Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Thursday (27 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 27 मार्च का राशिफल: इन्वेस्टमेंट के लिहाज से वृष राशि वालों के लिए अच्छा दिन और मकर राशि वालों को बिजनेस में तरक्की का मौका मिल सकता है

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Thursday (27 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

27 मार्च, गुरुवार के ग्रह-नक्षत्र साध्य और शुभ योग बना रहे हैं। जिससे मेष राशि वालों का रुका हुआ इनकम सोर्स दोबारा शुरू होने की संभावना है। इन्वेस्टमेंट के लिहाज से वृष राशि वालों के लिए अनुकूल समय है।

सिंह राशि वालों के बिजनेस में आ रही रुकावटें दूर होंगी। कन्या राशि वालों का बिजनेस बढ़ने का योग है। वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों को उपलब्धि मिलने के योग हैं। मकर राशि वालों को बिजनेस में तरक्की का मौका मिल सकता है। मीन राशि के लोगों को रियल एस्टेट में फायदा हो सकता है।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- किसी कार्य को लेकर चल रही समस्या दूर हो सकती है। सामाजिक कामों में उपस्थिति जरूर रखें। काफी समय बाद किसी प्रिय संबंधी से मिलने का अवसर मिलेगा। आपसी मुलाकात खुशी और उमंग भरी रहेगी। नेगेटिव- कोई पुरानी नकारात्मक बात वर्तमान पर हावी न होने दे, क्योंकि इस वजह से तनाव और चिंता के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। अपनी रुचि पूर्ण कार्यों में समय व्यतीत करने से आपको पॉजिटिव ऊर्जा मिलेगी। दूसरों की मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। व्यवसाय- व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजना बना रहे हैं, तो उस पर दोबारा विचार करना जरूरी है। रुका हुआ इनकम सोर्स दोबारा शुरू होने की संभावना है। फिलहाल किसी भी प्रकार का निवेश करने से परहेज रखें। नौकरी में प्रशासन प्रबंधन में सफलता मिलेगी। लव- पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। लव पार्टनर के साथ अकारण ही किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से स्वास्थ्य संबंधी नियमों का गंभीरता से पालन करें। अपना नियमित चेकअप करते रहे। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

वृष – पॉजिटिव- सामाजिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन सम्मान दायक रहेगा। इन्वेस्टमेंट के लिए अनुकूल समय है। उससे संबंधित उचित जानकारी अवश्य हासिल करें। बहुत समय बाद घर में मेहमानों के आगमन से प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। नेगेटिव- राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोग किसी वजह से मान-हानि का शिकार हो सकते हैं। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा पेपर्स को संभालकर रखे। किसी अनजान व्यक्ति के हाथ में ना पड़ने दे। किसी भी असमंजस की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह देने में हिचक ना करें। व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में सभी काम सुचारू रूप से होते जाएंगे। पेमेंट आदि समय पर मिलने से आर्थिक पक्ष भी सुधरेगा। अगर किसी नए काम की शुरुआत में दिक्कत आ रही है तो आज उसमें कोई आशा की किरण नजर आ सकती है। ऑफिस में भी सहयोगियों के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा। लव- पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। व्यर्थ की मौज मस्ती में समय और पैसा बर्बाद होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य- पेट खराब रहने की वजह से अस्वस्थ महसूस करेंगे। हल्का खानपान रखे तथा ज्यादा दिक्कत होने पर इलाज भी अवश्य ले। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की डील में कामयाब हो जाएंगे। पारिवारिक और निजी कामों में अच्छा तालमेल रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। भावनात्मक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे। नेगेटिव- युवा अपने भविष्य को लेकर कोई भी निर्णय सोच समझ कर ले, जल्दबाजी में लिए गए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है। अपने निजी कार्यों के लिए समय ना निकाल पाने की वजह से मन मे कुंठा रहेगी। व्यवसाय- बिजनेस में बहुत काम होने से कार्यस्थल पर ध्यान रखें। इस समय किसी भी प्रकार की यात्रा अथवा मार्केटिंग को स्थगित रखना ही उचित है। किसी योजना या शेयर मार्केट में पैसा लगाने से पहले शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें। सरकारी गतिविधियों से जुड़े व्यवसाय में बेहतरीन फायदा होने की संभावना है। लव- पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति संवेदनशील रहेंगे। आपसी संबंध भी रोमांटिक होंगे। प्रेम संबंधों को लेकर कोई बदनामी झेलना पड़ सकती हैं। स्वास्थ्य- अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार ना लें। इसका असर आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ेगा। कमजोरी भी महसूस होगी। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क – पॉजिटिव- आज का दिन आपको कहीं तरह की गतिविधियों में व्यस्त रखेगा। साथ ही परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग में भी मस्ती भरा समय व्यतीत होगा। कहीं से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। किसी नजदीकी संबंधी की समस्या को हल करने में आप की विशेष भूमिका रह सकती है। नेगेटिव- कोई भी महत्वपूर्ण वार्तालाप करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें। अपनी अहमियत दूसरों के समक्ष जाहिर करने के चक्कर में कुछ गलत एक्टिविटी भी हो सकती है। इससे आप की मान-हानि संभव है। समय का प्रतिबंधन करने से आप कुछ समस्याओं से राहत पाएंगे। व्यवसाय- कारोबार को लेकर अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने की जरूरत है। विस्तार संबंधी योजनाओं पर भी विचार होगा। किसी अधिकारी से मन मुताबिक सहायता भी मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। पैसा आने के साथ खर्चे का रास्ता भी तैयार रहेगा। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। लव पार्टनर के साथ डेटिंग पर जाने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य- सर्वाइकल और बदन दर्द की समस्या बढ़ सकती है। व्यायाम करें, साथ ही उचित आराम भी ले। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- आज आपको किसी कार्य को लेकर की गई मेहनत का अनुकूल परिणाम मिलने वाला है। घर में कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है। किसी भी नए निवेश के बारे में प्लान करें, आपको अच्छा लाभ हो सकता है। परिवार में किसी नन्ने मेहमान के आगमन संबंधी शुभ समाचार मिलने से उत्सव का माहौल रहेगा। नेगेटिव- शॉपिंग आदि करते समय अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखे। आपके ऊपर कोई नई जिम्मेदारी आने से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त भी रह सकती है। युवा लोग बीती नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें, तथा वर्तमान और भविष्य को बेहतर बनाने में ध्यान दें। व्यवसाय- आपका कार्य करने का तथा सफलता हासिल करने का जुनून आपको कामयाबी देगा। व्यवसायिक कामों में चल रही रुकावटें दूर होगी। इंश्योरेंस तथा कमीशन संबंधी व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों को किसी अनचाहे प्रोजेक्ट पर कार्य करना पड़ेगा। लव- वैवाहिक तथा प्रेम संबंध दोनों ही सौहार्दपूर्ण रहेंगे। भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी। शाम को डिनर या मनोरंजन आदि में भी सुखद समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य- नजला-जुकाम जैसी एलर्जी परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना समस्या को बढ़ा सकता है भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या – पॉजिटिव- आज किसी अजनबी से मुलाकात होने की संभावना है, जो कि सुखद भी रहेगी। निवेश करने का विचार है तो तुरंत फैसला लेना फायदेमंद रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के पूरे योग बने हुए हैं। आय का भी कोई नया स्त्रोत बनने की पूरी संभावना है। नेगेटिव- थोड़े बहुत मनमुटाव की स्थिति भी बनती नजर आ रही है, बेहतर होगा कि घर के बुजुर्गों की सलाह से संबंधों को खराब होने से बचाएं। धर्म के नाम पर कोई आप को बेवकूफ बना सकता है, इसलिए सावधान रहें। कोई भी निर्णय दिल की बजाय दिमाग से लेना जरूरी है। व्यवसाय- व्यवसाय में वृद्धि का योग बन रहा है। कुछ समय से चल रही दिक्कतें दूर होंगी। काम योजनाबद्ध तरीके से संपन्न हो जाएंगे। मार्केटिंग, पेमेंट आदि कलेक्ट करने में अपना अधिक समय लगाएं। सरकारी सेवारत लोगों को उच्चाधिकारियों की तरफ से कोई अथॉरिटी भी मिल सकती है। लव- घर-परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। किसी पुराने मित्र से अचानक ही मुलाकात हो सकती है जो कि आश्चर्यजनक रहेगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वर्तमान मौसम की वजह से कुछ शारीरिक परेशानियां रहेंगी। लापरवाही ना बरतें, उचित इलाज ले। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

तुला – पॉजिटिव- यह समय भावनाओं के बजाय प्रैक्टिकल होकर अपने कार्यों को अंजाम देने का है। आज आप अपनी सूझबूझ और योग्यता द्वारा कोई ऐसा कार्य कर जाएंगे, कि आप खुद अपने ऊपर फक्र महसूस करेंगे। समाज और निकट संबंधियों के बीच आपका वर्चस्व बना रहेगा। नेगेटिव- किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में पारिवारिक सदस्यों की सहमति अवश्य ले। किसी नजदीकी संबंधी के साथ वाद विवाद संभव है। हालांकि आप परिस्थितियों को संभाल भी लेंगे। कहीं भी पैसा उधार देने से पहले उसकी वापसी सुनिश्चित कर ले वरना आप खुद आर्थिक समस्या में पड़ सकते हैं। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में बहुत अधिक गंभीरता से सोच-विचार व मूल्यांकन करने की जरूरत है। इस समय कहीं पैसा निवेश करना भी उचित नहीं है। ऑफिस में नई कार्यप्रणाली की वजह से आपका कार्य सुगम हो जाएगा। प्राइवेट सेक्टर से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। लव- परिवार जनों की आपसी प्रेम भाव से पारिवारिक स्थिति खुशनुमा बनी रहेगी। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूरी रखें। स्वास्थ्य- असंतुलित खान-पान से परहेज रखें। पेट से संबंधित परेशानी रहने से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। साथ ही ब्लड प्रेशर की भी नियमित जांच करवाएं। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही अपने कार्यों को पूरा करने के लिए रूपरेखा बना ले इससे आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी। किसी सराहनीय कार्य की वजह से समाज में मान-सम्मान भी मिलेगा। युवा वर्ग बहुत समय से अपने करियर को लेकर संघर्षरत थे, आज उन्हें इससे संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नेगेटिव- समय अनुसार अपने स्वभाव में भी बदलाव लाना जरूरी है। मामा पक्ष से किसी प्रकार की कहासुनी हो सकती हैं। आपकी कोई ज़िद आपसी संबंधों को खराब कर देगी। साथ ही अपने खर्चों को भी संयमित रखें। कुछ सेविंग करना भी जरूरी है। व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी जो योजनाएं बनाई है, वह आपके लिए फायदेमंद रहेंगी। सभी काम सुचारू रूप से होते जाएंगे। नौकरी पेशा लोगों को उपलब्धि मिलने के योग बने हुए हैं, इसलिए अपने उच्चाधिकारियों से संबंधों को मजबूत रखें। लव- प्रेम संबंधों के मामले में आप लकी रहेंगे। अविवाहित व्यक्तियों के लिए भी कोई अच्छा रिश्ता आने से परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम जैसी समस्या महसूस होगी। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और उचित इलाज ले। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

धनु – पॉजिटिव- समय बहुत ज्यादा पक्ष में नहीं है। हर परिस्थिति में सामंजस्य रखने से आप समय को काफी हद तक अनुकूल भी बना लेंगे। सामाजिक तथा सोसाइटी संबंधी कार्यों में आपका योगदान होने से पहचान बढ़ेगी। घर में सगे संबंधियों का आगमन तथा मेल-मुलाकात घर के वातावरण को खुशनुमा बनाएगा। नेगेटिव- अत्यधिक भावुकता भी नुकसानदायक साबित हो सकती है। समय अनुसार स्वार्थी होना भी जरूरी है। कुछ मामलों में दिल की बजाय दिमाग से भी निर्णय लेने पड़ेंगे। अगर घर में कोई निर्माण संबंधी कार्य चल रहा है, तो उसमें छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं। व्यवसाय- इंपोर्ट-एक्सपोर्ट तथा मीडिया से संबंधित व्यवसाय में कोई नई उपलब्धि हासिल होगी। परंतु रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में ज्यादा निवेश करने से परहेज रखें। कला तथा रचनात्मक कार्यों से संबंधित लोगों को भी कोई नया अनुबंध मिलने की संभावना है। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। लव- आपके योगदान से पारिवारिक व्यवस्था उचित बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेगी। स्वास्थ्य- अत्यधिक थकान और तनाव की वजह से भूख ना लगने और अपच जैसी शिकायत रहेगी। मॉर्निंग वॉक, व्यायाम आदि पर भी जरूर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- दिन कुछ भाग-दौड़ वाला बना रहेगा। सकारात्मक दृष्टिकोण रखें इससे आप सहज तरीके से सभी गतिविधियां व्यवस्थित कर लेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन में पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान निकलेगा। युवा पूरी उर्जा से अपने कार्यों पर फोकस हो पाएंगे। नेगेटिव- ध्यान रखें, कि कोई भी लक्ष्य हासिल करने के लिए अथक प्रयासों की भी जरूरत है। अपने ऊपर काम की उतनी ही जिम्मेदारी लें जितनी कि आप आसानी से निभा सकें। किसी बात को लेकर सगे संबंधियों के साथ तकरार भी हो सकती है। छोटी-छोटी बातों को नजर अंदाज करें। व्यवसाय- बिजनेस में उन्नति का मौका मिल सकता है। सिर्फ समय अनुसार अपने निर्णयों और योजनाओं को अंजाम देना जरूरी है परंतु अपने स्टाफ की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। छोटी सी गलती से बड़ा नुकसान भी हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों को टारगेट पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। लव- परिवार के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत होगा। किसी मित्र से मुलाकात दिन को और अधिक खुशनुमा बनाएगी। स्वास्थ्य- हल्की-फुल्की मौसमी परेशानी जैसे खांसी-जुकाम रह सकते हैं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ – पॉजिटिव- आज कोई खास उपलब्धि आपको मिलने वाली है। इस समय आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे, परंतु सफलता पाने के लिए कर्म प्रधान तो होना ही पड़ेगा। अपनी ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल करें। प्रॉपर्टी संबंधी कोई कार्य भी हल हो सकता है। नेगेटिव- भावनाओं में आकर कोई भी निर्णय ना ले। कुछ परिस्थितियों में व्यवहारिकता भी रखना जरूरी है। किसी खास वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका बन रही है। कभी-कभी आपकी शंकालु प्रवृत्ति दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। व्यवसाय- कार्यस्थल पर सभी कार्य अपनी देखरेख में ही करवाए तथा अपनी उपस्थिति भी अनिवार्य रखें। अधीनस्थ कर्मचारियों बीच वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती है जिसका असर व्यवसायिक व्यवस्था पर पड़ेगा। ऑफिस में आपको विशेष अधिकार मिल सकते हैं। लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मित्रों से मेल-मुलाकात दिन भर के तनाव से राहत प्रदान करेगी। स्वास्थ्य- स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन व गुस्से जैसी स्थिति रहेगी। तनाव से मुक्ति पाने के लिए कुछ समय मनोरंजन व परिवार के साथ घूमने-फिरने में भी व्यतीत करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

मीन – पॉजिटिव- आज दिन मन मुताबिक तरीके से व्यतीत होगा। ऐसे में आप अपनी कार्य योजनाओं पर काम भी शुरू कर सकते हैं। अगर प्रॉपर्टी या वाहन के खरीद-फरोख्त की कोई योजना बन रही है तो उस पर गंभीरता से विचार करें। इस समय की गई डील फायदेमंद रहेगी। नेगेटिव- भाई-बहनों के साथ रिश्तों में गलतफहमियां ना आने दे। क्योंकि इनका असर आपके कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है। कोई भी निवेश करने के लिए समय उत्तम नहीं है। विपरीत परिस्थितियों में घबराने की बजाय समाधान ढूंढने से समस्याएं जल्दी हल होगी। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में बहुत सावधानी बरते। कुछ विश्वास पात्र लोग भी धोखा दे सकते हैं। शेयर्स, तेजी मंदी आदि जैसे व्यवसाय में बहुत सोच समझकर कोई निर्णय लें। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में फायदा रहेगा। बॉस व अधिकारियों के साथ से छोटी सी बात को लेकर तनाव हो सकता है। लव- घर में खुशनुमा और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को मर्यादित रखना अति आवश्यक है। स्वास्थ्य- जोड़ों का दर्द अर्थराइटिस जैसी समस्या बढ़ सकती हैं, सचेत रहें। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित जरूरी है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *