Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Friday (17 January 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | शुक्रवार का टैरोकार्ड राशिफल: मिथुन, कर्क और मीन राशि के लोगों को करियर में नए मौके और मकर राशि वालों को प्रमोशन मिलने की संभावना है

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Friday (17 January 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

17 जनवरी, शुक्रवार को मिथुन, कर्क और मीन राशि के लोगों को करियर में नए मौके मिल सकते हैं। सिंह राशि के लोग कोई भी फैसला मजबूती से लेंगे। तुला राशि वालों को मेहनत का फायदा मिलेगा।

वृश्चिक राशि वालों का रुका काम तेजी से शुरू होगा। मकर राशि वालों के प्रमोशन की संभावना है। नई शुरुआत की संभावना है। कुंभ राशि के लोगों का कोई महत्वपूर्ण काम सफलता से पूरा हो सकता है।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष (टेन ऑफ कप्स)

निजी जीवन में शांति रहेगी, फिर भी बेचैनी महसूस होगी। करीबी लोगों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। मतभेद को सुलझाकर मानसिक शांति मिल सकती है। करीबी लोगों के साथ अपने दिल की बात शेयर करें। सकारात्मक ऊर्जा से संतुलन बनाने में सक्षम होंगे। शेयर मार्केट में निवेश न करें।

करियर: किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसका सकारात्मक असर दिखेगा। साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। टीम में सामंजस्य बढ़ेगा। आपके परिश्रम की तारीफ होगी। अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। प्रेम: गहरी भावनाओं का अनुभव करेंगे। साथी के साथ बिताया समय रिश्ते को और मजबूत बनाएगा। अविवाहितों के नए रिश्ते की शुरुआत का हो सकती है। आपसी समर्थन से रिश्ते में नयापन आएगा। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधार होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्थिर महसूस करेंगे। हल्का-फुल्का योग आपको फिट रखेगा। मानसिक शांति और शारीरिक ताजगी के लिए सही आहार और पूरी नींद लें। लकी रंग: हरा, लकी नंबर: 4

वृषभ (द हैंग्ड मैन)

धीमी गति से कामकाज आगे बढ़ेगा। थोड़े समय के लिए आप किसी स्थिति में फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। हर एक अवसर को महत्व देंगे। अपने नजरिए को बदलें। आपके सामने जो समस्याएं आएं उन्हें नए तरीके से सुलझाने की जरूरत है। सोच-विचार के कदम आगे बढ़ाएं। बदलाव की प्रक्रिया समय ले सकती है, लेकिन आपको नई दिशा मिलेगी। यह समय आत्मनिरीक्षण करने और खुद को समझने का है।

करियर: करियर में कुछ ठहराव आ सकता है। काम करने के तरीको में बदलाव करना होगा। सोच-समझ कर निर्णय लें। धीमी गति से काम करें और भरोसा रखें। प्रेम: प्रेम में असमंजस हो सकता है। रिश्ते में गहरे मुद्दे पर विचार करने का समय है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने का मौका मिलेगा। अविवाहितों के लिए यह समय आत्मनिरीक्षण और आत्मविकास का है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामलों में कुछ मानसिक तनाव हो सकता है। स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से समझने की कोशिश करें। नियमित व्यायाम और अच्छे आहार को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। लकी रंग: केसरिया, लकी नंबर: 3

मिथुन (पेज ऑफ पेंटाकल्स)

नए अवसरों और सीखने के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आपके विचारों में संजीदगी आएगी। नए काम का सोच रहे हैं, तो यह सबसे अच्छा समय है। आपकी मेहनत और समझदारी से किए गए प्रयास जल्द ही सफल होंगे। आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ हर काम में आगे बढ़ें।

करियर: करियर में अवसर आपकी ओर बढ़ सकते हैं। कुछ योजनाओं के साथ आपको खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। आपकी प्रतिबद्धता से आपके वरिष्ठ भी प्रभावित हो सकते हैं। किसी कार्य में हाथ डालना लाभकारी हो सकता है। इस समय को अपने विकास के लिए उपयोगी बनाएं। प्रेम: आप और आपके साथी के बीच गहरा समझौता हो सकता है। जो रिश्ते को और मजबूत बनाएगा। अविवाहित लोगों के लिए यह समय किसी नए और स्थायी रिश्ते की ओर बढ़ने का हो सकता है। अपने साथी के साथ सच्चे और खुले संवाद की आवश्यकता होगी। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से आप खुद को सक्रिय और ऊर्जावान महसूस करेंगे। मानसिक शांति भी रहेगी, जो शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगी। इस समय में संतुलित आहार और नियमित व्यायाम पर ध्यान देने से आप अपनी ऊर्जा को बनाए रख सकेंगे। खुद को ताजगी से भरा महसूस करने के लिए पर्याप्त विश्राम लें। लकी रंग: लैवेंडर, लकी नंबर: 4

कर्क (नाइट ऑफ वैंड्स)

ऊर्जा और जोश से भरे रहेंगे। आपके मन में उत्साह और नए विचार आ सकते हैं। यदि आप किसी नई दिशा में कदम बढ़ाने की सोच रहे हैं, तो यह समय बिल्कुल सही है। आपमें साहस और आत्मविश्वास का भंडार होगा, जो आपको मुश्किल कामों को भी आसानी से करने की प्रेरणा देगा। किसी भी स्थिति में ठान लेने की शक्ति आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें और चीजों को सही दिशा में आगे बढ़ाएं।

करियर: करियर में नए अवसर आपको आकर्षित करेंगे। कुछ बड़ा करने का उत्साह आपके अंदर जागेगा और आप नए प्रोजेक्ट्स के लिए तैयार होंगे। अपने कामों को समझदारी से करेंगे और विचारपूर्वक निर्णय लें। आपके काम में रचनात्मकता और नयापन होगा। जो आपके सहकर्मियों को प्रभावित करेगा। प्रेम: भावनाओं को स्वतंत्रता से व्यक्त करेंगे। आपके साथी के साथ नया रोमांच और स्फूर्ति आ सकती है। अविवाहितों के लिए यह समय नए रिश्ते की शुरुआत का हो सकता है। जो बहुत उत्साही और सकारात्मक रहेगा। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से सक्रिय महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करने के लिए नियमित व्यायाम और खेलकूद में भाग लें। किसी भी प्रकार की चिंता से बचने के लिए ध्यान और योग भी लाभकारी हो सकते हैं। लकी रंग: लाल, लकी नंबर: 5

सिंह (क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स)

स्पष्टता और मानसिक स्थिरता आएगी। मजबूत इरादा होगा। जिससे आप किसी भी स्थिति को सही तरीके से समझ पाएंगे। आज आपकी सोच बहुत स्पष्ट और तर्कसंगत होगी। जो आपको किसी भी चुनौती का सामना करने में मदद करेगी। खुद को व्यक्त करने में कोई संकोच नहीं होगा। आपकी बातें सीधे और प्रभावी तरीके से सामने आएंगी। यह समय निर्णय लेने और सही रास्ते का चयन करने का है।

करियर: करियर में आपको आज बहुत स्पष्टता और दृढ़ता महसूस होगी। कोई भी निर्णय लेने में आप पूरी तरह से मजबूत होंगे। अपने कामों में सटीकता और परिपक्वता लाने के लिए यह समय उपयुक्त है। कोई जटिल समस्या हल हो सकती है और काम में एक नई दिशा मिल सकती है। प्रेम: सच्चाई और ईमानदारी का महत्व बढ़ेगा। आप अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करेंगे। साथी भी आपकी बातें सही तरीके से समझेंगे। अविवाहितों के लिए यह समय किसी रिश्ते को समझदारी से शुरू करने का हो सकता है। रिश्ते में पारदर्शिता और खुलापन जरूरी होगा। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन शारीरिक थकान हो सकती है। मानसिक तनाव से बचने के लिए आराम और ध्यान करेंगे। किसी भी प्रकार की शारीरिक समस्याओं के लिए नियमित चेकअप करें। संतुलित आहार लें। लकी रंग: सफेद, लकी नंबर: 1

कन्या (सेवन ऑफ पेंटाकल्स)

धैर्य रखें। जो प्रयास किए हैं, उनका परिणाम थोड़ी देर से मिलेगा। परिणाम पाने के लिए आपको और कोशिश करने की आवश्यकता होगी। आप जिस तरह काम कर रहे हैं, वह सही है, लेकिन अभी थोड़ी और इनपुट की जरूरत है। इस समय को संयम और समझदारी से अपने लक्ष्यों को पाने के लिए उपयोग करें। आपकी निरंतरता और संघर्ष आपको अपने उद्देश्य के पास ले जाएंगे।

करियर: करियर में आपके किए गए प्रयास अब नतीजे दिखा सकते हैं, पूरी सफलता पाने के लिए थोड़ा और समय लगेगा। इस समय में खुद को हर कदम पर सुधारने का अवसर मिलेगा। भविष्य में सफलता की उम्मीद रखें, लेकिन धैर्य रखें। प्रेम: रिश्ते में गहराई आ सकती है, लेकिन आपको किसी भी स्थिति को समझने में समय लगेगा। अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखें। अपने साथी के साथ सामंजस्य रखें। अविवाहितों के लिए यह समय अपने रिश्ते को स्थिर बनाने का हो सकता है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आप खुद को थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते हैं। संतुलित आहार और पर्याप्त आराम से आप अपनी ऊर्जा वापस पा सकते हैं। मानसिक तनाव से बचने के लिए विश्राम और मेडिटेशन भी फायदेमंद होगा। लकी रंग: बादामी, लकी नंबर: 4

तुला (सिक्स ऑफ पेंटाकल्स)

साझेदारी का दिन रहेगा। समय का सही उपयोग करने का मौका मिलेगा। दूसरों के लिए कुछ अच्छा करते हैं, तो आपको इसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा। अपने प्रयासों को साकार रूप देने के लिए आपको न केवल काम करना। दूसरों को समर्थन देने से आपकी सफलता में वृद्धि होगी।

करियर: करियर में सहयोग और साझेदारी से काम पूरे होंगे। सहकर्मी आपके योगदान को पहचानेंगे। जिससे आपकी मेहनत को न्याय मिलेगा। मार्गदर्शन मिलेगा और आपके काम में वृद्धि हो सकती है। अपनी टीम के साथ मिलकर अच्छा परिणाम प्राप्त करें। प्रेम: प्रेम में सुधार चाहते हैं, तो बातचीत और विश्वास को अहमियत दें। अविवाहितों के लिए रिश्ते की शुरुआत करने का दिन है, जिसमें समान भावनाओं और विचारों का आदान-प्रदान होगा। स्वास्थ्य: संतुलित जीवनशैली अपनाने से अधिक लाभ होगा। नियमित रूप से व्यायाम और एक स्वस्थ आहार से आपकी ऊर्जा बढ़ेगी। मानसिक शांति पाने के लिए ध्यान और योग फायदेमंद होंगे। लकी रंग: लाल, लकी नंबर: 6

वृश्चिक (एट ऑफ वैंड्स)

तेजी से घटनाएं होंगी। कोई रुका हुआ काम अचानक गति पकड़ सकता है। विकास के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अपने कार्यों को प्रभावी तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे। परिणाम तेजी से सामने आ सकते है ।

करियर: करियर में कुछ बदलाव की संभावना है। आपकी कड़ी मेहनत अब पूरी हो सकती है। कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। अपनी मानसिक तत्परता से आप कामयाबी की ओर बढ़ेंगे। नई योजनाओं में आपकी भागीदारी सफलता का मार्ग प्रशस्त कर सकती है। प्रेम: रिश्ते में सुधार हो सकता है। आप अपने साथी से बेहतर बातचीत करेंगे। अविवाहित लोगों के लिए यह समय किसी नए रिश्ते की शुरुआत का है। जिसमें आप महसूस करेंगे कि दिल से जुड़ाव हो रहा है। स्वास्थ्य: आप खुद को फिट और सक्रिय महसूस करेंगे। तेजी से काम करने के बावजूद शारीरिक और मानसिक स्थिति का ख्याल रखें। खुद को अधिक थकने से बचाने के लिए संतुलित दिनचर्या अपनाएं। लकी रंग: स्लेटी, लकी नंबर: 8

धनु (फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स)

कुछ तनावपूर्ण दिन हो सकता है। किसी मुद्दे को लेकर विवाद हो सकता है। अपने शब्दों में सतर्क रहने की जरूरत है। अनजाने में किसी के दिल को चोट न पहुंचे। प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं, तो ध्यान रखें कि जीत और हार का कोई मतलब नहीं होता। महत्वपूर्ण यह है कि आप अपने मूल्यों से समझौता न करें। खुद को शांत और संयमित रखें। किसी भी स्थिति का समाधान सकारात्मक रूप से निकालें।

करियर: करियर में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। काम में कुछ लोगों की असहमति हो सकती है। समझदारी से काम लें। किसी के साथ विचार-विमर्श करने से स्थिति में सुधार हो सकता है। अपनी कोशिशों को जारी रखें। ये असहमति केवल थोड़े समय की होंगी। प्रेम: प्रेम में मतभेद संभव हैं। अपने साथी के साथ शांतिपूर्ण बातचीत रखें। अविवाहित लोगों के लिए यह समय भावनाओं को सही राह में व्यक्त करने का है। कोई गलतफहमी दूर होगी। आपके संबंधों में समर्पण की आवश्यकता होगी। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में तनाव बढ़ सकता है। मानसिक शांति की आवश्यकता होगी। ध्यान, योग या कुछ समय खुद के लिए निकालने से शारीरिक और मानसिक सेहत में सुधार होगा। अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें, ताकि आप बेहतर महसूस कर सकें। लकी रंग: मेहरून, लकी नंबर: 5

मकर (व्हील ऑफ फॉर्च्यून)

नया मोड़ आ सकता है। मौजूदा हालात में बदलाव हो सकता है। यह बदलाव आपके लिए अनुकूल साबित होगा। एक नई शुरुआत हो सकती है। अपने निर्णयों को आत्मविश्वास के साथ लें, क्योंकि यह समय आपके जीवन में सौभाग्य लाने का है। परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। बस आपको मौके को सही तरीके से पहचानने की आवश्यकता है। आपके पास अब उन अवसरों को अपनाने का समय है, जो पहले नहीं मिल पाए थे।

करियर: करियर में आपको बड़ा अवसर मिल सकता है। प्रमोशन की संभावना है। जो आपके लिए फायदेमंद होगा। आपको किसी जरूरी काम का हिस्सा बनने का मौका मिल सकता है। हर मौके का सही उपयोग करें। प्रेम: प्रेम और सुख बढ़ेगा। रिश्ते में मजबूती आ सकती है। जो आपके संबंधों को और मजबूत बनाएगा। अविवाहित लोगों के लिए यह समय किसी नए और रोमांटिक संबंध की शुरुआत का हो सकता है। अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें। स्वास्थ्य: सेहत के लिए दिन अच्छा रहेगा। मानसिक स्थिति भी मजबूत होगी। जिससे आपकी शारीरिक स्थिति में सुधार होगा। वर्क लोड के कारण हल्की सी थकावट महसूस हो सकती है। सामान्य तौर पर आपका अच्छा स्वास्थ्य रहेगा। लकी रंग: ऑफ व्हाइट, लकी नंबर: 1

कुम्भ (किंग ऑफ कप्स)

आज का दिन आपके लिए संतुलन और शांति लाएगा। आपकी भावनाएं नियंत्रण में रहेंगी। जिससे आपको अपने निर्णयों में स्पष्टता रहेगी। लोग आपकी सलाह और मार्गदर्शन की तारीफ करेंगे। आप अपनी बुद्धिमत्ता और धैर्य से दूसरों को प्रभावित करेंगे। इस दिन आपकी संवेदनशीलता और समझदारी से परिस्थितियां आपके पक्ष में बदल सकती हैं। आत्मविश्वास और समझदारी से सबको प्रभावित करेंगे।

करियर: कार्यस्थल पर आपकी समझदारी का सम्मान होगा। आपके फैसलों और लीडरशीप की तारीफ होगी। यह समय दूसरों की मदद करने और अपने कामों को सटीक रूप से करने का है। कोई महत्वपूर्ण काम सफलता से पूरा हो सकता है। प्रेम: प्रेम में साथी के साथ गहरी और मजबूत भावनाएं महसूस करेंगे। आपकी संवेदनशीलता और समर्थन से रिश्ते में तालमेल और प्यार बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के लिए समय किसी खास से मुलाकात का हो सकता है। अपने दिल की बात साझा करें। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आप मानसिक और शारीरिक रूप से संतुलित रहेंगे। शांति और संतुलन रखने के लिए ध्यान या योग का अभ्यास करें। अपने शरीर और मन को ताजगी देने के लिए हल्की वॉक या व्यायाम करें। लकी रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 2

मीन (पेज ऑफ वैंड्स)

आज का दिन नई ऊर्जा और रचनात्मकता से भरपूर रहेगा। अपनी विचारधारा और नई योजनाओं के साथ उत्साहित महसूस करेंगे। किसी नई दिशा में कदम बढ़ाने के लिए सही समय है। आपकी उत्साही और नवीनीकरण की भावना आपको सफलता की ओर अग्रसर करेगी। नए अनुभवों का सामना करते हुए आप अपने विचारों को विस्तार से समझ पाएंगे। जो भी कदम उठाएंगे। वह भविष्य में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

करियर: करियर में नए अवसर सामने आ सकते हैं। कोई नई योजना या काम आपके सामने आ सकता है। आपकी रचनात्मकता और जोश से आपको सफलता मिलेगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। अपनी योजनाओं को साकार करने में मेहनत करें। प्रेम: प्रेम में उत्साह और नयापन होगा। नए अनुभवों का आनंद लेंगे। अपने रिश्ते को नई दिशा देना बेहद जरूरी है। अविवाहित लोगों के नए रिश्ते की शुरुआत की संभावना है। भावनाओं को व्यक्त करें। स्वास्थ्य: ऊर्जा से भरे रहेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से ताजगी का अनुभव करेंगे। अपने शरीर को सक्रिय रखने के लिए हल्की कसरत और स्वस्थ आहार पर ध्यान दें। मानसिक शांति के लिए ध्यान का अभ्यास करें। लकी रंग: फिरोजी, लकी नंबर: 3

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *