Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal Thursday (17 October 2024), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 17 अक्टूबर का राशिफल: कर्क राशि वालों को रुका पैसा, मेष और मकर राशि के लोगों को सितारों का साथ मिल सकता है

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal Thursday (17 October 2024), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

17 अक्टूबर, गुरुवार के ग्रह-नक्षत्र हर्षण और मित्र नाम के शुभ योग बना रहे हैं। जिससे मेष राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। ऑफिस में जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। कर्क राशि के लोगों को रुका पैसा मिलने के योग हैं।

धनु राशि के लोगों को उलझन से छुटकारा मिल सकता है। मकर राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। इनके अलावा कुंभ राशि वालों के बिजनेस में चुनौतियां रहेंगी और प्रॉपर्टी डीलिंग में नुकसान होने की आशंका है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- इस समय ग्रह गोचर अनुकूल बना हुआ है। सामाजिक गतिविधियों से जुड़ने का मौका मिलेगा। लक्ष्य पर फोकस रहना आपको विजय देगा। सूझबूझ और विवेक से कार्य करने से हर बाजी आपके पक्ष में ही रहेंगी। नेगेटिव- आज पड़ोस में किसी मामले मे वाद-विवाद की स्थिति बढ़ेगी। शांति से समस्याओं को सुलझाना उचित रहेगा। कभी-कभी सभी को खुश रखने के प्रयास में आप अपने लिए परेशानियां उत्पन्न कर सकते हैं। किसी भी काम में वरिष्ठ लोगों की सलाह अवश्य लें। व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी प्रयास सफल रहेंगे। इस समय मार्केटिंग तथा प्रोडक्शन संबंधी कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। किसी अनजान इंसान से बिजनेस संबंधी बातें शेयर न करें। नुकसान हो सकता है। ऑफिस में कुछ अथॉरिटी मिलेगी। लव- पति-पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। स्वास्थ्य- किसी चिंता की वजह से नींद ना आने जैसी परेशानी रहेगी। योगा, मेडिटेशन पर भी जरूर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। घर में संबंधियों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। पिछले कुछ अनुभवों से सीख कर वर्तमान को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे और काफी हद तक सफल भी होंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए बेहतरीन रिश्ता आने की संभावना है। नेगेटिव- कोई पेमेंट आदि रुक जाने से मन कुछ खिन्न भी रहेगा। नकारात्मक परिस्थितियां होने पर अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखें तथा फिजूलखर्ची पर भी नियंत्रण रखें। बेचैनी की वजह से काम में भी किसी प्रकार की लापरवाही हो सकती है। व्यवसाय- व्यवसाय में परिस्थिति के अनुसार बदलाव करने की भी जरूरत है। ठेकेदारी के बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है। उच्च अधिकारियों से संबंध न बिगड़ने दें। ऑफिस के कामकाज में जरा सी चूक या लापरवाही होने से प्रोजेक्ट में रुकावट आ सकती है। लव- घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। परिवार जनों के साथ मधुर वार्तालाप में समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेगी। स्वास्थ्य- पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत में सुधार आएगा। जिससे मानसिक रूप से भी आप प्रफुल्लित महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- आज दिन की शुरुआत में बहुत जिम्मेदारियां रहेंगी, लेकिन कई काम भी सुलझ जाएंगे। अपनी योजनाओं को अमल में लाने का अनुकूल समय है। किसी खास व्यक्ति की वजह से आपकी शाम बहुत ही सुहावनी रहेगी। इनकम के सोर्स बढ़ने से खर्चों की परेशानी नहीं होगी। नेगेटिव- कुछ घटनाएं आपको तनाव भी दे सकती हैं। परंतु कोशिश करें, कि उनका दुष्प्रभाव आप पर हावी ना हो। ध्यान रखें कि किसी नजदीकी संबंधी से पारिवारिक मामलों को लेकर कहासुनी हो सकती है। व्यर्थ के बातों पर ध्यान ना दें। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही को भी स्थगित ही रखें। व्यवसाय- बिजनेस में व्यस्तता के कारण नई गतिविधियों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। बिजनेस मजबूत करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो डॉक्यूमेंट और योजनाओं को अच्छे से समझ लें। ऑफिस में प्रोजेक्ट को हल करने के लिए उच्चाधिकारियों की मदद लेना फायदेमंद रहेगा। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता बनी रहेगी। स्वास्थ्य- नसों से संबंधित समस्या बढ़ सकती है। तनाव ना ले और सहज तरीके से अपने कार्यों को पूरा करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – पॉजिटिव- यह समय अत्यधिक व्यस्तता और मेहनत वाला है, हालांकि आपका उदार और सहज स्वभाव ही आपकी सफलता का कारण बनेगा। कोई पारिवारिक मसला भी हल होने से घर का वातावरण सुकून और शांति पूर्ण रहेगा। बच्चे भी अनुशासन में रहेंगे। नेगेटिव- बेहतर व्यक्तित्व पाने के लिए कुछ समय एकांत में बैठकर अपने जीवन के मापदंडों पर गौर करें। नजदीकी मित्रों व रिश्तेदारों के साथ संबंधों में कड़वाहट ना आने दे। लापरवाह तथा क्रोध पूर्ण रवैया जैसी इन कमियों में सुधार लाएं। व्यवसाय- फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में सुधार आएगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। कोई रुकी हुई पेमेंट आ जाने से आर्थिक व्यवस्था सुधर जाएगी। नौकरीपेशा लोगों को अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है। लव- पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमियों की वजह से अलगाव की स्थिति बन रही है। स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। लापरवाही की वजह से कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दोबारा उभर सकती है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह – पॉजिटिव- आज किसी व्यक्ति विशेष की मदद से कोई बड़ी समस्या का समाधान मिलेगा। जिससे आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। घर में कुछ नवीनीकरण व साज सज्जा को लेकर कुछ योजनाएं बनेंगी। कोई भी काम करने से पहले उस पर बजट जरूर बनाएं, तो आर्थिक दिक्कतों से बच जाएंगे। नेगेटिव- कभी-कभी मन में नकारात्मक विचार उठने से आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। इसलिए डर, चिंता जैसी स्थिति को अपने जीवन में स्थान ना दें। इस समय बच्चों का भी अपनी पढ़ाई से ध्यान बिल्कुल भटक रहा है। परिवार के विरुद्ध जाकर कोई भी कार्य ना करें। व्यवसाय- कारोबारी व्यवस्था को बेहतर बनाने की जरूरत है। कर्मचारियों से काम लेते समय पूरा ध्यान रखें, जरा सी लापरवाही नुकसान दे सकती हैं। साथ ही किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया भी परेशान करेगा। शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को हल करें। लव- पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे। घर-परिवार की जरूरतों का ध्यान रखना भी आपका दायित्व है। स्वास्थ्य- तनाव का प्रभाव आपकी पाचन क्रिया पर पड़ेगा। हेल्दी खानपान ले। और तनाव मुक्त होने के लिए योगा का सहारा ले। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

कन्या – पॉजिटिव- अपने लक्ष्य पर फोकस रहे, तो निश्चित ही सकारात्मक परिणाम मिलने वाले हैं। अपनी छुपी प्रतिभाओं को समझें और उनको सही दिशा में लगाएं। भाइयों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श भी होगा। नेगेटिव- कुछ मान-हानि होने जैसी स्थिति भी बन रही है। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें तथा बिना किसी बात को समझे अपना निर्णय ना दें। इस समय बच्चों की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है। रखरखाव संबंधी कार्यों को लेकर उम्मीद से ज्यादा खर्च हो सकता है। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेगी तथा आप अपनी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन आप बखूबी करेंगे। गैर कानूनी कामों में दिलचस्पी न लें। मान-हानि होने की आशंका है। नौकरीपैशा लोगों को अधिकारियों से उलझने पर परेशानी हो सकती है। लव- परिवार जनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों को परिजनों की स्वीकृति मिलने से मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द जैसी समस्या रहेगी। व्यायाम और योग पर ध्यान देना अति आवश्यक है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

तुला – पॉजिटिव- आज कामकाज का दबाव बना रहेगा, लेकिन शाम तक इसके बेहतर परिणाम मिलने से थकान दूर हो जाएगी और मन भी प्रसन्न रहेगा। असरदार लोगों से मेरी मुलाकात होगी और उनकी सलाह और मार्गदर्शन आपके लिए आशीर्वाद रहेगा। परिवार की व्यवस्था को लेकर भी आज कोई बड़ा फैसला हो सकता है। नेगेटिव- किसी भी पॉलिसी आदि में निवेश करते समय दूसरों की बातों में आने की बजाय उससे संबंधित पूरी जानकारी हासिल करें। अपनी उपलब्धियों का ज्यादा दिखावा ना करें। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपने गुस्से पर काबू रखें तथा शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं। व्यवसाय- कार्यस्थल पर अच्छी व्यवस्था रहेगी और कार्यप्रणाली में भी सुधार होगा, हालांकि कर्मचारियों की गतिविधियों से दिक्कतें आएंगी। तनाव लेने की बजाय शांति से समस्या सुलझाने की कोशिश करें। ऑफिस के अधिकतर काम व्यवस्थित रूप से निपट जाएंगे। लव- शाम का समय परिवारजनों के साथ खुशनुमा व्यतीत होगा तथा परिवार जनों के बीच उचित तालमेल भी बना रहेगा। स्वास्थ्य- अपने गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर काबू रखें। इन आदतों का नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक – पॉजिटिव- दूसरों की बातों को ध्यान से सुने और महत्व दें। किसी के मार्गदर्शन से लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता व तनाव से राहत मिलेगी। भाइयों के साथ भी संबंध मधुर बनाने से पारिवारिक वातावरण में सुखद बदलाव आएगा। नेगेटिव- वार्तालाप करते समय उचित शब्दों का ही चयन करें तथा विवादित मामलों से खुद को दूर ही रखें। संतान से संबंधित परेशानी में उसका सहयोग करना तथा मनोबल बढ़ाकर रखना आपका दायित्व है। किसी मित्र की बातों में आकर अपना आर्थिक नुकसान कर सकते हैं। व्यवसाय- बिजनेस संबंधी छोटी बातों पर भी ध्यान दें। इससे अंदरूनी व्यवस्था बेहतर होगी। किसी पार्टी द्वारा जल्दी ही आपको नए व्यवसायिक अनुबंध मिलने वाले हैं। लोहे से जुड़े बिजनेस में ज्यादा निवेश न करें। लव- दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए उचित रिश्ता भी आ सकता है। कोई धार्मिक आयोजन भी संभव है। स्वास्थ्य- एलर्जी संबंधी कोई समस्या रहेगी। बदलते वातावरण से अपना बचाव करना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

धनु – पॉजिटिव- आज आपको किसी उलझन से छुटकारा मिलने वाला है। किसी नजदीकी मित्र का सहयोग आपके लिए मददगार साबित होगा। कुछ समय आत्म केंद्रित होकर चिंतन में लगाएं, आपको अपने कई सवालों के उत्तर मिल जाएंगे। बच्चों की प्रोग्रेस देखकर संतुष्टि रहेगी। नेगेटिव- व्यक्तिगत कार्यों को लेकर बहुत अधिक भाग-दौड़ की स्थिति रहेगी। घर में बहुत अधिक अनुशासन बनाकर रखना पारिवारिक लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है। समय अनुसार अपने स्वभाव में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। व्यवसाय- कारोबार में नई गतिविधियां शुरू होंगी, लेकिन ध्यान रखें, कि छोटी सी गलती से बड़ी डील कैंसिल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने का मन बना सकते हैं। लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक पारिवारिक माहौल को और अधिक खुशनुमा बनाएगी। मित्रों के साथ में मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। मौसम के अनुकूल अपनी दिनचर्या रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

मकर – पॉजिटिव- उत्तम ग्रह गोचर बना हुआ है। रुचि पूर्ण कार्यों में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब होगी। आपका आत्मविश्वास नई उम्मीद और आशाओं को जागृत करेगा। नेगेटिव- किसी को भी उधारी देने से बचें तथा किसी भी तरह के निवेश को फिलहाल टाल दें। कभी-कभी आपका ध्यान आपको गलत कार्यों की तरफ प्रेरित कर सकता है। अपनी मनो स्थिति पर काबू रखें। लोगों के साथ मेल-मिलाप करते समय आत्मीयता रखें। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों को बहुत ही व्यवस्थित व सुचारू रूप से करने की जरूरत है। वरना थोड़ी सी गलती भी लाभ को हानि में तब्दील कर सकती है। आज बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। परंतु मेहनत के अनुरूप परिणाम कुछ कम ही हासिल होंगे। लव- घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी तथा मनोरंजक माहौल रहेगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का अवसर बनेगा। स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या रखें। गलत खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। कब्ज और एसिडिटी की समस्या परेशान करेगी। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ – पॉजिटिव- किसी भी असमंजस की स्थिति में किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। हर कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करते जाएं, अवश्य ही सफलता मिलेगी। स्थान परिवर्तन अथवा विदेश जाने के लिए लोगों को कोई संभावना नजर आ सकती हैं। नेगेटिव- रुपए-पैसे के मामले में ज्यादा सचेत देने की जरूरत है। कभी-कभी आपका क्रोध और जल्दबाजी आपके आपके परिवार में परेशानियां उत्पन्न देते हैं। माहौल नकारात्मक हो जाता है। अपने व्यवहार को संयमित रखें। इस समय प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई भी निर्णय ना ले। व्यवसाय- बिजनेस संबंधी चुनौतियां बनी रहेंगे। प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है। इस समय किसी भी प्रकार का व्यापारिक अनुबंध ना करें। रोजगार प्राप्ति के लिए प्रयासरत युवाओं को कोई सुनहरा अवसर मिल सकता है। लव- घर में रिश्तेदारों के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा और पारिवारिक नज़दीकियां भी आएंगी। लव पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य- इस समय आत्म बल में कमी तथा शारीरिक कमजोरी महसूस होगी। कुछ समय एकांत अथवा किसी आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करने से शांति मिलेगी। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

मीन – पॉजिटिव- अपने आसपास के लोगों के साथ मधुरतापूर्ण संबंध रहेंगे। अपनी कार्यप्रणाली को योजनाबद्ध और व्यवस्थित रूप से अंजाम दे। आपके घर में किसी तरह के सुधार संबंधी योजना बन सकती है। नेगेटिव- कोई पुराने विवाद अथवा झगड़े दोबारा उभर सकते हैं। खासकर पैसों के मामले में किसी पर अधिक भरोसा ना करें। कोर्ट केस संबंधी मामलों को भी आज स्थगित ही रखें। लाभ पाने के चक्कर में किसी की बातों में ना आए। व्यवसाय- बिजनेस के कामों में असमंजस की स्थिति रहेगी, इसलिए साथियों और घर के अनुभवी लोगों के फैसलों को प्राथमिकता दें। पार्टनरशिप संबंधी गतिविधियों में पारदर्शिता रखें। नौकरीपेशा लोग अपना मनचाहा प्रोजेक्ट प्राप्त करेंगे। लव- पारिवारिक गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें तथा जीवनसाथी से विवाद ना करें।। प्रेम संबंध में अपने साथी के प्रति ईमानदार रहें। स्वास्थ्य- ज्यादा सोच-विचार करने तथा तनाव लेने से सिरदर्द व पेट की समस्या बढ़ सकती है। प्रैक्टिकल बने तथा फालतू बातों को नजरअंदाज करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *