- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Wednesday (9 July 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

बुधवार, 9 जुलाई को मेष राशि के लोगों को किसी की सलाह से लाभ मिल सकता है। वृषभ राशि के लोग अनुभवी लोगों को संपर्क में रहेंगे तो लाभ हो सकता है। मिथुन राशि के लोगों के काम योजनाओं के अनुसार चलते रहेंगे, लाभ होगा। कन्या राशि के लोगों के लिए दिन पक्ष का रहेगा। कुंभ राशि के लोग परिवार के साथ विशेष मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। मीन राशि के लोगों के बिगड़े रिश्तों में सुधार होगा। अपनी चंद्र राशि के आधार पर एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भांबी से जानिए बुधवार का राशिफल…

पॉजिटिव– आज कुछ खास लोगों के साथ मुलाकात होगी तथा किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सलाह-मशवरा होने से कोई समाधान भी मिलेगा। कोर्ट-कचहरी संबंधी जो मामले पिछले काफी समय से लंबित थे, उन पर आज काम करने का उचित समय है।
नेगेटिव- सबको खुश रखने के प्रयास में आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं। बेहतर होगा कि अपनी क्षमता के अनुसार कार्य करें। अपनी वस्तुओं की संभाल खुद करें, खोने या रखकर भूलने की आशंका है। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करना उनके मनोबल को बढ़ाएगा।
व्यवसाय– कारोबार में योजना अनुसार कार्य बनते रहेंगे, लेकिन अपनी कार्यप्रणाली तथा व्यवस्था संबंधी योजनाओं को किसी के समक्ष जाहिर न करें। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय में विशेष लाभ रहेगा। ऑफिस में आपकी किसी परेशानी में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा।
लव– पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं।
स्वास्थ्य– पेट संबंधी कोई दिक्कत हो सकती है। खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 3

पॉजिटिव– पिछले कुछ समय से चली आ रही किसी समस्या का निदान मिलने वाला है। अपने काम के प्रति बहुत अधिक जागरूक रहना और एकाग्रता रखना आपको सफलता देगा। अनुभवी लोगों के संपर्क में रहें। इससे आपकी विचारधारा भी बदलेगी।
नेगेटिव– हिसाब-किताब के मामले में आलस न करें, क्योंकि नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है। कुछ नई जिम्मेदारियां आने से व्यस्तता बढ़ेगी। बिना बात किसी से भी न उलझें। कोई भी समस्या आने पर उसके निवारण के लिए उसकी तह तक जाना जरूरी है।
व्यवसाय– कारोबारी मामलों में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें और सभी कार्य अपनी देखरेख में ही करवाएं। नए कार्य की शुरुआत करने के लिए भी समय अनुकूल है। कोई भी सरकारी मामले में लापरवाही करने से कोई उपलब्धि हाथ से निकल भी सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। घर में भी शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ व्यस्तता की वजह से थकान हावी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी
भाग्यशाली अंक- 9

पॉजिटिव– व्यस्तता के बावजूद आप अपने परिवार और संबंधियों के लिए समय निकाल लेंगे। आपकी कार्यकुशलता से उम्मीद के अनुरूप लाभ भी होगा। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का उत्तम समय है। परिस्थितियां अनुकूल होती जाएंगी।
नेगेटिव– कुछ समय बच्चों के साथ व्यतीत करने तथा उनकी समस्याओं का समाधान निकालने से उनका मनोबल बढ़ेगा। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना समय और पैसे की बर्बादी है। युवा वर्ग ध्यान रखें, आलस या बहुत अधिक सोच-विचार करने में समय व्यर्थ हो सकता है।
व्यवसाय– इस समय अपने कार्य करने की प्रणाली में कुछ बदलाव लाने करने की जरूरत है। मार्केटिंग तथा इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी गतिविधियों में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोग अपने कार्यों के प्रति ज्यादा सजग रहें, कोई गलती होने से इंक्वायरी बैठने की भी स्थिति बन रही है।
लव– दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल से घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करें।
स्वास्थ्य– गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर काबू रखें। ब्लड प्रेशर आदि की समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 2

पॉजिटिव– आज आप दिनचर्या में कुछ नयापन लाने की कोशिश करेंगे। सामाजिक अथवा सोसायटी संबंधी गतिविधियों में अपनी उपस्थिति रखने से संपर्क दायरा बढ़ेगा। घर की देखरेख और व्यवस्था बनाए रखने में दिन व्यतीत होगा। विद्यार्थी अपने किसी लक्ष्य को हासिल कर लेंगे।
नेगेटिव– विपरीत परिस्थितियों में विचलित होना उचित नहीं है। इस समय मेहनत अधिक और लाभ कम जैसी स्थिति रहेगी, लेकिन तनाव लेना इसका हल नहीं है। उचित समय का इंतजार करें। आप अपनी ही किसी जिद की वजह से अपना नुकसान कर बैठेंगे।
व्यवसाय– व्यवसाय में इस समय स्वयं द्वारा लिए गए फैसले गलत भी हो सकते हैं। बेहतर होगा अनिर्णय की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। सरकारी सेवारत लोगों को अचानक ही कोई नौकरी से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है।
लव– बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने पारिवारिक जीवन पर न होने दें। वर्ना व्यवस्था खराब हो सकती है। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य– अधिक व्यस्तता की वजह से स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। काम के साथ-साथ अपनी देखभाल करना भी आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 3

पॉजिटिव– आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य होने से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी। कोई सुखद समाचार भी मिलेगा। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर पूरी तरह गंभीर और एकाग्र चित्त रहेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
नेगेटिव– वित्तीय कार्यों में हिसाब-किताब करते समय किसी की मदद अवश्य लें। जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला गलत भी साबित हो सकता है। इसलिए बहुत ही सावधानी और सहजता रखने की जरूरत है। अभी खुद को साबित करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की भी जरूरत है।
व्यवसाय– व्यवसायिक कार्यप्रणाली व्यवस्थित रहेगी। कुछ जल्दी ही कोई उपलब्धि हासिल होगी। अपने अथक प्रयास और योग्यता द्वारा अपने कार्यों को उचित तरीके से कर पाएंगे। कमीशन तथा बीमा संबंधी कार्य में अप्रत्याशित सफलता मिलने के योग है। ऑफिस में कोई वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती है।
लव– पारिवारिक मामलों में अपना योगदान अवश्य दें, इससे संबंध में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट न करें।
स्वास्थ्य– जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर ही रहें तथा वाहन भी सावधानीपूर्वक चलाने की जरूरत है। आज चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 2

पॉजिटिव– आज ग्रह स्थिति आपको अप्रत्याशित रूप से लाभ देने वाली है। अगर कोई कोर्ट केस संबंधी मसला चल रहा है तो आज उसका फैसला आपके हक में हो सकता है। किसी राजनैतिक व्यक्ति से आपको उपलब्धि हासिल होने वाली है।
नेगेटिव– आर्थिक समस्या से बचने के लिए अपने अनावश्यक खर्चो पर रोक लगाएं। अपनी कोई भी योजना किसी के समक्ष शेयर न करें, अन्यथा आपको ही हानि का सामना करना पड़ सकता है। युवा वर्ग घूमने-फिरने में अपना समय व्यतीत करके अपना ही नुकसान कर बैठेंगे।
व्यवसाय– व्यवसाय संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। पारिवारिक लोगों की भी उसमें दिलचस्पी और योगदान आपके कार्यों में कुछ नई दिशा प्रदान कर सकता है। फाइनेंस संबंधी कार्य बहुत ही ध्यान पूर्वक करें, कुछ गलतियां होने की आशंका है। युवाओं का कोई लक्ष्य पूरा होगा।
लव– पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, परंतु घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। इस समय लापरवाही न करके तुरंत इलाज कराएं।
भाग्यशाली रंग– केसरिया
भाग्यशाली अंक– 3

पॉजिटिव– ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। घर के वरिष्ठ लोगों के सहयोग और मार्गदर्शन में कोई विशेष समस्या हल होगी। घर में विवाह योग्य सदस्यों के लिए उचित रिश्ता आ सकता है। किसी जरूरतमंद संबंधी की मदद करने से आपको आत्मिक और मानसिक सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। इस समय अपना हौसला बनाकर रखना जरूरी है तथा अपने प्रयत्नों में भी बिल्कुल कमी न आने दें, हालांकि आप अपनी सूझबूझ से कोई न कोई हल अवश्य निकाल लेंगे।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली में सुधार आएगा और सभी कार्य समय अनुसार होते जाएंगे। साझेदारी संबंधी कारोबार में पारदर्शिता रखने से व्यवसाय में गति आएगी। बॉस आपसे प्रसन्न रहेंगे तथा आपकी तरक्की की भी संभावना है, परंतु भागदौड़ की अधिकता बनी रहेगी।
लव- घर-परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करने से खुशी और सुकून मिलेगा। इससे आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य– मौसम की वजह से खांसी, जुकाम और बदन दर्द की समस्या रहेगी। स्वस्थ रहने के लिए प्राकृतिक नियमों को अपनाना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 3

पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या में कुछ नयापन लाने के लिए आप कुछ विशेष योजनाएं बनाएंगे। साथ ही समय नजदीकी मित्रों के साथ मनोरंजन संबंधी आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
नेगेटिव– बच्चों के मनोभावों को शांतिपूर्ण तरीके से समझने का प्रयास करें। डांटने तथा गुस्सा करने से उनके अंदर हीनता की भावना ऊपर सकती है। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके अच्छे बुरे पहलू पर ध्यान देना भी जरूरी है।
व्यवसाय– अपने व्यवसाय की कार्यप्रणाली को सीक्रेट रखें, नहीं तो आपके काम का फायदा कोई और उठा लेगा। नौकरी पेशा व्यक्ति अपनी कार्यों को सही समय पर पूरा करने का प्रयास करें, वर्ना उच्चाधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।
लव– पति-पत्नी अपने संबंधों में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप न होने दें। प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मौसम में बदलाव की वजह से खांसी, जुकाम जैसी समस्या हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 5

पॉजिटिव– ग्रह स्थिति और भाग्य आपके पक्ष में है। अपने संपर्क सूत्र को और अधिक मजबूत करें। कोई राजनीतिक उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। जिससे समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा, साथ ही आय में भी वृद्धि होगी। सगे संबंधियों का सहयोग और स्नेह आपके ऊपर बना रहेगा।
नेगेटिव– निर्णय लेने में ज्यादा समय लेने अथवा तनाव की वजह से कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी हाथ से निकल सकते हैं। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें। आपसी संबंधों में मधुरता बनाकर रखें। आज कोई भी यात्रा न करे तो बेहतर है।
व्यवसाय– व्यवसाय संबंधी कोई अटके हुए काम किसी अनुभवी तथा वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता से सुलझ जाएंगे, परंतु अपने विरोधियों की गतिविधियों के प्रति लापरवाह न रहें। स्त्री वर्ग से जुड़े व्यवसाय विशेष तौर पर सफलता पाएंगे। ऑफिस में अनुशासित माहौल रहेगा।
लव– दांपत्य जीवन में सुख-शांति और सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, परंतु वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अपना ध्यान रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 8

पॉजिटिव– कुछ समय से चली आ रही परेशानी का आज समाधान मिलेगा। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपको किसी भी परिस्थिति में सामंजस्य रखने में मदद करेगा। बच्चों का ध्यान भी अपनी पढ़ाई की तरफ लगा रहेगा। कोई यात्रा का प्रोग्राम कैंसिल होने से राहत मिलेगी।
नेगेटिव– कुछ ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे कि जिन पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा। क्रोध और जिद जैसी नकारात्मक स्वभाव पर अंकुश लगाएं। इसकी वजह से कई बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग अपने प्रोजेक्ट को लेकर परेशान रहेंगे।
व्यवसाय– कार्यक्षेत्र पर बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से कुछ समस्याएं उठ सकती हैं। इसलिए आपकी निगरानी अति आवश्यक है। बेहतर होगा कि अपनी नीतियों में कुछ परिवर्तन करें। नौकरीपेशा लोग भी किसी न किसी वजह से परेशान रहेंगे।
लव– घर परिवार के लिए समय निकालना घर के वातावरण को खुशनुमा रखेगा। प्रेम प्रसंग में निकटता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य– खांसी, जुकाम तथा गले से संबंधित किसी भी दिक्कत को नजरअंदाज न करें। चेकअप कराएं और तुरंत इलाज कराएं।
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 1

पॉजिटिव– परिवार के साथ विशेष मुद्दों पर विचार-विमर्श होंगे, जो कि घर और व्यवसाय दोनों के लिए ही बेहतर साबित होंगे। आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से अपने आपको सशक्त महसूस करेंगे। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे।
नेगेटिव– अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि कोई वाद-विवाद जैसी स्थिति लग रही है और इससे आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। कभी-कभी छोटी सी नकारात्मक बात पर क्रोधित हो जाना आपके बनते कार्यों को बिगड़ेगा। अपने व्यवहार को संयमित रखना भी आवश्यक है।
व्यवसाय– व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी, इसलिए व्यवसाय संबंधी नई नीतियों की भी जानकारी हासिल करना जरूरी है। ऑफिस में अपने पेपर तथा फाइलें कंप्लीट रखें। कार्यों को टालने की वजह से उच्चाधिकारियों की नाराजगी हो सकती है।
लव– किसी प्रिय मित्र से अचानक मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा तथा पुरानी यादें भी ताजा होंगी। घर का वातावरण भी सुखद रहेगा।
स्वास्थ्य– आपकी व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रखेगी। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में रहें और मेडिटेशन करें।
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 7

पॉजिटिव– पिछले कुछ समय से किसी के साथ चल रहे खराब संबंध में सुधार आएगा। अगर कहीं निवेश करने की योजना है तो उसे क्रियान्वित करने का बेहतर समय चल रहा है। आपके आत्मविश्वास को भी बल मिलेगा। इस समय किसी भी यात्रा को स्थगित रखना आपके हित में ही रहेगा।
नेगेटिव– किसी संबंधी के हस्तक्षेप से आपके कार्यों में व्यवधान आएगा। कभी-कभी आपका गुस्सा और जिद जैसा स्वभाव आपकी पारिवारिक व्यवस्था पर असर डाल सकता है। सकारात्मक बने रहने के लिए ज्ञानवर्धक तथा उत्तम साहित्य पढ़ने में भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें।
व्यवसाय– किसी भी तरह का व्यवसायिक निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है, आपको घाटा हो सकता है। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में अपने पार्टनर के साथ पारदर्शिता रखना जरूरी है। इससे आपसी सामंजस्य में सुधार आएगा। ऑफिस कार्यों में आपकी कार्यप्रणाली से अधिकारी और बॉस प्रसन्न रहेंगे।
लव– दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। गलत संबंधों से दूर रहें, इसका नकारात्मक असर घर की सुख-शांति पर भी पड़ सकता है।
स्वास्थ्य– कुछ समय सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के सानिध्य में भी व्यतीत करें। इससे आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 3