Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Saturday (6 December 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 6 दिसंबर का राशिफल: कर्क राशि वालों को दुगना फायदा और सिंह राशि वालों को अपना फंसा हुआ पैसा मिलेगा, मकर राशि के इनकम सोर्स बढ़ेंगे

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Saturday (6 December 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

6 दिसंबर, शनिवार को वृष राशि वालों ने किसी को उधार पैसा दिया है तो वापस मिलने की संभावना है। कम मेहनत में ज्यादा फायदा भी मिल सकता है। मिथुन राशि वालों के लिए जोखिम लेना फायदेमंद साबित होगा और प्रॉपर्टी की अच्छी डील हो सकती है।

कर्क राशि वालों की इनकम का नया सोर्स बनेगा और दुगना फायदा होने के योग हैं। सिंह राशि वालों का पैसा कहीं फंसा हुआ है तो वापस मिल सकता है। कुंभ राशि वालों को उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। मकर राशि वालों के इनकम सोर्स बढ़ेंगे। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव: आज आपको अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। व्यक्तिगत और सामाजिक गतिविधियों में दिन का अधिकतर समय व्यतीत होगा। आपकी योग्यता और प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी। यह समय आपके प्रतिद्वंद्वियों पर सफलता और विजय की प्राप्ति करवाएगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आय के नए स्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। नेगेटिव: अनावश्यक खर्चों पर काबू रखें। अपना नुकसान करने से बचने के लिए स्वभाव में कुछ स्वार्थीपन लाना भी जरूरी है। किराएदारी अथवा पड़ोसियों से संबंधित मामलों में वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। शांति से मामले को सुलझाने की कोशिश करें।

करियर: व्यवसाय में किसी नए कार्य से संबंधित योजना बनाने के लिए समय अनुकूल है। लाभदायक संपर्क भी बनेंगे जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। नौकरी पेशा लोग ध्यान रखें कि फाइल वर्क में किसी प्रकार की गलती हो सकती है। लव: पति-पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में कुछ तनाव जनित स्थितियां बनेंगी। हेल्थ: मौसमी बीमारियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। त्वचा संबंधी दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 9

वृष – पॉजिटिव: अचानक ही कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आपका तनाव दूर होगा। अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने के लिए आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि रहेगी। आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। परिवार के सदस्यों की जरूरतों और सुख सुविधाओं का ध्यान रखना संबंधों को मजबूत बनाएगा। नेगेटिव: अनावश्यक खर्चों पर काबू रखना बहुत जरूरी है। आज किसी भी प्रकार की यात्रा करने का कोई उचित फायदा नहीं मिलेगा। किसी अनिर्णय की स्थिति में अपने निर्णय गलत हो सकते हैं, इसलिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें।

करियर: व्यवसाय में किसी भी अनिर्णय की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। सरकारी सेवारत लोगों को अचानक ही नौकरी से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। आपके द्वारा कम मेहनत में भी ज्यादा लाभ की उम्मीद है। लव: दांपत्य जीवन में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप की वजह से कुछ दिक्कतें रहेंगी। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूर रहें। हेल्थ: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी प्रकार की चिंता ना करें, परंतु लापरवाही बरतना उचित नहीं है। भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 2

मिथुन – पॉजिटिव: समय आपकी दिनचर्या में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। आपके अंदर जोखिम (रिस्क) लेने की भी प्रवृत्ति रहेगी, जो कि फायदेमंद साबित होगी। परिवार के किसी वरिष्ठ व्यक्ति द्वारा महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी, जिससे आप कोई खास निर्णय भी ले पाएंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई अच्छी डील होने की संभावना है। नेगेटिव: बढ़ते खर्चों की वजह से कुछ तनाव रहेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। घर की देखरेख अथवा मरम्मत संबंधी कोई योजना बन रही है, तो अभी उस पर और अधिक मनन करने की जरूरत है।

करियर: कारोबार में अभी ज्यादा निवेश ना करें, नुकसान होने की आशंका है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई अच्छी डील होने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों को कार्य की अधिकता की वजह से काम पूरा करने में परेशानी आएगी और उच्च अधिकारियों की नाराजगी भी रह सकती है। लव: पति-पत्नी के बीच बेहतर संबंध रहेंगे। किसी पुराने मित्र से अचानक की मुलाकात रोमांचित करेगी। हेल्थ: व्यवस्थित और सकारात्मक रहें। डायबिटीज संबंधी जांच भी अवश्य करवाएं। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 5

कर्क – पॉजिटिव: सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान बना रहेगा। आपके विनम्र स्वभाव की वजह से घर तथा समाज में आपकी तारीफ होगी। पड़ोसियों के साथ चल रहा कोई पुराना मसला भी हल होगा। आय का कोई नया स्रोत भी बनने वाला है, जिससे इनकम में दूना फायदा होने की उम्मीद है। नेगेटिव: व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। पारिवारिक तथा संतान संबंधी गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। इन्हें उचित समय देना जरूरी है। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएँ खुद ही संभालकर रखें और इनके बारे में किसी से शेयर ना करें, अन्यथा कोई इनका गलत इस्तेमाल कर सकता है।

करियर: व्यावसायिक परेशानियां दूर होंगी और अधूरे पड़े हुए कार्यों में गति आएगी। भूमि संपत्ति संबंधी कोई कार्य लाभदायक रहेगा। अजनबी लोगों पर भरोसा ना रखें। पार्टनरशिप संबंधित गतिविधियों में सहयोगियों के साथ वाद-विवाद में ना पड़ें। लव: घर और व्यवसाय के बीच आप बेहतरीन सामंजस्य बनाकर रखेंगे। नजदीकी मित्रों और संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेगा। हेल्थ: ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज संबंधी व्यक्ति अपना विशेष ध्यान रखें तथा नियमित जांच अवश्य करवाएँ। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 2

सिंह – पॉजिटिव: कहीं उधार दिया हुआ अथवा फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की उचित संभावना है। नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात के अवसर बनेंगे और नए विषयों की जानकारी भी हासिल होगी। आप अपनी वाक्पटुता द्वारा काम निकलवाने में भी सक्षम रहेंगे। यह समय आपको कम मेहनत में ज्यादा लाभ दिलवा सकता है। नेगेटिव: कुछ व्यवधान भी बने रहेंगे। सावधान रहें, आपकी कोई खास बात सार्वजनिक हो सकती है। दूसरों की समस्या में उलझने की बजाए सिर्फ अपने ही काम से मतलब रखें। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें।

करियर: कारोबारी मामलों में दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय अपनी योग्यता पर ही विश्वास रखें, आपके निर्णय सही साबित होंगे। दूरदराज के क्षेत्रों से नए व्यावसायिक अनुबंध मिल सकते हैं। किसी भी व्यवसायी के साथ वाद-विवाद की स्थिति में ना पड़ें। लव: जीवन साथी के साथ भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम पार्टनर के साथ डेटिंग के अवसर बनेंगे। हेल्थ: स्वास्थ्य का ध्यान रखें तथा एक्सरसाइज, योगा नियमित करें। ज्यादा तनाव लेने की वजह से हार्मोन संबंधी प्रॉब्लम आ सकती है। भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 1

कन्या – पॉजिटिव: आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल अवश्य निकलेगा। अगर कोई कानूनी (लीगल) गतिविधि चल रही है, तो आपके पक्ष में समाधान मिलने की उम्मीद है। आप अपनी कार्य क्षमता को और अधिक बढ़ाकर निकट भविष्य में उचित परिणाम हासिल करेंगे। नेगेटिव: किसी भी विवादित स्थिति में अपने गुस्से व आक्रोश पर काबू रखें तथा शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें। युवा वर्ग लापरवाही की वजह से अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं, इसलिए अनुशासित और फोकस रहें।

करियर: व्यवसाय में अपनी कार्य क्षमता को और अधिक बढ़ाएँ तथा काम की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में ध्यान दें। इस समय की गई मेहनत के निकट भविष्य में उचित परिणाम हासिल होंगे। नौकरीपेशा लोगों पर काम का अतिरिक्त बोझ रहेगा। लव: घर में शांतिपूर्ण व्यवस्था रहेगी। परंतु मंगेतर से किसी छोटी सी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। हेल्थ: मौसम के बदलाव की वजह से खाँसी, जुकाम व बुखार रह सकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 7

तुला – पॉजिटिव: आज ग्रह गोचर आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बना रहा है, इसका भरपूर सम्मान करें। आर्थिक गतिविधियों से संबंधित कुछ लाभकारी योजनाएँ बनेंगी और वह तुरंत क्रियान्वित भी हो जाएँगी। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर सजग रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने लक्ष्य को किसी अधिकारी की मदद से हासिल करने में सक्षम रहेंगे। नेगेटिव: दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में दखलअंदाजी ना करें, वरना इस वजह से आपके प्रति अपमानजनक स्थिति बन सकती है। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी, इसलिए अनावश्यक जरूरतों पर काबू बनाकर रखें। घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने के लिए आपका सहयोग जरूरी है।

करियर: कारोबारी व्यवस्था में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है। इससे कार्यप्रणाली में गति आएगी तथा जल्दी ही भविष्य संबंधी लाभदायक स्थितियां भी बनेंगी। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने लक्ष्य को किसी अधिकारी की मदद से हासिल करने में सक्षम रहेंगे। लव: विवाहित जीवन सुखद रहेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूर रहें, इसका नकारात्मक असर आपके पारिवारिक जीवन पर भी पड़ेगा। हेल्थ: नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें, इसका दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 3

वृश्चिक – पॉजिटिव: प्रभावशाली संपर्क बनेंगे और इन संपर्क सूत्रों का आपको बेहतरीन फायदा भी होगा। आज ग्रह गोचर आपके लिए मान-सम्मान तथा नई उपलब्धियां उपलब्ध करवाएगा। इस समय विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के समक्ष हथियार डाल देंगे। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में लाभदायक स्थितियां बनी हुई हैं। नेगेटिव: किसी बात पर ज्यादा अड़ जाना या जिद करना उचित नहीं है। अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी है, क्योंकि इस समय आर्थिक स्थिति उत्तम नहीं रहेगी। वक्त के अनुसार अपने व्यवहार और दिनचर्या में भी परिवर्तन लाना जरूरी है।

करियर: वर्तमान व्यवसाय से जुड़ा कुछ नया करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अभी जल्दबाजी ना करें। कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में लाभदायक स्थितियां बनी हुई हैं। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी भी प्रकार के गैरकानूनी कार्य में रुचि ना लें। लव: पति-पत्नी घर में चल रही किसी समस्या को साथ बैठकर सुलझाएँ, तो अवश्य ही सफल होंगे और घर का वातावरण सुखद हो जाएगा। हेल्थ: मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से शरीर में कहीं दर्द जैसी शिकायत रह सकती है। व्यायाम और योगा अवश्य करें। भाग्यशाली रंग: आरेंज, भाग्यशाली अंक: 4

धनु – पॉजिटिव: सुख-सुविधाओं और मौज मस्ती पर खर्चा होगा, परंतु अपने बजट का ध्यान रखना भी जरूरी है। घर के बदलाव अथवा नवीनीकरण संबंधी योजनाएँ बनेंगी। इन योजनाओं को कार्य रूप देते समय वास्तु संबंधी नियमों का भी पालन करें, तो और अधिक उचित रहेगा। कर्मचारियों का सहयोग आपको कोई भी निर्णय लेने में सहायक रहेगा। नेगेटिव: कभी-कभी मन में कुछ अनहोनी होने जैसा भय रहेगा, परंतु इस वहम से अपने आप को निकालें। अपने नजदीकी लोगों के साथ बातचीत करते समय थोड़ा सावधान रहना जरूरी है, वरना गलतफहमियों की वजह से संबंधों में खटास आ सकती है।

करियर: व्यवसाय में व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कोई निर्णय लेने में हिचकिचाहट होगी। हालांकि कर्मचारियों का सहयोग आपको कोई भी निर्णय लेने में सहायक रहेगा। पेपर तथा फाइलों से संबंधित कार्यों में लापरवाही करना उचित नहीं है। इनकम में दूना फायदा हो सकता है। लव: परिवार में व्यवस्थित तथा सामंजस्य पूर्ण माहौल रहेगा। परंतु विपरीत लिंगी व्यक्ति से मेल मुलाकात रखना आपकी छवि को खराब कर सकता है। हेल्थ: अत्यधिक कार्यभार और चिंता की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी। कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना जरूरी है। भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 1

मकर – पॉजिटिव: नई जानकारियां हासिल करना तथा उन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करना आपके व्यवहार में आश्चर्यजनक सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। आप शांतिपूर्ण तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दे पाएंगे और सफलता भी हासिल करेंगे। फाइनेंस तथा कंसल्टेंसी से जुड़े व्यवसाय बेहतरीन सफलता हासिल करेंगे। नेगेटिव: इनकम टैक्स संबंधी कोई झंझट खड़ा हो सकता है, अपने पेपर वर्क को एकदम व्यवस्थित रखें। अपनी व्यक्तिगत परेशानियों का नकारात्मक प्रभाव बच्चों पर ना पड़ने दें तथा किसी को उधार पैसा देने से भी परहेज करें।

करियर: व्यावसायिक संपर्कों का दायरा और अधिक विस्तृत करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। फाइनेंस तथा कंसल्टेंसी से जुड़े व्यवसाय बेहतरीन सफलता हासिल करेंगे। मीडिया तथा मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों को समझने में और अधिक समय लगाएँ। इनकम सोर्स में आशातीत वृद्धि होगी। लव: पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में आपसी सामंजस्य के अभाव के कारण दूरियां आ सकती हैं। हेल्थ: अत्यधिक काम की वजह से सर्वाइकल व कंधों में दर्द की शिकायत रहेगी। व्यायाम पर भी अवश्य ध्यान दें। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 7

कुंभ – पॉजिटिव: आज आपको पिछले कुछ समय से चल रही परेशानी का समाधान मिलने वाला है। घर में बड़े बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग तथा आशीर्वाद आपको सुखद अनुभूति करवाएगा। बच्चे भी अनुशासित व आज्ञाकारी रहेंगे। साझेदारी करने की योजना फायदेमंद साबित हो सकती है। नेगेटिव: युवा वर्ग मौज मस्ती में अधिक ध्यान ना दें, इसकी वजह से उनके करियर में व्यवधान आ सकता है। किसी नजदीकी संबंधी के साथ छोटी सी बात को लेकर अनबन होगी, जिसका नकारात्मक असर पारिवारिक सुख-शांति पर भी पड़ेगा।

करियर: व्यावसायिक स्थल पर लाभदायक योजनाओं पर सकारात्मक विचार होगा। अगर किसी के साथ साझेदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो यह साझेदारी फायदेमंद साबित हो सकती है। नौकरी में बॉस और अधिकारियों के साथ संबंध उचित बने रहेंगे। उम्मीद से ज्यादा फायदा होने की संभावना है। लव: बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व सहयोग घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाकर रखेगा। प्रेमी प्रेमिका को डेटिंग के अवसर सुलभ होंगे। हेल्थ: बदलते मौसम की वजह से इन्फेक्शन होने जैसी समस्या रहेगी। इसमें अपना इम्यून सिस्टम भी मजबूत रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 8

मीन – पॉजिटिव: आज आपका कोई विशेष प्रयास सफल होने वाला है। आपकी उपलब्धियां भी दूसरों के सामने आएंगी और आपको प्रशंसा भी मिलेगी। पिछले कुछ समय से चल रही किसी दुविधा और बेचैनी से आज राहत मिलेगी। अविवाहित सदस्य के लिए विवाह संबंधी उचित रिश्ता आ सकता है। नेगेटिव: यह समय अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने हेतु प्रयास करने का है। फोन अथवा मित्रों के साथ घूमने फिरने में अपना समय व्यर्थ ना करें। किसी पड़ोसी के साथ कहा-सुनी होने जैसी स्थिति भी बन सकती है।

करियर: व्यवसाय में समय के अनुसार अपनी कार्य प्रणाली में लचीलापन लाने की जरूरत है। नए तरीकों पर अमल करें। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को बहुत सावधानी से करें। ऑफिस में कर्मचारियों की मेहनत से कार्य में गति आएगी और उत्पादन (प्रोडक्शन) भी बढ़ेगा। कम मेहनत में भी ज्यादा लाभ की उम्मीद है। लव: परिवार में किसी अविवाहित सदस्य के लिए विवाह संबंधी उचित रिश्ता आ सकता है। प्रेम संबंधों के मामले में गंभीरता रखें। हेल्थ: घुटनों व जोड़ों के दर्द जैसी कोई पुरानी समस्या बढ़ सकती है। गेस्ट्रिक चीजें खाने से बचें। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *