- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Friday (14 November 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

14 नवंबर, शुक्रवार को वृष राशि वालों की सोच में बदलाव हो सकता है। कन्या राशि वालों को नई जिम्मेदारी या पदोन्नति मिल सकती है। वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक फायदा मिल सकता है। कुंभ राशि वालों की इनकम के नए सोर्स बनेंगे। नौकरी बदलने की सोच रहे मीन राशि वालों को अच्छा ऑफर मिल सकता है।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…
| मेष – थ्री ऑफ पेन्टाकल्स |
आज का दिन सहयोग और निर्माण का है। परिवार में किसी काम को मिलजुलकर पूरा करने का उत्साह रहेगा। बुजुर्गों से व्यावहारिक सलाह मिलेगी। बच्चे किसी रचनात्मक प्रोजेक्ट से खुशियां बाँटेंगे। गृहिणियों को घर की साज सज्जा या नवीनीकरण का विचार आएगा। माहौल में ऊर्जा और योजना का तालमेल रहेगा। धन से जुड़ा कोई सामूहिक निर्णय सफल रहेगा। रिश्तेदार की मुलाकात दिन को हर्षित बनाएगी।
करियर – ऑफिस में आपका काम चमकेगा। सहकर्मियों के साथ किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। आपकी राय को अहमियत मिलेगी। तकनीकी या डिजाइन क्षेत्र वालों को नया काम मिलेगा। फ्रीलांसरों के लिए ग्राहक की सराहना बढ़ेगी। मीटिंग में आपकी प्रस्तुति प्रभावशाली रहेगी। वरिष्ठ आपके पेशेवर रवैये से प्रभावित होंगे। पहचान निश्चित है। लव – साथी आपके प्रयासों को महसूस करेगा। साथ काम करने से रिश्ते गहराई पाएँगे। विवाहित लोग मिलकर किसी जिम्मेदारी को निभाएँगे। सिंगल लोगों को किसी कार्यस्थल या ग्रुप गतिविधि में आकर्षण मिल सकता है। आपसी सम्मान प्रेम का आधार बनेगा। भावनाएँ स्थिर और संतुलित रहेंगी। हेल्थ – ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। योग या कसरत ध्यान बढ़ाएगा। पीठ का ध्यान रखना होगा। बाहर का तैलीय खाना टालें। पानी और डिटॉक्स पेय फायदेमंद रहेंगे। तनाव से बचने के लिए प्राणायाम करें। लकी कलर – टील ब्लू, लकी नंबर – 2
| वृष – फोर ऑफ कप्स |
आज का दिन विचारशील और आत्मनिरीक्षण का है। परिवार में किसी पुराने मुद्दे पर विचार होगा। गृहणियां अपने घर में बदलाव या सजावट के अवसर को अनदेखा कर सकती हैं। बच्चों की गतिविधियों में थोड़ी उदासी दिखाई दे सकती है। बुजुर्गों के सुझाव अनसुने रह सकते हैं, पर भविष्य में लाभकारी होंगे। घर का वातावरण स्थिर लेकिन थोड़ी उदासी वाला रह सकता है। आत्मविचार से ही नई दिशा मिलेगी।
करियर – कार्यक्षेत्र में काम में रुचि कम हो सकती है। किसी अवसर को नजरअंदाज करना आपकी सोच में बदलाव ला सकता है। अभियांत्रिकी क्षेत्र के लोगों को नई चुनौती स्वीकार करनी पड़ेगी। सहकर्मियों के साथ संवाद में सावधानी रखें। छोटे विचार बदल कर बड़े परिणाम ला सकते हैं। लव – प्रेम में थोड़ी उदासी दिख सकती है। पार्टनर से बातचीत में दूरी का एहसास हो सकता है। अविवाहित लोग किसी प्रस्ताव को अनदेखा कर सकते हैं। भावनाओं पर नियंत्रण और सोच समझकर निर्णय लेना आवश्यक है। दोस्ती में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है। हेल्थ – हल्की सैर और ध्यान आपके मन को शांत रखेंगे। पेट से जुड़ी छोटी परेशानियां संभव हैं। गृहिणियों को आराम और पौष्टिक भोजन पर ध्यान देना चाहिए। संतुलित जीवनशैली से स्वास्थ्य में सुधार होगा। लकी कलर – मिंट ग्रीन, लकी नंबर – 5
| मिथुन – क्वीन ऑफ कप्स |
आज का दिन उल्लास, मेलजोल और खुशियों का है। परिवार में कोई छोटी पार्टी या मिलन संभव है। पुराने दोस्तों से मुलाकात मन को ताजगी देगी। गृहणियां अपने रचनात्मक हुनर से सबको प्रभावित करेंगी। घर का वातावरण संगीत, हँसी और मिठास से भरा रहेगा। बुजुर्गों के चेहरे पर संतोष झलकेगा। बच्चों की सफलता से उत्सव जैसा माहौल बनेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। रिश्तेदारों से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।
करियर – ऑफिस में टीमवर्क का दिन रहेगा। किसी प्रोजेक्ट की सफलता पर जश्न का माहौल बनेगा। संचार माध्यम, कार्यक्रम या कला से जुड़े लोगों को नई पहचान मिलेगी। फ्रीलांसर को नए ग्राहक से सकारात्मक जवाब मिलेगा। महिला सहकर्मी या बॉस से मदद मिल सकती है। यात्रा या संचार से जुड़े हैं, उन्हें लाभ मिलेगा। लव – प्रेम जीवन में आज मधुरता और उत्साह बढ़ेगा। साथी के साथ किसी उत्सव या सैर का अवसर मिलेगा। सिंगल लोग किसी मित्र मंडली में दिलचस्प मुलाकात कर सकते हैं। अविवाहित लोगों को प्रस्ताव मिलने की संभावना है। छोटे छोटे बातों से प्रेम का माहौल खुशनुमा बनेगा। पुराने विवाद का अंत मुस्कान से होगा। हेल्थ – थकान महसूस हो सकती है। खाने की आदतों पर नियंत्रण रखें। मिठाइयों या ठंडे पेय का अधिक सेवन नुकसान पहुँचा सकता है। नृत्य या संगीत चिकित्सा मन को ताजगी देगी। ताजी हवा में समय बिताना लाभदायक रहेगा। लकी कलर– लेमन येलो, लकी नंबर – 1
| कर्क – फाइव ऑफ पेन्टाकल्स |
आज का दिन आत्मचिंतन और पुनर्निर्माण का है। परिवार में कुछ आर्थिक या भावनात्मक असंतुलन महसूस हो सकता है, पर यह अस्थायी रहेगा। बुजुर्गों की सलाह मुश्किल समय में सहारा बनेगी। गृहणियाँ किसी जरूरत को लेकर चिंतित रह सकती हैं, पर घर के लोग साथ देंगे। किसी पुराने मित्र से सहयोग मिलेगा। वातावरण थोड़ा गंभीर रहेगा, पर आशा बनी रहेगी। आत्मविश्वास लौटने की शुरुआत होगी।
करियर – संसाधनों की कमी के बावजूद आप सटीक निर्णय लेंगे। जो लोग नया व्यापार शुरू कर रहे हैं, उन्हें निवेश में रुकावट दिख सकती है। चिकित्सा क्षेत्र के लोग ज्यादा काम से थक सकते हैं। किसी प्रोजेक्ट के लिए सहायता माँगने में संकोच न करें। फ्रीलांसरों को भुगतान में देरी का सामना करना पड़ सकता है। लव – प्रेम में भावनात्मक दूरी या ठंडापन महसूस हो सकता है। साथी व्यस्त या उदास रह सकता है। संवाद की कमी से गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। सिंगल लोग किसी पुराने रिश्ते की याद में उलझे रहेंगे। विवाहित लोगों को पारिवारिक दबाव के बीच संतुलन साधना होगा। प्रेम में सहानुभूति और धैर्य की आवश्यकता है। हेल्थ – ठंड या जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। पुरानी एलर्जी उभर सकती है। पोषण और आराम दोनों की आवश्यकता है। ध्यान में समय बिताएँ। रक्त शर्करा पर ध्यान दें। हल्की स्ट्रेचिंग से स्फूर्ति लौटेगी। लकी कलर– रस्ट ब्राउन, लकी नंबर – 7
| सिंह – फाइव ऑफ वाण्ड्स |
आज का दिन प्रतिस्पर्धा जैसा रहेगा। परिवार में छोटे छोटे मुद्दों पर मतभेद हो सकते हैं, पर आपकी समझदारी हालात सँभाल लेगी। गृहिणियों को किसी आयोजन की तैयारी में सबको साथ लाने की चुनौती मिलेगी। घर में वातावरण थोड़ा ऊर्जावान और हल्का तनावपूर्ण रहेगा। किसी रिश्तेदार के व्यवहार से असहजता हो सकती है। यह दिन आपको संयम और सुनने की कला सिखाएगा। बच्चों के बीच तालमेल बढ़ेगा। आत्मविश्वास ही आज आपका कवच बनेगा।
करियर – ऑफिस में विचारों का टकराव हो सकता है। निर्णयों को चुनौती देंगे, पर आपकी नेतृत्व क्षमता सब पर भारी रहेगी। विपणन या संचार माध्यम से जुड़े लोग बहस पूर्ण मीटिंग का सामना करेंगे। किसी नए प्रोजेक्ट में भूमिकाओं को लेकर उलझन संभव है। युवा करियर में प्रतिस्पर्धा बढ़ती देख सकते हैं। लव – रिश्ते में वाद विवाद हो सकता है। साथी आपकी बातों से आहत हो सकता है, इसलिए शब्दों को नर्मी से बोलें। सिंगल लोग किसी आकर्षक व्यक्ति से प्रभावित होंगे पर जल्दबाजी में निर्णय न लें। विवाहित लोगों के बीच छोटे मतभेद गहराई ला सकते हैं। अहंकार को नियंत्रित रखें। हेल्थ – शरीर को आराम और ताजगी की आवश्यकता है। कंधों में दर्द महसूस हो सकता है। तनाव से नींद प्रभावित हो सकती है। योग या हल्की प्राणायाम दिन को स्फूर्ति दायक बना सकते हैं। जल की कमी से बचें। लकी कलर– क्रिमसन, लकी नंबर – 9
| कन्या – द एम्परर |
आज का दिन दृढ़ता और नियंत्रण का है। परिवार में आप नेतृत्व की भूमिका निभाएंगे और निर्णय लेने की क्षमता से सबको प्रभावित करेंगे। घर का वातावरण अनुशासन पूर्ण रहेगा। बुजुर्गों की सलाह से स्थितियां आपके पक्ष में आएँगी। गृहणियां अपनी योजनाओं को सख्ती से लागू करेंगी। किसी लंबे समय से अटके मामले में समाधान मिलेगा। आत्मसम्मान ऊँचा रहेगा। जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी पर सम्मान भी मिलेगा।
करियर – ऑफिस में आपके निर्णयों को गंभीरता से सुना जाएगा। बॉस या वरिष्ठ आपसे नेतृत्व की उम्मीद रखेंगे। नई जिम्मेदारी या पदोन्नति संभव है। किसी अनुशासित व्यक्ति से प्रेरणा मिलेगी। प्रशासन, सेना या सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोग आज मजबूत स्थिति में रहेंगे। लव – साथी आपकी मजबूती और आत्मविश्वास से आकर्षित रहेगा। विवाहित लोगों के लिए आपसी विश्वास गहरा होगा। अविवाहित लोगों को किसी अनुभवी व्यक्ति की ओर झुकाव महसूस होगा। यह समय रिश्तों में नियम और सम्मान दोनों बनाए रखने का है। हेल्थ – शरीर को आराम देने की आवश्यकता है। काम के दबाव में नींद अधूरी रह सकती है। सुबह की प्रार्थना या ध्यान से संतुलन मिलेगा। रक्तचाप नियंत्रित रखने की कोशिश करें। बाहर का मसालेदार भोजन टालें। लकी कलर– रॉयल ब्लू, लकी नंबर – 4
| तुला – ऐस ऑफ वांड्स |
आज का दिन नए आरंभ, उपलब्धि और विस्तार का है। परिवार में खुशियों की लहर दौड़ेगी। गृहणियां अपने घर को नया रूप देने में व्यस्त रहेंगी। किसी पुराने अधूरे कार्य की सफलता संभव है। यात्रा का योग है, जो आत्मसंतोष देगी। किसी मित्र से पुनः जुड़ाव संबंधों में गर्माहट लाएगा। घर में कोई छोटा आयोजन होगा। मन में गर्व, पर व्यवहार में विनम्रता रखिए।
करियर – किसी विदेशी कंपनी या दूर स्थान से जुड़ा प्रस्ताव लाभदायक रहेगा। बॉस आपकी प्रतिभा पहचानेंगे। टीमवर्क में आप केंद्र बिंदु रहेंगे। तकनीकी क्षेत्र के लोगों के लिए यह समय नई ऊँचाई का है। छात्र विदेश में आगे पढ़ाई का सपना साकार कर सकते हैं। खुद पर विश्वास ही आपकी सबसे बड़ी पूँजी है। लव – अविवाहित लोगों के लिए कोई नया आकर्षण बन सकता है, जो धीरे धीरे गहरा रिश्ता बनेगा। विवाहित जोड़े एक दूसरे के साथ नए सपनों की शुरुआत करेंगे। पार्टनर आपके दृष्टिकोण से प्रभावित होगा। दूरी भी दिलों को नहीं रोक पाएगी। हेल्थ – शरीर स्फूर्तिवान रहेगा, पर अनियमित खानपान से पेट संबंधी तकलीफ हो सकती है। जल और विश्राम का ध्यान रखें। योग और ताजे फलों से शरीर में संतुलन बना रहेगा। तनाव को दूर रखने के लिए प्रकृति के संपर्क में जाएँ। लकी कलर– व्हाइट, लकी नंबर – 6
| वृश्चिक – नाइन ऑफ कप्स |
आज का दिन संतोष, आत्मगौरव और भावनात्मक पूर्णता का है। घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। गृहणियां किसी प्रिय वस्तु की प्राप्ति से प्रसन्न होंगी। बच्चों पर गर्व महसूस होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपकी ऊर्जा को बढ़ाएगा। पुराने मनमुटाव मिटेंगे और संबंधों में मिठास लौटेगी। किसी अधूरे स्वप्न का साकार होना संभव है। हर पल का आनंद लीजिए।
करियर – ऑफिस में आपके विचारों को सराहना मिलेगी। किसी प्रोजेक्ट की सफलता से आत्मविश्वास बढ़ेगा। बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे और आर्थिक लाभ की संभावना बन सकती है। कला, डिजाइन या संचार माध्यम से जुड़े लोगों की तरक्की संभव है। सहकर्मियों के साथ सहयोग से नई दिशा मिलेगी। अपनी प्रतिभा को विनम्रता से प्रस्तुत करें। लव – रिश्तों में गहराई और आत्मीयता का समय है। प्रेमी जोड़ों के बीच समझदारी बढ़ेगी। अविवाहित लोगों के लिए किसी पुराने मित्र से नया संबंध बन सकता है। पार्टनर आपकी भावनाओं को पूरी तरह समझेगा। छोटी यात्रा में रोमांस का सुंदर पल उभरेगा। हेल्थ – पाचन में सुधार हेतु गर्म जल और हल्का व्यायाम लाभ देगा। योग से मन शरीर दोनों संतुलित रहेंगे। त्वचा में हल्की रूखाई हो सकती है। मानसिक शांति हेतु ध्यान का अभ्यास करें। लकी कलर– गोल्डन येलो, लकी नंबर – 3
| धनु – पेज ऑफ पेंटाकल्स |
आज का दिन नई शुरुआतों और आत्म विकास के अवसर लाएगा। परिवार में युवा सदस्य गौरवान्वित करेंगे। गृहणियां किसी नए कौशल को सीखने की दिशा में बढ़ेंगी। बुजुर्गों की सलाह जीवन को नई दृष्टि देगी। आर्थिक रूप से कोई छोटी सफलता आत्मविश्वास बढ़ाएगी। धैर्य और समर्पण से हर स्वप्न साकार होता है। घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा। किसी मित्र की प्रगति से आनंद मिलेगा।
करियर – नए अवसरों की दस्तक सुनाई देगी। किसी प्रशिक्षण से ज्ञान बढ़ेगा। युवा लोग अपने लक्ष्य की ओर योजनाबद्ध कदम बढ़ाएँगे। नई तकनीक अपनाने से प्रगति होगी। बॉस आपके सुझावों की सराहना करेंगे। काम में थोड़ी देरी के बावजूद परिणाम संतोषजनक रहेंगे। सहकर्मियों के साथ सामंजस्य सफलता की कुंजी बनेगा। लव – आज भावनाओं में कोमलता और समझ का समय है। अविवाहित लोग किसी नए व्यक्ति से आकर्षित होंगे। पार्टनर के साथ छोटे उपहारों से निकटता बढ़ेगी। रिश्ते में नई शुरुआत की संभावना है। एक साथ बिताया गया छोटा सा पल लंबे समय तक याद रहेगा। हेल्थ – सुबह की हल्की कसरत और पौष्टिक भोजन लाभदायक रहेगा। नींद का संतुलन बनाना आवश्यक है। प्रकृति के बीच समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। लकी कलर– पिस्ता ग्रीन, लकी नंबर – 4
| मकर – द वर्ल्ड |
आज का दिन आत्मसंतोष का है। किसी पुराने कार्य की पूर्णता से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। बुजुर्गों की मुस्कान आशीर्वाद देगी। गृहिणियों को घर की सजावट या नई वस्तु की प्रेरणा मिलेगी। विदेश या दूरस्थ संपर्क से कोई शुभ समाचार आ सकता है। जीवन की हर समाप्ति, नई शुरुआत की नींव होती है। लोग आपके व्यवहार और संयम की प्रशंसा करेंगे। आत्मविश्वास और कृतज्ञता साथ लेकर आगे बढ़ें।
करियर – किसी लंबे समय से रुके कार्य का सफल समापन संभव है। विदेश से जुड़े काम करने वालों को विशेष लाभ होगा। व्यापार में विस्तार की योजनाएं फलदायी सिद्ध होंगी। बॉस आपके प्रदर्शन से प्रभावित होंगे। टीमवर्क से नए अवसर खुलेंगे। अपने अनुभव का सही उपयोग करें। लव – प्रेमी जोड़ों के बीच आपसी समझ नई ऊँचाई छूएगी। पुराने रिश्ते अब स्थिरता की ओर बढ़ेंगे। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव की संभावना है। पार्टनर के साथ दूर स्थान की यात्रा रोमांटिक साबित होगी। आप दोनों मिलकर जीवन के नए अध्याय की रचना करेंगे। हेल्थ – शरीर और मन दोनों में संतुलन दिखाई देगा। पुरानी थकान मिटेगी। जल सेवन अधिक करें। योग और ध्यान आज अत्यंत प्रभावी रहेंगे। संतुलित भोजन और शांत मन से आंतरिक शक्ति बढ़ेगी। लकी कलर– ब्लैक, लकी नंबर – 8
| कुंभ – ऐस ऑफ पेंटाकल्स |
आज का दिन नए अवसरों और शुभ शुरुआत का है। घर में कोई आर्थिक प्रस्ताव या उपहार मिल सकता है। बुजुर्गों की आशीष से कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। परिवार में हँसी और संतोष का वातावरण रहेगा। गृहणियों को किसी रचनात्मक कार्य की सराहना मिलेगी। बच्चों से संबंधित कोई शुभ समाचार मन प्रसन्न करेगा। भाग्य द्वार खोल रहा है। रिश्तों में सौहार्द और सहयोग बढ़ेगा। आत्मविश्वास आज आपकी सबसे बड़ी संपत्ति है।
करियर – यह समय ठोस शुरुआत और दीर्घकालिक योजनाओं का है। नया एग्रीमेंट या साझेदारी लाभकारी सिद्ध होगी। अभियांत्रिकी क्षेत्र के लोग किसी इनोवेटिव आइडिया से पहचान पाएँगे। प्रबंधन से जुड़े लोगों को वित्तीय सफलता मिल सकती है। अपनी योजना को विश्वास से प्रस्तुत करें, परिणाम सुनहरे रहेंगे। लव – प्रेम में नई उमंग का प्रवेश होगा। पुराने मतभेद समाप्त होकर रिश्ते में स्थिरता आएगी। अविवाहित लोगों को किसी सच्चे साथी से मिलन का है। पार्टनर की ओर से भावनात्मक सुरक्षा महसूस होगी। संबंधों में नई शुरुआत का यह दिन यादगार बन सकता है। हेल्थ – शरीर में नई ऊर्जा और स्फूर्ति का अनुभव होगा। पुरानी थकान धीरे धीरे समाप्त होगी। हृदय और रक्त परिसंचरण पर ध्यान देना लाभदायक रहेगा। मानसिक रूप से आत्मविश्वास और संतुलन बढ़ेगा। लकी कलर– पीच, लकी नंबर – 1
| मीन – सिक्स ऑफ स्वोर्ड्स |
आज का दिन बदलाव और मानसिक राहत का है। घर के किसी तनावपूर्ण माहौल से धीरे धीरे शांति लौटेगी। बुजुर्गों के सुझाव दिशा दिखाएँगे। गृहिणियों को पारिवारिक जिम्मेदारियों से थोड़ा विश्राम मिलेगा। बच्चों के व्यवहार में सुधार देख हृदय हल्का होगा। कठिनाई का दौर पीछे छूट रहा है। नए विचार, नए अनुभव आपका इंतजार कर रहे हैं। परिवार में यात्रा या स्थान परिवर्तन की चर्चा संभव है।
करियर – कार्यस्थल पर पुरानी जटिलताओं से राहत मिल सकती है। किसी नए वातावरण या टीम में बदलाव फायदेमंद रहेगा। सलाहकार या रणनीतिक क्षेत्र के लोग महत्वपूर्ण दिशा परिवर्तन देख सकते हैं। विदेश से जुड़ा प्रोजेक्ट आगे बढ़ेगा। जो लोग नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, उन्हें अच्छा ऑफर मिल सकता है। प्रगति कभी कभी परिवर्तन के साथ ही आती है। लव – रिश्तों में एक नया मोड़ आ सकता है। पुराने विवाद समाप्त होकर सुकून लौटेगा। पार्टनर के साथ यात्रा या दूरी रिश्ते को नई समझ दे सकती है। अविवाहित लोगों को किसी दूर के शहर या ऑनलाइन माध्यम से जुड़ाव संभव है। गलतफहमी को पीछे छोड़कर आगे बढ़ें। हेल्थ – जो लोग लगातार तनाव में थे, उन्हें राहत महसूस होगी। पानी से संबंधित थेरेपी या ध्यान प्रभावी रहेगा। लंबी यात्रा में कमर या पैरों का ध्यान रखें। प्राणायाम और थोड़ी नींद आपके लिए औषधि साबित होंगी। लकी कलर– ग्रे, लकी नंबर – 4
