Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal Saturday (15 February 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 15 फरवरी का राशिफल: सिंह राशि वालों का रुका हुआ इनकम सोर्स शुरू हो सकता है और तुला राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal Saturday (15 February 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

15 फरवरी, शनिवार के ग्रह-नक्षत्र सुकर्मा योग बना रहे हैं। जिससे मेष राशि के लोगों को सफलता मिलेगी। मिथुन राशि वालों की नौकरी और बिजनेस के लिए अच्छा दिन रहेगा। कर्क राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोग स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। सिंह राशि वालों का रुका हुआ इनकम सोर्स दोबारा शुरू हो सकता है। तुला राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यवसाय में तेजी आएगी। मीन राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। इनकम भी बेहतर होगी। कन्या राशि वालों के बिजनेस में जल्दबाजी में लिया फैसला गलत हो सकता है। मकर राशि के नौकरीपेशा लोग संभलकर रहें, अपने कामों में लापरवाही न करें। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये दिन…

मेष – पॉजिटिव- सोचे हुए काम समय पर पूरे होने से उत्साह महसूस होगा। लोगों का सहयोग मिलेगा। नकारात्मक बात को छोड़ने का संकल्प करें। इससे आप भविष्य संबंधी उपलब्धियां हासिल करेंगे। बड़े लोगों का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। नेगेटिव- युवा अपने करियर पर फोकस रहें। कुछ समस्याएं रहेंगी। धीरे-धीरे सब सामान्य हो जाएगा। सकारात्मक रहें। रिश्तों में मधुरता रखने में विशेष ध्यान दें, वरना बात बिगड़ सकती है। व्यवसाय- कामकाज में व्यस्तता रहेगी। मनचाही सफलता मिलेगी। सभी काम अपनी निगरानी में करवाएं। कोर्ट-कचहरी संबंधित मामला उलझ सकता है। ऑफिस के कामों में लापरवाही न करें। इंक्वायरी हो सकती है। लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ चल रही अनबन दूर होगी। स्वास्थ्य- खान-पान पर विशेष ध्यान दें। घर के बड़े व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

वृष – पॉजिटिव- दिनभर सभी काम व्यवस्थित रूप से होते जाएंगे। अपनी योजनाओं पर गोपनीय तरीके से काम करें। थोड़ी सी सतर्कता रखने से योजनाएं तथा कार्य सफल होंगे। वरिष्ठ और शुभचिंतक लोगों का सहयोग भी मिलेगा। नेगेटिव- सामर्थ्य से ज्यादा काम होने से तनाव हो सकता है। निजी कामों में रुकावटें आ सकती हैं। आपकी कोई गुप्त बात उजागर होने की आशंका है। इस कारण कोई अवसर दूसरों के हाथ में जा सकता है। व्यवसाय- बिजनेस के कामों में पूरे मन से मेहनत करें, अभी की गई मेहनत आने वाले दिनों में सुख देगी। साझेदारी के बिजनेस में कामकाज को बांटने में टकराव हो सकता है। ऑफिशियल प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए घर से काम करना पड़ सकता है। लव- दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं। ये परेशानियां समय रहते हल भी हो जाएंगी। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। समस्याओं से सिर दर्द हो सकता है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन – पॉजिटिव- व्यक्तिगत ओर व्यवसायिक योजनाओं पर काम करने के लिए अनुकूल समय है। जो आगे चलकर आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। सुकून और शांति के लिए रचनात्मक गतिविधियों में रुचि लेंगे। अपने व्यक्तित्व में भी निखार लाने का संकल्प लेंगे। नेगेटिव- किसी परिस्थिति में धैर्य और संयम न छोड़ें। ससुराल पक्ष के किसी संबंधी से विवाद हो सकता है। स्थान परिवर्तन को लेकर तनाव हो सकता है। व्यवसाय- बिजनेस में फायदे की स्थिति बनेगी। नौकरी में अधिकारी की मदद से टारगेट पूरे कर सकते हैं। नए काम की शुरुआत में सावधानी रखें। स्टाफ और कर्मचारियों की सलाह पर ध्यान देना अच्छा रहेगा। लव- पति-पत्नी में खुशनुमा संबंध रहेंगे। लव पार्टनर के साथ मनोरंजक प्रोग्राम बनाएं। लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। स्वास्थ्य- एसिडिटी और पेट खराब होने जैसी समस्या रहेंगी। ज्यादा तला भुना और मसालेदार खाना खाने से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क – पॉजिटिव- संतुलित और व्यवस्थित होने से तरक्की के योग बनेंगे। आपके अच्छे कामों से फायदा होगा। नजदीकी रिश्तेदार के यहां धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर प्राप्त होगा। नेगेटिव- बाहरी संपर्कों से दूर रहें। इनसे समय और पैसा नष्ट होने के अलावा कुछ हासिल नहीं होगा। परिस्थितियों को क्रोध की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से निपटाएं। अतिरिक्त कार्यभार आपको थका देगा। व्यवसाय- कारोबार में चुनौतियां रहेंगी। किसी अनुभवी के मार्गदर्शन से आप काफी हद तक चुनौतियों का सामना भी कर लेंगे। विदेशी व्यापार से जुड़े लोग मुनाफा कमाएंगे। सरकारी नोकरीपेशा लोगों को स्पेशल प्रोजेक्ट के लिए काम करना पड़ सकता है। लव- जीवनसाथी का आत्मविश्वास और सहयोग आपका मनोबल बनाकर रखेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन दिनचर्या व्यवस्थित रखें। उचित आहार लें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह – पॉजिटिव- कोई रुका हुआ इनकम सोर्स दोबारा शुरू हो सकता है। किसी काम को करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह मशवरा जरूर करें। सोच-समझकर लिया फैसला आगे चलकर फायदा देगा। घर में कुछ नया बदलाव करने का मन हो सकता है। नेगेटिव- आपका स्पष्ट शब्दों में बोलना संबंधों में दरार में डाल सकता है। बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें। अन्य गतिविधियों में अधिक समय बिताने से आपके महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। व्यवसाय- कारोबार की अड़चनें दूर होंगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में साथियों और कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। नौकरी में अधिकारियों के साथ छोटी सी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। लव- परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता रखें। कुछ अलगाव जैसी स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य- पेट से संबंधित परेशानी रहेगी। कब्ज हो सकती है। तरल पदार्थों का अधिक ज्यादा करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- आज का दिन मौज मस्ती और मनचाहे काम करने में बितेगा। इससे रोजमर्रा की थकान भरी दिनचर्या से राहत मिलेगी। आर्थिक मामलों महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। मेहनत के अनुरूप शुभ परिणाम मिलेंगे। नेगेटिव- नकारात्मक विचारों पर काबू रखें, वरना आपकी मन:स्थिति प्रभावित हो सकती है। बच्चों की खर्चीली प्रवृत्ति पर अंकुश रखना जरूरी है। भावुकता की बजाए व्यवहारिक नजरिया रखें। लोग आपका गलत फायदा उठा सकते हैं। व्यवसाय- कारोबार में कुछ अड़चनें और परेशानियां आ सकती हैं। बिजनेस में जल्दबाजी में लिया फैसला गलत हो सकता है। असमंजस की स्थिति में परिवार की सलाह लेना उचित रहेगा। मार्केटिंग संबंधी कामों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। लव- पति-पत्नी के संबंधों में टकराव हो सकता है। इसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूर रहें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। पैरों में दर्द या सूजन जैसी समस्या रहेगी। बहुत काम के बीच आराम करना भी आवश्यक है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

तुला – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल रहेगी। अपने सकारात्मक दृष्टिकोण ओर संतुलित सोच के साथ आगे बढ़ते जाएंगे। भावुकता की बजाय व्यावहारिक दृष्टिकोण आपकी तरक्की में सहायक रहेगा। ससुराल के साथ संबंधों में चल रहे गिले शिकवे दूर करने के लिए अच्छा समय है। नेगेटिव- किसी तरह के प्रलोभन से दूर रहें। सोच-विचार कर ही कोई निर्णय लें। नजदीकी मित्र या संबंधी की गलत सलाह आपके लिए परेशानी का कारण बनेगी। बेहतर होगा, अपने निर्णय को प्राथमिकता दें। अचानक बड़ा खर्चा आने से बजट गड़बड़ा सकता है। व्यवसाय- कारोबार में नए काम को लेकर की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने का समय आ गया है। काम में बढ़ोतरी होगी। लेनदेन संबंधी गतिविधियों में सावधानी बरतने की जरूरत है। नौकरी के लिए किए गए आवेदन में सफलता मिल सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छे संबंध रहेंगे। पारिवारिक वातावरण भी सकारात्मक रहेगा। प्रेम संबंधों में अविश्वास जैसी स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वर्तमान मौसम से आलस जैसी स्थिति बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक – पॉजिटिव- शुभचिंतक की मदद से लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। दिन की शुरुआत में समस्याएं रहेंगी, लेकिन जल्दी ही उसका समाधान मिल जाएगा। धार्मिक ओर आध्यात्मिक कामों में समय बीताने से मानसिक सुकून मिलेगा। नेगेटिव- छोटी बात भी बड़े विवाद का कारण बनेगी। खुद को अपने कार्यों में व्यस्त रखें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो पहले उससे संबंधित कागज की जांच पड़ताल करवा लें। व्यवसाय- कारोबार बढ़ाने के लिए बहुत मेहनत करने की जरूरत है। समय भी देना पड़ेगा। मेहनत के नतीजे आने वाले दिनों में मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस में किसी बात को लेकर अधिकारियों से उलझना ठीक नहीं होगा। लव- घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होगी। पुरानी यादगार बातों पर बातचीत होगी। स्वास्थ्य- जोड़ों में दर्द हो सकता है। गेस्ट्रिक परेशानी भी हो सकती है। खान-पान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

धनु – पॉजिटिव- अपनी प्रतिभा और नॉलेज दूसरों को बताने का मौका मिलेगा। इस समय का उचित उपयोग करें। युवा अपने काम करने की क्षमता में बिल्कुल कमी न आने दें, क्योंकि अभी की गई मेहनत के अच्छे नतीजे आने वाले दिनों में मिलेंगे। नेगेटिव- फालतू कॉन्टैक्ट न बढ़ाकर अपने काम से जुड़े लोगों से संबंध मजबूत रखना उचित रहेगा। आपकी वाणी और व्यवहार से किसी को भी दिक्कत न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखें। ये समय धैर्य और शांति रखने का है। व्यवसाय- आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। व्यवसाय में तेजी आएगी। पेमेंट कलेक्ट करने और मार्केटिंग के काम निपटाने के लिहाज से अच्छा दिन है। बिजनेस के कामों में व्यस्तता रहेगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस धीमे रहेंगे। लव- जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। आपका उनके लिए पूर्ण सहयोग उन्हें खुशी देगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द बढ़ सकता है। योग और कसरत पर अधिक ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। बड़े लोगों के साथ महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा होगी। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने के लिए अच्छा समय है। घर के किसी प्रिय व्यक्ति की बड़ी उपलब्धि से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। नेगेटिव- दिनभर व्यस्तता रहेगी। बिना मतलब दूसरों की परेशानियों में न उलझें, वरना इससे आपके काम बीच में अटक सकते हैं। नकारात्मक परिस्थिति को बहुत ही सहज और शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करें। गुस्से पर काबू रखें। व्यवसाय- कारोबार को लेकर समय सामान्य रहेगा। मैन्युफैक्चरिंग संबंधी व्यवसाय में नुकसान हो सकता है। कर्मचारियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। नौकरीपेशा लोग अपने काम को लेकर लापरवाही न करें। कोई इन्क्वायरी हो सकती है। लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार के साथ मनोरंजन का प्रोग्राम बन सकता है। लव पार्टनर को उपहार देना संबंधों में मधुरता बढ़ाएगा। स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी परेशानियां बढ़ेंगी। लापरवाही न करें। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – पॉजिटिव- दिन भर घर के रखरखाव और कामकाज को लेकर व्यस्तता रहेगी। कोई खास काम हो सकता है। इसके अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। किसी दुविधा के दूर होने से राहत मिलेगी। नेगेटिव- नजदीकी संबंधी के साथ बहस हो सकती है। आप किसी पर शक कर सकते हैं। जल्दबाजी में आकर कोई फैसला न लें। इस समय व्यक्तिगत जीवन से जुड़े किसी भी काम में रिस्क लेने से नुकसान हो सकता है। व्यवसाय- बिजनेस की यात्रा स्थगित रखें। इनसे नुकसान होने की आशंका है। अपने काम के बारे में कोई बात किसी से शेयर न करें। कोई अन्य व्यक्ति इसका फायदा उठा सकता है। नौकरीपेशा लोग अधिक काम के कारण से परेशान रहेंगे। लव- परिवार और बिजनेस में अच्छा तालमेल रखेंगे। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग पर जाने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य- तनाव से सेहत गड़बड़ा सकती है। गैस-एसिडिटी रहेगी। ज्यादा तला-भूना और भारी खाना खाने से बचें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

मीन – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। अधूरे पड़े काम आज पूरे हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में जीत मिल सकती है। विशेष काम को लेकर बनाई योजनाएं सफल होंगी। प्रॉपर्टी या पारिवारिक रुका मामला हल होने से परिवार में सुकून बढ़ेगा। नेगेटिव- जोखिम भरे कामों में पैसा लगाना नुकसानदायक हो सकता है। ज्यादा कल्पनाएं न करें। हकीकत का भी सामना करें। अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहें। किसी भी तरह की उधारी करने से पहले उसकी वापसी जरूर सुनिश्चित कर लें। व्यवसाय- इनकम बेहतर होगी। कारोबार संबंधी सभी मामलों में दूसरों पर भरोसा करने की बजाय सारे फैसले खुद लेने की कोशिश करें। किसी भी पार्टी के साथ व्यापारिक डील करते समय आत्मविश्वास बनाकर रखें। नौकरी में बातचीत करते समय सावधान रहना होगा। लव- पारिवारिक माहौल सुखद रखने के लिए छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करना जरूरी है। प्रेम संबंधों में शक पैदा हो सकता है। स्वास्थ्य- अनियमित दिनचर्या और खानपान से कब्ज और गैस की समस्या बढ़ सकती है। व्यवस्थित रहें और योगा मेडिटेशन जरूर करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *