Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Friday (25 July 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | शुक्रवार का टैरोकार्ड राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के करियर में बड़े बदलाव आ सकते हैं, कुंभ राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Friday (25 July 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

25 जुलाई, शुक्रवार को मेष राशि वाले अपने करियर में गोपनीय योजनाओं पर खास ध्यान दें। वृष राशि वालों को करियर में अनुभव का फायदा मिलेगा। कर्क राशि के लोग करियर में लीडरशीप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सिंह राशि वालों को करियर में पुराने कामों का नतीजा मिलेगा। तुला राशि वालों को करियर में नई जानकारी से फायदा मिलेगा। वृश्चिक राशि के लोगों के करियर में बड़े बदलाव आ सकते हैं। कुंभ राशि वालों को करियर में किस्मत का साथ मिलेगा।

मेष – सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स आज का दिन चालाकी, सावधानी और योजनाओं में राज बनाए रखने का है। किसी व्यक्ति या हालात पर पूरी तरह भरोसा करने से पहले हकीकत जांच लें। घर के किसी सदस्य का व्यवहार बुरा लग सकता है, जिससे छोटी सी गलतफहमी भी बढ़ सकती है। बच्चों से जुड़ी कोई बात छिपी रह सकती है, जिस पर आपको ध्यान देना चाहिए। परिवार में असहमति को खुलकर बात करके सुलझाना बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों में फालतू खर्च हो सकता है। किसी कार्यक्रम में भाग लेने का मन बनेगा, लेकिन मन पूरी तरह से उसमें नहीं रहेगा।

करियर – किसी सहकर्मी की चालाकी या पीठ पीछे की गई बातों से परेशानी हो सकती है। आज अपनी गोपनीय योजनाओं को किसी से कहना नुकसानदेह हो सकता है। प्रमोशन या इंटरव्यू से पहले पूरी तैयारी और सावधानी जरूरी है। ऑफिस की राजनीति से दूर रहें। फ्रीलांसर को कागजों पर हस्ताक्षर करने से पहले उन्हें पढ़ना चाहिए। प्रेम – प्रेम संबंधों में साफ बात न होने से गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से साथी से झगड़े की संभावना है। सिंगल लोगों को किसी व्यक्ति की नीयत पर शक हो सकता है। बातचीत में ईमानदारी रखनी होगी। किसी पुराने रिश्ते की यादें फिर सामने आ सकती हैं। स्वास्थ्य – उच्च रक्तचाप या पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। योग, ध्यान और पूरा आराम आज आपकी जरूरत है। खुद को मानसिक रूप से हल्का रखने की कोशिश करें। लकी रंग: स्लेटी, लकी नंबर: 7

वृषभ – टेन ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन स्थिरता, परंपरा और पारिवारिक सफलताओं से जुड़ा रहेगा। परिवार में किसी लंबे समय से रुकी योजना पर काम आगे बढ़ेगा। बुजुर्गों का मार्गदर्शन और बच्चों की सफलताएं दिन को सुखद बनाएंगी। पैतृक संपत्ति या घर से संबंधित कोई जरूरी फैसला हो सकता है। घर में किसी शुभ काम की योजना बनेगी या उसका शुरू हो सकता है। पारिवारिक सहयोग से आत्मविश्वास बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है। धन से जुड़े मामलों में संतुलन और सुरक्षा बनी रहेगी। परिवार के साथ बिताया गया समय मन को शांति देगा।

करियर – कार्यक्षेत्र में किसी पुराने अनुभव का फायदा मिलेगा। पारिवारिक व्यवसाय में नए निवेश की शुरुआत हो सकती है। जिन लोगों को नौकरी में स्थायित्व चाहिए था, उन्हें आज सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। काम में वरिष्ठों की मदद और सहयोग बना रहेगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल भी बेहतर रहेगा। प्रेम – प्रेम संबंधों में स्थिरता और सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। किसी पुराने रिश्ते को फिर से मजबूत करने का अवसर मिलेगा। शादीशुदा लोगों को परिवार की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर बात होगी। संबंधों में विश्वास और सम्मान महसूस होगा। स्वास्थ्य – पहले से चल रही किसी बीमारी में सुधार हो सकता है। मानसिक संतुलन अच्छा रहेगा, जिससे चिंता या तनाव नहीं रहेगा। खानपान संतुलित रखने से पाचन संबंधी दिक्कतें नहीं होंगी। जोड़ या रीढ़ से जुड़ी समस्या में राहत मिल सकती है। लकी रंग: पिस्ता हरा, लकी नंबर: 6

मिथुन – नाइट ऑफ कप्स आज का दिन भावनाओं के मामले में प्रेरणादायक रह सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात या बात मन को खुशी देगी। परिवार में कोई युवा सदस्य आपकी उम्मीदों पर खरा उतर सकता है। घर का वातावरण भावनाओं के मामले में अच्छा रहेगा। किसी कार्यक्रम की योजना या छोटी यात्रा संभव है। बुजुर्गों से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। आपकी नरमी और संवेदनशीलता आज संबंधों में गहराई लाएगी। आर्थिक मामलों में भावनाओं से प्रभावित होकर फैसला न लें, सोच-समझकर आगे बढ़ें।

करियर – रचनात्मक क्षेत्रों जैसे मीडिया, कला, डिजाइन, संगीत या थेरेपी से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। कोई प्रेरणादायक विचार प्रोजेक्ट में उपयोगी साबित हो सकता है। ऑफिस में सहकर्मी आपके व्यवहार से प्रभावित हो सकते हैं। करियर से जुड़ी बातचीत में भावनाओं पर काबू रखें। प्रेम – प्रेम संबंधों में रोमांटिक और प्यारे पल आएंगे। पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। सिंगल लोगों को नया प्रस्ताव मिल सकता है या किसी पुराने दोस्त से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ सकता है। शादीशुदा लोगों के बीच भावनात्मक समझ बनी रहेगी। अनकही भावनाओं को आज शब्द मिल सकते हैं। स्वास्थ्य – मानसिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन भावनाओं के उतार-चढ़ाव से थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है। पूरी नींद लें और पानी का सेवन बढ़ाएं। सिरदर्द या हल्का मानसिक तनाव हो सकता है। ध्यान और शांत संगीत से राहत मिलेगी। लकी रंग: मस्टर्ड येलो, लकी नंबर: 3

कर्क – किंग ऑफ कप्स आज भावनाएं संतुलित रहेंगी और आप समझदारी से हर हालात को संभालने में सफल रहेंगे। परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। घर के बुजुर्ग आपकी बातों से संतुष्ट रहेंगे। बच्चों से जुड़ी कोई चिंता अब हल होने की ओर बढ़ेगी। घरेलू वातावरण भावनात्मक रूप से स्थिर रहेगा। आज आप किसी खास कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। किसी रिश्तेदार से मेलजोल या पुरानी बातों पर भावनात्मकता संभव है। आपकी समझदारी पारिवारिक संबंधों को मजबूती देगी। वित्तीय फैसला लेने में धैर्य और बुद्धिमत्ता का परिचय देंगे।

करियर – नेतृत्व की भूमिका में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। टीम को समझदारी से मार्गदर्शन देंगे। कामकाज में संतुलन और शांति बनाए रखेंगे। मैनेजमेंट, काउंसलिंग, शिक्षा या सेवा से जुड़े क्षेत्रों में सफलता के संकेत हैं। किसी वरिष्ठ की मदद या सिफारिश से आपके करियर में नई दिशा मिल सकती है। प्रेम – प्रेम संबंधों में गहराई और स्थिरता रहेगी। आप अपने साथी की भावनाओं को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का भावनात्मक सहारा मिलेगा। सिंगल लोगों को कोई भावुक और स्थायी संबंध प्रस्तावित हो सकता है। आज का दिन रिश्तों में सच्चाई और भरोसे को बढ़ावा देगा। स्वास्थ्य – भावनात्मक संतुलन अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से शांत और सहज महसूस करेंगे। हाई ब्लड प्रेशर या पेट संबंधी परेशानी के संकेत हो सकते हैं, सावधानी रखें। ध्यान या हल्की योग क्रियाएं मानसिक शांति में सहायक होंगी। अधिक तेल वाला भोजन से बचें और पानी का सेवन बढ़ाएं। लकी रंग: सफेद, लकी नंबर: 1

सिंह – जजमेंट आज का दिन आत्ममंथन और बीते अनुभवों से सीखने का अवसर देगा। किसी पुराने विवाद का समाधान निकल सकता है या फिर किसी बात पर नया दृष्टिकोण बन सकता है। परिवार में बड़े-बुजुर्गों की राय से कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। बच्चों से जुड़ा कोई रुका काम आज गति पकड़ सकता है। भावनात्मक संतुलन के साथ लिए गए फैसले आज आपके रिश्तों में स्थिरता लाएंगे। सामाजिक मामलों में आपकी भूमिका निर्णायक हो सकती है। पारिवारिक रिश्तों में परिपक्व बात से नया भरोसा बनेगा।

करियर – किसी पुराने कार्य या असाइनमेंट का नतीजा सामने आ सकता है जो आपकी स्थिति को स्थिर करेगा। यदि आपने अतीत में कोई गलती की थी तो उसे सुधारने का मौका मिलेगा। प्रोफेशनल फीडबैक से सीखने को मिलेगा। कानूनी या सरकारी कार्यों में निर्णायक प्रगति हो सकती है। नई भूमिका की ओर आगे बढ़ सकते हैं। प्रेम – बीते रिश्ते से जुड़ी कोई याद या व्यक्ति आज अचानक जीवन में आ सकता है। पुराने विवादों पर दोबारा बातचीत शुरू हो सकती है। यदि आप सिंगल हैं, तो कोई भावनात्मक जुड़ाव अतीत से लौट सकता है। शादीशुदा लोगों में पुरानी गलतफहमियों पर अब समझदारी से विचार होगा। भावनाओं का खुलकर इजहार रिश्तों को मजबूत करेगा। स्वास्थ्य – मानसिक शांति पाने की जरूरत महसूस होगी, खासकर नींद और एकाग्रता से जुड़ी समस्याएं रह सकती हैं। पुराने मेडिकल चेकअप की रिपोर्ट पर ध्यान दें। थकावट से उबरने के लिए पर्याप्त आराम जरूरी है। ध्यान और गहरी सांस लेने का अभ्यास आज काफी फायदेमंद रहेगा। लकी रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 2

कन्या – सिक्स ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन आदान-प्रदान, मदद और आपसी सहयोग का रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को आपकी आर्थिक या भावनात्मक सहायता की जरूरत पड़ सकती है। बुजुर्गों की सलाह आज जरूरी साबित हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई या जरूरत से जुड़ा कोई खर्च अचानक सामने आ सकता है। आप किसी के प्रति दयालुता दिखा सकते हैं, या खुद किसी की सहायता प्राप्त कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा, बशर्ते आप उम्मीदों से संतुलन बनाकर चलें। देने और पाने का भाव आपके संबंधों में संतुलन लाएगा।

करियर – किसी वरिष्ठ का मार्गदर्शन या सहायता प्राप्त हो सकती है। कार्यस्थल पर सहयोगी रवैया आपकी इमेज को मजबूत करेगा। किसी प्रोजेक्ट में आपका योगदान सराहा जा सकता है। फ्रीलांसिंग, एनजीओ, स्वास्थ्य या शिक्षा क्षेत्र में काम करने वालों को सम्मान और आर्थिक प्रोत्साहन मिल सकता है। आज काम के बदले परिणाम की दिशा में ठोस शुरुआत संभव है। प्रेम – रिश्तों में संतुलन और बराबरी का भाव जरूरी रहेगा। यदि आप किसी एकतरफा प्रयास में लगे हैं, तो आज सोचने का दिन है। साथी की मदद या सपोर्ट की सराहना करें। सिंगल लोगों को किसी की मदद करते समय भावनात्मक जुड़ाव महसूस हो सकता है। शादीशुदा संबंधों में एक-दूसरे की जिम्मेदारियों को समझना जरूरी रहेगा। स्वास्थ्य – थकावट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पैरों में सूजन या थकावट महसूस हो सकती है, खासकर यदि आप दिनभर खड़े रहते हैं। आयरन और पानी पर ध्यान दें। संतुलित भोजन और आराम जरूरी रहेगा। लकी रंग: रॉयल ब्लू, लकी नंबर: 2

तुला – पेज ऑफ स्वोर्ड्स आज का दिन नई जानकारी और सूचनाओं से भरा रहेगा। कोई अप्रत्याशित कॉल या मैसेज आपके दिन को दिशा दे सकता है। परिवार में युवा सदस्यों की जिज्ञासु प्रवृत्ति आज चर्चा का विषय बन सकती है। बच्चों की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता से जुड़ी बात सामने आ सकती है। रिश्तों में पारदर्शिता और बातचीत की जरूरत महसूस होगी। किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर स्पष्टता आएगी। घरेलू विषयों पर बहस की बजाय शांत विचार-विमर्श फायदेमंद रहेगा। दिन भर छोटे-छोटे बदलाव आपकी सोच को सक्रिय बनाएंगे।

करियर – नौकरी या पढ़ाई से जुड़े क्षेत्र में रिसर्च, रिपोर्टिंग या डेटा संबंधी कार्य में सफलता मिल सकती है। इंटर्नशिप या ट्रायल के अवसर सामने आ सकते हैं। किसी प्रस्ताव या योजना पर विचार करने से पहले सभी पहलुओं की जांच जरूरी होगी। मार्केटिंग, मीडिया या तकनीकी क्षेत्र में नई जानकारी आपको आगे बढ़ाएगी। फैसलों में स्पष्टता जरूरी होगी। प्रेम – प्रेम संबंधों में जिज्ञासा और सवाल बढ़ सकते हैं। आप या आपका साथी किसी विषय को लेकर ज्यादा सोच-विचार में पड़ सकते हैं। गलतफहमियों को सुलझाने के लिए सीधी बात जरूरी होगी। नए संबंधों में जल्दबाजी से बचें। सिंगल लोग किसी ऑनलाइन माध्यम से नए व्यक्ति से संपर्क कर सकते हैं लेकिन भरोसा धीरे-धीरे बनाएं। स्वास्थ्य – आपको थोड़ी बेचैनी हो सकती है। स्क्रीन टाइम ज्यादा होने से आंखों में जलन या सिरदर्द संभव है। गर्दन या पीठ से जुड़ी हल्की समस्या हो सकती है। चलना-फिरना, हल्की स्ट्रेचिंग और दिनचर्या में आराम को शामिल करना फायदेमंद रहेगा। लकी रंग: पिंक, लकी नंबर: 3

वृश्चिक – डेथ आज का दिन बड़े बदलाव, अंत और नए शुरू होने की संभावनाओं से भरा हुआ रहेगा। कुछ ऐसी स्थितियां या संबंध जो अब तक आपको रोक रहे थे, वे आज खत्म हो सकते हैं। परिवार में कोई पुराना विवाद अब समाप्ति की ओर जा सकता है, जिससे वातावरण थोड़ी देर के लिए असहज लेकिन बाद में शांत हो सकता है। बच्चों के भविष्य या करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। आज आप अपने दृष्टिकोण में बदलाव महसूस करेंगे, जिससे आप मानसिक रूप से अधिक स्वतंत्र महसूस करेंगे।

करियर – करियर में एक बड़ा बदलाव सामने आ सकता है। किसी पुरानी नौकरी से विदाई या नई भूमिका की शुरुआत संभव है। कार्यक्षेत्र में अचानक फैसला लेना पड़ सकता है, जो भविष्य के लिए जरूरी साबित होगा। सरकारी या कॉर्पोरेट क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ट्रांसफर या विभागीय बदलाव की सूचना मिल सकती है। जिनका काम अस्थायी था, उन्हें स्थायित्व मिल सकता है। प्रेम – रिश्तों में नए अध्याय की शुरुआत हो सकती है। किसी पुराने या अधूरे रिश्ते का अंत आज आपको भावनात्मक रूप से हल्का कर सकता है। शादीशुदा संबंधों में अब तक छिपी बातें उजागर हो सकती हैं, जिससे स्पष्टता तो मिलेगी पर अस्थायी असमंजस भी रहेगा। सिंगल लोगों को किसी पुराने अनुभव से सीख लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है। स्वास्थ्य – जीवनशैली में बदलाव लाकर नई शुरुआत की दिशा में कदम बढ़ाएंगे। कुछ लोगों को अचानक कमजोरी, अपच या वायरल संक्रमण हो सकता है। जो लोग मानसिक तनाव या डर से जूझ रहे थे, उन्हें राहत की शुरुआत आज से हो सकती है। लकी रंग: पेरॉट ग्रीन, लकी नंबर: 5

धनु – एट ऑफ कप्स आज का दिन आत्मनिरीक्षण, भावनात्मक अलगाव और आंतरिक यात्रा से जुड़ा रहेगा। कोई ऐसा विषय या संबंध जो अब तक आपका ध्यान खींच रहा था, आज उससे दूरी बनाने की भावना मजबूत हो सकती है। परिवार में भावनात्मक बातचीत की कमी महसूस हो सकती है, जिससे थोड़ी उदासी या खालीपन का अनुभव हो सकता है। बच्चों की ओर से किसी फैसले या व्यवहार पर असंतोष हो सकता है। घर के वातावरण में शांति तो होगी, पर भावनात्मक जुड़ाव कम दिखेगा। किसी पुराने रिश्ते या स्थिति से दूर जाने का समय आ चुका है।

करियर – आप अब उस काम या जिम्मेदारी से हटने की सोच सकते हैं, जो आपको मानसिक संतोष नहीं दे रही। कोई ऐसा प्रोजेक्ट या नौकरी छोड़ने का मन बन सकता है जो बहुत समय से आपके मन पर बोझ बन चुकी है। कुछ लोगों को अपने करियर में नए रास्तों की तलाश में यात्रा या बदलाव का विचार आएगा। यह समय नए अवसरों की ओर देखने का है। प्रेम – रिश्तों में दूरी या ठंडापन अनुभव हो सकता है। आप किसी ऐसे संबंध से दूर हटने का विचार कर सकते हैं जो अब भावनात्मक रूप से संतुष्टि नहीं दे रहा। शादीशुदा लोगों के बीच कम बातचीत या समझ का अभाव हो सकता है। सिंगल लोगों को पुराने प्रेम से जुड़ी यादें आज उदास कर सकती हैं। यह समय आत्मचिंतन का है, जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। स्वास्थ्य – शारीरिक रूप से कमजोरी या थकावट महसूस हो सकती है। नींद की कमी, भावनात्मक तनाव और अकेलेपन की भावना से मानसिक दबाव संभव है। ध्यान और एकांत में मन को संतुलित रखने की कोशिश करेंगे। अपने मन और शरीर दोनों को आराम देना आज जरूरी होगा। लकी रंग: वायलेट, लकी नंबर: 4

मकर – क्वीन ऑफ वैंड्स आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सक्रियता से भरा रहेगा। आप परिवार में केंद्र बिंदु बने रहेंगे, और आपके विचारों को लोग गंभीरता से लेंगे। बुजुर्गों के साथ गहरे भावनात्मक संबंध बनेंगे, जबकि बच्चों की गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। घर में कोई रचनात्मक योजना या सजावट से जुड़ा कार्य हो सकता है। परिवार का माहौल जीवंत रहेगा, और किसी महिला सदस्य का सहयोग विशेष रहेगा। भावनात्मक मजबूती आपको कठिन परिस्थितियों में भी शांत बनाए रखेगी। आज आप अपने अनुभव से दूसरों को मार्गदर्शन भी दे सकते हैं।

करियर – ऑफिस में आपके सुझावों को महत्व मिलेगा। महिलाएं विशेष रूप से सशक्त भूमिका में रहेंगी। नए प्रोजेक्ट में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। महिला साझेदार या सलाहकार का सहयोग फायदेमंद साबित होगा। प्रमोशन या अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। आज आप अपनी कार्यशैली से दूसरों को प्रभावित करेंगे। प्रेम – प्रेम संबंधों में आत्मविश्वास और स्पष्टता का भाव रहेगा। आप अपने पार्टनर से खुलकर बात करेंगे, जिससे रिश्ता गहराएगा। सिंगल लोगों को आज कोई आत्मनिर्भर और आकर्षक व्यक्ति आकर्षित कर सकता है। शादीशुदा लोगों के बीच आपसी तालमेल और समझ बेहतर रहेगी। महिला जातकों का व्यवहार आज रिश्ते को मजबूत बनाएगा। ईर्ष्या या अहंकार से दूर रहें। स्वास्थ्य – मानसिक स्पष्टता और भावनात्मक स्थिरता बनी रहेगी। महिलाओं को हार्मोनल असंतुलन या थायराइड संबंधी सावधानी रखने की सलाह दी जाती है। पानी का सेवन संतुलन बनाए रखेगा। ध्यान और आत्मविश्वास मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करेगा। लकी रंग: चारकोल, लकी नंबर: 8

कुंभ – व्हील ऑफ फॉर्च्यून परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं, जिससे दिन में कई अप्रत्याशित मोड़ आ सकते हैं। कोई रुका हुआ कार्य अचानक गति पकड़ सकता है या नई दिशा में बढ़ सकता है। परिवार में कोई पुराना विवाद सुलझने की संभावना है, जबकि बुजुर्गों से जुड़ी कोई सकारात्मक सूचना मिल सकती है। बच्चों की पढ़ाई या प्रतियोगिता से जुड़ी खबरें उत्साहित कर सकती हैं। घर का माहौल लहरों की तरह ऊपर-नीचे रह सकता है, पर अंततः संतुलन बनेगा। कोई पुरानी योजना फिर से सक्रिय हो सकती है या कोई शुभ समाचार सामने आ सकता है।

करियर – आज भाग्य का प्रभाव करियर में स्पष्ट दिखेगा। अचानक कोई नई नौकरी का प्रस्ताव या ट्रांसफर की सूचना मिल सकती है। रुकी हुई फाइल या लंबित प्रोजेक्ट आज आगे बढ़ सकते हैं। इंटरव्यू या मीटिंग्स में सफलता के योग बन रहे हैं। बिजनेस में अचानक मुनाफे की संभावना है, खासकर यदि आप साझेदारी में काम कर रहे हैं। पुराने संपर्क काम आएंगे। प्रेम – प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कोई पुराना साथी फिर से संपर्क कर सकता है या अतीत की भावनाएं आज सतह पर आ सकती हैं। शादीशुदा लोगों के रिश्ते में सुधार होगा, लेकिन अहंकार से बचना होगा। सिंगल लोगों को अचानक आकर्षण का अनुभव हो सकता है। आज रिश्तों में समय और भाग्य दोनों की भूमिका होगी, धैर्य से काम लें। स्वास्थ्य – सेहत में परिवर्तनशीलता बनी रह सकती है। दिन के शुरू में आलस और थकावट रह सकती है, लेकिन दोपहर बाद ऊर्जा में बढ़ोतरी होगी। माइग्रेन या रक्तचाप से पीड़ित लोगों को सावधान रहना चाहिए। योग और संतुलित आहार आज बेहद मददगार रहेंगे। मानसिक संतुलन बनाए रखना जरूरी है। लकी रंग: बैज, लकी नंबर: 2

मीन – थ्री ऑफ कप्स आज का दिन आनंद, मेलजोल और उत्सव का है। किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से मिलने का अवसर मिल सकता है। परिवार में सामूहिक बातचीत या भोजन का आयोजन संभव है। बच्चों से जुड़ी कोई खुशखबरी पूरे घर का माहौल खुशनुमा बना सकती है। बुजुर्गों का साथ और आशीर्वाद आज विशेष रूप से फायदेमंद रहेगा। कोई रुका हुआ पारिवारिक कार्य भी आज पूरा हो सकता है। घर में भाईचारा और सहयोग की भावना रहेगी, जिससे आप भावनात्मक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। अचानक किसी उत्सव में भागीदारी की संभावना है।

करियर – आज सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल बनेगा जिससे काम में तेजी और सुधार संभव है। किसी पुराने सहकर्मी से सहयोग या सहायता मिल सकती है। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। यदि आप किसी क्रिएटिव या मीडिया फील्ड में हैं, तो आपको प्रशंसा मिल सकती है। पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को आर्थिक फायदा हो सकता है। प्रेम – प्रेम संबंधों में भाईचारा और समझदारी बढ़ेगी। सिंगल लोगों के लिए कोई दोस्त भावनात्मक रूप से करीब आ सकता है। शादीशुदा लोगों के बीच रिश्तों में मिठास और सामंजस्य की बढ़ोतरी होगी। साथ में समय बिताना और छोटी यात्राएं संबंधों को मजबूत कर सकती हैं। कोई सरप्राइज प्लान करने का मन बनेगा जिससे रोमांस की भावना बढ़ेगी। स्वास्थ्य – आज का दिन बेहतर रहेगा। कोई पुराना रोग धीरे-धीरे ठीक होता दिखेगा। थकावट के बाद आराम का मौका मिलेगा। योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी। खुशी का प्रभाव आपकी सेहत पर भी सकारात्मक दिखेगा। लकी रंग – पीच, लकी नंबर – 9

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *