- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Friday (20 December 2024), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

20 दिसंबर, शुक्रवार को कर्क राशि वालों की नौकरी या बिजनेस में रुका काम पूरा हो सकता है। कन्या राशि के लोगों को करियर में नए मौके मिल सकते हैं। वृश्चिक और कुंभ राशि के लोगों को नए प्रोजेक्ट या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वहीं, मेष और मिथुन राशि वालों की नौकरी या बिजनेस में रुकावट आ सकती है।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
मेष – (कार्ड: सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स) |
कोई व्यक्ति आपकी आशा के विपरीत काम कर सकता है। बैकअप प्लान रखना जरूरी है। योजनाएं गुप्त ही रखें। दूसरों के इरादों को समझने की कोशिश करें। ये समय खुद की रणनीति पर ध्यान देने का है। अपनी ऊर्जा फालतू चीजों पर खर्च न करें। आत्मविश्वास बनाए रखें। किसी भी चुनौती का सामना समझदारी से करें। सावधानी से काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। खुद की ताकत पहचानें।
करियर: नौकरी और बिजनेस में साथ काम करने वाले लोग आपके काम में रुकावट डाल सकते हैं। मेहनत पर भरोसा रखें। सही समय पर अपनी योजनाओं का खुलासा करें। धीरज से काम लेंगे तो परिणाम आपके फेवर में होंगे। प्रेम: किसी भी गलतफहमी को बातचीत से हल करें। पार्टनर के साथ ईमानदारी से पेश आएं। सिंगल लोग नए रिश्ते की शुरुआत में जल्दबाजी न करें। साथी को बेहतर समझने की कोशिश करें। स्वास्थ्य: सेहत के लिए आराम और संतुलन जरूरी है। तनाव और अनिद्रा से बचने की कोशिश करें। छोटी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करें। नियमित व्यायाम और स्वस्थ आहार अपनाने से ऊर्जा और शांति महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 7
वृषभ – (कार्ड: द हाई प्रीस्टेस) |
आज का दिन आत्मचिंतन का है। अपने मन की आवाज सुनें। बाहरी शोर से दूर रहकर खुद को समझने की कोशिश करें। किसी सच से रूबरू होंगे। जो आपके लिए फायदेमंद होगा। अपने विचारों को साफ रखें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। किसी भी स्थिति को हल करने के लिए धैर्य और शांति रखें। आपमें नई समझ और गहराई आएगी। मानसिक और भावनात्मक संतुलन पर ध्यान देना होगा। जिससे सही दिशा मिलेगी।
करियर: काम में धैर्य रखें। योजनाएं बनाकर काम करने से कामयाबी मिल सकती है। अपनी रणनीति किसी के साथ साझा न करें। आत्मविश्वास से आगे बढ़ें और निर्णय लेने से पहले हर पहलू पर विचार करें। समय आपके पक्ष में रहेगा। प्रेम: प्रेम में भावनाओं की गहराई बढ़ेगी। पार्टनर के साथ बातचीत मजबूत करें और रिश्ते में भरोसा बनाए रखें। सिंगल लोग अपने दिल की आवाज सुनें। सही व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य: सेहत के लिए मानसिक शांति जरूरी है। ध्यान और योग से मानसिक संतुलन बनाए रखें। थकान और नींद की कमी हो सकती है। खुद को आराम देने के लिए समय निकालें। भावनात्मक स्थिरता से आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग: सिल्वर, भाग्यशाली अंक: 2
मिथुन – (कार्ड: फाइव ऑफ कप्स) |
कुछ निराशा हो सकती है, लेकिन उम्मीद बनाए रखें। बीते समय के बारे में सोचकर दुखी हो सकते हैं। मौजूदा अवसरों पर ध्यान दें, जो आपके सामने हैं। अपनी भावनाओं को समझें और नए सिरे से शुरुआत करें। गलतियों को नकारने की बजाय उनसे सीखें। सकारात्मक नजरिया अपनाने से बेहतर नतीजे मिलेंगे। अतीत को छोड़कर भविष्य की ओर कदम बढ़ाना ही सफलता का मंत्र है।
करियर: नौकरी और बिजनेस में असफलता या कामकाज में रुकावट आ सकती है। इसे अनुभव मानकर खुद को बेहतर बनाएं। नए अवसरों पर ध्यान दें और पुरानी गलतियों को दोहराने से बचें। आत्मविश्वास बनाए रखें और मेहनत करते रहें। प्रेम: प्रेम संबंधों में गलतफहमियां हो सकती हैं। पुरानी बातों को लेकर परेशान न हों। संवाद बढ़ाएं और रिश्ते सुधारने की कोशिश करें। सिंगल लोग किसी बीते रिश्ते की याद में न उलझें, बल्कि नए मौकों का स्वागत करें। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव और भावनात्मक अस्थिरता से बचें। खुद को सकारात्मक बनाए रखें। पुरानी बातों को सोचकर परेशान न हों। मेडिटेशन से मन को शांति मिलेगी। आराम करें और संतुलित आहार पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5
कर्क – (कार्ड: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स) |
उदारता का समय है। लोगों की मदद करने की आपकी आदत से लोग प्रभावित हो सकते हैं। किसी जरूरतमंद की मदद कर के आपको संतोष मिलेगा। ये समय कार्मों के फल प्राप्ति का है। किसी से मदद या समर्थन मिल सकता है। जिससे आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। अपनी आर्थिक स्थिति संतुलित रखें। संसाधनों का सही उपयोग करें। दूसरों की भलाई करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। रिश्तों में समानता और संतुलन रखना आपके लिए जरूरी होगा। दूसरों के साथ सहयोग करें। आपको बदले में सम्मान मिलेगा।
करियर: नौकरी या बिजनेस में सहयोग और समर्थन मिलेगा। किसी ओहदे या उम्र में बड़े इंसान की मदद से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। अपनी क्षमताओं का उपयोग दूसरों की मदद के लिए भी करें। सामूहिक कामों में सफलता मिलने की संभावना है। प्रेम: प्रेम संबंधों में संतुलन जरूरी है। पार्टनर के साथ जिम्मेदारियां साझा करें। एक-दूसरे की मदद करें। सिंगल लोग ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं, जो भावनात्मक और मानसिक संतुलन लाने में मददगार होगा। स्वास्थ्य: सेहत के लिए संतुलन बेहद जरूरी है। आहार और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। दूसरों की देखभाल के साथ खुद की सेहत पर ध्यान देना न भूलें। मानसिक शांति के लिए समय निकालें और पर्याप्त आराम करें। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 6
सिंह – (कार्ड: द हर्मिट) |
आज का दिन आत्मचिंतन और खुद को समझने का है। आपको थोड़ी दूरी बनाकर चीजों को गहराई से समझने की जरूरत है। अकेले समय बिताएं। ये समय आपके जीवन के उद्देश्य को समझने और आगे की दिशा तय करने का है। किसी अनुभवी इंसान से सलाह मिल सकती है। पुराने अनुभवों से सीख लेकर खुद को निखारने की कोशिश करें। भटकाव से बचें और अपने अंदर की रोशनी को खोजें। शांति और धैर्य से सोचेंगे तो सही उत्तर जरूर मिलेगा। ये समय आपकी आत्मिक और मानसिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण होगा।
करियर: कामकाज में थोड़ा ठहरकर नई रणनीति बनाने की जरूरत है। बड़े निर्णय से पहले गहराई से सोचें। एकांत में काम करने और फोकस रहने से बेहतर नतीजे मिलेंगे। नए रास्ते की तलाश में खुद पर भरोसा रखें। प्रेम: प्रेम को गहराई से महसूस करने और खुद पर काम करने का समय है। पार्टनर से खुलकर बातचीत करें। सिंगल लोग अपने विचारों को स्पष्ट करें और नए रिश्ते के लिए तैयार होने पर ही आगे बढ़ें। जल्दबाजी से बचें। स्वास्थ्य: मानसिक शांति और आराम जरूरी है। खुद की व्यस्त दिनचर्या से थोड़ा समय निकालकर आराम करें। मेडिटेशन आपके लिए फायदेमंद होगा। मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को संतुलित रखें। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 9
कन्या – (कार्ड: पेज ऑफ पेंटाकल्स) |
आप किसी नई प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। अपने लक्ष्य के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और एकाग्र रहने की कोशिश भी करेंगे। ये समय सीखने और खुद को निखारने का है। शिक्षा, बिजनेस या किसी नई दिशा में निवेश करने के लिए सही समय है। छोटी कोशिशों से धीरे-धीरे बड़े नतीजे मिल सकते हैं। धैर्य और ईमानदारी से आगे बढ़ें। आप किसी नई चीज में दिलचस्पी रखते हैं, तो उस पर फोकस करें। सकारात्मक नतीजों की उम्मीद रखें। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं।
करियर: करियर में नए मौके मिल सकते हैं। सीखने की ललक से काम में सुधार होगा। नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा। मेहनत और समर्पण से लक्ष्य हासिल कर लेंगे। लंबी अवधि में ये समय फायदेमंद साबित होगा। प्रेम: प्रेम में ताजगी और नई उम्मीदें मिलेंगी। पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर नई योजनाएं बन सकती हैं। सिंगल लोगों के किसी नए व्यक्ति से मिल की संभावनाएं हैं। ऐसे इंसान से मिलेंगे जो लंबे समय तक साथ निभा सकता है। स्वास्थ्य: सेहत के लिए नई आदतें अपनाने का समय है। फिटनेस या किसी हेल्थ प्रोग्राम में शामिल हो सकते हैं। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 4
तुला – (कार्ड: आठ ऑफ पेंटाकल्स) |
आज का दिन मेहनत और समर्पण का है। आपकी कोशिशें धीरे-धीरे रंग लाएंगी। आज आप अपने लक्ष्य के लिए पूरी ऊर्जा और एकाग्रता से काम करेंगे। ये समय आपके कौशल को निखारने और नई चीजें सीखने का है। छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें, क्योंकि वे बड़े नतीजे सामने लाएंगी। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और हर काम पूरी लगन से करें। मेहनत से मिली सफलता आपको संतोष देगी। ये दिन भविष्य के लिए मजबूत नींव रखने का है। धैर्य रखें और खुद पर भरोसा करें, आप सही रास्ते पर हैं।
करियर: काम के प्रति समर्पण और मेहनत रंग लाएगी। नई योजनाओं में सफलता मिलेगी। अगर आप स्किल सीखने या अपनी क्षमताओं को बढ़ाने पर काम कर रहे हैं, तो इसका फायदा भविष्य में जरूर मिलेगा। प्रेम: प्रेम में सामंजस्य और समझ बढ़ेगी। रिश्ते में एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। सिंगल लोग नए रिश्ते की शुरुआत से पहले खुद को मजबूत बनाएंगे। धैर्य से आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य: सेहत को लेकर गंभीर होंगे। खुद को स्वस्थ रखने के लिए अनुशासित दिनचर्या अपनाएं। फिटनेस या योग शुरू करने के लिए सही समय है। मेहनत का असर आपके शरीर और मन दोनों पर दिखेगा। भाग्यशाली रंग: भूरा, भाग्यशाली अंक: 8
वृश्चिक – (कार्ड: एस ऑफ वैंड्स) |
जोश, ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। आपके भीतर विचारों की लहर उठेगी। नए प्रोजेक्ट या काम की शुरुआत का मौका मिल सकता है। आत्मविश्वास और साहस से कोई बड़ा कदम उठाने के लिए सही समय है। इच्छाशक्ति और जुनून आपको सफलता की ओर ले जाएगा। रचनात्मक कामों में हाथ आजमाएं। आज लिया गया कोई फैसला भविष्य में फायदेमंद रहेगा। नई संभावनाएं आपका इंतजार कर रही हैं, बस सही दिशा में कदम बढ़ाएं और अवसर को हाथ से न जाने दें।
करियर: काम में नई शुरुआत हो सकती है। नया प्रोजेक्ट मिलेगा या नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। आपकी कोशिशें और रचनात्मकता से काम में सफलता मिलेगी। भविष्य की योजनाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे। प्रेम: प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा आएगी। पार्टनर के साथ रोमांचक समय बिताएंगे। सिंगल लोग नए व्यक्ति से मिल सकते हैं, जो आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। रिश्ते को धीरे-धीरे आगे बढ़ाएं। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बढ़िया है। नई फिटनेस रूटीन शुरू कर सकते हैं। ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखने के लिए योग और व्यायाम करें। भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 1
धनु – (कार्ड: द मैजिशियन) |
आज का दिन आपको आत्मविश्वास और शक्ति देगा। आपके पास सभी जरूरी संसाधन और कौशल हैं, जो किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए जरूरी हैं। अपने विचारों को साकार करने का समय है। आपके पास हर परिस्थिति में सफलता पाने की शक्ति है। सही दिशा में अपनी ऊर्जा लगाएंगे। हर चुनौती को अवसर में बदलने के लिए आपका आत्मविश्वास और इरादा मजबूत रहेगा। आज आप अपनी इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं। अपने भीतर की ताकत को पहचानें और उस पर भरोसा रखें।
करियर: आपकी कोशिशों से कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएगा। नई योजनाओं या जिम्मेदारियों को संभालने के लिए तैयार रहें। कड़ी मेहनत और कौशल से सफलता प्राप्त करेंगे। संकोच न करें, आपकी मेहनत रंग लाएगी। प्रेम: प्रेम में सच्ची भावना से आगे बढ़ेंगे। पार्टनर के साथ मिलकर रिश्ते में बदलाव ला सकते हैं। सिंगल लोग अपने आकर्षक व्यक्तित्व से किसी विशेष व्यक्ति का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में मजबूती रहेगी, लेकिन मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें। आपकी ऊर्जा बढ़ेगी और आप शारीरिक रूप से एक्टिव रहेंगे। खुद को खुश रखने के लिए आराम भी जरूरी है। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 1
मकर – (कार्ड: क्वीन ऑफ कप्स) |
आज का दिन भावनाओं और संवेदनाओं का है। अपनी भावनाओं को समझने और नियंत्रित करने में सक्षम रहेंगे। अपने और दूसरों के लिए दयालु और मददगार रहेंगे। ये समय अपने मन की आवाज सुनने का है। रिश्तों में गहरी समझ और समर्थन मिलेगा। आप भावनात्मक रूप से मजबूत होंगे और दूसरों की मदद के लिए तैयार रहेंगे। मेडिटेशन से आप कठिनाइयों को पार कर लेंगे। अपने दिल की सुनें और जो सही लगे, वही करें।
करियर: आज कामकाज में भावनात्मक संतुलन बनाए रखें। दूसरों के विचारों को समझकर टीम की मदद करें। किसी कठिन प्रोजेक्ट में शांतिपूर्वक फैसले लेंगे और आपके काम की तारीफ भी होगी। प्रेम: प्रेम में गहरी समझ और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। पार्टनर के साथ बातचीत होने से रिश्तों में तालमेल बढ़ेगा। सिंगल लोग किसी खास इंसान से भावनात्मक रूप से जुड़ सकते हैं। स्वास्थ्य: अच्छी सेहत के लिए मानसिक शांति बेहद जरूरी है। खुद पर ध्यान दें। भावनात्मक संतुलन बना रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। खुद को आराम दें और भावनाओं को समझने के लिए समय निकालें। भाग्यशाली रंग: हल्का नीला, भाग्यशाली अंक: 2
कुंभ – (कार्ड: पेज ऑफ वैंड्स) |
नए विचारों और उत्साह के साथ नई दिशा में कदम रख सकते हैं। ये समय आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने और किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने का है। आपके भीतर नई ललक और साहस बढ़ेगा। नए मौको से फायदा मिलेगा। सफलता मिलेगी। खुद को रचनात्मक रूप से व्यक्त करने का मौका मिलेगा। आप अपनी इच्छाएं पूरी करने में सफल हो जाएंगे।
करियर: करियर में नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। आपके विचारों और ऊर्जा से काम में नयापन आएगा। ये समय जोखिम उठाने और नए मौके अपनाने का है। अपने कौशल को निखारें। प्रेम: प्रेम में नई शुरुआत हो सकती है। यदि आप रिश्ते में हैं, तो पार्टनर के साथ नए अनुभव साझा करेंगे। सिंगल लोग किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं। जो आपके जीवन में रोमांच लाएगा। स्वास्थ्य: सेहत के मामले में ऊर्जा और जोश से भरपूर रहेंगे। खुद को शारीरिक रूप से सक्रिय रखें। फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और आप नई हेल्थ रूटीन में शामिल हो सकते हैं। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 3
मीन – (कार्ड: टेन ऑफ कप्स) |
परिवार में खुशहाली और प्यार महसूस करेंगे। ये समय अपने करीबी लोगों के साथ संबंधों को मजबूत करने का है। घर में शांति और सुख का माहौल रहेगा। पारिवारिक या व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान होगा। आप अपने जीवन के हर पहलू में संतुलन और शांति महसूस करेंगे। खुशियों से भरी नई शुरुआत होने वाली है, बस अपने आसपास के लोगों को प्यार और समर्थन दें।
करियर: करियर में समृद्धि और संतुष्टि आएगी। काम में सफलता और खुशी मिलेगी। आप अपने साथियों और सहयोगियों के साथ अच्छे संबंध मेंटेन करेंगे। आपको मेहनत का फल मिलेगा और कार्यस्थल पर शांति का माहौल रहेगा। प्रेम: प्रेम संबंधों में सामंजस्य बढ़ेगा। पार्टनर के साथ मिलकर जीवन के अच्छे पलों का आनंद लेंगे। ये समय रिश्ते में स्थिरता और खुशी का है। सिंगल लोग भावनात्मक रूप से मजबूत होंगे। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा। मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से संतुलन बना रहेगा। किसी भी तनाव या चिंता से दूर रहें और परिवार के साथ समय बिताएं। यह आपके मनोबल को बढ़ाएगा। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 3