Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Friday (14 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | शुक्रवार का टैरोकार्ड राशिफल: सिंह राशि वालों को अचानक धन लाभ के योग हैं और वृश्चिक राशि वालों को नौकरी में पदोन्नति के मौके मिल सकते हैं

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Friday (14 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

14 मार्च, शुक्रवार को कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। सिंह राशि वालों के रुके काम पूरे होंगे, अचानक धन लाभ मिलने के भी योग हैं। वृश्चिक राशि के लोगों को नौकरी में पदोन्नति और नए अवसर मिल सकते हैं। मकर राशि वालों को प्रमोशन की खबर मिल सकती है।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष – नाइट ऑफ कप्स

रचनात्मक सोच लाभदायक होगी। बैक टू बैक काम रहेगा। सरलता से आपका प्लानिंग पूरी हो सकती है। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। नए निवेश के बारे में सोच सकते हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। गृहिणियों को घरेलू जिम्मेदारियों में संतुलन बनाना होगा। आपका मनोबल उच्चतम रहेगा । दिन सकारात्मक रहेगा।

करियर: मीडिया और कला से जुड़े लोगों के लिए सफलता के योग हैं। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी बढ़ेगी। प्रेम: प्यार में नई शुरुआत हो सकती है। रिश्ते में भावनात्मक गहराई आएगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेमी के साथ सुखद समय बिताएंगे। स्वास्थ्य: हाइड्रेशन का ध्यान रखें। थकान महसूस हो सकती है। ब्लड प्रेशर असंतुलित हो सकता है, सावधानी बरतें। व्यायाम और योग से स्वास्थ्य में सुधार आएगा। अधिक तली-भुनी चीजों से परहेज करें। मानसिक शांति के लिए ध्यान आवश्यक है। भाग्यशाली रंग: डार्क ब्लू , भाग्यशाली अंक: 9

वृष – फोर ऑफ स्वॉर्ड्स

आज आराम और आत्मचिंतन का दिन रहेगा। परिवार में हल्की कहासुनी होना संभव है, लेकिन शाम तक स्थिति सामान्य होगी। करीबी मित्र की मदद की जरूरत पड़ सकती है। वित्तीय मामलों में थोड़ी सी कंजूसी रखें। व्यापार में स्थिरता रहेगी, बड़ा बदलाव नहीं होगा। घर की अतिरिक्त जिम्मेदारी से बचना चाहिए। घरेलू कामों में थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है। दिन सामान्य रहेगा।

करियर: इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में कार्यभार अधिक रहेगा, जिससे तनाव महसूस होगा। शिक्षकों और शोधकर्ताओं को रचनात्मक सोच से लाभ होगा। सरकारी कर्मचारियों को नई योजनाओं पर ध्यान देना होगा। प्रेम: रिश्तों में गहरी समझ होगी। जीवनसाथी के साथ अनबन से बचें। प्रेमी जोड़े के बीच संवाद की कमी हो सकती है। विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। स्वास्थ्य: थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है। नींद की कमी से सिरदर्द हो सकता है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है, ध्यान और योग से राहत मिलेगी। पुरानी के दर्द की समस्या उभर सकती है। हल्का और पौष्टिक भोजन करें। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 3

मिथुन – नाइट ऑफ पेंटाकल्स

अनुशासन से कामयाबी मिलेगी। परिवार में माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। कॉन्फिडेंस से भरे रहेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। अनावश्यक खर्च से बचें। व्यापारी वर्ग को धीमी प्रगति दिख सकती है, लेकिन आने वाले दिनों में फायदा होगा। अपने कार्यों में निपुणता दिखाएंगे। गृहिणियों को नई जिम्मेदारियों को निभाना पड़ सकता है। दिन सामान्य रहेगा, मॉडर्नाइजेशन बनाए रखना जरूरी होगा।

करियर: बैंकिंग और वित्त क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। सरकारी नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी। तकनीकी क्षेत्र के लोग अपनी योजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। प्रेम: रिश्तों में खुशहाली आएगी । अविवाहित लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। एक्स्ट्रा मेरिटल संबंधों से बचें। दूरियां बढ़ सकती हैं। दांपत्य जीवन में सहयोग और समझदारी से प्रेम बढ़ेगा। पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर बातचीत हो सकती है। स्वास्थ्य: कमर और घुटनों में दर्द हो सकता है। अत्यधिक काम के कारण मानसिक थकान महसूस हो सकती है। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार से ऊर्जा बनी रहेगी। हाइड्रेशन का ध्यान रखें, डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। भाग्यशाली रंग: भूरा, भाग्यशाली अंक: 7

कर्क – एट ऑफ वैंड्स

तेज गति और बदलाव का दिन रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार में तेजी आएगी, नए सौदे फायदेमंद होंगे। काम की गति बनाए रखें, किन्तु अपना काम किसी के साथ शेयर न करें हैं। गृहिणियों के लिए दिन रचनात्मक रहेगा। या अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

करियर: आईटी क्षेत्र में प्रोजेक्ट जल्दी पूरे होंगे। अचानक बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। सरकारी नौकरी में स्थानांतरण के योग हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है। प्रेम: प्रेम संबंधों में नई रंगत आएगी। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ता पक्का होने का योग है। विवाह में संवाद से रिश्ते मजबूत होंगे। पार्टनर से सरप्राइज़ मिल सकता है। लंबी दूरी के संबंधों में संपर्क बढ़ेगा। स्वास्थ्य: एसिडिटी और अपच की समस्या से बचने के लिए हल्का भोजन करें। मानसिक रूप से दिन उत्साहपूर्ण रहेगा। अनिद्रा की समस्या हो सकती है, सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें। हल्की योग क्रियाओं से शरीर में ताजगी बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 3

सिंह – ऐस ऑफ पेंटाकल्स

आज नई संभावनाओं का दिन है। परिवार में खुशनुमा रहेगा। वित्तीय दृष्टि से दिन लाभकारी रहेगा। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे। नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। गृहिणियों के लिए दिन उत्पादक रहेगा। कोई महत्वपूर्ण खरीदारी हो सकती है। रुके हुए काम पूरे होंगे। अचानक धन प्राप्त हो सकता हैं।

करियर: बैंकिंग, वित्त और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को प्रगति के मौके मिल सकते हैं। फ्रीलांसर को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। सरकारी नौकरी वालों के ट्रांसफर की संभावना है। प्रेम: रिश्ते में मजबूती आएगी। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा। प्रेमीजन के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। पुराने मतभेद समाप्त होंगे। स्वास्थ्य: माइग्रेन की समस्या हो सकती है। खानपान में लापरवाही से परेशानी हो सकती है। ऊर्जा बनाए रखने के लिए पर्याप्त पानी पीएं। व्यायाम से लाभ मिलेगा। मानसिक रूप से आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। भाग्यशाली रंग: ब्लैक, भाग्यशाली अंक: 8

कन्या – द टॉवर

दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। किसी मुद्दे पर तनाव बढ़ सकता है। किसी की शरारतें चिंता बढ़ा सकती हैं। वित्तीय मामलों में अचानक खर्च बढ़ सकता है। व्यापार में अस्थिरता महसूस हो सकती है। निवेश सोच-समझकर करें। गृहिणियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। रिश्तेदारों से तर्क हो सकते हैं। सरलता से काम लें, जल्द ही हालात सुधरेंगे।

करियर: नौकरी में अस्थिरता आ सकती है। सहकर्मियों से बहस हो सकती है। अचानक प्रोजेक्ट में बदलाव संभव है। टेक्नोलॉजी और मीडिया फील्ड में नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। प्रेम: रिश्तों में तनाव हो सकता है। पार्टनर के साथ विचारों में असहमति हो सकती है। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव में देरी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ शिकायतें फिर उभर सकती हैं। स्वास्थ्य: सिरदर्द और ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। तनाव से नींद प्रभावित हो सकती है। मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन करें। योग से राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 3

बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कुछ बातों को लेकर बहस हो सकती है। घर का माहौल अस्थिर रह सकता है। प्रिय व्यक्ति के व्यवहार में बदलाव दिख सकता है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार में नई तरकीब अपनानी पड़ सकती है। निवेश से पहले विचार करें। गृहिणियों को दैनिक कार्यों में अतिरिक्त जिम्मेदारियां आ सकती हैं। रिश्तेदारों से बातचीत में सावधानी बरतें।

करियर: नौकरी बदलने का विचार हो सकता है। सरकारी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोग लक्ष्य पूरा करने में संघर्ष कर सकते हैं। प्रेम: संबंधों में नए मोड़ आ सकते हैं। कुछ लोगों के रिश्ते खत्म हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। सिंगल लोगों को किसी खास से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य: अधिक तनाव से सिरदर्द की परेशानी हो सकती है। मानसिक शांति के लिए ध्यान आवश्यक है। मौसम से जुड़ी बीमारियों से सतर्क रहें। सही खानपान अपनाएं। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 6

वृश्चिक – थ्री ऑफ वांड्स

नई संभावनाओं के द्वार खुल सकते हैं। परिवार में मेलजोल बना रहेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल है। व्यापार में नई डील से फायदा होगा। गृहिणियों को घर के कामों में नवीनता लाने का अवसर मिलेगा। अनपेक्षित यात्रा का योग बन सकता है। संपत्ति से जुड़ा कोई मसला हल हो सकता है। किसी पुराने परिचित से सहयोग मिलने की संभावना है।

करियर: नौकरीपेशा लोगों के लिए नए अवसर आ सकते हैं। पदोन्नति की संभावनाएं बन सकती हैं। सहकर्मियों के साथ समन्वय जरूरी रहेगा। प्रेम: प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। किसी रिश्ते को नया रूप देने का विचार आ सकता है। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान करें। शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। नियमित व्यायाम आवश्यक रहेगा। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 2

धनु – टू ऑफ कप्स

मेलजोल और समझदारी से काम लेना फायदेमंद रहेगा। तरक्की से मन खुश रहेगा। मन की मुराद पूरी हो सकती है, आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। घर में सकारात्मक बदलाव मिलेगा। नए व्यक्ति से संपर्क भविष्य में लाभदायक हो सकता है। पुरानी समस्या हल हो सकती है। शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

करियर: नौकरीपेशा लोगों को सहयोगियों से समर्थन मिलेगा। साझेदारी में सफलता मिलेगी। नई योजनाओं में सफलता मिल सकती है। सरकारी कामों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। प्रेम: प्रेम संबंधों में चाहते बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। अविवाहितों को नया रिश्ता मिल सकता है। किसी मतभेद का अंत होगा। रिश्तों में आपसी विश्वास मजबूत होगा। स्वास्थ्य: अधिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। संतुलित आहार और जल का सेवन बढ़ाएं। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। भाग्यशाली रंग: पीच, भाग्यशाली अंक: 4

मकर – हाइरोफैंट

आज पारिवारिक मामलों में परंपराओं का पालन करना लाभदायक रहेगा। समस्याओं का हल मिलेगा। संस्कृति प्रोग्राम में गेस्ट के रूप मई जायेंगे आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभ दे सकती है। रिश्तों में तालमेल बढ़ेगा। समाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले सोच-विचार करें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

करियर: शिक्षा, कानून और प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन रहेगा। नए प्रोजेक्ट में अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन मिलेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। प्रमोशन या पदोन्नति की खबर मिल सकती है। टीम वर्क से अच्छा परिणाम मिलेगा। प्रेम: प्रेम संबंधों में ईमानदारी बनाए रखें। दांपत्य जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी। रिश्तों में गलतफहमी से बचें। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। परिवार से किसी खास निर्णय में सहमति मिलेगी। स्वास्थ्य: घुटनों और जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है। थकान और आलस्य महसूस हो सकता है। मानसिक तनाव से बचने के लिए योग करें। पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है। पर्याप्त नींद लेना आवश्यक है। भाग्यशाली रंग: पिंक, भाग्यशाली अंक: 2

कुंभ – थ्री ऑफ़ कप्स

आज का दिन उत्साह और आनंद से भरा रहेगा। किसी शुभ कार्य की प्लानिंग हो सकती है। मित्रों और सगे-संबंधियों से मुलाकात होगी । आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। व्यापारी वर्ग को नए सौदे मिलने की संभावना है। गृहिणियों के लिए दिन रचनात्मक रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता बनी रहेगी। पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं। यात्रा का अवसर मिल सकता है।

करियर: टीम वर्क से सफलता मिलेगी। ऑफिस में सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। प्रमोशन या वेतनवृद्धि की संभावना बन रही है। प्रेम: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन खास रहेगा। रिश्तों में गहराई बढ़ेगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। विवाह के लिए परिवार की सहमति मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी खास मुद्दे पर बात हो सकती है। स्वास्थ्य: मानसिक शांति बनी रहेगी। अत्यधिक भागदौड़ से थकान महसूस हो सकती है। हल्के व्यायाम और ध्यान से लाभ मिलेगा। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पानी अधिक पिएं। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 2

मीन – नाइन ऑफ़ पेंटाकल्स

दिन धीमी गति का रहेगा। शाम तक काम पूरे होंगे , संतान से सुखद समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापारी वर्ग को धन लाभ होगा, घर की साज-सज्जा में रुचि बढ़ सकती है। कोई नई संपत्ति खरीदने का विचार बन सकता है। मित्रों के साथ मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। किसी पुराने परिचित से मुलाकात संभव है।

करियर: स्वतंत्र निर्णय लेने का समय है। कला, फैशन और डिजाइन से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रयास करें। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम: प्रेम में स्थिरता आएगी। रिश्ते में विश्वास और प्रेम बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में रोमांस बना रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बन सकते हैं। साथी के साथ खुलकर बातचीत करें। स्वास्थ्य: त्वचा संबंधी एलर्जी से बचाव करें। ताजगी और ऊर्जा बनाए रखने के लिए खानपान पर ध्यान दें। मानसिक रूप से शांति का अनुभव होगा। भाग्यशाली रंग: बैंगनी, भाग्यशाली अंक: 6

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *