- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Friday (13 December 2024), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/12/13/06-friday1_1734031654.gif)
13 दिसंबर, शुक्रवार को मेष राशि के लोगों को नई जिम्मेदारियां और नए मौके मिल सकते हैं। कन्या राशि के लोगों को आर्थिक फायदा मिलेगा। धनु राशि के लोगों को नए मौके मिलेंगे। मकर राशि वालों के करियर में अचानक कोई बड़ा बदलाव हो सकता है। मीन राशि वालों की जॉब और बिजनेस में महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
मेष – King of swords |
आज का दिन सकारात्मकता रहेगा। अपनी अंदरूनी शक्ति और आत्मविश्वास से आप आगे बढ़ सकते हैं। आपको कामकाज में नए मौके मिल सकते हैं। उनको पूरी तरह पहचानें और फायदा उठाएं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अपने कामकाज की योजनाओं को अच्छे से देख पाएंगे। आपको सावधान रहना होगा। जल्दबाजी में लिए फैसले नुकसानदायक हो सकते हैं। ऊर्जा और मन को संतुलित रखते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें।
करियर: करियर में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। नई जिम्मेदारियां और नए मौके मिल सकते हैं। अपने विचारों को स्पष्ट रखें। टीम के साथ तालमेल बैठाकर काम करें। प्रेम: रिश्तों में आपसी समझ बढ़ेगी। अपने साथी के साथ अच्छे पल बिताएंगे। भावनात्मक मौर पर एक-दूसरे के नजदीक आएंगे। कुछ मुद्दों पर खुलकर बातचीत करने से रिश्ते में और मजबूती आएगी। स्वास्थ्य: ये समय संतुलन बनाए रखने का है। शारीरिक रूप से आप सक्रिय रहेंगे, लेकिन मानसिक तौर से आराम और शांति की जरूरत होगी। ध्यान और योग से मानसिक स्थिति में सुधार होगा। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 5
वृषभ – The Lovers |
आपको किसी महत्वपूर्ण पल का सामना करना पड़ सकता है। चाहे वो रिश्तों या काम से जुड़ा हो। अपने फैसले पूरे दिल से और समझ के साथ लें। जल्दबाजी से स्थिति बिगड़ सकती है, इसलिए सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। ये समय रिश्तों में तालमेल बनाने का है। ताकि कोई विवाद न हो। आप दबाव महसूस करते हैं, तो अपने आसपास के लोगों से मदद मिल सकती है।
करियर: कोई अहम साझेदारी का ऑफर मिल सकता है। टीमवर्क की अहमियत समझें, क्योंकि सामूहिक प्रयास से सफलता मिल सकती है। जो काम आप करेंगे, उसमें मेहनत और फैसले लेने की क्षमता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रेम: रिश्तों में गहरी भावनात्मक समझ और भरोसा बढ़ेगा। आपका साथी आपके फैसलों और विचारों का आदर करेगा। साथी को पूरी तरह समझने के लिए बातचीत की जरूरत होगी। स्वास्थ्य: सेहत के मामले में मानसिक शांति रखना जरूरी होगा। किसी भी तनावपूर्ण स्थिति से खुद को बचाने की कोशिश करें। खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से सेहतमंद रखने के लिए आराम करें। योग और ध्यान से मानसिक स्थिति को स्थिर रखें। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 4
मिथुन – Four of Wands |
आज पुराने काम निपट जाने से सफलता और संतोष का दिन रहेगा। उपलब्धि का दिन है। उत्साह में कोई जरूरी काम छूट सकता है, संभलकर रहें। संतुलन बनाए रखें। भविष्य के लिए योजनाएं बनाएं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए चेहरे से मुलाकात हो सकती है। आध्यात्मिक कामों में दिलचस्पी बढ़ सकती है।
करियर: आपके पुराने प्रोजेक्ट्स सफलता से पूरे होंगे। अगला कदम सोच-समझकर उठाएं। नई योजनाओं पर ध्यान देने से आने वाले दिनों में फायदा होगा। जल्दबाजी में गलती हो सकती है। अपने कामों में समर्पण और ध्यान रखें। प्रेम: रिश्तों में स्थिरता आएगी, लेकिन अपने साथी की भावनाओं को समझने में कमी हो सकती है। संवाद से मनमुटाव खत्म होगा, लेकिन किसी गलतफहमी से बचने के लिए स्पष्टता बनाए रखें। स्वास्थ्य: आप शारीरिक और मानसिक रूप से संतुलित रहेंगे, लेकिन थकान को नजरअंदाज करना हानिकारक हो सकता है। पूरा आराम और मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। भाग्यशाली रंग: सुनहरा, भाग्यशाली अंक: 6
कर्क – three of Cups |
आज का दिन विकल्पों और भ्रम का रहेगा। जीवन में कई संभावनाएँ आपके सामने आएंगी, और आपको इनसे समझदारी से निपटना होगा। हालांकि, यह समय उन विकल्पों पर सोचने का है जो आपके जीवन में स्थिरता और संतोष ला सकते हैं। इस दौरान कुछ भ्रम और अव्यवस्था का सामना भी हो सकता है, इसलिए किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को जल्दबाजी में न लें। शांत दिमाग और गहरी सोच से ही सही विकल्प का चयन कर पाएंगे। अपनी आंतरिक भावनाओं को समझते हुए ही निर्णय लें, क्योंकि कई बार बाहर की दुनिया की चमक-दमक आपके फैसलों को प्रभावित कर सकती है। स्थिति को सुलझाने के लिए आपको अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करना होगा।
करियर: नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। सही दिशा चुनना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। समय का प्रबंधन और सही विकल्पों की पहचान से सफलता मिलेगी, लेकिन लापरवाही से कोई अवसर खो भी सकता है। स्थिति को शांत दिमाग से परखें। प्रेम: रिश्तों में गलतफहमियां हो सकती हैं, इसलिए किसी भी अनसुलझे मुद्दे को संवाद के माध्यम से हल करें। अपने साथी के विचारों और भावनाओं को समझने से रिश्ते में गहरी समझ विकसित होगी। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान और मानसिक शांति जरूरी है। शांत रहकर अपने विचारों को व्यवस्थित करें ताकि चिंता और अव्यवस्था से बच सकें। भाग्यशाली रंग: पीकॉक ग्रीन, भाग्यशाली अंक: 8
सिंह – Ace of wands |
आज का दिन स्पष्टता और नई दिशा का रहेगा। आपके विचारों में नई ऊर्जा आएगी। जिससे जटिल स्थिति को सुलझाना संभव होगा। नजरिये में बदलाव होगा और कामकाज में सफलता मिल सकती है। महत्वपूर्ण फैसले सही समय पर लेने होंगे। जल्दबाजी से कंफ्यूजन हो सकता है। स्थिति को पूरी तरह समझने और निष्कर्ष पर पहुंचने से सही रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। नए विचार आपको आगे बढ़ाएंगे। इन विचारों को व्यावहारिक तरीके से लागू करना जरूरी है। सावधानी से फैसले लें। किसी भी स्थिति में जल्दबाजी न करें।
करियर: पेशेवर जीवन में आपको स्पष्ट दृष्टिकोण मिल सकता है। कठिन परिस्थितियों में आपका फैसला सटीक होगा, लेकिन हर कदम सोच-समझकर उठाएं। नई दिशा मिलने से आपके कामों में सफलता की संभावना बढ़ेगी। प्रेम: रिश्तों में संवाद और ईमानदारी की अहमियत होगी। कोई मतभेद हो, तो साथी से खुलकर बात करें। स्थिति को सही दिशा में लाने के लिए मिलकर समाधान निकालें। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से फिट और ऊर्जावान रहेंगे, लेकिन मानसिक तनाव से बचने के लिए खुद को आराम और शांति देने का समय निकालें। स्थिति में संतुलन बनाए रखें। मानसिक रूप से खुद को तनाव से बचाकर रखें। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 3
कन्या – Ten of Pentacles |
वित्तीय सफलता का दिन रहेगा। आपको जीवन में आर्थिक समृद्धि के मौके मिलेंगे। परिवार और निजी जीवन में संतुलन और स्थिरता लाएंगे। आप अपनी कोशिशों का फल प्राप्त करेंगे। इस समय की सफलता आपके भविष्य के लिए मजबूत नींव बनाएगी। लालच से बचने की कोशिश करें। इससे आपके रिश्तों और कामकाज पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। जितनी अधिक पारदर्शिता और ईमानदारी से आप आगे बढ़ेंगे, उतनी ही सफलता पाएंगे। रिश्तों और पेशेवर जीवन में स्थिरता लाने के लिए अपने कामकाज में संतुलन रखें।
करियर: आर्थिक फायदा और स्थिरता महसूस होगी। मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन आप किसी भी वित्तीय स्थिति से जुड़े फैसलों में सावधानी रखें। जल्दबाजी से बचें। प्रेम: रिश्तों में सुरक्षा और विश्वास महसूस होगा। आपको साथी से समर्थन मिलेगा, लेकिन किसी वित्तीय मुद्दे को लेकर मतभेद हो सकते हैं। बातचीत से समाधान खोजें। स्वास्थ्य: सेहतमंद रहेंगे, लेकिन मानसिक तनाव हो सकता है। सिरदर्द और नींद की कमी रहेगी। भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 1
तुला – The High Priestess |
आपको अपनी अंदरूनी आवाज और अंतर्दृष्टि पर भरोसा करना होगा। गहरे फैसले लेने और छुपी हुई बातों को उजागर करने का दिन है। आपके विचारों और संवेदनाओं में गहराई आएगी। किसी मामले में भ्रम हो सकता है। जिससे आपको सही फैसले लेने में परेशानी हो सकती है। आज आप किसी स्थिति के प्रति अपनी सहज भावना और बुद्धिमत्ता का उपयोग करेंगे। जीवन के विभिन्न पहलुओं में संतुलन और शांति के लिए अपने मन की बात पर भरोसा करें।
करियर: गुप्त जानकारी या रहस्य का पता चल सकता है। जो आपके लिए फायदेमंद होगा। किसी भी परिस्थिति में अपने इंट्यूशन पर भरोसा रखें। प्रेम: रिश्तों की समझ बढ़ेगी। कुछ समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। जिन्हें सुलझाने के लिए ईमानदारी और भरोसे की जरूरत होगी। अपने साथी से खुले मन से बात करें। स्वास्थ्य: मानसिक शांति रखें। ध्यान, आराम से अपने शरीर और मन को संतुलित रखें। अंदरूनी शांति के लिए ध्यान एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जिससे आप अपनी सेहत पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 7
वृश्चिक – Three of Pentacles |
आज का दिन सहयोग और टीमवर्क का रहेगा। आप किसी समूह या टीम के साथ मिलकर काम करेंगे। अपनी मेहनत और कोशिशें दूसरों से साझा करें। इससे आपको नए विचारों और नए नजरिये को जानने का मौका मिलेगा। आप टीम के साथ मिलकर काम करते हैं, तो आपके कामों में स्थिरता और सफलता आएगी। आपका आत्मविश्वास कम होता है, तो कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। दूसरों की मदद करें।
करियर: टीमवर्क और सहयोग से आपको सफलता मिलेगी। साथ काम करने से आपके विचार और योजनाएं बेहतर होंगी। आत्मविश्वास रखना और साथ काम करने वालों का समर्थन प्राप्त करना महत्वपूर्ण होगा। प्रेम: रिश्तों में सहयोग और आपसी समझ बढ़ेगी। रिश्ते की समस्या का समाधान कर लेंगे। किसी मुद्दे पर मतभेद हो, तो आपसी समझ से उसे सुलझाने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से सेहतमंद और मजबूत रहेंगे। मानसिक रूप से समर्थन की आवश्यकता होगी। तनाव कम करने के लिए दूसरों से मदद लेना फायदेमंद रहेगा। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। भाग्यशाली रंग: जामुनी, भाग्यशाली अंक: 8
आज का दिन भविष्य की दिशा तय कर सकता है। आपको भविष्य को लेकर सोचने और सही दिशा में कदम उठाने का समय मिलेगा। आपके सामने कई विकल्प हो सकते हैं। सिद्धांतों पर चल कर सही फैसले लेंगे। जल्दबाजी से बचें और धैर्य से भविष्य की दिशा तय करें। आप सही योजना बनाएंगे। अपने विचारों को स्पष्ट रूप से समझेंगे। कामकाज में सफल होंगे। ध्यान रखें कि ये समय किसी बड़ी योजना की नींव रखने का है।
करियर: नए अवसर सामने आएंगे। सही दिशा में योजना बनाकर अपने लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे। इस समय अपने कामों में स्थिरता और धैर्य रखें। भविष्य में सफलता मिल जाएगी। प्रेम: रिश्तों में विकास और नए विचार आएंगे। नई दिशा में कदम बढ़ाने से पहले दोनों पक्षों पर विचार करें। आपसी समझ और समर्थन से रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक रूप से सक्रिय रहेंगे। इस कारण थकान महसूस होगी। खानपान में सावधानी रखें। भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 3
मकर – queen of wands |
आज बदलाव वाला दिन रहेगा। जीवन में अचानक बदलाव आ सकते हैं। जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। ये समय अपनी किस्मत पर भरोसा करने का और अपनी स्थिति को सुधारने का है। जो घटनाएं आज होंगी वो आपके लिए नया और अच्छा समय लेकर आएंगी। घबराएं नहीं। नई दिशा में बढ़ने और जीवन में नए मौके अपनाने का समय है। बदलाव को स्वीकार करें। बदलाव की गति थोड़ी तेज हो सकती है, इसलिए सावधान रहना होगा।
करियर: अचानक कोई बड़ा बदलाव हो सकता है। इससे आपको नए मौके मिल सकते हैं। सकारात्मक नजरिये से बदलाव का स्वागत करें। प्रेम: रिश्तों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। स्थितियों को सुधारने और एक-दूसरे के साथ तालमेल बैठान का दिन है। साथी के साथ ईमानदारी से बातचीत करें। इससे आप दोनों मिलकर रिश्ते को और मजबूत बना सकेंगे। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से थोड़ी थकान और तनाव महसूस हो सकता है। आराम की जरूरत होगी। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। मानसिक शांति बनाए रखें। भाग्यशाली रंग: सिल्वर, भाग्यशाली अंक: 7
आज का दिन नेतृत्व और जिम्मेदारी का रहेगा। आपको महत्वपूर्ण स्थिति में मार्गदर्शन देने का मौका मिलेगा। अपनी शक्ति और विवेक का उपयोग करके सही दिशा में कदम बढ़ाएंगे। आपको अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए फैसले लेने होंगे। इसमें अत्यधिक कठोरता से बचें। संयम और संतुलन बनाए रखेंगे। आपको अंदरूनी शक्ति और धैर्य से सफलता मिल सकती है। दूसरों की भावनाओं का भी ध्यान रखें। खुद को मजबूत बनाने की कोशिश करें। अपने उद्देश्यों को स्पष्ट रूप से समझें।
करियर: आपको लीडरशिप मिल सकती है। जिम्मेदारी को संभालेंगे। अपने काम को आत्मविश्वास से करेंगे। नए कामों की प्लानिंग करेंगे। संयम से काम लेंगे और उसमें सफल हो जाएंगे। प्रेम: रिश्तों में जिम्मेदारी और समर्थन की भावना बढ़ेगी। आपसी समझ और सामंजस्य बना रहेगा, लेकिन कठोरता और नियंत्रण से रिश्ते में दूरी बढ़ सकती है। रिश्तों में अधिक समझ और लचीलापन रखें। स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुद को सक्रिय रखने की कोशिश करेंगे। अपनी ऊर्जा को संतुलित रखेंगे। खुद को आराम देने के लिए समय निकालेंगे। सेहत बेहतर होगी। भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: 1
मीन – The Hanged Man |
त्याग और नया नजरिया रखने का दिन है। आपको किसी परिस्थिति को नए नजरिए से देखने में समय मिलेगा। पुरानी सोच और आदतों को छोड़ने की कोशिश करेंगे। कामकाज में नए मौके मिल सकते हैं। किसी चीज को त्यागने में डर महसूस हो सकता है। यह बदलाव आपके लिए सकारात्मक नतीजे लाएगा। अपनी सोच में खुलापन लाना होगा। ताकि आप आने वाले अवसरों का पूरा फायदा उठा सकेंगे। आप किसी कठिन परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें ।
करियर: महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं। नई सोच के साथ आगे बढ़ने का दिन है। बदलाव के लिए तैयार रहें। अपनी पुराने तरीके को छोड़कर नए अवसरों पर ध्यान दें। प्रेम: रिश्तों में बदलाव का समय है। पुराने मुद्दों को छोड़कर नए नजरिये से सोचना और व्यवहार करना आपके रिश्ते को मजबूत करेगा। कुछ त्यागने से रिश्तों में नई समझ और सामंजस्य आ सकता है। स्वास्थ्य: मानसिक शांति के लिए ध्यान और आराम करें। खुद को आराम दें। मानसिक तनाव से उबरने के लिए ध्यान करें। भाग्यशाली रंग: आसमानी नीला , भाग्यशाली अंक: 8