Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal Tuesday (23 February 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 23 फरवरी का राशिफल: कर्क राशि वालों की इनकम बेहतर होगी, सिंह और वृश्चिक राशि के लोगों को रुका पैसा मिल सकता है

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal Tuesday (23 February 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

23 फरवरी, रविवार के ग्रह-नक्षत्र सिद्धि योग बना रहे हैं। जिससे वृष राशि के नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलने की संभावना है। मिथुन राशि के नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक ट्रांसफर मिल सकता है।

कर्क राशि वालों की इनकम बेहतर होगी। सिंह और वृश्चिक राशि के लोगों को रुका पैसा मिल सकता है। मीन राशि के लोगों को नौकरी में महत्वपूर्ण काम मिल सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- किसी योजना पर काम करने के लिए अच्छा दिन है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाए रखने का एकमात्र उपाय यह है, कि सकारात्मक बने रहें। इससे आप खुद में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। समाज में सम्मान बना रहेगा। नेगेटिव- अपने गुस्से और अहंकार पर काबू रखना जरूरी है। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास ना करें। उसके द्वारा परिवार के आपसी संबंधों में गलतफहमी और मानहानि जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। उधारी संबंधी लेनदेन की स्थिति से दूर रहे। व्यवसाय- बिजनेस के मामलों में कुछ दिक्कतें रहेंगी। सूझबूझ और दूरदर्शिता से काम लें। बिजनेस के काम करने के तरीको में बदलाव होगा। जिससे वहां का सकारात्मक माहौल बनेगा। कोई ऑफिशियल लंबी यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच चली आ रही गलतफहमी का निवारण होगा। तथा घर-परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य- वर्तमान बदलते वातावरण से सावधान रहना जरूरी है। मौसम के अनुकूल अपना खान-पान और दिनचर्या रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

वृष – पॉजिटिव- इस समय अपने लक्ष्य और योजनाओं को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। धार्मिक तथा सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में भी आपका रुझान बढ़ेगा। संतान से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नेगेटिव- कुछ लोग जलन की भावना से आपकी बुराई कर सकते हैं। नकारात्मक लोगों से दूरी रखें। जल्दबाजी और ज्यादा उत्साह से बना बनाया काम बिगड़ सकता है। कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करें, इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। व्यवसाय- इस समय व्यवसाय संबंधी वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। नौकरी पेशा लोगों को महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलने की संभावना है। अपने कार्य पर फोकस रहे। लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में पड़कर अपने करियर के साथ किसी तरह का भी समझौता ना करें। स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियों से सतर्क रहें। तथा अपनी आदतों व दिनचर्या को एकदम सुव्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन – पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या रहने से मानसिक और शारीरिक रूप से अपने आपको तनावमुक्त महसूस करेंगे। कोई पारिवारिक समस्या का समाधान मिलेगा और आप अपनी अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी अपना योगदान अवश्य दें। नेगेटिव- कोई परिवर्तन संबंधी गतिविधि चल रही है, तो कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें तथा सहजता बनाए रखें। अगर किसी से कोई वादा किया है, तो उसे अवश्य पूरा करें। अन्यथा लोगों के समक्ष आपकी छवि बिगड़ भी सकती है। विद्यार्थी नकारात्मक प्रवृत्ति के दोस्तों से दूरी रखें। व्यवसाय- व्यवसाय में मार्केटिंग और एडवर्टाइजमेंट संबंधी गतिविधियों को और अधिक बढ़ने की जरूरत है, इससे विस्तार संबंधी योजनाओं को बल मिलेगा। किसी भी तरह की साझेदारी करने के लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक स्थान पर ट्रांसफर संबंधी कोई खुशखबरी मिल सकती है। लव- घर में मेहमानों की आगमन से वातावरण खुशनुमा और सकारात्मक बनेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में तब्दील हो सकती हैं। स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन और खांसी-जुकाम जैसी दिक्कत रहेगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

कर्क – पॉजिटिव- आज कड़ी मेहनत और परीक्षा का समय है। परंतु अपने कार्य क्षमता और वरिष्ठ लोगों के सानिध्य में आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल भी रहेंगे। पारिवारिक गतिविधियों में भी अपना योगदान देने से उचित व्यवस्था बनी रहेगी। नेगेटिव- पॉजिटिव रहे तथा मेडिटेशन ध्यान आदि भी जरूर करें। कोई पुरानी नकारात्मक बात वर्तमान में हावी होने से आपके मनोबल में कमी आ सकती हैं। इस समय किसी भी तरह का लेन-देन स्थगित रखना ही उचित है। क्योंकि नुकसान हो सकता है। व्यवसाय- कारोबार में विस्तार अथवा बदलाव संबंधी लिए गए निर्णय सकारात्मक रहेंगे। आय की स्थिति भी बेहतर होगी। फिलहाल मार्केटिंग संबंधी कार्यो को अभी स्थगित रखकर कार्य क्षेत्र में ही अपना समय लगाए। नौकरी में किसी तरह के परिवर्तन अथवा तबादले की स्थिति बन रही हैं। लव- वैवाहिक जीवन सुखद व्यतीत होगा। तथा मनोरंजन और आमोद-प्रमोद में भी समय व्यतीत होगा। लेकिन साथ ही पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है। अगर दांतों से संबंधित कोई दिक्कत है तो तुरंत उसका इलाज लें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

सिंह – पॉजिटिव- कोई भी नकारात्मक स्थिति बनने पर आपको उचित मार्गदर्शन मिलने से समस्या हल हो जाएगी। घर में भी उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब होगी। विद्यार्थियों को अध्ययन अथवा अनुसंधान संबंधी कार्यों में उचित परिणाम हासिल होंगे। नेगेटिव- कहीं भी वार्तालाप करते समय सही शब्दों का चयन करें। समय कुछ दिक्कत तो वाला है। आज किसी भी तरह का निवेश अथवा कोई यात्रा संबंधी निर्णय ना ले। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करके अपनी गतिविधियों पर ही ध्यान दें। व्यवसाय- पिछले कुछ समय से व्यवसाय में चल रही मेहनत का अच्छा मुनाफा मिलने वाला है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। कोई रुकी हुई पेमेंट भी मिल सकती हैं। नौकरी पेशा लोगों को अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है। लव- वैवाहिक संबंधों में नजदीकी रहेंगी। परिजनों के बीच में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने से बचें। स्वास्थ्य- लापरवाही की वजह से कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दोबारा उभर सकती है। अपने खान-पान की आदतों को सुधारे। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या – पॉजिटिव- कुछ उपलब्धियां आपके समक्ष आ सकती हैं। अमल करने से पहले बड़े बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह व मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। इससे आप कोई भी निर्णय लेने में आसानी महसूस करेंगे। इस समय कोई महत्वपूर्ण यात्रा का भी प्लान बन सकता है। नेगेटिव- यात्रा करते समय अनजान व्यक्तियों के संपर्क में आने से भी परहेज करें। कोई भी निर्णय लेते समय दिल की अपेक्षा दिमाग से काम लेना फायदेमंद साबित होगा। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूरी रखें तथा शेयर्स आदि में पैसा भी ना लगाए। व्यवसाय- अपने व्यवसायिक संपर्क सूत्रों के साथ मेलजोल रखें, आज कोई नया ऑर्डर या डील फाइनल हो सकती है। परंतु अपने कोई भी महत्वपूर्ण प्लान को दूसरों के साथ शेयर ना करें, वरना आपके कार्यों का कोई और व्यक्ति फायदा उठा लेगा। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित बनी रहेगी। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। परंतु युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों और मीडिया में अपना समय व्यर्थ ना करें। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम के प्रभाव के कारण शारीरिक रूप से कुछ थकान और कमजोरी महसूस होगी। खानपान के प्रति लापरवाही की वजह से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

तुला – पॉजिटिव- धर्म-कर्म तथा अध्यात्म के प्रति बढ़ता हुआ आपका विश्वास आपको शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा। किसी नजदीकी संबंधी की समस्या दूर करने में आपका योगदान रहेगा और इससे आपको खुशी भी मिलेगी। बच्चे भी इस समय पूर्ण रूप से अनुशासित तथा पढ़ाई के प्रति एकाग्र चित्त रहेंगे। नेगेटिव- ज्यादा सोच-विचार करने से मौके हाथ से निकल भी सकते हैं। अपनी योजनाओं को जल्दी क्रियान्वित करने पर भी ध्यान दें। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में आज बिल्कुल भी निवेश ना करें। घर में मेहमानों के आगमन से कुछ महत्वपूर्ण कार्य रुक भी सकते हैं। व्यवसाय- आज कार्य क्षेत्र में किसी भी फोन कॉल आदि को नजरअंदाज ना करें। क्योंकि कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में कुछ रुकावटें रहेगी, लेकिन परेशान होने की बजाय धैर्य बनाकर रखें। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर कोई खास अथॉरिटी आने की वजह से अतिरिक्त समय देना पड़ेगा। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुर बनाने के लिए एक दूसरे को उपहार देना अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- दिन की शुरुआत व्यायाम योगा आदि से करें। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। साथ ही साथ ही हल्का खान-पान रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक – पॉजिटिव- दिन का कुछ समय वरिष्ठ लोगों के सानिध्य में व्यतीत करें और उनका मार्गदर्शन लें। इससे मानसिक और आत्मिक सुकून बना रहेगा। अधिकतर काम योजनाबद्ध तरीके से पुरे होते जाएंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित खरीद-फरोख्त के कार्य भी संपन्न हो सकते हैं। नेगेटिव- भावुकता की स्थिति में कोई आप को इस्तेमाल कर सकता है। व्यावहारिक दृष्टिकोण रखें। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में पैसा ना लगाएं, नुकसान हो सकता है। यात्रा करते समय अनजान व्यक्तियों से संपर्क ना बनाएं। पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में भी ध्यान देना जरूरी है। व्यवसाय- आज व्यवसाय से संबंधित कोई समस्या दूर करने में सफलता मिलेगी। रुकी हुई या फंसी हुई पेमेंट हासिल करने के लिए उत्तम समय है। नया ऑर्डर या डील फाइनल हो सकती है। अपनी कोई भी योजना दूसरों से शेयर ना करें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को पब्लिक संबंधी कार्य में परेशानी आ सकती हैं। लव- दांपत्य जीवन में एक दूसरे के प्रति प्रेम सम्मान की भावना रखने से नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेंगे। परिवार वालों की सेहत भी अच्छी रहेगी। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

धनु – पॉजिटिव- आज दिन का अधिकतम समय आपको धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यस्त रखेगा। आप अपने कार्यों को जितनी तन्मयता और मेहनत से करेंगे, उसी के अनुरूप आपको उचित परिणाम भी हासिल होंगे, जिससे मानसिक सुकून रहेगा और अपने व्यक्तिगत कार्यों पर उचित ध्यान दे पाएंगे। नेगेटिव- आपकी लापरवाही और आलस की वजह से किसी मित्र अथवा संबंधी का नुकसान होने की आशंका है। अपने संबंधों को मजबूत बनाकर रखने की जरूरत है। दूसरों के मामलों में ज्यादा उलझने की बजाए अपने कार्यों में ही ध्यान दें। व्यवसाय- कार्यस्थल पर दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय खुद ही व्यवस्था बनाकर रखें और अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें, क्योंकि किसी प्रकार की गलतफहमियां होने से नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोग अपने काम समय पर पूरे करें, वरना अधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते हैं। लव- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा तथा पारिवारिक व्यवस्था भी उत्तम बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम के दुष्प्रभाव से अपना बचाव रखना जरूरी है। किसी तरह के इन्फेक्शन या खांसी-जुकाम से परेशान रहेंगे। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- आज व्यक्तिगत तथा करियर संबंधित कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, हालांकि कुछ परेशानियां भी रहेगी। इसके बावजूद आप अपनी संतुलित सोच द्वारा समाधान भी निकाल लेंगे। भावनाओं की बजाय व्यावहारिक नजरिया आपकी तरक्की में सहायक रहेगा। नेगेटिव- किसी संबंध में कुछ दूरियां आई हुई है तो आज उन्हें सुधारने का अच्छा मौका है। स्थान परिवर्तन करने की इच्छा है तो अभी उसके बारे में और अधिक सोच-विचार करने की आवश्यकता है। सामाजिक गतिविधियों में भी अपनी उपस्थिति जरूर रखें। व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली में बदलाव करने के लिए अनुकूल समय नहीं है। कारोबार से संबंधित कोई भी निर्णय लेते समय परिजनों की सलाह अवश्य लें, निश्चित ही आपको उचित समाधान मिलेगा। पार्टनरशिप में सहयोगी की मदद द्वारा लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर बनेगा। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और व्यवस्थित रहेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का बुरा असर परिवार पर पड़ सकता है। इस बात का ध्यान रखें। स्वास्थ्य- थायराइड और बीपी से संबंधित अपनी नियमित जांच अवश्य करवा लें। समय पर इलाज लेना आपकी मुश्किल कम करेगा। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

कुंभ – पॉजिटिव- कोई पारिवारिक या व्यक्तिगत समस्या चल रही है तो किसी मित्र की मदद से उसका समाधान मिल जाएगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा तथा आप बहुत ही सुकून और शांति महसूस करेंगे। युवाओं को कोई करियर संबंधी शुभ सूचना मिल सकती हैं। नेगेटिव- लेनदेन या उधारी से संबंधित कार्यों में हिसाब-किताब करते समय लापरवाही की वजह से कुछ गड़बड़ हो सकती है। अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। दूसरों पर अधिक विश्वास करना आपको नुकसान भी दे सकता है। किसी भी तरह की आवाजाही से बचें। व्यवसाय- व्यवसायिक स्थिति सामान्य ही रहेगी। अपनी मार्केटिंग तथा प्रोडक्ट्स संबंधी गतिविधियों में सुधार लाने की जरूरत है। फैक्ट्री, कारखाना, मैन्युफैक्चरर आदि संबंधी कार्यों में अधिक मुनाफा मिलने की उम्मीद है। साझेदारी के मामलों में किसी तरह का निवेश करना ठीक नहीं है। लव- व्यस्तता के बावजूद घर परिवार के लिए कुछ समय जरूर निकालें और आपसी विचार सांझा करें। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखना जरूरी है। स्वास्थ्य- स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सचेत रहें। लापरवाही करना समस्या को बढ़ा सकता है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव- आज दिन किसी समारोह या पार्टी में व्यस्तता रह सकती है। कई उपयोगी जानकारियां भी मिलेंगी। युवाओं को इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। अपनी योग्यता और सूझबूझ द्वारा लिए गए निर्णय के सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। नेगेटिव- किसी बात को लेकर मन में डर या चिंता की स्थिति रह सकती हैं। खास बात यह ध्यान रखना है कि हर किसी पर विश्वास ना करें। इस समय खर्चे भी बढ़ सकते हैं। जिसका नकारात्मक असर आपके व्यवहार पर आना स्वाभाविक है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें। व्यवसाय- अपने व्यवसाय में पूरे ध्यान और मेहनत से काम करना जरूरी है निकट भविष्य में आपको इसके उचित परिणाम हासिल होंगे। मीडिया, कंप्यूटर आदि से जुड़े व्यवसाय में नए अवसर बनेंगे। टैक्स से संबंधित काम उलझ सकता है, इसलिए सावधान रहें। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण कार्यभार मिलने की संभावना है। लव- पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। अचानक ही किसी पुराने मित्र से मुलाकात सारे तनाव को दूर करेगी। स्वास्थ्य- अपना आहार व दिनचर्या को बहुत ही व्यवस्थित रखें। साथ ही डायबिटीज, ब्लड प्रेशर आदि की नियमित जांच करवाएं। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *