Aaj Ka tarot card Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal Saturday (1 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | शनिवार का टैरोकार्ड राशिफल: मित्र की सलाह से दूर होगी वृष राशि के लोगों की परेशानियां, कन्या राशि के लोगों की बढ़ सकती हैं जिम्मेदारियां

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Card Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal Saturday (1 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शनिवार, 1 मार्च को मेष राशि के लोगों को धैर्य से काम लेना होगा, वर्ना दिक्कतें बढ़ सकती हैं। वृष राशि के लोग परिवार और मित्रों की सलाह पर ध्यान देंगे तो बड़ी परेशानियां हल हो सकती हैं। कन्या राशि के लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। टैरो कार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष (थ्री ऑफ कप्स)

परिवार में किसी पुराने मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। धैर्य से काम लें। आर्थिक लेन-देन में सतर्क रहें। किसी पर अधिक भरोसा न करें। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। सोच-समझकर निर्णय लें। घर में किसी मेहमान के आने से माहौल बदल सकता है। खुशी महसूस होगी। रोजमर्रा के कामों में उलझन महसूस हो सकती है। संतुलन बनाए रखें।

करियर

नौकरीपेशा लोगों को प्रशंसा मिल सकती है। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सफलता मिल सकती है।

प्रेम

पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। जीवनसाथी के साथ किसी खास पल का आनंद लेंगे। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। लव लाइफ में रोमांस और समझदारी बनी रहेगी। कोई सरप्राइज प्लान हो सकता है।

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन लापरवाही न करें। नियमित योग और व्यायाम करें। थकान हो सकती है, पर्याप्त नींद लें। हाइड्रेशन पर ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग: पीला

भाग्यशाली अंक: 3

वृषभ (किंग ऑफ स्वॉर्ड्स)

परिवार या किसी मित्र की महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है, जिससे कोई बड़ी परेशानी हल होगी। अचानक कोई अनचाहा खर्च सामने आ सकता है, इसलिए धन प्रबंधन पर ध्यान देना जरूरी होगा। व्यापार से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी करने से बचें, वर्ना नुकसान हो सकता है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे दिन अच्छा बीतेगा। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है, इसलिए अपने लिए भी थोड़ा समय निकालना जरूरी है।

करियर

कार्यक्षेत्र में अनुशासन बनाए रखें। अधिकारियों से सराहना मिलेगी। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। न्यायिक और प्रशासनिक क्षेत्र के लोगों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा।

प्रेम

रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखें। पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों में बातचीत से शिकायतें दूर होंगी। अविवाहितों को सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। प्रेमी के प्रति जिम्मेदार रवैया अपनाएं।

स्वास्थ्य

दांतों की समस्या हो सकती है। ठंडी चीजों से परहेज करें। मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान करें। व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें। स्क्रीन टाइम कम करें, आंखों में जलन हो सकती है।

भाग्यशाली रंग: नीला

भाग्यशाली अंक: 8

मिथुन (नाइन ऑफ कप्स)

दिन आनंददायक रहेगा। पारिवारिक माहौल सुखद होगा। व्यापार में नए सौदे हो सकते हैं। निवेश करने के लिए अच्छा समय है। अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दोस्तों से मुलाकात संभव है। मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। करीबी रिश्तेदारों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन खुश रहेगा। दिनभर की भागदौड़ के बाद थकान महसूस हो सकती है, इसलिए खुद को आराम देने के लिए समय निकालें।

करियर

कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी। नई परियोजनाओं में सफलता मिलेगी। सहकर्मियों का समर्थन मिलेगा। अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

प्रेम

रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। पार्टनर से कोई सरप्राइज मिल सकता है। अविवाहित लोगों को नया रिश्ता मिल सकता है।

स्वास्थ्य

शरीर ऊर्जावान रहेगा। पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। मसालेदार खाने से बचें। मानसिक रूप से शांति महसूस करेंगे। अच्छी नींद मिलेगी। आलस महसूस हो सकता है। हल्का व्यायाम लाभदायक रहेगा। गले से संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।

भाग्यशाली रंग: लेमन येलो

भाग्यशाली अंक: 3

कर्क (द हैंग्ड मैन)

कुछ काम रुक सकता है। सब्र रखना जरूरी है। घर में किसी बात को लेकर विवाद रहेगा। बड़ों की राय मददगार होगी। वित्तीय मामलों में जल्दबाजी न करें। व्यापारियों को सोच-समझकर निर्णय लेने होंगे। घरेलू माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। किसी काम को लेकर चिंता हो सकती है। परिस्थितियां धीमी गति से बदलेंगी। किसी रिश्तेदार से पुरानी बात पर बहस हो सकती है।

करियर

नए अवसर मिलने में देरी हो सकती है। कार्यस्थल पर धैर्य रखना जरूरी है। सहकर्मियों से तालमेल बनाने में कठिनाई होगी। कोई निर्णय तुरंत न लें। नौकरी में बदलाव के योग हैं, परंतु जल्दबाजी न करें।

प्रेम

रिश्ते में उलझन हो सकती है। पुराने मतभेद सामने आ सकते हैं। पार्टनर की बातों को नजरअंदाज न करें। शादीशुदा लोगों को साथी की जरूरतों को समझना होगा। नए रिश्ते शुरू करने से पहले सोचें।

स्वास्थ्य

तनाव अधिक रहेगा। सिरदर्द या माइग्रेन हो सकता है। ध्यान और योग से लाभ मिलेगा। थकान महसूस हो सकती है। मानसिक स्थिरता बनाए रखें। नियमित दिनचर्या अपनाएं।

भाग्यशाली रंग: हल्का नीला

भाग्यशाली अंक: 4

सिंह (एस ऑफ कप्स)

परिवार में आपसी सहयोग से किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, लेकिन अनियोजित खर्चों से बचना होगा। व्यापार में नई संभावनाएं दिख सकती हैं, लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। किसी प्रियजन से अनपेक्षित समाचार मिल सकता है, जिससे भावनात्मक रूप से प्रभावित हो सकते हैं। तनाव और अनिद्रा की समस्या हो सकती है।

करियर

नया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। सहकर्मी आपके काम की सराहना करेंगे। इंटरव्यू में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

प्रेम

रिश्ते में नयापन महसूस होगा। सिंगल लोगों को प्रेम मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे, रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव रहेगा। पार्टनर के साथ यात्रा का योग है।

स्वास्थ्य

ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। हृदय संबंधी बीमारी है तो सावधानी रखें। ताजगी और उत्साह बना रहेगा। खाने-पीने पर ध्यान देना जरूरी होगा। योग और ध्यान से लाभ होगा।

भाग्यशाली रंग: सफेद

भाग्यशाली अंक: 1

कन्या (टेन ऑफ वांड्स)

दिन जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। काम का दबाव रह सकता है। किसी पुराने मामले को लेकर चिंता रहेगी। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें। खर्चे बढ़ सकते हैं। किसी करीबी मित्र से सहयोग मिलेगा। व्यापार में धीमी प्रगति रहेगी। किसी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा और घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। व्यापार में अचानक कोई बड़ा अवसर मिल सकता है, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी है। लोगों के साथ सामंजस्य बनाकर चलना होगा, वर्ना तनाव बढ़ सकता है।

करियर

काम का बोझ रहेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सहकर्मियों से सहयोग की उम्मीद न रखें। समय प्रबंधन की जरूरत है। जल्दबाजी में गलत फैसले न लें। मंजिल तक पहुंचने में बाधाएं आ सकती हैं।

प्रेम

रिश्तों में अनबन हो सकती है। पार्टनर की अपेक्षाओं को समझना जरूरी है। पुरानी बातें परेशानी बढ़ा सकती हैं। बातचीत से समस्याओं का हल निकलेगा। सिंगल लोग नए रिश्ते में जल्दबाजी न करें।

स्वास्थ्य

शारीरिक थकान महसूस होगी। पीठ और कंधों में दर्द हो सकता है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आराम न करने से कमजोरी महसूस हो सकती है। पोषणयुक्त आहार लें। ध्यान और योग से राहत मिलेगी।

भाग्यशाली रंग: भूरा

भाग्यशाली अंक: 4

तुला (द वर्ल्ड)

दिन सुखद रहेगा। किसी पुराने मामले का हल मिलेगा। घर में किसी आयोजन की चर्चा हो सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें, अचानक कोई अतिरिक्त खर्च सामने आ सकता है। नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन सही दिशा में प्रयास करना जरूरी है। लापरवाही न करें, मानसिक तनाव से बचने के लिए कुछ समय खुद को दें।

करियर

प्रोजेक्ट पूरे होने से संतोष रहेगा। नई उपलब्धियां मिलेंगी। सहकर्मी आपकी प्रशंसा करेंगे। प्रमोशन या वेतन वृद्धि की संभावना है। विदेश से जुड़ा काम फायदेमंद रहेगा। महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का समय है।

प्रेम

रिश्ते में नयापन रहेगा। साथी से भावनात्मक जुड़ाव रहेगा। विवाह की योजना बन सकती है। अकेले लोग खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। समझदारी से रिश्तों को संभालें।

स्वास्थ्य

ऊर्जा बनी रहेगी। शरीर में स्फूर्ति रहेगी। पुराने रोगों में राहत मिलेगी। अच्छी दिनचर्या अपनाएं। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। सिरदर्द या थकान से बचाव करें।

भाग्यशाली रंग: बादामी

भाग्यशाली अंक: 9

वृश्चिक (थ्री ऑफ वांड्स)

घर में सहयोग मिलेगा, जिससे पुरानी उलझनें सुलझ सकती हैं। बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें, उन्हें अतिरिक्त देखभाल की जरूरत है। व्यापार में अचानक कोई नया प्रस्ताव आ सकता है, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय न लें। सामंजस्य बनाकर चलें, विवादों से बचें। मन में असमंजस रह सकता है, आत्मविश्वास बनाए रखें और स्पष्ट सोच के साथ आगे बढ़ें।

करियर

प्रोजेक्ट आगे बढ़ेंगे। नए अवसर मिल सकते हैं। टीमवर्क से सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन के चान्सेस हैं। विदेशी संपर्क फायदेमंद होंगे।

प्रेम

रिश्ते में नयापन आएगा। साथी से गहरी बातचीत होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। सिंगल लोगों को अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

स्वास्थ्य

ऊर्जा बनी रहेगी। थकान महसूस हो सकती है। पीठ दर्द से सतर्क रहें। संतुलित भोजन करें। व्यायाम दिनचर्या में शामिल करें।

भाग्यशाली रंग: नारंगी

भाग्यशाली अंक: 5

धनु (द मून)

मन में असमंजस बना रहेगा। आसपास के लोगों के व्यवहार में बदलाव दिख सकता है। आर्थिक फैसलों में सतर्क रहें। अनजान जोखिम से बचें। व्यापार में अस्थिरता रह सकती है। नई योजनाओं पर पुनर्विचार करें। किसी बात को लेकर भ्रम की स्थिति रहेगी। जल्दबाजी में निर्णय न लें। बच्चों की जिद परेशानी का कारण बन सकती है, धैर्य से समाधान निकालें।

करियर

कार्यस्थल पर स्पष्टता की कमी रहेगी। गलतफहमियों से बचें। सहकर्मियों से संवाद बढ़ाएं। नई जिम्मेदारियों से घबराएं नहीं। जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है।

प्रेम

संबंधों में शक रह सकता है। पुराने मुद्दे दोबारा सामने आ सकते हैं। साथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। खुलकर चर्चा करें। सिंगल लोग सोच-समझकर आगे बढ़ें।

स्वास्थ्य

नींद प्रभावित हो सकती है। तनाव बढ़ सकता है। सिरदर्द और अनिद्रा की समस्या हो सकती है। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। तरल पदार्थ अधिक लें।

भाग्यशाली रंग: क्रीम

भाग्यशाली अंक: 2

मकर (द एम्प्रेस)

परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलेगा। संतान की प्रगति से खुशी मिलेगी। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। खर्चों पर ध्यान दें। नई योजनाएं लाभदायक होंगी। व्यापार में रचनात्मक सोच से सफलता मिलेगी। अचानक धन लाभ संभव है। घरेलू मामलों में संयम रखें। करीबी रिश्तों में मधुरता आएगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नई संभावनाओं के द्वार खुल सकते हैं।

करियर

नए अवसर मिल सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। निर्णय सोच-समझकर लें।

प्रेम

संबंधों में ताजगी आएगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस होगा। अविवाहितों के लिए शुभ समय हैं।

स्वास्थ्य

थकान महसूस हो सकती है। सुस्ती रह सकती है। कान से संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। आराम और पोषण पर ध्यान दें। पानी अधिक पिएं।

भाग्यशाली रंग: हरा

भाग्यशाली अंक: 5

कुंभ (टू ऑफ स्वॉर्ड्स)

परिवार में मतभेद उभर सकते हैं। किसी पुराने मामले पर असहमति बढ़ सकती है। घर में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विचार करें। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। अनिश्चितता के कारण वित्तीय निर्णय टालना पड़ सकता है। व्यापारियों को साझेदारी में सतर्क रहना होगा। रिश्तेदारों से वाद-विवाद हो सकता है। सामाजिक मेलजोल में असहज महसूस कर सकते हैं। अवसर मिलने के बाद भी निर्णय लेने में कठिनाई होगी।

करियर

नौकरीपेशा लोगों के लिए असमंजस भरा दिन रहेगा। कोई बड़ा निर्णय लेने में दुविधा होगी। सहकर्मियों से विचारों में भिन्नता रहेगी। किसी प्रोजेक्ट पर ध्यान केंद्रित करना कठिन हो सकता है।

प्रेम

किसी तीसरे व्यक्ति का प्रभाव रिश्ते पर पड़ सकता है। अविवाहित लोगों को विवाह से संबंधित कोई निर्णय लेने में कठिनाई होगी। रिश्ते में खुलकर बातचीत करना जरूरी होगा।

स्वास्थ्य

लंबे समय तक मोबाइल या कंप्यूटर पर काम करने से गर्दन और कंधों में जकड़न हो सकती है। योग, ध्यान और प्राणायाम से राहत मिलेगी। शरीर को आराम देना जरूरी होगा।

भाग्यशाली रंग: ऑलिव ग्रीन

भाग्यशाली अंक: 4

मीन (डेथ)

बड़ा बदलाव आ सकता है। किसी रिश्तेदार से अप्रत्याशित समाचार मिल सकता है। घर का माहौल मिश्रित रहेगा। संतान की गतिविधियों पर ध्यान देना होगा। बुजुर्गों की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। आर्थिक दृष्टि से दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं। कोई निवेश सोच-समझकर करें। व्यापार में नई रणनीति अपनाने की जरूरत होगी।

करियर

कामकाज में बदलाव की संभावना है। नौकरी छोड़ने या नया अवसर तलाशने का विचार आ सकता है। उच्च अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी है।

प्रेम

रिश्तों में परिवर्तन दिख सकता है। पुरानी गलतफहमियां दूर करने का मौका मिलेगा। किसी खास रिश्ते का अंत हो सकता है। शादीशुदा लोगों को अपने जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बिठाने में मुश्किल होगी।

स्वास्थ्य

थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं। मानसिक तनाव हावी हो सकता है। खानपान में लापरवाही न करें। योग और ध्यान से मन शांत रहेगा।

भाग्यशाली रंग: पर्पल

भाग्यशाली अंक: 9

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *