Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal Saturday (19 October 2024), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 19 अक्टूबर का राशिफल: कन्या, धनु और मकर राशि वालों को रुका पैसा मिलने के योग हैं, वृष राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन रहेगा

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal Saturday (19 October 2024), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

19 अक्टूबर, शनिवार के ग्रह-नक्षत्र सिद्धि योग बना रहे हैं। जिससे आज वृष राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन है। कन्या राशि वालों को रुका पैसा मिलेगा और नौकरी में नई जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

धनु और मकर राशि के लोगों को रुका पैसा मिलने के योग हैं। तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग हैं। मिथुन राशि के लोग बिजनेस में लापरवाही न करें। मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए चुनौतियों वाला दिन रहेगा। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- परिवर्तन संबंधी कोई योजना है तो आज बहुत ही अनुकूल समय है। व्यस्तता के बावजूद कुछ समय खुद के लिए भी जरूर निकालें। इससे आप मानसिक सुकून महसूस करेंगे। निकट संबंधियों से मेल-मिलाप होगा और उपहारों का भी आदान-प्रदान रहेगा। नेगेटिव- माता-पिता का मान-सम्मान बनाकर रखें। उनके मार्गदर्शन और सलाह पर अमल करें। वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन को इग्नोर ना करें। उनके द्वारा आपकी समस्या हल हो सकती हैं। कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करना जरूरी है। व्यवसाय- व्यवसाय संबंधित कामों के लिए समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। ज्यादा कोशिश करने पर भी अनुकूल नतीजे नहीं मिलने से मन विचलित हो सकता है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों का काम ज्यादा हो सकता है। लव- पारिवारिक मामलों को शांति से निपटाए। क्योंकि वाद-विवाद से माहौल और बिगड़ेगा। प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें। स्वास्थ्य- तनाव और चिंता की वजह से स्वास्थ्य पर भी दुष्प्रभाव पड़ेगा। थकान और आलस्य जैसी स्थिति हावी होगी। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

वृष – पॉजिटिव- आज दिन भर कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। समाज सेवा संबंधी कार्यों में उचित समय व्यतीत होगा और कई तरह के लोगों से मिलना-जुलना रहेगा, यह संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। घर की सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। नेगेटिव- धैर्य और सहनशीलता रखना जरूरी है, जल्दबाजी की वजह से आप मुश्किल में भी पड़ सकते हैं। किसी नजदीकी व्यक्ति की आर्थिक मदद करने की वजह से आपका हाथ कुछ तंग हो जाएगा। कभी-कभी समस्याओं से बचने के लिए थोड़ा स्वार्थपन लाना भी जरूरी है। व्यवसाय- निजी कामों को लेकर बिजनेस में पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे। कार्यक्षेत्र की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें, अन्यथा कर्मचारियों से नुकसान होने की आशंका है। नौकरीपेशा लोगों को काम में मन मुताबिक जिम्मेदारी मिल सकती हे। इससे सुकून मिलेगा। लव- घर में सुख-शांति बनाए रखने में पति-पत्नी दोनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। लव पार्टनर के साथ कुछ समय व्यतीत करना आपसी प्रेम को बढ़ाएगा। स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान हावी हो सकती है। हालांकि आपके आत्मविश्वास व आत्मबल में कोई कमी नहीं आएगी। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन – पॉजिटिव- वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए खुद को और अधिक योग्य और दक्ष बनाने का प्रयास करें, इससे समय के साथ आप तालमेल बिठा लेंगे। आपकी कोई आर्थिक योजना भी फलीभूत हो सकती है। मन में सुकून और शांति रहेगी। पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में भी आप का विशेष योगदान रहेगा। नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों पर खर्चा बढ़ाने से परहेज करें। किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंधित अप्रिय समाचार मिलने से मन दुखी रहेगा। अपना मनोबल बनाए रखें। ख्याली पुलाव बनाने में समय व्यर्थ ना करें बल्कि अपनी योजनाओं को क्रियान्वित भी करें। व्यवसाय- व्यवसाय में कामकाज के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न होने दें तथा स्टाफ और कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी नजर रखें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में भी कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। ऑफिस में किसी बड़े प्रोजेक्ट पर आपके द्वारा किया गया कार्य तारीफ के काबिल रहेगा। लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों के सहयोग से आपका आत्मविश्वास और मनोबल बना रहेगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना सकून देगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, सिर्फ अपना खानपान व्यवस्थित रखें तथा एक्सरसाइज भी नियमित करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – पॉजिटिव- अपनी कार्य क्षमता और योग्यता के बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए व्यवस्थित रूपरेखा बनाएं।आपकी मेहनत व परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण काम संपन्न होगा। युवा वर्ग तथा विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर सजग रहेंगे। नेगेटिव- रूपए-पैसे का लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें। आपके साथ कोई धोखाधड़ी हो सकती हैं। आपके अपने मित्र ही आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं। यह समय बहुत ही सावधानी और शांति से भी व्यतीत करने का है। व्यवसाय- ग्रह स्थितियां अनुकूल है। कारोबारी विस्तार संबंधी योजनाओं को कार्य रूप दे। शेयर्स तथा तेजी-मंदी जैसे कार्यों में ना करें। नुकसान हो सकता है नौकरी में अभी किसी भी तरह के परिवर्तन की आशा ना करें। लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपको आत्मविश्वास और आत्म बल प्रदान करेगा। लव अफेयर्स प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य- तनाव और नकारात्मक परिस्थितियों से खुद को दूर रखें। अपच और भूख ना लगने जैसी समस्या रहेगी। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह – पॉजिटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति को धैर्य और शांति से सुलझाना सफलता देगा। इस समय बच्चों की तरफ से भी संतोषजनक समाचार मिलेंगे। किराएदारी संबंधी दिक्कत चल रही है, तो उसका हल मिल सकता है। मित्रों के साथ भी मुलाकात होगी। नेगेटिव- पारिवारिक दायित्वों के प्रति सचेत रहें और निजी जीवन में विवादों को तूल ना देकर आपसी सामंजस्य सुलझाने की कोशिश करें। अपनी योजनाएं सीक्रेट रखें। विद्यार्थियों को अभी परीक्षा संबंधित तैयारी करने में और अधिक मेहनत की जरूरत है। व्यवसाय- व्यवसायिक स्थिति अभी सामान्य ही रहेगी। इस समय कर्ज लेने की स्थिति बन रही है, तो अपनी सामर्थ्य से ज्यादा ना लें। हालांकि इंश्योरेंस पॉलिसी आदि जैसे व्यवसाय में फायदेमंद स्थिति भी रहेगी। अगर कोई सरकारी मामला चल रहा है तो उसका आज समाधान मिल सकता है। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और परस्पर सामंजस्य स्थापित होगा। स्वास्थ्य- त्वचा से संबंधित कोई एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है। पोलूशन और ज्यादा भीड़-भाड़ वाले वातावरण से अपना बचाव करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या – पॉजिटिव- आज मन मुताबिक तरीके से दिनचर्या व्यतीत होती जाएगी। भाइयों के साथ चल रहा कोई विवाद दूर होगा और संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। महिलाएं अपने व्यक्तित्व को लेकर ज्यादा सजग रहेंगी। सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। नेगेटिव- इस समय व्यवहारिक दृष्टिकोण रखना जरूरी है। अनजान लोगों के साथ मेलजोल ना बढ़ाएं और अनावश्यक तर्क वितर्क से बचे। फिजूल की दिखावे बाजी से परहेज करें क्योंकि इसमें समय और पैसा बर्बाद होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां कुछ बेहतर होगी। रुकी हुई पेमेंट मिल जाएगी। कमीशन पर काम करने वाले लोगों के लिए समय कुछ परेशानी वाला है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। जिसका निर्वहन करने में आपको परेशानी महसूस होगी। लव- घर में खुशहाली रहेगी तथा मेहमानों का आगमन भी सुखद लगेगा। प्रेम संबंध परवान चढ़ेंगे। स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव व शरीर में दर्द आदि की समस्या रहेगी। व्यायाम अवश्य करें। गैस और एसिडिटी जैसे पदार्थों का सेवन न करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

तुला – पॉजिटिव- अपने जनसंपर्क बढ़ाएं, बातचीत के माध्यम से कुछ अच्छे निर्णय मिल सकते हैं, जो कि फायदेमंद भी साबित होंगे। अगर कोई सरकारी मामला अटका हुआ है तो आज उसके हल होने की बेहतर संभावना है। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करना उनके मनोबल को बढ़ाएगा। नेगेटिव- पुरानी बीती हुई बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें क्योंकि इस वजह से मन कुछ विचलित रह सकता है। वाहन अथवा किसी महंगे उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आएगा। हालांकि कहीं उधार दिया हुआ या रुके हुए पैसे का कुछ हिस्सा वापस मिलने से समस्या हल भी हो जाएगी। व्यवसाय- व्यवसाय में कोई भी मुश्किल आने पर परिवार जनों से सहयोग अवश्य ले, आपको समाधान मिलेगा। प्रतिस्पर्धा के मामले में आपकी जीत हो सकती हैं। युवाओं को भी अपने करियर पर ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। लव- जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग बना रहेगा। लव मेट के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। मित्रों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी प्लान भी बनेंगे। स्वास्थ्य- किसी भी परिस्थिति में तनाव लेने से बचें और देसी तथा आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज कोई कठिन काम हल होता हुआ प्रतीत हो रहा है। इसलिए दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्यों की योजना बना ले। विद्यार्थियों तथा युवाओं को किसी प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्य में सफलता मिलने की उचित संभावना है। दोपहर बाद कोई घरेलू समस्या का भी समाधान मिलने की पूरी संभावना है। नेगेटिव- मन में कुछ अनहोनी होने जैसे भय की स्थिति रह सकती हैं। बेहतर होगा कि फिजूल की बातों में ध्यान ना देकर खुद को व्यस्त रखें तथा दूसरों पर भरोसा करने की बजाय अपने निर्णय को ही प्राथमिकता देना उचित है। कुछ समय मनोरंजक गतिविधियों में व्यतीत करें। व्यवसाय- कारोबार में शानदार फायदा होने की संभावना है। मार्केटिंग तथा व्यवसायिक संबंधों को मजबूत करें। पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय संबंधी नए सोर्स खोल सकते है, लेकिन अन्य व्यवसायियों के प्रति अत्यधिक विश्लेषण करने से बचें और अपने सर्वश्रेष्ठ तरीकों पर ही फोकस रहें। लव- पारिवारिक वातावरण सामंजस्य पूर्ण रहेगा, परिवार जनों का भी सहयोग बना रहेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंध किसी परेशानी का कारण बन सकते हैं। स्वास्थ्य- ज्यादा गरिष्ठ और तला-भुना भोजन से परहेज करें। एसिडिटी और कब्ज की समस्या परेशान कर सकती है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1

धनु – पॉजिटिव- कोई पैत्रक संबंधी मामला आज हल हो सकता है। जिसमें वरिष्ठ लोगों का भी मार्गदर्शन रहेगा। ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को कई उत्तम जानकारियां हासिल होगी। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का भी प्रोग्राम बन सकता है । नेगेटिव- किसी मित्र अथवा रिश्तेदार की गलत सलाह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं। बेहतर होगा कि अपने डिसीजन को ही सर्वोपरि रखें। स्वभाव में इगो और अति आत्मविश्वास जैसी नकारात्मक बातें आपको किसी उलझन में डाल देंगी। व्यवसाय- व्यवसाय से संबंधित उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। हालांकि आपकी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल हो जाएंगे। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को पब्लिक संबंधी कार्यों में परेशानी आ सकती है। लव- परिवार वालों के बीच आपसी समझ और प्यार घर में और अधिक खुशहाली लाएंगे। परंतु प्रेम संबंधों में कभी-कभी अविश्वास जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या तथा खानपान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेंगे। नियमित एक्सरसाइज करना आपको प्रफुल्लित रखेगा। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

मकर – पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है। कोई उधार दिया हुआ अथवा अटका हुआ पैसा मिलने की बेहतर संभावना है। कोई भी निर्णय दिल की बजाए दिमाग से लेने की जरूरत है। इसे आप सही गलत की उचित समझ कर पाएंगे। धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों में आपका विशेष योगदान रहेगा। नेगेटिव- दूसरों के मामले में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें। इससे आपके मान-सम्मान पर भी बात आएगी। किसी भी काम में लापरवाही ना बरतें, वरना दिक्कतें बढ़ सकती हैं। खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली रखना आपको मुश्किल में डाल देगा। व्यवसाय- समय अनुकूल है। व्यवसाय से संबंधित कुछ ठोस और महत्वपूर्ण गतिविधियां होंगी, जो कि लाभदायक रहेगी। इस समय मार्केटिंग तथा पब्लिक डीलिंग करने के लिए समय बहुत ही अनुकूल हैं। पेमेंट आदि कलेक्ट करने के प्रयासों में भी सफलता मिलेगी। ऑफिस के माहौल में सकारात्मक बदलाव आएगा। लव- परिवार में आपसी सामंजस्य रहने से सुखद वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों को परिजनों से विवाह संबंधी स्वीकृति लेने का उत्तम समय है। स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। पॉल्यूशन और भीड़-भाड़ में जाने से परहेज रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ – पॉजिटिव- आपने अपने लक्ष्य और उम्मीदों संबंधी जो सपने संजोए थे, आज उनकी शुरुआत करने का अनुकूल समय है, इसलिए पूरे जोश और मेहनत के साथ अपने कार्यों के प्रति प्रयासरत रहें। युवाओं का अपने लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित रहेगा और मन मुताबिक सफलता भी मिलेगी। नेगेटिव- अपने कार्यों को प्राथमिकता पर रखें। क्योंकि व्यस्तता के कारण आपके स्वयं के व्यक्तिगत कार्य रुक सकते हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। लेकिन मानसिक चिंता को हावी ना होने दें। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना उचित नहीं है। व्यवसाय- व्यवसाय संबंधित सभी निर्णय खुद ही ले। कार्यस्थल पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ नियम भी बनाने होंगे। मीडिया से जुड़े लोग जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। लेन-देन के मामलों में पारदर्शिता अपनाएं। ऑफिस में किसी वरिष्ठ व्यक्ति अथवा उच्च अधिकारी से विवाद या झगड़ा हो सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा, घर में भी खुशी भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में कुछ निराशा की स्थिति रह सकती हैं। स्वास्थ्य- अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान और सिरदर्द रहेगा। स्वस्थ रहने के लिए पूरी नींद भी लेना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

मीन – पॉजिटिव- दिन कुछ सामान्य ही व्यतीत होगा। रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए क्रियाशील बने रहे, सफलता मिल सकती है। सामाजिक गतिविधियों में एक्टिव बने रहने से संपर्कों तथा संबंधों का दायरा काफी विस्तृत होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर गंभीरता से ध्यान देंगे। नेगेटिव- कोई मन मुताबिक बात न बनने पर धैर्य रखें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। जिसकी वजह से कुछ काम अधूरे रह जाएंगे। युवाओं का मौजमस्ती में पड़कर अपने करियर से खिलवाड़ करना नुकसान दे सकता है। व्यवसाय- कार्यस्थल पर किसी भी नई गतिविधि की शुरुआत ना करें, क्योंकि मेहनत व परिश्रम करने के उपरांत भी उचित प्रतिफल नहीं मिलेंगे। प्रॉपर्टी, कमीशन आदि से जुड़े व्यवसाय में मन मुताबिक मुनाफा रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। लव- दांपत्य संबंध मधुरता से अपनी पूर्ण रहेंगे। परंतु प्रेम संबंधों को संयमित और मर्यादित रखें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें तथा उचित इलाज ले। स्किन अथवा कोई इंफेक्शन जैसी दिक्कत रहेगी। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *