Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Wednesday (12 November 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 12 नवंबर का राशिफल: सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग हैं और तुला राशि वालों की इनकम के रुके सोर्स दोबारा शुरू हो सकते हैं

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Wednesday (12 November 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

12 नवंबर, बुधवार को वृष राशि के लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। मिथुन राशि वालों को मेहनत के सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग हैं।

तुला राशि वालों की इनकम के रुके हुए सोर्स दोबारा शुरू होंगे। धनु राशि वालों की प्रॉपर्टी की बड़ी डील हो सकती है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…

मेष – पॉजिटिव – घर में खास रिश्तेदारों के आने से चहल पहल और व्यस्तता रहेगी। आप अपने व्यक्तित्व और व्यवहार को निखारने के लिए जो प्रयास कर रहे हैं, उसमें आप अवश्य सफल होंगे। बच्चों की किसी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। आपके प्रयासों से व्यवसायिक कार्यभार बढ़ेगा और परिस्थितियां भी फायदेमंद बनेंगी। नेगेटिव – व्यावहारिक सोच रखें। भावनाओं में बहकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। दूसरों के मामले में न ही उलझें। अपनी बातचीत के लहजे में थोड़ी नरमी लाना जरूरी है। छोटी सी गलती बहुत बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है।

करियर – आपके प्रयासों से व्यवसायिक कार्यभार बढ़ेगा और किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का साथ भी प्राप्त होगा। नौकरी में कागज संबंधी कार्यों को बहुत अधिक ध्यान पूर्वक करें। छोटी सी गलती बहुत बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। लव – दांपत्य जीवन में उचित तालमेल बना रहेगा। प्रेमी प्रेमिका संबंध मधुर बनाए रखने के लिए एक दूसरे के लिए समय जरूर निकालें। हेल्थ – अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान महसूस होगी। अपने काम को अन्य लोगों के साथ बांटें और उचित आराम लें। भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 9

वृष – पॉजिटिव – इस राशि के लोगों का आशावादी और संतुलित रहना किसी भी परिस्थिति में संतुष्ट रखेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन तथा सहयोग भी मिलेगा। किसी शुभ समाचार के मिलने से सारा दिन खुशनुमा व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में सहयोग मिलेगा। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ चल रहे विवाद दूर होंगे और आपके प्रोजेक्ट में भी सहायता मिलेगी। नेगेटिव – किसी रिश्तेदार के हस्तक्षेप होने से परिवार में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। दूसरों की बातों पर ध्यान न दें। बच्चों की परेशानियों में उनकी मदद करना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।

करियर – व्यवसायिक कार्यों के लिए अभी समय कुछ चुनौतीपूर्ण ही है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उचित जानकारी हासिल करें। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ चल रहे विवाद दूर होंगे और आपके प्रोजेक्ट में भी सहायता मिलेगी। लव – वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। हेल्थ – मौसम में बदलाव की वजह से शारीरिक ऊर्जा में कमी व थकान महसूस होगी। अपना ध्यान रखें तथा दिनचर्या को भी व्यवस्थित रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 2

मिथुन – पॉजिटिव – अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। दृढ़ निश्चय होकर अपने कार्यों को अंजाम दें। आपको अपनी मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। घर के रखरखाव संबंधित सामान की ऑनलाइन शॉपिंग में भी सुकून भरा समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को करियर से संबंधित कोई निर्णय लेने में अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखने से उत्पादन और अधिक बढ़ेगा। नेगेटिव – कोई गलती होने पर पश्चाताप में समय व्यर्थ करने की बजाय उसे सुधारने की कोशिश करें। गुस्से और गलत शब्दों के प्रयोग से आपसी संबंधों में कटुता आ सकती है। दूसरों की सलाह की बजाय खुद पर ही भरोसा रखकर कार्य करें।

करियर – कारोबारी मामलों में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। किसी भी बड़े फैसले में वरिष्ठ लोगों से विचार विमर्श करना सार्थक रहेगा। कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखने से उत्पादन और अधिक बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अभी स्थिति यथावत ही रहेगी। लव – घर में सुख शांति का माहौल रहेगा। मित्रों के साथ कोई पारिवारिक मिलन संबंधी कार्यक्रम भी बनेगा। हेल्थ – ज्यादा गरिष्ठ और तले भुने भोजन की वजह से गैस और कब्ज की समस्या परेशान करेगी। आयुर्वेदिक इलाज लेना ज्यादा बेहतर है। भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 8

कर्क – पॉजिटिव – ग्रह गोचर बहुत ही उत्तम है और आपके आत्मविश्वास व कार्य क्षमता को और अधिक बल दे रहा है। आज किसी मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी संभव है। आपको किसी सामाजिक उत्सव में सम्मानित होने का अवसर भी मिलेगा। धीरे धीरे परिस्थितियाँ आपके अनुकूल हो जाएँगी। पारिवारिक सदस्यों के बीच सुखद और सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे। नेगेटिव – कभी-कभी आपके मन में नकारात्मक विचार आपके आत्मबल में कमी ला सकते हैं। दूसरों की बातों पर ध्यान न देकर अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। प्रतिस्पर्धा में बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। व्यवसायिक यात्रा को अभी स्थगित रखना ही उचित है।

करियर – व्यवसायिक कार्यों में कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है, इसलिए अभी निवेश न करें और सावधानी बरतें। किसी भी व्यवसायिक यात्रा को अभी स्थगित रखना ही उचित है। यह समय व्यवसाय संबंधी आधुनिक जानकारियों को भी हासिल करने का है। लव – पारिवारिक सदस्यों के बीच सुखद और सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे। प्रेम संबंध मर्यादित और आनंदित रहेंगे। हेल्थ – एसिडिटी व कब्ज जैसी शिकायत रहेगी। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें। भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 7

सिंह – पॉजिटिव – दिन का अधिकतर समय सामाजिक गतिविधियों में ही व्यतीत हो जाएगा। आपके व्यक्तित्व और अच्छे स्वभाव की वजह से लोग स्वाभाविक रूप से आप की ओर आकर्षित होंगे। कुछ समय धार्मिक स्थल पर व्यतीत करने से सुकून मिलेगा। ऑनलाइन गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दें। आपके प्रयासों से व्यवसायिक स्थिति में कुछ सुधार आएगा। नेगेटिव – कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर धैर्य बनाए रखें क्योंकि कहीं न कहीं से सहयोग मिलेगा और समाधान भी मिलते जाएँगे। रिश्तों में शक और भ्रम जैसी स्थिति न आने दें। कुछ समय बच्चों के लिए व्यतीत करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

करियर – ऑनलाइन गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दें। आपके प्रयासों से व्यावसायिक स्थिति में कुछ सुधार आएगा। कुछ नए निर्णय भी होंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में भरपूर मेहनत की वजह से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। पदोन्नति भी संभव है। लव – पति पत्नी के रिश्ते में घर की व्यवस्था को लेकर कुछ मनमुटाव रह सकती है। प्रेम संबंधों से दूर रहें, इसमें समय और पैसा ही बर्बाद होगा। हेल्थ – ज्यादा गरिष्ठ और तली भुनी चीजों के सेवन से परहेज करें। गले से संबंधित किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें। भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 5

कन्या – पॉजिटिव – रुकी हुई गतिविधियाँ फिर से शुरू होंगी। कोई सरकारी मामला भी सुलझ सकता है, जिससे आपको चल रहे मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। रिश्तेदार के किसी विवादपूर्ण मामले में आपकी उपस्थिति निर्णायक रहेगी। आपकी बुद्धिमानी व सूझबूझ की तारीफ भी होगी। लेडीज कार्यों से संबंधित व्यवसाय सफल रहेंगे। आयात निर्यात संबंधी कार्य में भी सफलता प्राप्त होगी। नेगेटिव – आज किसी भी तरह की यात्रा को स्थगित रखना ही उचित है। शॉपिंग आदि करते समय आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। बच्चों से संबंधित किसी समस्या का समाधान निकालने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें।

करियर – कारोबारी तथा पारिवारिक गतिविधियों के बीच सामंजस्य बैठाना चुनौती रहेगी। लेडीज कार्यों से संबंधित व्यवसाय सफल रहेंगे। आयात निर्यात संबंधी कार्य में भी सफलता प्राप्त होगी। अपनी योजनाओं को किसी के समक्ष अधिक साझा न करें। लव – पारिवारिक सदस्यों के बीच सामंजस्यपूर्ण तालमेल रहेगा। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति से मेलजोल आपकी छवि को खराब कर सकता है। हेल्थ – अपनी सामर्थ्य से ज्यादा जिम्मेदारियां न लें। अत्यधिक व्यस्तता और कार्यभार का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 4

तुला – पॉजिटिव – आय का कोई रुका हुआ साधन फिर से शुरू हो सकता है। आप बुद्धिमत्ता व होशियारी से सभी काम बेहतर तरीके से कर पाएँगे। विद्यार्थी वर्ग भी व्यर्थ की बातों से ध्यान हटाकर अपने अध्ययन के प्रति जागृत रहेंगे। किसी रिश्तेदार से चल रहे किसी पुराने मतभेद का निपटारा भी हो जाएगा। राजनैतिक तथा महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बनेंगे। नेगेटिव – पैतृक संपत्ति संबंधी कोई वाद विवाद चल रहा है, तो आज उससे संबंधित कोई भी कार्यवाही न करें। आपके मन में विचलित जैसी स्थिति बनी रहेगी। दूसरों की बातों में न आएँ। प्रॉपर्टी संबंधी कोई अहम फैसला लेने जा रहे हैं, तो सावधानी बरतें।

करियर – व्यावसायिक क्षेत्र में नई पार्टियों के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें। इस समय बहुत अधिक मेहनत व परिश्रम की आवश्यकता है। राजनैतिक तथा महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बनेंगे। अनुचित कार्यों से दूर रहें। ऑफिस में अत्यधिक कार्यभार रहेगा। लव – वैवाहिक संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। विपरीत लिंगी व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखें। हेल्थ – हड्डियों व जोड़ों में दर्द जैसी समस्या रहेगी। गरम सर्द होने जैसी स्थिति से अपना बचाव करें। भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 5

वृश्चिक – पॉजिटिव – अपने विशेष कार्यों को आज प्राथमिकता पर रखें। दौड़ धूप तथा मेहनत की अधिकता रहेगी, परंतु कार्य की सफलता आपकी थकान को दूर भी कर देगी। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करने से आत्मिक शांति प्राप्त होगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने लक्ष्य को पूरा करने में समर्थ रहेंगे। पति पत्नी व्यक्तिगत समस्याओं को आपसी सामंजस्य द्वारा सुलझाने का प्रयास करेंगे। नेगेटिव – कोई नकारात्मक परिस्थिति बनने पर धैर्य और शांत चित्त रहें। इस समय मेहनत अधिक और लाभ कम जैसी स्थिति रहेगी। तनाव लेना इसका हल नहीं है। उचित समय का इंतजार करें। आप अपनी ही किसी जिद की वजह से अपना नुकसान कर बैठेंगे।

करियर – व्यवसाय में बहुत अधिक सचेत रहने की जरूरत है। आपके विरोधी कुछ नुकसान करने की फिराक में रहेंगे। कार्य क्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव लाना जरूरी है। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने लक्ष्य को पूरा करने में समर्थ रहेंगे। लव – पति पत्नी व्यक्तिगत समस्याओं को आपसी सामंजस्य द्वारा सुलझाने का प्रयास करें, संबंधों में फिर से मधुरता आएगी। हेल्थ – सिर दर्द, माइग्रेन जैसी समस्या से बचने के लिए गैस, वादी जैसी चीजों का सेवन न करें। सुबह की सैर जरूर करें। भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 3

धनु – पॉजिटिव – परिस्थितियाँ बहुत ही अनुकूल बनी हुई हैं। प्रतिष्ठित लोगों के साथ समय व्यतीत करना और सामाजिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेना आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा। विद्यार्थियों की प्रवेश अथवा पढ़ाई को लेकर कोई चिंता दूर होगी। व्यवसाय संबंधी आपकी कोई कार्यप्रणाली लाभदायक रहेगी और इसका उत्तम परिणाम हासिल होगा। नेगेटिव – मनोनुकूल तरीके से कार्य न बनने पर धैर्य और शांति बनाए रखें। किसी भी नकारात्मक प्रवृत्ति के व्यक्ति से अपनी योजनाएँ साझा न करें। किसी की आर्थिक मदद करते समय अपने बजट का भी ध्यान जरूर रखें। लापरवाही और उदारता व्यापार के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है।

करियर – व्यवसाय संबंधी आपकी कोई कार्यप्रणाली लाभदायक रहेगी तथा इसका उत्तम परिणाम हासिल होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में कोई बड़ी डील हो सकती है। लापरवाही और उदारता व्यापार के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है। लव – परिवारजनों तथा जीवन साथी का परिवार की व्यवस्था बनाने में पूरा सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। हेल्थ – नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों तथा बुरी आदतों से दूर रहें। वाहन चलाते समय किसी प्रकार की भी लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9

मकर – पॉजिटिव – अनुकूल समय है। दिन की शुरुआत में ही अपनी दिनचर्या संबंधी रूपरेखा बना लें, जिससे आपके रुके हुए काम सुचारु रूप से संपन्न होते जाएँगे। घर का माहौल भी अनुशासित रहेगा। किसी सामाजिक धार्मिक समारोह में जाने से लोगों के साथ मेल मिलाप बढ़ेगा। व्यावसायिक स्त्रियों के लिए विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। नेगेटिव – नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपके काम में कोई अड़ंगा भी डाल सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें। अपनी मनोस्थिति पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है, क्योंकि इसका नकारात्मक असर आपके पारिवारिक जीवन पर भी पड़ेगा। विवादित मामलों से दूर ही रहें।

करियर – आज का दिन व्यावसायिक स्त्रियों के लिए विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। कोई साझेदारी करने की सोच रहे हैं तो उन्हें तुरंत क्रियान्वित करें, इसमें सफलता मिलने के पूरे योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यभार की अधिकता की वजह से अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। लव – पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी। हेल्थ – गैस तथा पेट फूलने की समस्या परेशान करेगी। खानपान व दिनचर्या बहुत ही संयमित रखें। भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 1

कुंभ – पॉजिटिव – प्रॉपर्टी आदि से संबंधित कोई मामला अटका हुआ है, तो आज उसके हल होने की बेहतरीन संभावना है। अपनी आर्थिक योजनाओं को भी फलीभूत करने का उचित समय है। घर के बड़े बुजुर्गों द्वारा भी आपको आशीर्वाद व कोई मूल्यवान उपहार प्राप्त होगा। साझेदारी संबंधी कोई प्रोजेक्ट मिल सकता है। नेगेटिव – आय की स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु साथ ही खर्चे उससे ज्यादा होंगे। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले संबंधित पहलुओं पर अच्छी तरह विचार विमर्श अवश्य करें। किसी नजदीकी मित्र से संबंध खराब होने की स्थिति बन रही है।

करियर – व्यवसाय में बहुत अधिक मेहनत और समय देना पड़ेगा। अभी अनुकूल लाभ नहीं मिलेगा। आप अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा नकारात्मक परिस्थितियों पर जल्द ही काबू भी पा लेंगे। इस समय साझेदारी संबंधी कोई प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव – वैवाहिक संबंध मधुरता पूर्ण रहेंगे। व्यर्थ के प्रेम संबंधों और मौज मस्ती में अपना समय नष्ट न करें। हेल्थ – किसी भी तरह का जोखिम लेने से परहेज करें। चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। अपने रक्तचाप की भी जांच करवाते रहें। भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 8

मीन – पॉजिटिव – कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी तथा सामाजिक दायरा भी विस्तृत होगा। कुछ समय बच्चों की परेशानियों को समझने व सुलझाने में भी व्यतीत करें। इससे बच्चों में आत्मविश्वास जागृत होगा। पारिवारिक व्यवस्था में आपका योगदान रहेगा। सहयोगियों तथा कर्मचारियों की मेहनत और सहयोग से रुकी हुई गतिविधियाँ दोबारा शुरू होगी। नेगेटिव – अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार न लें। बच्चों का भी उचित मार्गदर्शन करना जरूरी है। अपने परिवार के लिए समय जरूर निकालें। दूसरों की सहायता करने के साथ साथ अपने कार्यों पर भी ध्यान केंद्रित रहें।

करियर – व्यावसायिक स्थल पर सहयोगियों तथा कर्मचारियों की मेहनत और सहयोग से रुकी हुई गतिविधियां दोबारा शुरू होगी और सफलता भी मिलेगी। विपणन के कार्यों को आज स्थगित रखें। नौकरीपेशा व्यक्तियों का अपने उच्चाधिकारियों के साथ मेलजोल सकारात्मक रहेगा। लव – ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर न निकलें। आपसी सामंजस्य द्वारा परिस्थितियों को सुलझाने का प्रयास करें। प्रेमी युगल के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। हेल्थ – तनाव और थकान का असर आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। मानसिक स्थिरता के लिए ध्यान और योग बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 2

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *