Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Friday (27 December 2024), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | शुक्रवार का टैरोकार्ड राशिफल: मेष और वृष राशि के लोग कार्यक्षेत्र में सफलता हो सकते हैं, कर्क और कन्या राशि वालों को नए अवसर मिलेंगे

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Friday (27 December 2024), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

27 दिसंबर, शुक्रवार को मेष और वृष राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। नौकरी और बिजनेस में मकर और मीन राशि वालों के कामों की तारीफ होगी।

कर्क और कन्या राशि वालों को कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। इनके अलावा धनु और कुंभ राशि वालों के कामकाज में रुकावटें आने की आशंका है।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – (कार्ड: सिक्स ऑफ वैंड्स)

आप जिस भी कार्य में जुटे हुए हैं, उसके परिणाम मिलने मे देरी हो सकती है। लगातार प्रयासों से ही उपलब्धियां मिलेंगी। रिस्क भी लेना पड़ सकता है। थोड़ा सा मनोबल कमजोर हो सकता है। निराश ना हों। आपको प्रसन्नता और आत्म संतोष भी मिलेगा। मित्रों की मदद मिलेगी। पूरा लाभ उठाएं। अपने विश्वास के साथ आगे बढ़ें।

करियर: कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। आपकी स्थिति में सुधार हो सकता है। दिन आपके लिए शुभ है। आप किसी महत्वपूर्ण काम पर ध्यान देंगे। प्रेम: आप किसी रिश्ते में हैं, तो आप दोनों के बीच सामंजस्य और विश्वास बढ़ेगा। सिंगल लोग भी रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। जो सुखद और सकारात्मक रहेगा। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में कोई समस्या नहीं होगी। आप शारीरिक रूप से ऊर्जावान रहेंगे। मानसिक शांति रखने के लिए थोड़ा समय खुद को दें। हल्की कसरत और संतुलित आहार से आपका दिन और भी बेहतर हो सकता है। लकी कलर: सुनहरा, लकी नंबर: 6

वृष (कार्ड: द वर्ल्ड)

पूर्णता और सफलता का दिन है। आपके संघर्ष और कोशिशों का नतीजा मिल सकता है। आपने जो मेहनत की है, वो पूरी होती नजर आएगी। नए अवसर खुलेंगे। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के करीब होंगे। दिन आपके लिए संतुष्टि और आनंद लेकर आएगा। आप जीवन के विभिन्न पहलुओं में संतुलन और सफलता महसूस करेंगे। अपने जीवन को पूरी तरह से अपनाएं और आने वाले नए अनुभवों के लिए तैयार रहें।

करियर: कार्यक्षेत्र में बड़े परिणाम मिल सकते हैं। लंबे समय से चल रहे प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। आपकी कोशिशों को पहचान मिलेगी। अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। आपकी प्रगति और समृद्धि का समय है। प्रेम: लव लाइफ में संतुलन और पूर्णता का दिन है। आप किसी रिश्ते में हैं, तो दोनों के बीच गहरा प्यार और समझ बढ़ेगी। सिंगल लोग नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। आज का दिन खुशहाल और संतुष्टि पूर्ण प्रेम जीवन का रहेगा। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शारीरिक तथा मानसिक रूप से सेहतमंद महसूस करेंगे। खुद की देखभाल करें। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार से स्वास्थ्य बेहतर बनेगा। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। लकी कलर: बैंगनी, लकी नंबर: 3

मिथुन (कार्ड: सिक्स ऑफ कप्स)

आज पुराना अच्छा समय और यादें वापस आ सकती हैं। आपको अतीत में लौटने और पुरानी बातें दोबारा जीने का मौका मिल सकता है। पुराने दोस्तों या परिवार से मुलाकात हो सकती है। आपको खुशी और शांति का अहसास होगा। खुद को शांत करने और पुराने रिश्तों को ताजगी देने का समय है। आप में सकारात्मक और भावनात्मक संतुलन बनेगा। आप अपने जीवन को नए तरीके से देखेंगे।

करियर: नौकरी और बिजनेस में पुराने कॉन्टैक्ट से फायदा मिल सकता है। पुराने प्रोजेक्ट पर काम होगा। पुराने अनुभवों से सीख मिलेगी। पुराने काम और संपर्कों को दोबारा जीने का समय है। प्रेम: प्रेम जीवन में पुराने रिश्तों और अनुभवों को नए नजरिये से देखेंगे। किसी रिश्ते में हैं, तो दोनों के बीच पुरानी समझ और प्यार को ताजगी मिल सकती है। सिंगल लोग पुराने दोस्त से संबंधों को शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में बड़ी समस्या नहीं होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से ठीक महसूस करेंगे। खुद को आराम और शांति दें। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग से खुद को संतुलित और स्वस्थ महसूस करेंगे। लकी कलर: गुलाबी, लकी नंबर: 6

कर्क (कार्ड: द फूल)

आपके लिए नई शुरुआत का समय है। नए मौके मिल सकते हैं। अपने डर खत्म होगा। नए अनुभव मिल सकते हैं। नई यात्रा शुरू हो सकती है। जो आपको जीवन में नए दृष्टिकोण और समझ देने वाली होगी। आपको सहजता और उत्साह के साथ आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कुछ नया शुरू करने का विचार कर रहे हैं, तो समय बिल्कुल सही है। खुद पर विश्वास रखें और बिना किसी संकोच के कदम बढ़ाएं।

करियर: कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। नई शुरुआत का विचार बना सकते हैं। आज आप रिस्क लेकर नए रास्तों पर चल सकते हैं। नए मौके मिलेंगे। सफलता आपके साहस और आत्मविश्वास में छिपी होगी। प्रेम: प्रेम जीवन में समय अनुकूल है। खासतौर से अगर आप रिश्ते में कुछ नया करने की सोच रहे हैं। अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो दोनों को नए अनुभवों की ओर बढ़ने का मौका मिलेगा। सिंगल लोग किसी नए और रोमांटिक संबंध की शुरुआत कर सकते हैं। जो रोमांचक और ताजगी से भरपूर होगा। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में आपको कोई विशेष समस्या नहीं होगी, और आप शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छे महसूस करेंगे। यह समय है अपनी सेहत पर ध्यान देने का और नए स्वास्थ्य आदतें अपनाने का। स्वस्थ जीवन शैली को अपनाना अब आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 8

सिंह (कार्ड: थ्री ऑफ वैंड्स)

आज आपके लिए नई दिशा और विस्तार का समय है। आपकी कोशिशों के नतीजे मिलने लगेंगे। आपके कामों के सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। यह समय आपके लिए प्रगति और विकास की दिशा में कदम बढ़ाने का है। आपने पहले कुछ योजनाएं बनाई थीं, तो आज उनका विस्तार और सफलता मिलने के संकेत हैं। अपने लक्ष्य स्पष्ट रूप से देखे और उन्हें हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करें। आपके सामने नए अवसर और संभावनाएं खुलेंगी।

करियर: कार्यक्षेत्र में ये समय आपके लिए अच्छे परिणामों का है। आप अपनी मेहनत और योजना के अनुसार अच्छे परिणाम देखेंगे। नए अवसर मिल सकते हैं। आप अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए अच्छी स्थिति में होंगे। प्रोजेक्ट में सफलता मिलने के संकेत हैं। प्रेम: प्रेम जीवन में ये समय समझ और सामंजस्य बढ़ाने का है। आप किसी रिश्ते में हैं, तो दोनों के बीच विश्वास और संचार बेहतर होगा। सिंगल लोग भी नए और रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। जो लंबे समय तक चलेगा। यह समय सामंजस्यपूर्ण और मजबूत रिश्तों का है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में यह समय अच्छा रहेगा। आप शारीरिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। मानसिक रूप से स्थिर होंगे, लेकिन ध्यान करेंगे तो मानसिक शांति मिलेगी। ये समय खुद की देखभाल और स्वस्थ आदतें अपनाने का है। लकी कलर: नारंगी, लकी नंबर: 3

कन्या – (कार्ड: एट ऑफ स्वोर्ड्स)

नए मौके मिलेंगे। आपने जो योजना बनाई थी, है उसके अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। निडरता से आगे बढ़ेंगे। अपना लक्ष्य पूरा करने की कोशिश करें। आपने पहले कुछ बड़े निर्णय लिए थे, तो उनके सफल होने के संकेत है। यह समय आपके लिए अपने प्रयासों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का है। आत्मविश्वास के साथ बनाए रखें।

करियर: कार्यक्षेत्र में आपकी कोशिशों का फल मिलने के संकेत हैं। जो योजना या काम आप कर रहे हैं। उसमें प्रगति होगी और सफलता मिलेगी। ये समय नए मौके पाने का है। अधिकारियों से तारीफ मिल सकती है। प्रेम: प्रेम जीवन में सामंजस्य और समझ का समय है। आप किसी रिश्ते में हैं, तो आप दोनों के बीच विश्वास मजबूत होगा। सिंगल लोग भी नए और रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। जो खुशहाल और संतुष्टि पूर्ण होगा। स्वास्थ्य: आपको शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छा महसूस होगा। तनाव से बचने के लिए हल्का व्यायाम करें। संतुलित आहार लें। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग की आदत अपनाएं। लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 5

तुला – (कार्ड: पेज ऑफ़ पेंटाकल्स)

आज कुछ मानसिक उलझनें रहेंगी। आप किसी स्थिति में फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। आपको अपने विचारों को सकारात्मक दिशा में मोड़ने की जरूरत होगी। जितना अधिक आप आत्मविश्वास और साहस से काम लेंगे, उतना ही जल्दी आप उलझनों से बाहर निकल पाएंगे। अपने डर और संकोच को छोड़कर खुद को स्वतंत्र महसूस करेंगे।

करियर: कार्यक्षेत्र में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन यह समय अपनी मानसिक स्थिति को मजबूत बनाने का है। किसी भी समस्या का हल केवल सोचने और योजना बनाने से मिलेगा। हो सकता है आपको थोड़ी अतिरिक्त मेहनत करनी पड़े। स्थिति जल्दी सुधरेगी। प्रेम: आज आपको मानसिक तनाव हो सकता है। रिश्ते में कुछ भ्रम या संदेह पैदा हो सकता है। अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करेंगे। किसी भी गलतफहमी को सुलझाने के लिए खुले दिल से बात करें। स्वास्थ्य: आपको मानसिक तनाव या चिंता का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक स्थिति को सुधारने की कोशिश करें। ध्यान और योग से मानसिक स्थिति को संतुलित रख सकते हैं। लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 4

वृश्चिक – (कार्ड: थ्री ऑफ़ स्वोर्ड्स)

आपके लिए नई शुरुआत का समय है। अपने लक्ष्यों की ओर छोटे लेकिन महत्वपूर्ण कदम उठाने का मौका मिलेगा। आज शिक्षा, सीखने और नई योजनाओं पर ध्यान देने का दिन है। नई दिशा में काम करने के संकेत हैं और आप अपने कामों में जोश और उत्साह से भरे होंगे। यह समय खुद को नए अनुभवों के लिए तैयार करने का है। आप भविष्य में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। छोटे प्रयासों से बड़े परिणाम प्राप्त करने का मौका मिलेगा।

करियर: कार्यक्षेत्र में यह समय सीखने और नई चीजों को समझने का है। आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो सफलता मिलने के संकेत हैं। आपके द्वारा किए गए छोटे प्रयास बड़े नतीजे दे सकते हैं। यह समय नई योजनाओं और अवसरों के लिए तैयार रहने का है। प्रेम: प्रेम में यह समय नई शुरुआत और ताजगी का है। आप किसी रिश्ते में हैं, तो उसमें नई समझ और तालमेल बनेगा। सिंगल लोग नए रोमांटिक संबंध की शुरुआत कर सकते हैं। जो भविष्य में स्थिर और संतुष्टि पूर्ण होगा। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। आपको अपने शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम और संतुलित आहार पर ध्यान देना चाहिए। खुद की देखभाल करें। सेहत के प्रति जिम्मेदार रहें। लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 4

धनु – (कार्ड: नाइन ऑफ़ पेंटाकल्स)

कुछ जानकारी आपको दुखी कर सकती है। मानसिक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं। मानसिक संतुलन स्थापित करने की कोशिश करेंगे। पुराने आघात और भावनात्मक दर्द से उबरने के लिए खुद को समय दें। यह समय अपनी भावनाओं को समझने और उन्हें सही तरीके से व्यक्त करने का है। आप भविष्य में नई ताकत और समझ के साथ आगे बढ़ सकेंगे।

करियर: कार्यक्षेत्र में आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी योजना में असफलता या विरोध हो सकता है। यह समय सीखने और आगे बढ़ने का है। किसी भी स्थिति को सकारात्मक रूप से देखना और नई योजना बनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। प्रेम: मनमुटाव हो सकता है। आप किसी रिश्ते में हैं, तो आप दोनों के बीच संचार की कमी हो सकती है। जिससे गलतफहमी होने की आशंका है। सिंगल लोग पुराने रिश्ते से जुड़ी दर्दनाक यादों को महसूस कर सकते हैं। अपनी भावनाओं को समझने और खुद को ठीक करने का समय है। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव और चिंता का प्रभाव पड़ सकता है। खुद को मानसिक शांति देने का समय है। मानसिक तनाव को दूर करने के उपाय निकालने की कोशिश करें। ध्यान, योग और अच्छे आहार से आप अपनी स्थिति सुधार सकते हैं। लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 3

मकर – (कार्ड: टेन ऑफ कप्स)

आपके लिए खुशी और संतोष का समय है। आपके परिवार, रिश्तों और जीवन के सुख का आनंद लेने का दिन है। आपके पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और प्रेम बढ़ेगा। यह समय आपके लिए सकारात्मक और संतुष्टि पूर्ण रहेगा। आप अपने प्रिय लोगों के साथ रिश्तों को और मजबूत करेंगे। आपके जीवन में संतुलन और खुशियां रहेंगी। जीवन के अच्छे पहलुओं को पहचानने और उनका आनंद लेने का समय है।

करियर: कार्यक्षेत्र में ये समय सुख और संतोष का है। आपके किए गए प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलेगा। आपके कामों की तारीफ होगी। नए अवसर मिल सकते हैं। संतुलन बनाए रखने का समय है। करियर में खुशी मिलेगी। प्रेम: सामंजस्य और समझ बढ़ेगी। किसी रिश्ते में हैं, तो प्यार और सम्मान बढ़ेगा। सिंगल लोग नए संबंध की शुरुआत कर सकते हैं। जीवन में सुख और संतोष बढ़ेगा। स्वास्थ्य: सेहत को लेकर अच्छा महसूस करेंगे। मानसिक शांति मिलेगी। खुद को आराम देने का समय है। शारीरिक और मानसिक सेहत पर ध्यान देंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। ये आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होगा। लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 1

कुंभ (कार्ड: फाइव ऑफ पेंटाकल्स)

यह समय कठिनाइयों का हो सकता है। संघर्ष रहेगा। इससे आप निराश और अकेलापन महसूस कर सकते हैं। यह स्थिति अस्थायी है और आपको याद रखना चाहिए कि हर कठिनाई एक मौका है। यह समय अपने आत्मविश्वास को बनाए रखने का है। आर्थिक या व्यक्तिगत समस्याओं से उबरने के लिए सही कदम उठाएं। विश्वास रखें कि समय के साथ स्थिति बेहतर होगी।

करियर: कार्यक्षेत्र में आर्थिक संकट या नौकरी में रुकावट आ सकती है। कुछ समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन चिंता करने की बजाय ठंडे दिमाग से विचार करें। अपने काम में सुधार करने के लिए आप नए तरीके और नया नजरिया अपना सकते हैं। वित्तीय स्थिति पर ध्यान देना जरूरी होगा। प्रेम: लव लाइफ में भावनात्मक संघर्ष और असंतोष हो सकता है। आप किसी रिश्ते में हैं, तो दोनों के बीच गलतफहमी हो सकती है। एक-दूसरे से खुलकर बात करें। इससे समस्याएं हल होंगी। सिंगल लोग खुद को अकेला महसूस कर सकते हैं। यह समय खुद से प्यार करने और अपनी आत्म-निर्भरता पर ध्यान देने का है। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव और चिंता रहेगी। आपको खुद को मानसिक शांति देने की जरूरत है। ध्यान, योग और आराम से आप अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। खुद की देखभाल पर ज्यादा ध्यान दें। लकी कलर: लाल, लकी नंबर: 5

मीन – (कार्ड: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स)

आपकी सोच बहुत स्पष्ट और व्यवसायिक होगी। इससे आप अपने फैसलों में मजबूती से कदम बढ़ाएंगे। ये दिन आपके लिए मानसिक शक्ति और बुद्धिमत्ता का उपयोग करने का है। आप किसी भी चुनौती का सामना आत्मविश्वास के साथ करेंगे। आपके निर्णय आसपास के लोगों के लिए प्रेरणा का सोर्स बनेंगे। यह समय अपने विचारों को सही तरीके से प्रस्तुत करने और लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ने का है।

करियर: कार्यक्षेत्र में बुद्धिमत्ता और निर्णय क्षमता का पूरा इस्तेमाल करेंगे। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट या निर्णय में आप उत्कृष्टता दिखा सकते हैं। अधिकारियों से तारीफ मिलने के संकेत हैं। अपने विचारों और रणनीतियों को स्पष्ट रूप से साझा करें। इससे आपको मेहनत का सही फल मिल सकेगा। प्रेम: आप एक सशक्त और समझदार दृष्टिकोण अपनाएंगे। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आप दोनों के बीच संचार और समझ बेहतर होगी। सिंगल लोग भी अपने विचारों और भावनाओं को स्पष्ट रूप से जता पाएंगे। जिससे एक नई और सकारात्मक शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य: आप शारीरिक और मानसिक रूप से फिट महसूस करेंगे। अपनी सेहत पर ध्यान देने का और सही आदतों को अपनाने का समय है। मानसिक शांति रखने के लिए ध्यान और योग फायदेमंद रहेगा। शारीरिक रूप से भी आप ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 1

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *