसी नए प्रोजेक्ट के लिए मौके मिल सकते हैं। प्रेम: रिश्ते में आप दोनों के बीच प्यार और सम्मान बढ़ेगा। सिंगल लोग किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। जो संतुलन और खुशियों से भरा होगा। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में आज आप खुद को अच्छा महसूस करेंगे। शारीरिक से ज्यादा मानसिक शांति पर ध्यान देने की जरूरत है। अपने स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार और नियमित व्यायाम की आदत बनाएं। मानसिक तनाव कम करने के लिए ध्यान करें। लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 6

मकर (कार्ड: एम्परर)

आज आपका आत्मविश्वास और शक्ति चरम पर होंगे। आप जो भी काम करेंगे, उसमें दृढ़ निश्चय और नेतृत्व क्षमता दिखाएंगे। ये समय किसी नए दिशा में फैसले लेने और अपने लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से तय करने का है। आपकी सोच में संतुलन होगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाएंगे। किसी भी परिस्थिति में धैर्य रखने से आपको सफलता मिल सकती है। ये दिन आपकी शक्ति और निर्णय क्षमता को साबित करने का है। पारिवारिक जीवन में भी आप एक मजबूत आधार रखेंगे।

करियर: आपके करियर में सफलता की नई राहें खुलेंगी। आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने का अवसर मिल सकता है। आपकी नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की क्षमता की तारीफ होगी। टीम में सम्मान बढ़ेगा। आप किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। प्रेम: प्रेम में तालमेल और समझ बनेगी। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आप दोनों के बीच नेतृत्व और जिम्मेदारी साझा करने का मौका मिलेगा। आप अपने साथी के साथ ज्यादा समय बिताएंगे और रिश्ते को मजबूत करेंगे। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आप अच्छा महसूस करेंगे। शारीरिक रूप से सक्रिय भी रहेंगे। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग करना फायदेमंद होगा। आप अपने स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदारी से काम लेंगे। अपनी सेहत का ख्याल रखेंगे। लकी कलर: लाल, लकी नंबर: 4

कुंभ ( कार्ड: टेन ऑफ कप्स)

परिवार और रिश्तों में सुख-शांति और प्रेम बढ़ेगा। ये दिन आपके दिल और मन को शांति देने वाला है। जहां आप अपने करीबी लोगों के साथ कुछ खुशी के पल बिताएंगे। पुराने मुद्दे सुलझ सकते हैं। आप नए सिरे से आगे बढ़ने के लिए तैयार होंगे। यह समय जीवन के अच्छे पहलुओं को पहचानने और उनका आनंद लेने का है। आपके आसपास का वातावरण सकारात्मक और खुशहाल रहेगा।

करियर: कार्यक्षेत्र में यह समय संतोष और सफलता का है। आपकी मेहनत और समर्पण का अच्छा परिणाम मिलेगा। नए मौके और प्रगति के रास्ते खुलेंगे। सही दिशा में कदम बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। साथ काम करने वालों के साथ संबंध मजबूत होंगे। प्रेम: प्रेम का माहौल होगा। आप किसी रिश्ते में हैं, तो रिश्ते में और अधिक समझ और भावनात्मक समर्थन मिलेगा। सिंगल लोग अपने जीवन में प्रेम का आनंद ले सकते हैं। यह समय प्रेम को समझने और अपनाने का है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में मानसिक शांति और संतुलन रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। यह समय खुद को आराम देने के साथ मानसिक और शारीरिक सेहत पर ध्यान देने का है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होगा। लकी कलर: गुलाबी, लकी नंबर: 3

मीन (कार्ड: सिक्स ऑफ कप्स)

आज आपके लिए शांतिपूर्ण और यादों से भरा दिन रहेगा। पुराने रिश्ते और पुरानी यादें ताजा होंगी। यह दिन आपको अपने अतीत से जुड़ी खुशी को फिर से जीने का मौका देगा। पुराने अनुभवों से कुछ महत्वपूर्ण सीख मिलेगी। यह दिन खुशी, संतुलन और सुकून का होगा। जिसमें आप अपने करीबी लोगों के साथ खास पल बिता सकते हैं। आपके भीतर पुरानी यादों का असर और आपके जीवन में कुछ अच्छे बदलाव लाने का समय है।

करियर: कार्यक्षेत्र में पुराने अनुभवों और सीखी हुई चीजों का लाभ मिलेगा। पुराने प्रोजेक्ट्स में सफल होंगे। आप अपने काम में कुशलता के साथ आगे बढ़ेंगे। जिससे कार्य स्थल पर आपकी पहचान और विश्वास बढ़ेगा। प्रेम: पुराने रिश्ते बेहतर हो सकते हैं। कोई पुरानी दोस्ती फिर शुरू हो सकती है। आप अपनी भावनाओं को सटीक रूप से व्यक्त करेंगे। रिश्तों को समझने और पार्टनर के साथ मधुर पल बिताने का समय है। आप सिंगल हैं, तो किसी पुराने दोस्त से नया संबंध बन सकता है। स्वास्थ्य: शारीरिक सेहत में भी सुधार हो सकता है। खासकर यदि आपने पहले से कोई सेहत संबंधी बदलाव किए हैं। यह समय खुद को आराम देने और मानसिक तनाव से मुक्त रहने का है। पुरानी आदतों को सुधारने का अवसर मिलेगा। लकी कलर: हल्का नीला, लकी नंबर: 2

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *