- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Friday (17 October 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

17 अक्टूबर, शुक्रवार को मिथुन राशि वालों की बड़ी समस्याएं सुलझ जाएंगी। कर्क राशि के लोग सही फैसले लेंगे। तुला राशि के लोगों की पुरानी उलझनें सुलझेंगी। वृश्चिक राशि के लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। कुंभ राशि के लोगों को करियर में अचानक अच्छे मौके मिलेंगे।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…
मेष – फाइव ऑफ स्वोर्ड्स |
आज का दिन विचारों के टकराव से भरा रह सकता है। परिवार में किसी पुराने विषय पर तीखी बहस या मतभेद संभव है। बुजुर्गों की उपस्थिति स्थिति को शांत कर सकती है। बच्चे किसी विवाद से असहज महसूस कर सकते हैं, इसलिए वातावरण को सौम्य बनाए रखना आवश्यक होगा। गृहिणियों को घरेलू मामलों में संतुलित दृष्टिकोण अपनाना होगा। आर्थिक निर्णयों में हड़बड़ी नुकसान दे सकती है। व्यापार में साझेदारों के बीच दृष्टिकोण में टकराव हो सकता है। पारिवारिक माहौल में शब्दों का चयन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। संयम और सूझबूझ से तनाव को शांत किया जा सकता है।
करियर – प्रबंधन क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ विवाद उभर सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र में किसी प्रोजेक्ट को लेकर विचारों की भिन्नता सामने आएगी। कानून क्षेत्र में विरोधी पक्ष से तीखे तर्कों का सामना करना पड़ सकता है। बुद्धिमानी से असहमति को दिशा देना लाभदायक होगा। लव – प्रेम जीवन में आज विचारों का टकराव या अनकही बातों से गलतफहमियां पनप सकती हैं। विवाहित के बीच पुराने विषय पर तीखी बातचीत संभव है। भावनाओं को नियंत्रित ढंग से व्यक्त करना रिश्तों को बिगड़ने से बचा सकता है। हेल्थ – दांतों में हल्की संवेदनशीलता या दर्द संभव है। मानसिक रूप से वाद-विवाद के कारण बेचैनी या हल्का चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। गहरी सांसों और ध्यान से तनाव कम किया जा सकता है। लकी रंग – ग्रे लकी नंबर – 8
वृष – फाइव ऑफ स्वोर्ड्स |
आज का दिन विचारों के टकराव और छिपे तनावों को उजागर कर सकता है। परिवार में किसी पुराने विषय पर हल्का मतभेद बढ़ सकता है, जिसे बुद्धिमानी से संभालना आवश्यक होगा। बुजुर्गों की तटस्थ सलाह स्थिति को नियंत्रित कर सकती है। बच्चे घर के माहौल में असामान्य परिवर्तन महसूस कर सकते हैं। गृहिणियों को संवाद में कोमलता बनाए रखनी होगी। आर्थिक मामलों में दूसरों की राय पर निर्भर न रहें, स्वयं का निर्णय सर्वोत्तम होगा। व्यापार में प्रतिस्पर्धा से अप्रत्याशित दबाव महसूस हो सकता है। पारिवारिक वातावरण में संयम और शांति बनाए रखने से दिन सहज बन सकता है।
करियर – प्रबंधन क्षेत्र में मतभेदों का दौर रह सकता है। तकनीकी क्षेत्र में किसी सहयोगी के साथ दृष्टिकोण की टकराहट संभव है। कानून क्षेत्र में तर्कों और विरोधों की तीव्रता बढ़ सकती है। बुद्धिमत्ता से स्थिति नियंत्रित होगी। स्वतंत्र रूप से काम करने वालों को दबाव का सामना करना पड़ सकता है। लव – प्रेम जीवन में आज किसी अनकहे मुद्दे पर हल्का तनाव उत्पन्न हो सकता है। विवाहित के बीच निर्णय को लेकर मतभेद संभव है। पुराने संबंधों में किसी अप्रत्याशित टिप्पणी से दूरी बढ़ सकती है। संवाद में पारदर्शिता और शांत स्वभाव से स्थिति को संभालना आवश्यक होगा। हेल्थ – मानसिक रूप से विचारों की अधिकता बेचैनी ला सकती है। आँखों में हल्की थकान हो सकती है। नींद का पैटर्न बिगड़ने पर थकान बढ़ सकती है। आज शरीर और मन दोनों को शांत रखने के लिए नियमितता जरूरी है। लकी रंग – वायलेट, लकी नंबर – 1
मिथुन – किंग ऑफ कप्स |
आज का दिन भावनात्मक और विवेक से भरा रहेगा। परिवार में किसी गंभीर मुद्दे को आप शांति और समझदारी से सुलझा सकते हैं। बुजुर्गों की भावनाओं को सम्मान देने से वातावरण सौम्य बनेगा। बच्चे आपकी कोमलता और मार्गदर्शन से आत्मविश्वास महसूस करेंगे। गृहिणियों को अपनी भावनात्मक समझ से किसी पारिवारिक स्थिति को सुलझाने का अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों में स्थिर निर्णय भविष्य में लाभ देगा। व्यापार में संबंधों को संतुलित रखकर बड़ी उपलब्धियां संभव हैं। परिवार में आपका व्यवहार आज सभी के लिए संबल का स्रोत बनेगा। यह शांत और गहराई से भरा दिन है।
करियर – प्रबंधन क्षेत्र में आपके संतुलित दृष्टिकोण से टीम में विश्वास बढ़ेगा। तकनीकी क्षेत्र में आप अपनी शांत बुद्धि से जटिल समस्या को सुलझा सकेंगे। कानून क्षेत्र में आपके तर्कों में संवेदनशीलता और दृढ़ता का मेल प्रभावशाली रहेगा। कला क्षेत्र में परिपक्वता और गहराई से आपके कार्य को सराहना मिलेगी। लव – प्रेम जीवन में गहराई झलकेगी। अविवाहित को किसी समझदार और आत्मीय व्यक्ति से जुड़ाव महसूस हो सकता है। विवाहित के बीच परिपक्व संवाद रिश्ते को नई दिशा देगा। आज आपके शब्दों में संवेदनशीलता का ऐसा असर होगा जो दिलों को जोड़ देगा। हेल्थ – त्वचा पर हल्की खुजली की संभावना है। मानसिक रूप से गहराई और स्थिरता का भाव रहेगा। मन और शरीर दोनों को संतुलित रखने पर स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार दिखेगा। लकी रंग – पीच, लकी नंबर – 4
कर्क – क्वीन ऑफ स्वोर्ड्स |
आज का दिन स्पष्ट सोच, आत्मसंयम और दूरदृष्टि से भरा रहेगा। परिवार में किसी जटिल विषय पर आप तार्किक दृष्टिकोण से स्थिति संभालेंगे। बुजुर्गों को आपकी परिपक्वता पर गर्व महसूस होगा। बच्चे आपके व्यवहार से सटीक सोचने की प्रेरणा पाएंगे। गृहिणियां आज व्यावहारिक निर्णयों में परिवार को नई दिशा दे सकती हैं। आर्थिक मामलों में सटीक और विवेकपूर्ण निर्णय से लाभ मिलेगा। व्यापार में स्थितियों को समझकर योजनाएं सुदृढ़ बनाने का अवसर है। पारिवारिक संवाद में भावनाओं से अधिक स्पष्टता का प्रभाव रहेगा। आज आपके शब्द और निर्णय माहौल में दिशा व दृढ़ता लाएंगे।
करियर – प्रबंधन क्षेत्र में आपकी सटीक समझ और नेतृत्व से जटिल निर्णय हल होंगे। तकनीकी क्षेत्र में किसी समस्या को तार्किक विश्लेषण से सुलझाने का अवसर मिलेगा। कानून क्षेत्र में आपके तर्क और दृष्टिकोण निर्णायक प्रभाव डालेंगे। स्वतंत्र रूप से काम करने वालों को अनुबंधों में सतर्कता लाभ देगी। लव – प्रेम जीवन में आज भावनात्मक आवेग से अधिक स्पष्ट संवाद महत्वपूर्ण रहेगा। विवाहित के बीच पारदर्शिता और तर्कपूर्ण बातचीत रिश्ते को नई मजबूती देगी। पुराने संबंध में अनकहे प्रश्नों के उत्तर मिलने की संभावना है। ईमानदार बात करना आज रिश्तों में स्पष्टता लाएगा। हेल्थ – माथे के बीच हल्का दबाव मानसिक एकाग्रता को प्रभावित कर सकता है। मानसिक रूप से सजगता और स्पष्टता का भाव रहेगा। गहरी सांसों और हल्के योग से राहत मिलेगी। पर्याप्त जल सेवन और समय पर विश्राम दिन को संतुलित रखेगा। लकी रंग – ब्लू, लकी नंबर – 2
सिंह – स्ट्रेंथ |
आज का दिन आंतरिक शक्ति और दृढ़ इच्छाशक्ति का रहेगा। परिवार में किसी संवेदनशील स्थिति को आप शांत स्वभाव और आत्मविश्वास से संभाल सकते हैं। बुजुर्गों की नजरों में आज आपका साहस विशेष रूप से झलकेगा। बच्चे आपके व्यवहार से संयम और दृढ़ता सीखेंगे। गृहिणियां पारिवारिक व्यवस्था में सहजता से सशक्त भूमिका निभाएंगी। आर्थिक मामलों में समझदारी और साहसिक दृष्टिकोण से सफलता संभव है। व्यापार में चुनौतियों को शांत रणनीति से पार किया जा सकता है। आपकी उपस्थिति घर में आत्मविश्वास की नींव बनेगी।
करियर – प्रबंधन क्षेत्र में नेतृत्व कौशल से टीम को प्रेरित करने का अवसर मिलेगा। तकनीकी क्षेत्र में किसी जटिल समस्या को शांत दिमाग से सुलझाना पड़ेगा। कानून क्षेत्र में आपका आत्मविश्वास विरोधी पक्ष को प्रभावित करेगा। स्वतंत्र रूप से कार्य करने वालों को बड़े प्रोजेक्ट में अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिल सकता है। लव – प्रेम जीवन में भावनात्मक गहराई और सब्र का सुंदर मेल रहेगा। अविवाहित को किसी आत्मविश्वासी और स्थिर व्यक्तित्व की ओर आकर्षण महसूस हो सकता है। विवाहित के बीच किसी पुराने मुद्दे को शांतिपूर्वक सुलझाने का अवसर मिलेगा। प्रेम में कोमलता के साथ आंतरिक शक्ति झलकेगी। हेल्थ – गले में हल्की खराश या सूजन की संभावना है। मानसिक रूप से आज आत्मविश्वास और स्थिरता का भाव रहेगा। हल्के योग और गहरी साँसों के अभ्यास से स्फूर्ति बनी रहेगी। अत्यधिक थकान के बाद शरीर को पर्याप्त विश्राम देना जरूरी रहेगा। लकी रंग – गोल्डन येलो, लकी नंबर – 3
कन्या – क्वीन ऑफ वॉण्ड्स |
आज का दिन आत्मविश्वास, रचनात्मकता और दृढ़ इच्छाशक्ति का रहेगा। परिवार में आपकी राय को विशेष महत्व मिलेगा। बुजुर्ग आपकी सक्रियता और समझदारी से प्रभावित होंगे। बच्चे आपके उत्साह से प्रेरित होकर नई गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। गृहिणियां घरेलू वातावरण में रचनात्मक बदलाव लाकर ऊर्जा भर देंगी। आर्थिक मामलों में आत्मनिर्भर दृष्टिकोण से लाभ संभव है। व्यापार में किसी नई दिशा में नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा। आपके व्यवहार से घर में सकारात्मकता और आगे बढ़ने का साहस रहेगा, जो सभी को प्रभावित करेगा।
करियर – प्रबंधन क्षेत्र में आपका नेतृत्व और स्पष्ट दृष्टिकोण टीम को दिशा देगा। तकनीकी क्षेत्र में आपकी तेज समझ किसी चुनौतीपूर्ण समस्या को सरल बनाएगी। कानून क्षेत्र में आपके आत्मविश्वास से विरोधी पक्ष पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। कला क्षेत्र में आपकी रचनात्मकता नई पहचान दिला सकती है। लव – प्रेम जीवन में आकर्षण का विशेष प्रभाव रहेगा। अविवाहित को किसी ऊर्जावान और प्रेरणादायी व्यक्तित्व की ओर गहरा खिंचाव महसूस हो सकता है। विवाहित के बीच पारस्परिक सम्मान और खुलापन रिश्ते को सशक्त बनाएगा। आप अपने आकर्षक व्यक्तित्व से दिल जीतने की क्षमता रखते हैं। हेल्थ – घुटनों या पैरों में हल्का दर्द महसूस हो सकता है। मानसिक रूप से ऊर्जा और फोकस का स्तर ऊँचा रहेगा। हल्के व्यायाम और स्ट्रेचिंग से शारीरिक जकड़न दूर होगी। जल का पर्याप्त सेवन और समय पर भोजन जरूरी रहेगा। लकी रंग – ऑरेंज लकी नंबर – 5
तुला – ऐस ऑफ स्वोर्ड्स |
आज का दिन स्पष्टता, नई सोच और निर्णायक दृष्टिकोण से भरा रहेगा। परिवार में किसी लंबे समय से अटके मुद्दे पर समाधान निकल सकता है। बुजुर्गों की सलाह किसी कठिन निर्णय को सरल बना देगी। बच्चे अपनी बात को सटीक और प्रभावशाली ढंग से रख सकते हैं। गृहिणियां घरेलू निर्णयों में दृढ़ रुख अपनाकर व्यवस्था सुधार सकती हैं। आर्थिक मामलों में कोई नयी योजना या समझौता सामने आ सकता है। व्यापार में नयी रणनीति पुरानी उलझनों को सुलझा सकती है। ऊर्जा और फोकस से स्थिति पर नियंत्रण संभव है।
करियर – प्रबंधन क्षेत्र में कोई नई नीति लागू करने का अवसर मिलेगा। तकनीकी क्षेत्र में किसी जटिल समस्या का समाधान अचानक सूझ सकता है। कानून क्षेत्र में आपके तर्क निर्णायक साबित होंगे। कला क्षेत्र में अनोखे विचारों से नए अवसर उभरेंगे। स्वतंत्र रूप से कार्य करने वालों को नए अनुबंधों पर चर्चा का अवसर मिल सकता है। लव – प्रेम जीवन में संवाद की शक्ति विशेष प्रभाव डालेगी। अविवाहित को किसी बुद्धिमान और स्पष्टवादी व्यक्ति की ओर आकर्षण महसूस हो सकता है। विवाहित के बीच किसी गलतफहमी को सीधे संवाद से हल किया जा सकता है। सच्चाई और संयम से व्यक्त करना रिश्तों को नई दिशा देगा। हेल्थ – सिर के ऊपरी हिस्से में हल्का दर्द या दबाव महसूस हो सकता है। मानसिक रूप से सतर्कता और ऊर्जा बनी रहेगी। अधिक सोच से थकान बढ़ सकती है। जल का पर्याप्त सेवन और समय पर विश्राम राहत देंगे। लकी रंग – आइवरी लकी नंबर – 6
वृश्चिक – थ्री ऑफ पेन्टाकल्स |
आज का दिन सहयोग, कौशल और सुनियोजित प्रयासों का रहेगा। परिवार में किसी कार्य को मिलजुलकर करने का वातावरण बनेगा। बुजुर्गों की व्यावहारिक सलाह किसी योजना को दिशा देगी। बच्चे किसी सामूहिक गतिविधि में भाग लेकर नई बातें सीख सकते हैं। गृहिणियां घरेलू कामों में नई व्यवस्था या सुधार लागू कर सकती हैं। आर्थिक मामलों में किसी योजना पर मिलकर काम करने से लाभ संभव है। व्यापार में टीम के सहयोग से प्रगति के संकेत हैं। पारिवारिक माहौल में सहभागिता और सम्मान का भाव गहराएगा। संयुक्त प्रयासों से बड़ी उपलब्धियों की नींव रखी जा सकती है।
करियर – प्रबंधन क्षेत्र में आज टीम वर्क का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिलेगा। तकनीकी क्षेत्र में किसी प्रोजेक्ट को मिलकर आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। कानून क्षेत्र में सहयोग से जटिल मामले में प्रगति होगी। कला क्षेत्र में साझे विचारों से अनोखा परिणाम निकल सकता है। स्वतंत्र रूप से कार्य करने वालों को विशेषज्ञों की मदद से नए अवसर मिलेंगे। लव – प्रेम जीवन में आपसी समझ और सहयोग की भूमिका प्रमुख रहेगी। विवाहित के बीच एक साथ किसी लक्ष्य पर काम करने से संबंधों में नई ऊर्जा आएगी। पुराने रिश्तों में व्यावहारिक समझ से भावनात्मक निकटता बढ़ेगी। भावनाओं के साथ व्यवहारिकता का मेल प्रेम जीवन को स्थिर दिशा देगा। हेल्थ – कंधों और बाहों में हल्का दर्द या जकड़न महसूस हो सकती है। मानसिक रूप से सहयोगी माहौल शांति लाएगा। हल्के व्यायाम और नियमित स्ट्रेचिंग से राहत मिलेगी। छोटी तकलीफों को नजरअंदाज न करें। लकी रंग – ऑलिव ग्रीन, लकी नंबर – 5
धनु – ऐस ऑफ कप्स |
आज का दिन नयापन और सौम्यता से भरा रहेगा। परिवार में किसी शुभ समाचार से हर्ष का वातावरण बनेगा। बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद गहरी भावनात्मक सुरक्षा देगा। बच्चे अपनी मासूमियत से घर में उल्लास भर देंगे। गृहिणियां घर के वातावरण में प्रेम और अपनापन का सुंदर माहौल बनाएंगी। आर्थिक दृष्टि से किसी नयी संभावना की शुरुआत दिख सकती है। व्यापार में किसी नये सहयोग या संबंध की नींव रखी जा सकती है। पारिवारिक रिश्तों में निकटता और सच्चाई आज विशेष रूप से झलकेगी। दिन में मन को गहराई से छू लेने वाले क्षण आएंगे।
करियर – प्रबंधन क्षेत्र में टीम के साथ सहयोग से कार्यक्षमता बढ़ेगी। तकनीकी क्षेत्र में किसी नये प्रोजेक्ट पर उत्साहजनक शुरुआत हो सकती है। कानून क्षेत्र में सौम्य संवाद से कठिन परिस्थिति में समाधान संभव है। कला क्षेत्र में भावनात्मक गहराई आपके कार्य को अनोखा बना सकती है। स्वतंत्र रूप से कार्य करने वालों को नये संबंधों से अवसर मिल सकते हैं। लव – प्रेम जीवन में नयी शुरुआत हो सकती है। अविवाहित को किसी संवेदनशील व्यक्ति से गहरा लगाव महसूस हो सकता है। विवाहित के बीच प्रेम और अपनापन का नया अध्याय खुल सकता है। दिल की बात सीधे और ईमानदारी से कहने का उपयुक्त समय है। हेल्थ – त्वचा में हल्की लाली या गरमाहट दिख सकती है। मानसिक रूप से सकारात्मकता और हल्कापन महसूस होगा। हल्की सैर या प्राकृतिक वातावरण में समय बिताना मन और शरीर दोनों को तरोताजा करेगा। जल का सेवन बढ़ाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक रहेगा। लकी रंग – रोज पिंक, लकी नंबर – 4
मकर – द स्टार |
आज का दिन उम्मीद, नयी दिशा और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। परिवार में किसी पुराने मुद्दे पर समाधान की किरण दिखेगी। बुजुर्गों के प्रोत्साहन से मनोबल मजबूत होगा। बच्चे अपनी कल्पनाशक्ति से घर में नई रोशनी लाएंगे। गृहिणियां घरेलू वातावरण को सजगता और रचनात्मकता से सँवारेंगी। आर्थिक मामलों में भविष्य की कोई योजना ठोस रूप ले सकती है। व्यापार में नये अवसरों की झलक स्पष्ट दिखाई देगी। पारिवारिक माहौल में विश्वास और आशा का भाव विशेष रूप से झलकेगा। दिन में भीतर से एक हल्की, सुकूनभरी ऊर्जा उठेगी जो दिशा और प्रेरणा दोनों देगी।
करियर – मीडिया क्षेत्र में किसी पुराने प्रोजेक्ट में नयी दिशा देने का अवसर मिलेगा। तकनीकी क्षेत्र में किसी नई खोज या प्रयोग से सकारात्मक बदलाव आएगा। कानून क्षेत्र में किसी अटके मामले में उम्मीद की नयी किरण दिखेगी। कला क्षेत्र में रचनात्मकता नए स्तर पर पहुँच सकती है। स्वतंत्र रूप से काम करने वालों को प्रेरक संकेत मिलेंगे। लव – प्रेम जीवन में नई उम्मीदें उभरेंगी। अविवाहित को किसी विचारशील और प्रेरणादायी व्यक्ति से आत्मीय जुड़ाव महसूस हो सकता है। विवाहित के बीच किसी पुराने मतभेद में समाधान की संभावना है। प्रेम में विश्वास और उम्मीद का भाव विशेष रहेगा। दिल की बातों को खुलकर कहना रिश्तों में नई जान डाल सकता है। हेल्थ – गर्दन के पिछले हिस्से में हल्का दर्द महसूस हो सकता है। मानसिक रूप से आशावाद और हल्कापन स्वास्थ्य को संतुलित रखेगा। ध्यान और प्रकृति में समय बिताना लाभदायक रहेगा। मन और शरीर दोनों में एक नई ऊर्जा प्रवाहित होगी। लकी रंग – कैरेमल, लकी नंबर – 7
कुंभ – ऐट ऑफ वॉण्ड्स |
आज का दिन गति, उत्साह और अचानक प्रगति से भरा रहेगा। परिवार में किसी योजना पर तेजी से निर्णय लिए जा सकते हैं। बुजुर्गों की सहमति से काम में अड़चन कम होगी । बच्चे उत्साहित रहेंगे और नई गतिविधियों में भाग लेंगे। गृहिणियां घरेलू कार्यों को गति और व्यवस्था से निपटाएंगी। आर्थिक मामलों में किसी प्रस्ताव पर त्वरित निर्णय की स्थिति बन सकती है। व्यापार में अचानक कोई बड़ा अवसर सामने आ सकता है। पारिवारिक माहौल में हलचल, संवाद और योजनाओं की सक्रियता बढ़ेगी। दिन में कई घटनाएं एक साथ घटेंगी, जिनसे ऊर्जा और फुर्ती महसूस होगी।
करियर – प्रबंधन क्षेत्र में अचानक मिले अवसरों से गति बढ़ेगी। तकनीकी क्षेत्र में किसी प्रोजेक्ट की अप्रत्याशित प्रगति टीम को उत्साहित करेगी। कानून क्षेत्र में अटके मामलों में त्वरित समाधान के संकेत हैं। कला क्षेत्र में नयी रचनात्मक लहर उभरेगी। स्वतंत्र रूप से कार्य करने वालों को नए अनुबंधों या अवसरों की बौछार मिल सकती है। लव – प्रेम जीवन में अचानक भावनात्मक घटनाएं घट सकती हैं। अविवाहित को किसी अनपेक्षित व्यक्ति से जुड़ाव महसूस होगा। विवाहित के बीच संवाद में गति और स्पष्टता रिश्ते को सशक्त बनाएगी। भावनाओं की अभिव्यक्ति बिना झिझक के होगी। प्रेम में नए आयाम खुल सकते हैं। हेल्थ – सिर में हल्का दबाव या चक्कर की स्थिति आ सकती है। मानसिक रूप से उत्तेजना और तेजी का भाव रहेगा। गहरी सांसों से संतुलन बनाना आवश्यक है। विश्राम के छोटे क्षण शामिल करना लाभदायक रहेगा। लकी रंग – ब्रिक रेड, लकी नंबर – 9
मीन – द मून |
आज का दिन गहराई, अनिश्चितता और भावनात्मक उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। परिवार में किसी विषय पर भ्रम या अधूरी जानकारी की स्थिति बन सकती है। बुजुर्गों की शांत सलाह भावनात्मक तनाव को कम करेगी। बच्चे आज संवेदनशील रह सकते हैं, उनके मनोभावों को समझना जरूरी होगा। गृहिणियां घरेलू वातावरण में छोटे बदलावों से संतुलन बनाने का प्रयास करेंगी। आर्थिक मामलों में किसी योजना को लेकर असमंजस की स्थिति संभव है, जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा। व्यापार में छिपी परिस्थितियों को समझे बिना निर्णय न लें। पारिवारिक माहौल में आज भावनाएं गहरी होंगी, पर स्पष्टता की आवश्यकता बनी रहेगी।
करियर – प्रबंधन क्षेत्र में किसी नीति या निर्णय को लेकर अस्पष्टता बनी रह सकती है। तकनीकी क्षेत्र में अप्रत्याशित बाधा सामने आ सकती है। कानून क्षेत्र में किसी मामले में छिपे पहलू धीरे-धीरे स्पष्ट होंगे। कला क्षेत्र में कल्पनाशीलता चरम पर रहेगी। स्वतंत्र रूप से काम करने वालों को भ्रमित सूचनाओं से सावधान रहना चाहिए। लव – प्रेम जीवन में गहराई और रहस्यमयता बढ़ेगी। अविवाहित को किसी व्यक्ति के इरादों को समझने में समय लग सकता है। विवाहित के बीच किसी पुराने मुद्दे को लेकर भावनात्मक संवाद संभव है। प्रेम में आज सब कुछ वैसा नहीं होगा जैसा दिख रहा है। हेल्थ – पेट में हल्की गड़बड़ी या भूख में कमी संभव है। मानसिक रूप से गहराई और संवेदनशीलता बढ़ेगी। ध्यान, शांत संगीत और गहरी साँसों से मन को स्थिर किया जा सकता है। अधिक सोचने से बचें, सरलता स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होगी। लकी रंग – व्हाइट, लकी नंबर – 1