Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Friday (24 October 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | शुक्रवार का टैरोकार्ड राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को निवेश से फायदा मिलेगा और धनु राशि वालों को अचानक अच्छे अवसर मिल सकते हैं

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Friday (24 October 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

54 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

24 अक्टूबर, शुक्रवार को मेष राशि वालों की मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। वित्तीय फायदा भी मिलेगा। वृश्चिक राशि वालों को निवेश से फायदा मिलेगा। धनु राशि वालों को अचानक अच्छे अवसर मिल सकते हैं और उनका फायदा भी मिलेगा। मकर राशि वाले कुछ नया करेंगे और उनके काम की तारीफ भी होगी।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – नाइन ऑफ कप्स

आज का दिन संतोष और आत्म तृप्ति से भरपूर रहेगा। परिवार में किसी मन चाही इच्छा के पूरे होने से खुशी की लहर दौड़ेगी। बुजुर्गों की दुआ और स्नेह से माहौल में अपनापन महसूस होगा। बच्चों की किसी उपलब्धि पर गर्व होगा। गृहिणियों को उनके योगदान के लिए विशेष मान मिलेगा। परिवार में स्वादिष्ट भोजन, हँसी और प्यार का संगम रहेगा। आर्थिक दृष्टि से कोई पुरानी योजना सफल हो सकती है। किसी प्रिय वस्तु या सुख सुविधा की प्राप्ति संभव है। यह दिन आंतरिक आनंद से भरा है।

करियर – लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे सफलता आज हाथ लग सकती है। प्रबंधन क्षेत्र के लोगों को वरिष्ठों से प्रशंसा मिलेगी। कला क्षेत्र में किसी प्रस्तुति को व्यापक सराहना मिल सकती है। तकनीकी क्षेत्र में कोई प्रोजेक्ट शानदार परिणाम देगा। स्वतंत्र कार्य करने वालों को वित्तीय लाभ और ग्राहक की संतुष्टि का सुख मिलेगा। शिक्षा क्षेत्र में मन चाहा परिणाम प्राप्त हो सकता है। कार्य का फल संतोषजनक होगा। लव – प्रेम जीवन में भावनात्मक पूर्णता महसूस होगी। विवाहित के लिए साथी के साथ समय मधुर और आनंददायक रहेगा। सिंगल को किसी लंबे समय से चाही गई मुलाकात संभव है। पुराने संबंधों में नई गहराई आएगी। रिश्तों में मन की इच्छाएं पूरी होती प्रतीत होंगी। स्वास्थ्य – नींद गहरी और संतुलित रहेगी। त्वचा में चमक और चेहरे पर प्रसन्नता झलकेगी। श्वसन संबंधी समस्या में सुधार के संकेत हैं। मानसिक शांति से रक्तचाप भी संतुलित रहेगा। भाग्यशाली रंग – रॉयल ब्लू, भाग्यशाली अंक – 2

वृष – द डैविल

आज का दिन भावनात्मक नियंत्रण और व्यावहारिक समझ का है। परिवार में किसी मुद्दे पर असंतोष या दबा हुआ तनाव उभर सकता है। बुजुर्गों की राय से किसी जटिल स्थिति में स्पष्टता मिलेगी। बच्चों पर अनुशासन से जुड़ी बातचीत गंभीर हो सकती है। गृहिणियों को घरेलू काम में अतिरिक्त बोझ महसूस हो सकता है। आर्थिक मामलों में लालच या जल्दबाजी से निर्णय न लें। किसी सदस्य के साथ भावनात्मक दूरी असहजता ला सकती है। पारिवारिक वातावरण में कुछ अन कहे भाव प्रबल रहेंगे। आज संयम और समझदारी ही आपका कवच बनेगी।

करियर – आज शक्ति और नियंत्रण की स्थिति बन सकती है। प्रबंधन क्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव बढ़ सकता है। वाणिज्य क्षेत्र में किसी आकर्षक प्रस्ताव के पीछे छिपे जोखिम को समझना आवश्यक है। तकनीकी क्षेत्र में कोई जटिल कार्य मानसिक थकान ला सकता है। कानूनी क्षेत्र में किसी चालाक पक्ष की रणनीति का सामना करना पड़ सकता है। कला क्षेत्र के लोगों को आत्मविश्वास के साथ सीमाएं तय करनी होंगी। लव – प्रेम जीवन में तीव्र आकर्षण रहेगा। विवाहित को साथी के व्यवहार में अधिकार भावना महसूस हो सकती है। सिंगल को किसी रहस्यमय व्यक्ति की ओर खिंचाव हो सकता है। संबंधों में सीमाएं तय करना आवश्यक होगा। स्वास्थ्य – तनाव के कारण मांसपेशियों में जकड़न हो सकती है। पाचन में भारीपन या कब्ज की समस्या उभर सकती है। गहरी साँस और सचेत आहार मददगार रहेंगे। भाग्यशाली रंग – चारकोल, भाग्यशाली अंक – 8

मिथुन – द हर्मिट

आज का दिन आत्म चिंतन और गहराई से सोचने का है। परिवार में कुछ विषयों पर आप निरीक्षक की भूमिका निभाएंगे। बुजुर्गों से शांतिपूर्ण बातचीत में मूल्यवान सलाह मिलेगी। बच्चों से जुड़ा कोई निर्णय धैर्य और समझदारी की माँग करेगा। गृहिणियों को अपने लिए कुछ एकांत समय मिल सकता है। परिवार में थोड़ी शांति और गंभीरता का माहौल रहेगा। किसी पुराने पारिवारिक मुद्दे पर गहराई से विचार हो सकता है। आर्थिक मामलों में सोच समझकर कदम बढ़ाना बुद्धिमानी होगी। आज आप मन की आवाज़ को सुनेंगे और निर्णय स्पष्टता से लेंगे।

करियर – योजनाएं पक्की करने और भविष्य पर विचार करने का समय है। शिक्षा क्षेत्र के लोगों को गहराई से अध्ययन या शोध में सफलता मिल सकती है। तकनीकी क्षेत्र में किसी पुराने प्रोजेक्ट को फिर से देखने की आवश्यकता होगी। कानूनी क्षेत्र में किसी मामले में सावधानीपूर्वक विश्लेषण करना पड़ेगा। स्वतंत्र कार्य करने वालों को नई दिशा तय करने से पहले आत्ममंथन जरूरी होगा। कला क्षेत्र के लोगों को प्रेरणा भीतर से मिलेगी। लव – प्रेम जीवन में आज आत्मनिरीक्षण की भावना प्रबल रहेगी। विवाहित को साथी की भावनाओं को समझने के लिए समय अलग बिताना लाभदायक रहेगा। सिंगल जातक पुराने रिश्तों पर विचार करेंगे। संबंधों में जल्दबाजी से बचना बुद्धिमानी होगी। स्वास्थ्य – मानसिक शांति और आंतरिक स्थिरता का महत्व रहेगा। आँखों पर हल्का तनाव या थकान महसूस हो सकती है। श्वसन तंत्र संवेदनशील रह सकता है, धूल से बचें। भाग्यशाली रंग – वार्म कोरल, भाग्यशाली अंक – 6

कर्क – नाइट ऑफ पेन्टाकल्स

आज का दिन स्थिरता और योजनाबद्ध कदमों पर केंद्रित रहेगा। परिवार में कार्यों को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने पर ध्यान रहेगा। बुजुर्गों की देखरेख में कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक योजना आगे बढ़ सकती है। बच्चों के भविष्य को लेकर गंभीर चर्चा संभव है। गृहिणियों को घरेलू कार्यों में अनुशासन और नियमितता बनाए रखने का अवसर मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से कोई लंबी अवधि की योजना पर काम शुरू हो सकता है। कोई रुका हुआ कार्य आज धीरे धीरे पूर्णता की ओर बढ़ेगा। निपुणता का दिन रहेगा।

करियर – व्यवस्थित काम और अनुशासन सफलता दिलाएंगे। वाणिज्य क्षेत्र में किसी लंबी अवधि के प्रोजेक्ट पर गंभीर प्रगति होगी। तकनीकी क्षेत्र के जातक धीरे धीरे लेकिन सटीक दिशा में काम आगे बढ़ाएंगे। प्रबंधन क्षेत्र में आपके योजनाबद्ध दृष्टिकोण को वरिष्ठों की सराहना मिलेगी। चिकित्सा क्षेत्र में ध्यान पूर्वक किया गया कार्य परिणाम देगा। स्वतंत्र कार्य करने वालों को पुराने प्रयासों से आर्थिक स्थिरता मिलेगी। कानूनी मामलों में ठोस रणनीति लाभदायक होगी। गहराई और निरंतरता सफलता की कुंजी है। लव – प्रेम जीवन में व्यवहारिकता और गहराई दिखेगी। विवाहित को संबंधों में स्थिरता का सुख मिलेगा। सिंगल को किसी गंभीर स्वभाव वाले व्यक्ति से जुड़ाव महसूस हो सकता है। भावनाओं में स्पष्टता और ईमानदारी रहेगी। स्वास्थ्य – जोड़ों में हल्की अकड़न बनी रह सकती है, नियमित व्यायाम सहायक होगा। पाचन तंत्र अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से एकाग्रता और स्थिरता महसूस होगी। भाग्यशाली रंग – नियॉन ग्रीन, भाग्यशाली अंक – 5

सिंह – द टेम्परेंस

आज का दिन संतुलन, धैर्य और सामंजस्य से भरा रहेगा। परिवार में दो पीढ़ियों के विचारों में मधुर तालमेल बनने का अवसर मिलेगा। बुजुर्गों की सलाह और युवाओं की ऊर्जा का सुंदर मेल दिखाई देगा। बच्चों से जुड़ा कोई निर्णय सभी की सहमति से होगा। गृहिणियों को परिवार में सामंजस्य बनाए रखने में प्रमुख भूमिका निभानी पड़ेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी और समझदारी से स्थिरता आएगी। किसी छोटे मतभेद को शांतिपूर्ण बातचीत से सुलझाया जा सकेगा। पारिवारिक वातावरण में सुकून, विनम्रता और परिपक्वता का अद्भुत मेल रहेगा। आज धैर्य ही शक्ति बनेगा।

करियर – प्रबंधन क्षेत्र में आप दो पक्षों के बीच तालमेल स्थापित करने में सफल होंगे। तकनीकी क्षेत्र में योजनाओं को व्यवस्थित ढंग से लागू करने का अवसर मिलेगा। वाणिज्य क्षेत्र में किसी साझेदारी में धैर्यपूर्वक बातचीत लाभदायक होगी। स्वतंत्र कार्य करने वालों को अपने समय प्रबंधन की कुशलता दिखानी होगी। कानूनी मामलों में शांतिपूर्ण समाधान निकल सकता है। कला क्षेत्र में परिशुद्धता और लय से नई पहचान बनेगी। लव – प्रेम जीवन में भावनाओं और व्यवहार का सुंदर संतुलन रहेगा। विवाहित को संबंधों में सहयोग और समझदारी का अनुभव होगा। सिंगल को किसी विचारशील व्यक्ति से गहरा संवाद हो सकता है। स्वास्थ्य – रक्तचाप या शुगर से जूझ रहे लोगों को नियमितता से लाभ मिलेगा। मानसिक रूप से शांति और स्थिरता बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग – मस्टर्ड येलो, भाग्यशाली अंक – 3

कन्या – थ्री ऑफ कप्स

आज का दिन उल्लास और सामाजिक जुड़ाव से भरा रहेगा। परिवार में किसी शुभ अवसर या छोटे समारोह की तैयारी हो सकती है। बुजुर्गों की उपस्थिति माहौल को आत्मीय बनाएगी। बच्चों को समूह में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। गृहिणियों को पारिवारिक आयोजनों में सम्मान और सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से कोई साझा निर्णय लाभकारी हो सकता है। मित्रों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर कोई खास पल मनाया जाएगा। घर में हँसी, संगीत और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रहेगा। यह दिन जुड़ाव, उत्सव और स्नेह को गहराने का अवसर देगा।

करियर – टीमवर्क और सहयोग से उपलब्धियां संभव हैं। प्रबंधन क्षेत्र में किसी समूह प्रोजेक्ट में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। तकनीकी क्षेत्र में टीम के साथ समन्वय से परिणाम बेहतर होंगे। शिक्षा क्षेत्र में समूह अध्ययन से नई समझ विकसित होगी। कला क्षेत्र में किसी समूह प्रस्तुति को सराहना मिलेगी। स्वतंत्र कार्य करने वालों को किसी सहयोगी से अप्रत्याशित मदद मिलेगी। सामूहिक सोच और खुशी करियर में निखार लाएगी। लव – प्रेम जीवन में मित्रता और रोमांस का मधुर संगम रहेगा। विवाहित को सामाजिक अवसरों में साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सिंगल को किसी मित्र के जरिए विशेष व्यक्ति से जुड़ाव संभव है। रिश्ते को गहराई मिलेगी। स्वास्थ्य – स्वास्थ्य में ताजगी और स्फूर्ति महसूस होगी। मानसिक रूप से हल्कापन और प्रसन्नता बनी रहेगी। थकान महसूस कर रहे लोगों को राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग – पिंक, भाग्यशाली अंक – 9

तुला – नाइट ऑफ स्वोर्ड्स

आज का दिन तीव्र गति और निर्णायक कार्य का है। परिवार में अचानक लिए गए निर्णय वातावरण को सक्रिय बना देंगे। बुजुर्गों की राय से किसी विवाद का समाधान तेजी से संभव होगा। बच्चों से जुड़ा कोई अचानक अवसर सामने आ सकता है। गृहिणियों को दिन भर तुरंत कामकाज में व्यस्तता रहेगी। पारिवारिक वातावरण में उत्साह और हलचल बनी रहेगी। किसी सदस्य के कारण अचानक यात्रा या परिवर्तन संभव है। आर्थिक मामलों में तुरंत निर्णय लाभदायक रह सकते हैं। आज गति, साहस और स्पष्टता की ऊर्जा घर में महसूस होगी।

करियर – तुरंत अवसर और प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। तकनीकी क्षेत्र में किसी अचानक समस्या को सटीक निर्णय से हल किया जा सकेगा। प्रबंधन क्षेत्र में नेतृत्व दिखाने का अवसर मिलेगा। वाणिज्य क्षेत्र में अचानक मिले प्रस्ताव पर शीघ्रता से कार्रवाई करनी होगी। स्वतंत्र कार्य करने वालों को तेजी से निर्णय लेना सफलता दिला सकता है। शिक्षा क्षेत्र में कोई चुनौतीपूर्ण प्रस्तुति अचानक सामने आ सकती है। कानूनी मामलों में तर्क शक्ति और समय पर प्रतिक्रिया जरूरी होगी। लव – प्रेम जीवन में संवाद तीव्र और स्पष्ट रहेगा। विवाहित को साथी से किसी अहम विषय पर गंभीर बातचीत करनी पड़ सकती है। सिंगल को किसी विशेष व्यक्ति से अचानक मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य – मानसिक रूप से सतर्कता और ऊर्जा अधिक रहेगी। सिरदर्द या माइग्रेन के लक्षण उभर सकते हैं। रक्तचाप की समस्या वाले अतिरिक्त सावधानी बरतें। भाग्यशाली रंग – क्रिमसन, भाग्यशाली अंक – 9

वृश्चिक – टेन ऑफ पेन्टाकल्स

आज का दिन स्थिरता, परंपरा और पारिवारिक समृद्धि का प्रतीक है। परिवार में किसी पुराने निर्णय का लाभ सामने आ सकता है। बुजुर्गों की उपस्थिति और अनुभव से घर में गरिमा का वातावरण रहेगा। बच्चों को पारिवारिक मूल्यों से जुड़ा कोई पाठ सिखाने का अवसर मिलेगा। गृहिणियों को परिवार में उनकी भूमिका के लिए विशेष मान मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से किसी पूर्व निवेश से लाभ संभव है। संपत्ति या विरासत से जुड़ा कोई विषय चर्चा में आ सकता है। परिवार में एकता और सुरक्षा की भावना गहरी होगी। यह दिन परंपरा और स्थायित्व से भरा रहेगा।

करियर – आज लंबे समय से चल रही योजनाओं का ठोस परिणाम मिल सकता है। प्रबंधन क्षेत्र में स्थिर पद और जिम्मेदारियों में वृद्धि संभव है। तकनीकी क्षेत्र में वर्षों से जारी प्रोजेक्ट सफलता के चरण में पहुँच सकता है। शिक्षा क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। कानूनी मामलों में कोई पुराना विवाद आपके पक्ष में सुलझ सकता है। स्वतंत्र कार्य करने वालों को परिवार से वित्तीय समर्थन मिल सकता है। स्थिरता और प्रतिष्ठा आज करियर में चमकेगी। लव – प्रेम जीवन में संबंधों में स्थिरता और पारिवारिक जुड़ाव का समय है। विवाहित को परिवार के साथ समय बिताने से गहराई मिलेगी। संबंधों में भरोसा बढ़ेगा। स्वास्थ्य – हड्डियों या रीढ़ से जुड़ी हल्की तकलीफ पर ध्यान देना चाहिए। पाचन तंत्र सामान्य रहेगा। मानसिक रूप से सुरक्षा महसूस होगी। भाग्यशाली रंग – गोल्डन येलो, भाग्यशाली अंक – 3

धनु – नाइट ऑफ वाण्ड्स

आज का दिन ऊर्जा, साहस और नए कदमों से जुड़ा रहेगा। परिवार में अचानक लिए गए किसी निर्णय से हलचल बढ़ेगी। बुजुर्गों की प्रेरणा से कोई नया कार्य शुरू हो सकता है। बच्चों में उत्साह और रचनात्मकता झलकेगी। गृहिणियों को घरेलू कार्यों में नई योजनाएं लागू करने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक वातावरण में जोश और बातचीत की गति तेज रहेगी। किसी यात्रा या आयोजन की तुरंत योजना बन सकती है। आर्थिक दृष्टि से नए अवसर सामने आ सकते हैं। यह दिन ऊर्जा का प्रवाह प्रबल रहेगा, जिससे माहौल जीवंत बनेगा।

करियर – उत्साह और आगे बढ़ने की तीव्र इच्छा दिखेगी। प्रबंधन क्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट की बागडोर आपको मिल सकती है। तकनीकी क्षेत्र में नई दिशा में कदम बढ़ाने का अवसर है। वाणिज्य क्षेत्र में अचानक मिले अवसर को तुरंत भुनाना पड़ सकता है। कला क्षेत्र में नई प्रस्तुति से पहचान बढ़ेगी। स्वतंत्र कार्य करने वालों को किसी नए ग्राहक या प्रोजेक्ट से लाभ मिल सकता है। कानूनी क्षेत्र में तेज और सटीक रणनीति सफलता दिलाएगी। लव – प्रेम जीवन में जुनून और रोमांच की लहर आएगी। विवाहित को साथी के साथ अचानक यात्रा का अवसर मिलेगा। सिंगल को किसी करिश्माई व्यक्ति की ओर आकर्षण हो सकता है। संबंधों में ऊर्जा और उत्साह संबंधों को रंगीन बनाएगा। स्वास्थ्य – शरीर में ऊर्जा और गतिशीलता का प्रवाह रहेगा। पेट में हल्की गर्मी या पानी की कमी की संभावना है, जल सेवन पर्याप्त रखें। भाग्यशाली रंग – बैज, भाग्यशाली अंक – 2

मकर – द स्टार

आज का दिन आशा, नई सोच और सकारात्मकता से भरा रहेगा। परिवार में किसी पुराने तनाव के बाद सुकून और तालमेल का वातावरण लौटेगा। बुजुर्गों की बातों में प्रेरणा मिलेगी। बच्चों से जुड़ा कोई शुभ समाचार मन को प्रसन्न करेगा। गृहिणियों को किसी रचनात्मक कार्य से सराहना मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से भविष्य की योजनाओं पर खुलकर बातचीत होगी। परिवार में किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य को लेकर एकजुटता दिखेगी। रिश्तों में विश्वास और उम्मीद का नया अध्याय शुरू होगा। इस दिन शांति, संतुलन और उजाले की ऊर्जा महसूस होगी।

करियर – नए अवसर और लंबी अवधि की प्रगति का समय है। शिक्षा क्षेत्र में विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में अनुकूल परिणाम मिल सकता है। प्रबंधन क्षेत्र में आपके सुझाव टीम के लिए नई दिशा बनेंगे। तकनीकी क्षेत्र में नवाचार की सराहना होगी। स्वतंत्र कार्य करने वालों को दूरगामी योजनाओं पर निवेश का अवसर मिल सकता है। कला क्षेत्र के लोगों को किसी बड़े मंच पर प्रदर्शन का संकेत है। करियर में आत्मविश्वास और स्पष्ट दिशा की रोशनी नजर आएगी। लव – प्रेम जीवन में नई शुरुआत और भावनाओं की चमक दिखेगी। विवाहित के बीच आपसी विश्वास और समझ में नई परत जुड़ सकती है। रिश्तों में सच्ची भावनाएं केंद्र में रहेंगी। स्वास्थ्य – श्वसन या एलर्जी की समस्या में राहत महसूस होगी। मानसिक रूप से आशावाद और शांति का प्रभाव रहेगा। नींद का पैटर्न बेहतर रहेगा। भाग्यशाली रंग – ग्रे, भाग्यशाली अंक – 4

कुंभ – टू ऑफ स्वोर्ड्स

आज का दिन विचारों के द्वंद्व और निर्णय की दहलीज पर खड़ा दिखाई देगा। परिवार में किसी अहम विषय पर दो राय बन सकती हैं। बुजुर्गों की चुप्पी में गहरी समझ छिपी होगी। बच्चों से जुड़ा कोई निर्णय आपको ठहरकर सोचने को मजबूर करेगा। गृहिणियों को घरेलू कार्यों और व्यक्तिगत समय के बीच संतुलन साधना होगा। आर्थिक मामलों में दो विकल्पों में उलझन संभव है। परिवार में माहौल शांत रहेगा, पर भीतर गहरी सोच चलती रहेगी। आज स्पष्टता समय के साथ आएगी। किसी निर्णय से पहले आत्मचिंतन लाभदायक होगा।

करियर – प्रबंधन क्षेत्र में किसी प्रोजेक्ट पर दो अलग-अलग राय के बीच आपका संतुलन महत्वपूर्ण रहेगा। तकनीकी क्षेत्र में दो योजनाओं में से एक को प्राथमिकता देनी होगी। वाणिज्य क्षेत्र में निवेश से जुड़े दो प्रस्तावों पर सावधानीपूर्वक विचार करना होगा। स्वतंत्र कार्य करने वालों को दिशा तय करने में मन में हल्का संकोच रह सकता है। कानूनी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच संतुलित दृष्टिकोण से समाधान संभव है। लव – प्रेम जीवन में भावनाएं और विचार आमने-सामने खड़े होंगे। विवाहित को किसी विषय पर साथी से स्पष्ट बातचीत की आवश्यकता होगी। सिंगल को दो व्यक्तियों के प्रति भावनाएं उलझा सकती हैं। स्वास्थ्य – सिरदर्द या आँखों पर हल्का दबाव महसूस हो सकता है। अनिर्णय की स्थिति नींद पर असर डाल सकती है। हार्मोनल असंतुलन से थकान संभव है। भाग्यशाली रंग – पर्ल व्हाइट, भाग्यशाली अंक – 1

मीन – टू ऑफ वाण्ड्स

आज का दिन योजनाओं और नए रास्तों की ओर सोच को मोड़ने वाला रहेगा। परिवार में किसी भविष्य से जुड़े निर्णय पर चर्चा संभव है। बुजुर्गों की सलाह दूरदर्शिता से भरी होगी। बच्चों के भविष्य या शिक्षा को लेकर कोई नई दिशा तय हो सकती है। गृहिणियों को घर और बाहरी कार्यों में संतुलन बनाकर योजनाएं तैयार करनी होंगी। आर्थिक दृष्टि से किसी नए निवेश या अवसर पर विचार होगा। परिवार में संभावनाओं को लेकर उत्साह रहेगा। आज सोच गहरी होगी और आगे बढ़ने की भावना स्पष्ट रूप से दिखेगी।

करियर – आज विस्तार और नई दिशाओं पर ध्यान केंद्रित रहेगा। प्रबंधन क्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट की रूपरेखा बन सकती है। तकनीकी क्षेत्र में विदेश या बड़े संस्थानों से जुड़ाव के अवसर खुल सकते हैं। स्वतंत्र कार्य करने वालों को दूरगामी योजनाओं पर कदम बढ़ाने का समय है। कानूनी क्षेत्र में किसी नए मामले को संभालने का अवसर मिल सकता है। करियर में दृष्टि व्यापक होगी और दिशा स्पष्ट बनेगी। लव – प्रेम जीवन में भविष्य को लेकर योजनाएं बनने लगेंगी। विवाहित को साथी के साथ किसी नए लक्ष्य पर बातचीत करने का अवसर मिलेगा। सिंगल को किसी दूर स्थान के व्यक्ति से आकर्षण हो सकता है। स्वास्थ्य – आँखों में हल्की जलन या सिरदर्द संभव है। यात्रा या बाहरी गतिविधियों से हल्की थकान महसूस हो सकती है। नियमित श्वास अभ्यास से राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग – डीप ब्राउन, भाग्यशाली अंक – 7

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *