Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal Wednesday (5 February 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 5 फरवरी का राशिफल: कर्क राशि के लोगों को अच्छी खबर और रुका पैसा मिलने के योग हैं, मकर राशि वालों को उपलब्धि मिल सकती है

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal Wednesday (5 February 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

5 फरवरी, बुधवार के ग्रह-नक्षत्र शुक्ल योग बना रहे हैं। जिससे मिथुन राशि वालों के बिजनेस के कामों में सुधार होगा। कर्क राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। रुका हुआ पैसा मिलने के भी योग हैं। सिंह राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। कन्या राशि वालों के सोचे हुए काम पूरे होंगे। तुला राशि के लोगों को बिजनेस में नए मौके मिलेंगे। मकर राशि वालों के लिए अच्छा दिन है। उपलब्धि मिल सकती है। मीन राशि वालों के बिजनेस में नई शुरुआत के अच्छे मौके मिलेंगे। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…

मेष – पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। मित्रों और संबंधियों के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। मनोरंजन और सुख-सुविधा संबंधी गतिविधियों में समय बीतेगा। किसी धार्मिक संस्था के प्रति आपका उचित योगदान रहेगा। नेगेटिव- अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। कोई भी निर्णय लेने में बहुत समय लगाने से अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं। आवाजाही से परहेज रखें, क्योंकि इसमें समय और पैसा व्यर्थ ही होगा। व्यवसाय- बिजनेस के काम पूरे करने के लिए लोन या उधार पैसा लेने की योजना बन सकती है। साझेदारी संबंधी बिजनेस में पार्टनर के साथ चल रही गतिविधियों को शांतिपूर्ण से सुलझाएं। अनुभवी व्यवसायिक लोगो के साथ संपर्क में रहने से आपके लिए फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। लव- परिवार संबंधी कोई भी मसला सहजता और शांति से सुलझाएं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी तथा डेटिंग के अवसर भी मिल सकते हैं। स्वास्थ्य– सिर दर्द तथा माइग्रेन की समस्या परेशान करेंगी। तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

वृष – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से सेहत संबंधी समस्या चली रही थी तो अब राहत मिलेगी। आप भरपूर आत्मविश्वास के साथ अपने कामों पर ध्यान दे पाएंगे। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। काफी समय बाद मेल मिलाप होने से खुशनुमा माहौल बनेगा। नेगेटिव- यह समय अपनी कमियों से भी सीख लेकर आगे बढ़ने का है। नकारात्मक लोगों के संपर्क में न रहें। उनकी वजह से मानहानि होने की आशंका है। घर के बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना न करें। व्यवसाय- बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेंगे। पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ परिस्थितियां अनुकूल बना लेंगे। मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों से जुड़े बिजनेस में फायदा मिलेगा। किसी भी महिला सहकर्मी से विवाद में न उलझें। लव- घर में सुख-समृद्धि रहेगी। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का बुरा असर आपके घर की सुख-शांति पर पड़ सकता है। स्वास्थ्य- आपकी व्यस्तता पूर्ण दिनचर्या से मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द जैसी समस्याएं रहेंगी। व्यायाम और योगा पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से जिस खास काम को लेकर आप कोशिश कर रहे थे आज उसके बेहतर परिणाम सामने आ सकते हैं। अपने भविष्य को लेकर सावधान रहें। अपनी दबी हुई प्रतिभाओं को उभारें। इससे आपको खास फैसले लेने में आसानी होगी। नेगेटिव- क्रोध में आने से बचें। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। भाई-बहन से संबंध मधुर रखने की आवश्यकता है। किसी से अनबन होने की आशंका है। बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन में समस्याएं सुलझाएं। व्यवसाय- बिजनेस के कामों में सुधार होगा। पुरानी समस्या सुलझेगी। आर्थिक मामलों में घर के बड़े और अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन और सलाह मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। लव- पति-पत्नी एक दूसरे के लिए सम्मान की भावना रखेंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां होने से दूरियां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य- काम का दबाव और चिंता से स्वभाव में तनाव और चिड़चिड़ापन हो सकता है। मेडिटेशन और योगा करें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

कर्क – पॉजिटिव- कोई शुभ समाचार मिलने से दिन भर खुश रहेंगे। घर की देखरेख और सुविधाओं संबंधी चीजों की खरीदारी होगी। परिवार वालों के साथ विचार-विमर्श होगा। नजदीकी संबंधी की समस्या हल करने में आपकी विशेष भूमिका रह सकती है। नेगेटिव- घर की सुख-सुविधा संबंधी चीजों की खरीदारी में खर्चा होगा। जिसकी वजह से बजट बिगड़ सकता है। खरीदारी करते समय पक्का बिल लेना न भूलें। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर नजर रखना जरूरी है। उनका मार्गदर्शन करते रहें। व्यवसाय- कारोबार में बहुत काम रहेगा। ज्यादातर काम समय पर निपट जाएंगे। रुका हुआ पैसा मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है। जो आपके प्रमोशन में मददगार होगी। लव- पारिवारिक समस्या चल रही है, तो शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालें। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- बदन दर्द और बुखार हो सकता है। लापरवाही न करें। तुरंत इलाज लें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह – पॉजिटिव- आज ग्रह स्थिति संतोष दायक है। अपने समय और ऊर्जा को सही दिशा में उपयोग करने की जरूरत है। हर काम शांति से पूरा होगा। संतान की तरफ से मन में प्रसन्नता रहेगी। नेगेटिव- निवेश करने की सोच रहे हैं या नए काम से खुद को जोड़ना चाह रहे हैं, तो पहले उसकी ठीक तरह से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। पड़ोसी या दोस्तों के साथ व्यर्थ के विवाद में न पड़ें। इससे संबंधों में कड़वाहट आने के अलावा कुछ हासिल नहीं होगा। व्यवसाय- बिजनेस में दिक्कतें आने से चिंता रहेगी। अपनी कार्य योजना में कुछ बदलाव करना जरूरी है। जिससे अधिक बेहतर परिणाम मिल सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन होने के योग बनेंगे। लव- मुश्किल समय में जीवन साथी और परिवार का सहयोग आपकी ताकत बढ़ाएगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहें। स्वास्थ्य- अनियमित दिनचर्या से पेट खराब हो सकता है‌। लापरवाही न करें। असावधानी से नुकसान हो सकता है। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 7

कन्या – पॉजिटिव- अपने कामों पर विश्वास रखें। जल्दबाजी की बजाए शांति और धैर्य से काम पूरे करें। इससे आपके काम आसान होंगे। नजदीकी लोगों से फायदेमंद मुलाकात होगी। परिवार के साथ वस्त्र आभूषण की खरीदारी में सुखद समय बीतेगा। नेगेटिव- जल्दी सफलता के चक्कर में गैर कानूनी काम न करें। आलस्य और लापरवाही से आपके बनते कामों में रुकावटें आ सकती हैं। इन बातों पर सुधार करें। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लेना आपके लिए मददगार होगा। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अपनी उपस्थिति बनाए रखें। सभी गतिविधियां अपनी देखरेख में ही करवाएं। किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया माहौल खराब कर सकता है। व्यवसाय में कुछ बदलाव संबंधी योजनाएं बनेंगी। जो आने वाले दिनों में लाभदायक होंगी। लव- जीवनसाथी और परिवार वालों के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा। परिवार वालों के साथ भी समय बीताएं। इससे मन प्रसन्न रहेगा। संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य- शरीर में दर्द और थकान रहेगी। कसरत पर पूरा ध्यान दें। मेडिटेशन भी करना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- काफी समय से अधूरे पड़े काम आज पूरे हो जाएंगे। स्टूडेंट्स को भविष्य संबंधी नई संभावनाएं मिलेंगी। उचित मेहनत करने की जरूरत है। प्रॉपर्टी संबंधी कोई मामला अटका हुआ है, तो शुभचिंतक की मदद मिलेगी। नेगेटिव- नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। किसी भी पॉलिसी में पैसा लगाने से पहले उसके सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर लें। जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी निर्णय न लें। वाहन या महंगा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब होने से बड़ा खर्चा हो सकता है। व्यवसाय- व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। रुका हुआ सरकारी काम पूरा हो सकता है। कोई नया काम शुरू किया हुआ है, तो उसमें मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। तनाव न लें। नौकरी मे आपका कार्यभार बढ़ेगा, इसके लिए तैयार रहें। लव- व्यस्तता के बावजूद निजी रिश्तों में मधुरता रहेगी। करीबी रिश्तेदारों के साथ आपसी विचारों का आदान-प्रदान होगा। स्वास्थ्य- अपने विचारों को सकारात्मक रखना जरूरी है। ज्यादा तनाव और चिंता का असर आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है। भाग्यशाली रंग- नीला , भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक – पॉजिटिव- आपकी कोशिशों से रुके काम पूरे होंगे। नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो समय अनुकूल है। कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नेगेटिव- समय का उचित प्रतिबंधन करें। फिजूलखर्ची में कटौती करें। भावुकता और उदारता को कंट्रोल करें। इस वजह से कुछ लोग आपका फायदा उठा सकते हैं। किसी की मदद का उतना ही वादा करें, जितना कि आप निभा सकें। व्यवसाय- बिजनेस के लिए बहुत अधिक अनुशासित और नियमबद्ध रहना होगा। लापरवाही की वजह से कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। रूपए-पैसे संबंधी नुकसान भी संभव है। व्यवसाय में कोई नया निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। ऑफिस के काम तय समय पर पूरे हो जाएंगे। लव- घर में मेहमानों का आनाजाना लगा रहेगा। सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। गले से संबंधित समस्या को गंभीरता से लें। तुरंत इलाज लेने से आपको राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

धनु – पॉजिटिव- कॉन्फिडेंस बनाए रखें। आपको कुछ बेहतरीन मौके मिलने वाले हैं। कुछ समय से मन में चल रही उलझन खत्म होगी। अपने लिए कुछ नया करने की इच्छा होगी। नजदीकी रिश्तेदारों से मुलाकात होने से उलझे हुए मुद्दे सुलझेंगे। नेगेटिव- बच्चों की बातों को शांतिपूर्ण तरीके से समझने की कोशिश करें। जल्दबाजी में लिया फैसला गलत भी हो सकता है। धैर्य और संयम रखें। सरकारी कामों में लापरवाही न करें। आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में नई संभावनाएं बनेंगी। बिजनेस बढ़ाने की योजनाएं बनेंगी। स्टेशनरी या बच्चों से जुड़े बिजनेस में निवेश करने का अच्छा समय है। ऑफिस में उचित व्यवस्था रखने के लिए कर्मचारियों के सुझाव पर भी ध्यान दें। लव- जीवनसाथी और परिवार के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में भी समय बीतेगा। प्रेम संबंध में अलगाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य- विपरीत परिस्थितियों में मनोबल और आत्मविश्वास कमजोर न होने दें। मेडिटेशन और ध्यान करना आपकी समस्या का सही समाधान है। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7

मकर – पॉजिटिव- आज का दिन शुभता भरा रहेगा। पारिवारिक तथा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। युवा वर्ग अपनी कार्य क्षमता और योग्यताओं को पहचाने। समय आपके लिए बेहतरीन उपलब्धियां तैयार कर रहा है। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था रहेगी। नेगेटिव- वाहन अथवा प्रॉपर्टी को लेकर ऋण लेने की योजना बना रहे हैं, तो उस पर पुनर्विचार जरूर करें। कुछ विरोधी आपके लिए परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं। परंतु निश्चिंत रहें इससे आपका कुछ भी अहित नहीं होगा। अगर कहीं लंबी दूरी की यात्रा का प्लान बन रहा है, तो उसमें कुछ व्यवधान आ सकते हैं। व्यवसाय- कारोबार में ऑनलाइन गतिविधियों तथा मीडिया के माध्यम से नई जानकारियां मिलेंगी और आपके द्वारा की गई मेहनत के परिणाम भी उचित हासिल होंगे। प्रतिद्वंद्वी भी आपकी योग्यता के समक्ष परास्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति ध्यान रखें, कि कंप्यूटर से संबंधित कार्यों में कुछ गलती हो सकती हैं। लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह संबंधी कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य- डायबिटिक रोग नियमित जांच करवाएं। लापरवाही नुकसानदायक रह सकती हैं। परंपरागत इलाज बेहतर रहेगा। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4

कुंभ – पॉजिटिव- आपकी अपने व्यक्तित्व को और अधिक निखारने की कोशिश रहेगी। इसलिए जीवन स्तर को और अधिक बेहतर बनाने के लिए आप कुछ संकल्प लेंगे और दृढ़ता से उसका पालन भी करेंगे। बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों के आशीर्वाद व अनुभव से बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा। नेगेटिव- ज्यादा दरियादिली की बजाय व्यवहारिक दृष्टिकोण रखें। भावनाओं में बहकर कुछ निर्णय गलत भी हो सकते हैं। पारिवारिक गतिविधियों पर बहुत अधिक खर्च होने से कुछ चिंता की स्थिति रह सकती है। मन में नकारात्मक विचार ना उपजने दें। व्यवसाय- व्यवसाय में सभी गतिविधियों में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें और सभी कार्य अपनी देखरेख में ही करवाए, क्योंकि कर्मचारियों की लापरवाही से नुकसान हो सकता है। ऑफिस की मीटिंग में किसी महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक चर्चा रहेगी। जिसमें आपका भी योगदान रहेगा। लव- घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच कुछ गलतफहमी की वजह से मनमुटाव हो सकते हैं। विवाह योग्य लोगों के लिए उचित रिश्ता आएगा। स्वास्थ्य- अत्यधिक थकान और तनाव की वजह से स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ेगा। कुछ समय अपने आराम लिए भी अवश्य निकालें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों का आज समाधान मिलेगा। खुद पर भरोसा रखें। प्रयास करते रहें। मनोबल बनाए रखने से अपनी दिनचर्या को बहुत ही अनुशासित और व्यवस्थित तरीके से बीताएंगे। रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। नेगेटिव- संतान की गतिविधि को लेकर चिंता हो सकती है। आपके मार्गदर्शन से कोई उचित रास्ता निकल आएगा। रूपए-पैसों के मामले को लेकर किसी संबंधी के साथ तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। इस समय धैर्य और संयम रखना जरूरी है। व्यवसाय- व्यवसाय से संबंधित नए काम की शुरुआत की है, तो उसके उचित परिणाम मिलेंगे। अपनी डॉक्यूमेंट संभालकर रखें। कोई उनका दुरुपयोग कर सकता है। कोई ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। जो कि फायदेमंद होगा। लव- वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे। प्रेम संबंध जल्दी ही विवाह में बदलने के योग हैं। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। लापरवाही बिल्कुल न करें। उचित इलाज लें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *