Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Sunday (13 July 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Libra, And Other Signs | 13 जुलाई का राशिफल: कन्या राशि के लोग किसी की मदद से मिल सकती है सफलता, मीन राशि के लोग नई योजनाओं पर करेंगे काम

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Sunday (13 July 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Libra, And Other Signs

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रविवार, 13 जुलाई को मेष राशि के लोग सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। वृष राशि के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी राहत मिलेगी। कन्या राशि के लोग किसी की मदद से सफलता हासिल कर सकते हैं। मीन राशि के लोग नई योजनाएं बनाएंगे और उसके अनुसार काम शुरू कर पाएंगे। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भांबी से जानिए आपके लिए कैसा रह सकता है रविवार…

पॉजिटिव– आज दिन भर सामाजिक और समिति संबंधी गतिविधियां आपको व्यस्त रखेंगी। किसी को खुशी दे कर आपको सुखद अनुभूति भी रहेगी। पिछले कुछ समय से आपने अपने व्यक्तित्व को निखारने संबंधी जो प्रयास किए हैं, उनमें निश्चित ही सफलता मिलने वाली है।

नेगेटिव– नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें तथा गैर कानूनी कार्यों में भी रुचि न लें। कभी-कभी मन में नकारात्मक विचार उठने से आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। इस समय बच्चों का भी अपनी पढ़ाई से ध्यान भटक रहा है।

व्यवसाय– व्यवसायिक दृष्टि से समय सामान्य ही रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में बहुत अधिक व्यस्तता और चुनौतियां बनी रहेंगी, लेकिन इस समय की कई मेहनत आपको मन मुताबिक परिणाम भी देगी। ऑफिस के काम संचालित होते रहेंगे, लेकिन साथ ही दिक्कतें भी बढ़ेंगी।

लव– आपकी किसी भी परेशानी में जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में ध्यान न दें।

स्वास्थ्य– वर्तमान मौसम की वजह से एलर्जी हो सकती है। देसी इलाज करना उत्तम रहेगा।

भाग्यशाली रंग- सफेद

भाग्यशाली अंक- 6

पॉजिटिव– स्वास्थ्य संबंधी किसी समस्या से राहत मिलने पर आप खुद को प्रफुल्लित महसूस करेंगे और अपनी दिनचर्या को बेहतर तरीके से संपन्न करेंगे। फोन कॉल के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है। आपके उत्तम व्यवहार और व्यक्तित्व की सराहना भी होगी।

नेगेटिव– घर की छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। ज्यादा टोका-टाकी करने से संबंधों में मनमुटाव आ सकता है। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें। कोई भी परेशानी आने पर अपने किसी विश्वसनीय मित्र से जरूर शेयर करें।

व्यवसाय– व्यवसाय में कार्य क्षेत्र की आंतरिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी, परंतु कोई भी कागजी कार्यवाही करते समय सावधानी बरतें। कारोबारी गतिविधियां भी अभी लंबित ही रहेंगी। सरकारी सेवारत लोगों को अतिरिक्त कार्यभार करना पड़ सकता है।

लव– पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं और मान-सम्मान का ध्यान रखें। लव पार्टनर के साथ कोई मनोरंजन प्रोग्राम अवश्य बनाएं।

स्वास्थ्य– गैस और एसिडिटी की समस्या आपको परेशान करेंगी। अपने खान-पान तथा दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- पीला

भाग्यशाली अंक- 8

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। रोजमर्रा की थकान भरी दिनचर्या से कुछ राहत मिलेगी, सिर्फ बेहतर तरीके से समय का सदुपयोग करने की जरूरत है। आपका कोई विशेष कार्य इस समय पूरा होगा। परिवार के साथ भी हंसी-मजाक तथा मनोरंजन में समय व्यतीत होगा।

नेगेटिव– किसी अनजान व्यक्ति से आपको कोई धोखा भी मिल सकता है, इसलिए किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। धैर्य और समझ के साथ काम लें, जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। अतिरिक्त काम की व्यस्तता बनी रहेगी। किसी भी यात्रा को इस वक्त स्थगित रखना ही उचित है।

व्यवसाय– कार्यक्षेत्र में आप अपनी कड़ी मेहनत तथा परिश्रम से आप कोई उपलब्धि हासिल करने में समर्थ रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों में विवेकपूर्ण तरीके से समाधान ढूंढें। नौकरीपेशा लोगों का अफसरों के बीच आपका विशेष प्रभाव बनेगा।

लव– पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। दांपत्य संबंधों में भी मधुरता रहेगी। युवाओं को डेटिंग के अवसर सुलभ होंगे।

स्वास्थ्य– अतिरिक्त कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती है। थोड़ी सी एतिहात रखना आपको स्वस्थ रखेगा।

भाग्यशाली रंग- आसमानी

भाग्यशाली रंग- 8

पॉजिटिव- किसी खास व्यक्ति के साथ चल रहे गिले-शिकवे दूर करने का बेहतर समय है। अधिकतर काम नियत समय पर पूरे हो जाएंगे। कुछ समय अपने रूचि पूर्ण कार्यों में भी व्यतीत करने से खुशी मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग पूरी मेहनत से अपने लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित रखेंगे।

नेगेटिव– आलस और मौज-मस्ती में समय व्यतीत करने से कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। युवा वर्ग सोशल मीडिया और फालतू बातों में पड़कर अपने करियर के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न करें। आज किसी भी प्रकार की यात्रा से परहेज रखें।

व्यवसाय– आज व्यवसाय संबंधी कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है, किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। साथ ही नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से सचेत भी रहें, क्योंकि वह आपको आपके लक्ष्य से भटक भी सकते हैं। युवा वर्ग के लिए नौकरी से संबंधित किसी इंटरव्यू आदि में सफलता के योग बन रहे हैं।

लव– पति-पत्नी के संबंधों में नजदीकियां रहेंगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।

स्वास्थ्य– वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। संतुलित आहार के साथ-साथ व्यायाम पर भी ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- लाल

भाग्यशाली अंक- 9

पॉजिटिव– सिंह राशि के लोगों के लिए स्वाभिमान सबसे बड़ी संपत्ति है। संतान की शिक्षा से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य होगा। इच्छुक शिक्षण संस्थान में दाखिला मिलेगा। अनुभवी तथा जिम्मेदार लोगों का मार्गदर्शन आपको और अधिक मजबूत बनाएगा।

नेगेटिव– ज्यादा तनाव न लें, वर्ना इसका असर आपकी नींद और सुकून पर पड़ेगा। इसलिए तनाव लेने की बजाय समाधान ढूंढें। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं, दस्तावेज आदि को अधिक संभालकर रखें। इस समय उनके खोने या चोरी होने जैसी आशंका बन रही है।

व्यवसाय– आज कामकाज को लेकर काफी मेहनत व संघर्ष करना पड़ सकता है। अपने सह व्यापारियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। ध्यान रखिए कि क्रोध के कारण कई बार काम बनता-बनता रुक जाएगा। कोई व्यापारिक सूचनाएं लीक हो सकती हैं, इस बात का ध्यान रखें।

लव– आपके बेवजह तनाव व चिड़चिड़ापन का असर आपके घर परिवार पर भी पड़ेगा। लव पार्टनर के साथ अपनी परेशानी को शेयर करने से निश्चित ही समाधान मिलेगा।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता न करें। सिर्फ अपनी दिनचर्या और खान-पान व्यवस्थित बनाए रखें।

भाग्यशाली रंग- नीला

भाग्यशाली अंक- 8

पॉजिटिव– सुखद समय है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अचानक ही आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी। जिससे आप अपनी काफी समस्याओं से राहत महसूस करेंगे। पॉलिसी आदि में निवेश करने के लिए मित्र द्वारा बेहतर सलाह मिलेगी।

नेगेटिव– किसी खास वस्तु की चोरी होने या खोने की आशंका है। इसलिए अपनी वस्तुओं को स्वयं ही बहुत अधिक संभालकर रखें। दूसरों के प्रभाव में आकर आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। बेहतर होगा कि अपनी योजनाओं को ही प्राथमिकता दें।

व्यवसाय– कार्यक्षेत्र में लाभदायक अनुबंध मिलने के योग बन रहे हैं। अपने स्टाफ और सहयोगियों की सलाह पर भी जरूर ध्यान दें। जिससे आपको बेहतरीन मार्गदर्शन प्राप्त होगा, परंतु अपनी कार्यप्रणाली की गोपनीयता बनाकर रखना भी जरूरी है।

लव– पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी तथा बुजुर्गों का मान-सम्मान बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।

स्वास्थ्य– इस समय पाचन प्रणाली कुछ कमजोर रहेगी। लीवर को आराम देने के लिए बहुत ही हल्का खानपान रखें।

भाग्यशाली रंग- हरा

भाग्यशाली अंक- 8

पॉजिटिव- अनुभवी लोगों का सानिध्य मिलेगा। कुछ नए विषयों पर जानकारियां हासिल होगी। पारिवारिक तथा व्यक्तिगत गतिविधियों में उचित सामंजस्य रखने से कार्य यथा समय संपन्न हो जाएंगे। विद्यार्थियों को स्कूल या कॉलेज की गतिविधियों में सिलेक्ट कर सकते हैं।

नेगेटिव– ज्यादा सोच-विचार करने में समय न लगाएं। सही समय पर सही निर्णय लेना जरूरी है, साथ ही अपना आत्मविश्वास भी बनाए रखें। बैंक या निवेश संबंधी कोई काम न होने से मन में झुंझलाहट रहेगी। खर्चों की स्थिति बरकरार रहेगी।

व्यवसाय– कार्य स्थल पर व्यवस्थित माहौल रहेगा और सहयोगियों और स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहेगा और पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव भी दूर होंगे। नए कार्य संबंधी रूपरेखा बनेगी। कोई भी नया कार्य करने से पहले उनके बारे मैं पूर्ण जानकारी हासिल करना जरूरी है।

लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। सिर्फ बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने दांपत्य जीवन पर न होने दें। प्रेम संबंध खुशनुमा रहेंगे।

स्वास्थ्य– सिर दर्द सर्वाइकल की समस्या परेशान करेगी। तनाव और थकान अपने ऊपर हावी न होने दें। कुछ समय योगा, मेडिटेशन आदि अवश्य करें।

भाग्यशाली रंग- केसरिया

भाग्यशाली अंक- 9

पॉजिटिव– किसी भी प्रकार की प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने की उत्तम संभावनाएं हैं। इसलिए पूरी तरह एकाग्र चित्त होकर अपने लक्ष्य के प्रति ध्यान लगाएं। आपका अधिकार पूर्ण भाषा का प्रयोग दूसरों को प्रभावित करेगा।

नेगेटिव– किसी के भी बहकावे अथवा बातों में न आएं। किसी भी प्रकार का पेपर वर्क करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि छोटी सी गलती का बहुत बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। अनुभवी व्यक्ति की सलाह पर अमल करना फायदेमंद साबित होगा।

व्यवसाय– किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके व्यवसाय में सहायक साबित होगी। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को स्पेशल ड्यूटी मिल सकती है।

लव– अत्यधिक व्यस्तता के कारण पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे। जिसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी हो सकता है।

स्वास्थ्य– गलत खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। इस समय अपनी दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखना अति आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- हरा

भाग्यशाली अंक- 1

पॉजिटिव– कई तरह की गतिविधियां रहने से कार्य भार बढ़ेगा, परंतु आपको अपनी व्यस्तता के उचित परिणाम भी हासिल होंगे। दूसरों से आगे निकलने की चाहत आपके आत्म बल तथा कार्य क्षमता को बढ़ाएगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं।

नेगेटिव– आपके पास बहुत अधिक योजनाएं होंगी, लेकिन जल्दबाजी व भावुकता में कोई निर्णय न लें। किसी प्रिय जन द्वारा कोई अशुभ समाचार प्राप्त होने से मन में उदासी भी रहेगी। दोस्तों या रिश्तेदारों का आपके कार्यों में गलतियां निकालना आपसी संबंधों में कुछ दूरी ला सकता है।

व्यवसाय– युवाओं को अपने करियर संबंधी योजनाओं को कार्य रूप देने का समय आ गया है। हालांकि व्यावसायिक गतिविधियां कुछ धीमी रहेंगी, परंतु आपका जमकर मेहनत करना आपकी व्यवसायिक गतिविधियों को मजबूत बना देगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों की तरक्की दायक यात्रा संपन्न हो सकती है।

लव– पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। तथा घर की व्यवस्था को उचित तथा व्यवस्थित बनाकर रखेंगे। प्रेम संबंध मर्यादा पूर्ण रहेंगे।

स्वास्थ्य– बहुत अधिक मेहनत की वजह से थकान और तनाव हावी रहेंगे। उचित आराम लें, कुछ समय योगा और मेडिटेशन के लिए भी अवश्य निकालें।

भाग्यशाली रंग- हरा

भाग्यशाली अंक- 8

पॉजिटिव– आर्थिक उन्नति का कोई अवसर मिलेगा तथा मन मस्तिष्क में संतुलन बनाकर आप बेहतरीन तरीके से कोई भी निर्णय ले लेंगे। आपसी संबंधों में भी पुनः मधुरता आएगी। अगर किसी को पैसा उधार दिया हुआ है, आज उसके वापस मिलने का उचित अवसर है। इसलिए प्रयासरत रहें।

नेगेटिव– कुछ समय आध्यात्मिक स्थल अथवा अनुभवी लोगों के सानिध्य में जरूर व्यतीत करें, क्योंकि कभी-कभी सब कुछ व्यवस्थित होते हुए भी कुछ अजीब सी उदासी महसूस होगी, तथा किसी कार्य में मन नहीं लगेगा।

व्यवसाय– व्यवसाय में अपने प्रतिनिधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें और अपने व्यवसायिक स्थल पर उनका हस्तक्षेप भी न होने दें। अजनबी लोगों के साथ डील करते हुए सचेत रहें। कोई ऑफिशियल यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी।

लव– घर-परिवार के प्रति आपका सहयोग संबंधों में और अधिक मधुरता लाएगा। दोस्ती में और अधिक नजदीकियां आएंगी।

स्वास्थ्य– बुरी आदतों तथा बुरी संगत से दूर रहें। इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनाकर रखें। प्रकृति के सानिध्य में कुछ समय जरूर व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग- हरा

भाग्यशाली अंक- 6

पॉजिटिव– कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ आपके दोस्ताना संबंध बनेंगे। मेहनत के अनुरूप आपको उचित परिणाम भी हासिल होंगे। कोई भी निर्णय भावनाओं में आकर न लें, बल्कि प्रैक्टिकल तरीके से अपनी कार्यप्रणाली संबंधी योजनाएं बनाएं। ऐसा करने से आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी।

नेगेटिव– दूसरों के मामले में बिना वजह हस्तक्षेप न करें। अन्यथा इसका खामियाजा आप को भुगतना पड़ सकता है। किसी निकट संबंधी के साथ वाद-विवाद होने से इसका नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था तथा आपसी संबंधों पर भी पड़ेगा।

व्यवसाय– कार्य क्षेत्र में सभी कार्यों को स्वयं ही व्यवस्थित करने का प्रयास करें, साथ ही यह भी ध्यान रखें कि आपके कार्यों का श्रेय कोई और ले सकता है। ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम बनेगा। अगर किसी व्यवसायी के साथ वाद-विवाद जैसा मामला चल रहा है, तो आज उसके हल होने की बेहतरीन संभावना है।

लव– जीवनसाथी की सलाह व सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणीत करने के लिए कुछ रुकावटें आ सकती हैं।

स्वास्थ्य– असंतुलित खान-पान का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। लापरवाही ना बरतें। हल्का तथा सुपाच्य भोजन ग्रहण करें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी

भाग्यशाली रंग- 7

पॉजिटिव– कुछ नवीन गतिविधियों की शुरुआत की योजनाएं बनेंगी। परिवार में चल रही कोई समस्या का भी निवारण होगा। कुछ समय अपनी रूचि पूर्ण कार्यों के लिए भी निकालें, इससे मानसिक सुकून मिलेगा। धार्मिक यात्रा संबंधी प्रोग्राम भी बन सकता है।

नेगेटिव– दूसरों की बातों पर भरोसा करने की बजाय अपने निर्णय खुद ही लें तो बेहतर है। अगर लोन लेने की योजना बन रही है, तो अपने सामर्थ्य से अधिक लेने से परहेज करें। इस समय मानसिक शांति बनाकर रखना जरूरी है।

व्यवसाय– व्यवसाय में अतिरिक्त आय का कोई साधन बनेगा। सिर्फ कार्यप्रणाली और कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखना जरूरी है। नौकरीपेशा लोग अपनी कार्यप्रणाली में किसी भी प्रकार का बदलाव लाने की चेष्टा न करें, क्योंकि अभी स्थिति में सुधार नहीं आने वाला है।

लव– जीवनसाथी तथा परिवारजनों का आपके प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा। तथा आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

स्वास्थ्य– इस समय दांतों का दर्द परेशान कर सकता है। ज्यादा एसिडिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन ना करें।

भाग्यशाली रंग- सफेद

भाग्यशाली अंक- 8

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *