Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Sunday (13 April 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 13 अप्रैल का राशिफल: मेष और कुंभ राशि वालों के रुके काम पूरे हो सकते हैं, मकर राशि वालों की इनकम में सुधार होगा

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Sunday (13 April 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

13 अप्रैल, रविवार के ग्रह-नक्षत्र हर्षण और पद्म योग बना रहे हैं। जिससे मेष और कुंभ राशि वालों के रुके काम पूरे हो सकते हैं। वृष राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा।

कर्क राशि के लोगों को फायदा हो सकता है। सिंह राशि वालों के महत्वपूर्ण काम पूरे हो सकते हैं। मकर राशि वालों का मनचाहा काम पूरा हो सकता है। इनकम में भी सुधार होगा। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…

मेष – पॉजिटिव- रुका काम पूरा हो जाएगा। इससे आपका हौसला और आत्मविश्वास भी बना रहेगा। अपने कार्यों के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहे। परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान अथवा मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनेगी। नेगेटिव- खर्च करते समय अपने बजट को नजरअंदाज ना करें। अपनी उपलब्धियां का दिखावा न करें। अगर इस समय वाहन से संबंधित कोई लोन लेने की योजना बन रही है, तो पहले उस पर भली-भांति विचार अवश्य कर ले। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ का भी ध्यान रखना आवश्यक है। व्यवसाय- व्यवसाय में इस समय अधिक लाभ की उम्मीद ना रखकर पूरी तरह मेहनत करने की जरूरत है। भविष्य में यही काम आपको फायदा भी देंगे। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में आपको लाभ होगा। ऑफिस में अपने कार्यों पर ही फोकस रखें। दूसरों की गतिविधियों पर हस्तक्षेप ना करें। लव- पति-पत्नी में सामंजस्य पूर्ण व्यवहार घर में सुख-शांति बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेगी। स्वास्थ्य- कभी-कभी आत्मविश्वास और मनोबल में कमी महसूस होगी। मानसिक स्थिरता के लिए मेडिटेशन बहुत जरूरी है। इससे स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

वृष – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। परंतु सही समय का सही सदुपयोग करना आपकी क्षमता पर भी निर्भर करता है। महिलाएं अपने व्यक्तिगत तथा प्रोफेशनल गतिविधियों को सुचारू रूप से निर्वाह करेगी। तथा अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए भी जी तोड़ मेहनत करेंगी। नेगेटिव- गलतफहमी की वजह से कुछ वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। अपनी वाणी पर काबू रखें। मनोरंजन संबंधी कार्यों में अधिक खर्चा होने के कारण बजट बिगड़ सकता है। इसलिए अपनी इच्छाओं पर कुछ कंट्रोल रखना आवश्यक है। व्यवसाय- व्यवसाय में स्टाफ से संबंधित चल रही समस्याओं का निवारण होगा तथा गतिविधियां आगे बढ़ेगी। व्यापार में कोई नया एग्रीमेंट हो सकता है। परंतु उसकी शर्तों पर सावधानीपूर्वक अध्ययन अवश्य करें। नौकरी के लिए प्रयासरत युवा वर्ग के लिए कुछ आशाएं बन रही हैं। लव- पारिवारिक माहौल खुशी भरा रहेगा। जीवन साथी के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएगी। स्वास्थ्य- गला खराब रह सकता है। खांसी-जुकाम की समस्या भी बढ़ेगी। इस समय अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन – पॉजिटिव- संतान से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा और तनाव मुक्त होकर अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य प्राप्त होगा। विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहेंगे तथा उसका परिणाम भी उचित ही प्राप्त होगा। नेगेटिव- लापरवाही और आलस को अपने ऊपर हावी न होने दे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। भाइयों से संपत्ति व बंटवारे संबंधी विवाद का हल किसी की मदद से हल हो पाएगा, आपसी संबंधों को ना बिगाड़े। युवा वर्ग अपने करियर के साथ किसी प्रकार का समझौता ना करें। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय में सुधार आएगा। रुकी हुई पेमेंट भी हासिल हो सकती हैं। नौकरी पेशा लोग अभी अपनी कार्यप्रणाली में किसी भी तरह का परिवर्तन ना करें। इस समय वर्तमान कार्यों में ही ध्यान देने की जरूरत है। लव- पारिवारिक सदस्यों के आपसी तालमेल से परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। घर में रिश्तेदारों का आगमन भी हो सकता है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस मौसम की वजह से कुछ थकान और सुस्ती रह सकती है। पॉल्यूशन से अपना बचाव रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित कर ले, क्योंकि आज दोपहर बाद कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। साथ ही आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। आय के स्रोत बढ़ेंगे। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका रुझान रहेगा। नेगेटिव- ध्यान रखें, कि वहम का कोई इलाज नहीं है। बेवजह मन में कुछ अनहोनी होने जैसी आशंका रहेगी। आपकी कोई महत्वपूर्ण वस्तु खो सकती है। इसलिए दूसरों पर भरोसा करने की बजाएं अपनी चीजों की संभाल खुद करें। अपनी व्यक्तिगत जिंदगी में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें। व्यवसाय- फायदेमंद स्थिति बनी हुई है। आज अधिकतर समय मार्केटिंग तथा बाहर की गतिविधियों को पूरा करने में ही व्यतीत हो जाएगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आपके निर्णय सर्वोपरि रहेंगे। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी प्रकार की समस्या में फंस सकते हैं, सावधान रहें। लव- जीवनसाथी तथा परिजनों के साथ ऑनलाइन शॉपिंग और मौज मस्ती में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना बनाए रखें। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से थकान और कमजोरी जैसी स्थिति महसूस होगी। योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- आज अचानक ही कोई महत्वपूर्ण काम बन जाने से राहत महसूस करेंगे। और पुनः अपने अंदर आप आत्म विश्वास व आत्म बल बढ़ता हुआ महसूस होगा। विद्यार्थियों को किसी इंटरव्यू या प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त होगी। नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों से दूर रहें और खुद को व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्त रखें। पड़ोसियों से किसी प्रकार का झगड़ा या कहासुनी हो सकती है। आज किसी भी प्रकार की यात्रा ना करें, क्योंकि समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। व्यवसाय- कारोबार में फाइनेंस संबंधी समस्याओं का निवारण होगा, इसलिए अपना अधिकतर समय मार्केट और पेमेंट कलेक्ट करने आदि कार्य में लगाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को कोई ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती हैं। साथ ही कुछ अड़चनें भी आएंगी। लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल बना रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें। स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान की वजह से एसिडिटी और गैस जैसी समस्या रह सकती हैं। भाग्यशाली रंग- ब्राउन, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों के साथ मेल-मुलाकात के अवसर मिलेंगे तथा आपके द्वारा लिए गए निर्णय सकारात्मक और फायदेमंद रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में आ रही किसी परेशानी से राहत मिलेगी। इस समय कोई धार्मिक अथवा मनोरंजन संबंधी यात्रा भी संभव है। नेगेटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल बन सकती हैं। अपने क्रोध और जिद पर नियंत्रण रखें तथा शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं। किसी तरह के भी गैरकानूनी कार्य में रुचि ना लें। बल्कि सहज तरीके से कार्यों को निपटा के चले। व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ ना कुछ चुनौतियां अथवा रुकावटें रहेंगी। बेहतर होगा कि अपने महत्वपूर्ण काम आज स्थगित ही रखें। काम की अधिकता की वजह से अतिरिक्त समय भी देना पड़ेगा। इस समय किसी भी तरह का रिस्क लेने से परहेज रखें। लव- वैवाहिक संबंधों में माधुर्य बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में किसी अन्य व्यक्ति की वजह से गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। स्वास्थ्य- गर्मी और पोलूशन के वजह से त्वचा संबंधी एलर्जी की आशंका है। इलाज लेने में लापरवाही ना करें, वरना समस्या बढ़ भी सकती है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

तुला – पॉजिटिव- पुराना विवाद आपसी तालमेल से सुलझ जाएगा। संबंधों में मधुरता आएगी। महत्वपूर्ण काम करने से पहले परिवार वालों की सलाह जरूर लें। संतान के करियर संबंधी कोई सूचना मिलने से घर में उत्साह भरा वातावरण रहेगा। नेगेटिव- दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप ना करें तथा अपने कार्यों में ही ध्यान दें और आज कहीं पर भी पैसा ना लगाएं, क्योंकि इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। व्यवसाय- कारोबार में मेहनत करने और ध्यान देने की जरूरत है। विस्तार संबंधी योजनाओं पर कोई काम न करें। आर्थिक कशमकश भी रहेगी। स्टेशनरी, बच्चों से संबंधित कार्य आदि में अच्छा मुनाफा रहेगा। ऑफिस में व्यवस्थित माहौल रहेगा। लव- कामकाज में चल रही शिथिलता का प्रभाव पारिवारिक जीवन पर भी पड़ सकता है। परंतु जीवन साथी तथा बच्चों का आपको पूर्ण सहयोग रहेगा। व्यर्थ के प्रेम प्रसंग से दूर रहे। स्वास्थ्य- कभी-कभी कुछ नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। मेडिटेशन करें तथा कुछ समय प्रकृति के साथ भी व्यतीत करें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज सामाजिक तथा आसपास की गतिविधियों में आपका रुझान बना रहेगा। साथ ही किसी प्रेरक व्यक्ति से मुलाकात होगी और महत्वपूर्ण तथा ज्ञानवर्धक जानकारियां भी मिलेगी। मानसिक शांति रहेगी। तथा दैनिक व रोजमर्रा के कार्य भी यथावत चलते रहेंगे। नेगेटिव- अपने ऊपर क्षमता से अधिक कार्यभार तथा जिम्मेदारियां ना लादे। आपकी उपलब्धियों की वजह से कुछ लोगों में आपके प्रति जलन की भावना उपज जा सकती है। परंतु सबको नजरअंदाज करें और अपने कार्यों पर ही ध्यान दें। व्यवसाय– व्यावसायिक व्यस्तता के साथ साथ परिवार के लिए भी समय निकालना पड़ेगा। कारोबारी महिलाओं के आगे कई तरह की चुनौतियां रहेंगी। आयात-निर्यात संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अपनी योजनाओं को किसी से शेयर न करें। लव- पति-पत्नी के बीच पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ तनाव बन सकता है। प्रेम संबंधों को जल्दी ही विवाह में परिणित होने संबंधी योजनाएं बनेंगी स्वास्थ्य- महिलाएं विशेष तौर पर अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे तथा वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें। माइग्रेन और सिरदर्द की समस्या से बचने के लिए दिनचर्या व्यवस्थित रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

धनु – पॉजिटिव- आज आपका अधिकतम समय खुद के लिए ही व्यतीत होगा, जिससे आपके व्यक्तित्व में आश्चर्यजनक निखार आएगा। संतान की शिक्षा व करियर आदि से संबंधित भी कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। घर के वरिष्ठ लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन बना रहेगा। नेगेटिव- युवाओं को अपने भविष्य संबंधी योजनाओं को लेकर और अधिक गंभीर होने की जरूरत है। कोर्ट केस संबंधी किसी भी मामले में लापरवाही ना बरतें। तनाव की वजह से नींद ना आने के कारण कुछ थकान भी हावी रहेगी। व्यवसाय- कारोबार में चल रही गतिविधियां व्यवस्थित होंगी। बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ व्यक्ति के साथ मुलाकात से आपके काम आसानी से बन सकते हैं। परंतु कई मामले में आपका स्वाभिमान भी आपकी उन्नति में बाधक बनेगा। इसलिए अपने व्यवहार को थोड़ा लचीला बनाकर रखें। लव- परिवार तथा व्यवसाय के बीच उचित समन्वय बना रहेगा। जिससे परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर मनमुटाव की आशंका बन रही है। स्वास्थ्य- बदलते वातावरण से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उचित आराम भी ले। बदन दर्द और थकान की परेशानी महसूस होगी। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1

मकर – पॉजिटिव- आज आपका कोई मन मुताबिक कार्य पूरा होने से मानसिक सुकून रहेगा। पारिवारिक और व्यवसायिक गतिविधियों में उचित सामंजस्य भी रहेगा। कुछ समय एकांत में अथवा किसी आध्यात्मिक गतिविधि में भी अवश्य व्यतीत करें। इससे कार्य क्षमता और अधिक बेहतर होगी। नेगेटिव- अपने विरोधियों की गतिविधियों को लापरवाही में ना लें। जलन की भावना से कोई आपको नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश कर सकता है। निवेश संबंधी कार्यों को अभी टालने में ही भलाई है। पड़ोसियों के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद में ना पड़े। व्यवसाय- कारोबार को लेकर किसी अनुभवी की सलाह और मार्गदर्शन मिले, तो उस पर जरूर अमल करें। व्यवसाय में धन संबंधी मामलों और योजनाओं को कार्य रूप देने का उत्तम समय है। आय की स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी में कुछ समस्याएं रह सकती हैं। लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा, जिससे घर में भी सुकून भरा माहौल बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में किसी गलतफहमी की वजह से दूरी आ सकती है।l स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज से परेशान लोग अपना विशेष ध्यान रखें। अनियमित जांच अवश्य करवाएं। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों से मेल मुलाकात का अवसर मिलेगा। और आपको कई तरह के अनुभव भी मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा तथा आप तनावमुक्त होकर सभी क्षेत्र में अपना योगदान दे पाएंगे। आपके प्रतिद्वंद्वी भी आपके व्यक्तित्व के सामने परास्त रहेंगे। नेगेटिव- पड़ोसियों से किसी प्रकार का झगड़ा या कहासुनी हो सकती है। व्यर्थ की गतिविधियों में उलझ कर अपने व्यक्तिगत कार्यों से समझौता ना करें। आज किसी भी प्रकार की यात्रा को ना करे। समय का उचित सदुपयोग करने से ही सफलता मिलती है। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में रुकी हुई गतिविधियां दोबारा शुरू करने का अनुकूल समय है। आपको सफलता हासिल होगी तथा नए ऑर्डर भी प्राप्त होंगे। सरकारी सेवारत लोग अपने काम के प्रति समर्पित रहे। आपकी बेहतरीन कार्य व्यवस्था से उच्च अधिकारी प्रसन्न होंगे। लव- परिवार जनों के आपसी सामंजस्य और सहयोग से घर की व्यवस्था सुखद बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी। स्वास्थ्य- तनाव और थकान से राहत पाने के लिए कुछ समय मेडिटेशन में अवश्य व्यतीत करें। इससे सेहत में सुधार आएगा। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

मीन – पॉजिटिव- कुछ ना कुछ चुनौतियां रहेंगी और उनका समाधान निकालने में आपकी विशेष भूमिका भी रहेगी। इससे आपकी छवि और व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा। घर संबंधी आवश्यकताओं को लेकर शॉपिंग आदि में भी परिवार जनों के साथ मधुर समय व्यतीत होगा। नेगेटिव- कुछ ना कुछ व्यवधान रहेंगे, परंतु आपकी मेहनत और प्रयास आपको सफलता भी देंगे किसी की गलत सलाह पर अमल करना नुकसानदायक साबित होगा। बेहतर होगा, कि अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखें। व्यवसाय- व्यवसायिक कामकाज को लेकर कुछ ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे। किसी नए प्रोजेक्ट पर भी विचार हो सकता है। धन संबंधी मामलों में किसी प्रकार का भी समझौता ना करें। तथा अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास बनाकर रखें। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में सफलता मिलेगी। लव- पारिवारिक व्यवस्था उत्तम रहेगी। काफी समय बाद परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम बनने से सभी लोग खुशी और आनंदित महसूस करेंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ मौसम के बदलाव की वजह से सिर में दर्द जैसी दिक्कत महसूस हो सकती हैं। परंतु चिंता की कोई बात नहीं है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *