- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal Saturday (1 February 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

1 फरवरी, शनिवार को वृष राशि वालों को अनुभवी लोगों से मुलाकात का मौका मिलेगा। बिजनेस के काम गंभीरता से करें। मिथुन और कन्या राशि वालों को सितारों का साथ मिल सकता है। कर्क राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोगों को फायदा हो सकता है।
वृश्चिक राशि वालों ने किसी को उधार पैसा दिया है तो आज उसकी वापसी हो सकती है। धनु राशि के लोगों को नौकरी में मन मुताबिक जिम्मेदारी मिल सकती है। स्थान परिवर्तन होने के भी योग हैं। कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा दिन रहेगा। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- किसी खास काम को लेकर दौड़-भाग करनी पड़े, तो चिंता न करें। आपको बेहतर परिणाम मिलने वाले हैं। महत्वपूर्ण मुद्दे पर असमंजस की स्थिति में नजदीकी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। समय अनुकूल है। समय का सदुपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर भी निर्भर करता है। नेगेटिव- कोई भी निर्णय जल्दबाजी और लापरवाही में न लें, वरना नुकसान हो सकता है। संयम रखना बहुत जरूरी है। बच्चों की परेशानियों को शांति से सुलझाएं। काम टालने का प्रयास न करें। बच्चों के भविष्य की चिंता हो सकती है। व्यवसाय- बिजनेस में नियम पालन करें। कारोबार के प्रचार-प्रसार पर भी ध्यान देना जरूरी है। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में अपनी क्षमता से ज्यादा पैसा न लगाएं। ऑफिस में महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है। लव- घर की देखरेख और व्यवस्था के लिए भी कुछ समय निकालना जरूरी है। इससे प्रेम प्यार बढ़ेगा। व्यर्थ की दोस्ती में समय और पैसा खराब न करें। स्वास्थ्य- सर्वाइकल और कंधों का दर्द परेशान करेगा। योगा और व्यायाम पर पूरा ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

वृष – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों से मुलाकात का मौका मिलेगा। विपरीत परिस्थिति को अपनी समझदारी और सहनशीलता से सुलझा लेंगे। युवाओं को प्रतियोगिता की तैयारी में की गई मेहनत के मनचाहे नतीजे मिलने की उम्मीद है। नेगेटिव- यात्रा पर जा रहे हैं, तो बहुत सावधानी बरतनी होगी। इनकम टैक्स संबंधी कोई झंझट खड़ा हो सकता है। पेपर वर्क को एकदम व्यवस्थित रखें। व्यक्तिगत परेशानियों का नकारात्मक प्रभाव बच्चों पर ना पड़ने दें। व्यवसाय- बिजनेस में गंभीरता के साथ कामों को अंजाम दें। धीमी गति से चल रहे कामों में सुधार होगा। नई गतिविधि को लेकर बनाई योजना पर भी काम करने के लिए अनुकूल समय है। ऑफिस मे सहकर्मियों की मदद से लक्ष्य पूरा कर पाएंगे। लव- दांपत्य जीवन व्यवस्थित और सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में अन्य व्यक्ति की वजह से गलतफहमियां हो सकती हैं। स्वास्थ्य- गैस तथा एसिडिटी की समस्या रहेगी। सुपाच्य भोजन करें। आयुर्वेदिक चीजों को भोजन में शामिल करें। भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए परिवार का सहयोग लेना उचित रहेगा। कुछ दिक्कतें और परेशानियां रहेंगी, लेकिन समय रहते उन पर ध्यान देने से सफलता मिलेगी। स्पोर्ट्स से जुड़े विद्यार्थियों के लिए कुछ संभावनाएं आ सकती हैं। नेगेटिव- अन्य गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से अपने व्यक्तिगत कार्यों को इग्नोर न करें। अत्यधिक कार्यभार की वजह से तनाव बना रह सकता है। धैर्य और संयम से आप समस्या को काबू कर लेंगे। व्यवसाय- ग्रह स्थितियां अनुकूल है। कारोबार विस्तार संबंधी योजनाओं पर काम करें। बिना सोचे-समझे कहीं निवेश न करें। किसी को पैसा उधार न दें, वरना नुकसान हो सकता है। नौकरी में यथावत स्थिति रहेगी। किसी भी तरह के परिवर्तन की आशा न करें। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर घर की सुख-शांति नष्ट कर सकते हैं, इसलिए इनसे दूर रहें। स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन और खांसी-जुकाम की समस्या बढ़ सकती हैं। लापरवाही बिल्कुल न करें। उचित इलाज लें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क – पॉजिटिव- आज कुछ अनुभवी लोगों का संपर्क मिलेगा। आपको उत्तम जानकारियां हासिल होंगी। अपना व्यवहार और सोच सकारात्मक रखना होगा। अध्यात्म के प्रति रुचि रखना आपके स्वभाव को और अधिक विनम्र बनाएगा। युवा अपने प्रोजेक्ट को लेकर की गई मेहनत कामयाब रहेगी। नेगेटिव- कोई राजकीय कार्य अटका हुआ है, तो उसको सुलझाने में अत्यधिक खर्च होने की आशंका है। विद्यार्थियों का पढ़ाई के प्रति लापरवाही करना उचित नहीं है। जिसकी वजह से परिजनों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। नकारात्मक लोगों से दूरी रखें। व्यवसाय- सरकारी क्षेत्र से जुड़े व्यवसायियों को उचित लाभ होने की संभावना है पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता और सामंजस्य रखने से स्थिति उत्तम रहेगी। महिलाएं अपने व्यवसाय या नौकरी में विशेष सफलता हासिल करेंगी। लव- विवाहित संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां आ सकती हैं, समय रहते उनको निपटाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य- ज्यादा सोच-विचार करने व तनाव लेने से सिर दर्द और पेट खराब जैसी समस्याएं रहेंगी। अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति है। लक्ष्य हासिल करने के लिए किए गए प्रयास से सफलता मिलेगी। कुछ समय से चल रही परेशानी में सहायता मिलेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नेगेटिव- यह समय मेहनत करने का है। व्यर्थ के काम और दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में समय न बीताएं। बजट से अधिक व्यय होने की आशंका है। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां को नजरअंदाज करने की कोशिश ना करें। व्यवसाय- अपने व्यवसाय पर बहुत अधिक फोकस रहने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही करने से विरोधियों को प्रबल होने का मौका मिल सकता है। कुछ उलझने भी सामने आएंगी। किसी के बहकावे में ना आएं। लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी उचित रिश्ता भी आ सकता है। स्वास्थ्य- यूरिन इंफेक्शन और सूजन जैसी समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है। साफ-सफाई का ध्यान रखें तथा उचित इलाज लें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या – पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति से किस्मत का साथ मिलेगा। समय का सदुपयोग करना आपकी कार्यक्षमता पर निर्भर करता है। अचानक किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो कि फायदेमंद रहेगी। पारिवारिक धार्मिक आयोजन भी हो सकता है। नेगेटिव- यात्रा करने से परहेज करें। इसमें समय और पैसा व्यर्थ होगा। अनावश्यक खर्चे परेशान करेंगे। इस वजह से बजट व्यवस्था बिगड़ सकती है। किसी के साथ विवाद जैसी स्थिति न बनने दें। व्यवसाय- व्यापार में प्रतिस्पर्धा हो सकती है। विस्तार संबंधी कोई कार्य हो सकता है। जिसके परिणाम भी अनुकूल होंगे। मशीनरी से संबंधित व्यवसाय में कुछ नुकसान या धोखा होने जैसी स्थिति बनती नजर आ रही है। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। घर और बिजनेस दोनों जगह सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी गहराई बढ़ेगी। स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। भरपूर आराम लें। व्यायाम करना भी जरूरी होगा। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

तुला – पॉजिटिव- किसी भी परिस्थिति में धैर्य रखें। अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ते रहें। सफलता मिलना निश्चित है। महिलाओं के लिए आज का दिन उपलब्धि लेकर आ रहा है। अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने की कोशिश फायदेमंद रहेगी। नेगेटिव- कोई जमीनी विवाद चल रहा है, तो शांति से समाधान निकालें। कोई पुराने मुद्दे उठने से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रह सकती हैं। बेहतर होगा व्यर्थ की बातों पर ध्यान न दें। पेमेंट के लेनदेन में सावधानी बरतें। व्यवसाय- आज कारोबार संबंधित महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचें। बड़े लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए मददगार होगा। रिटेल कारोबार में इनकम अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों पर अतिरिक्त काम आएगा। अपने काम समय पर पूरे करने से प्रमोशन मिल सकता है। लव- परिवार के साथ विचारों का आदान-प्रदान होगा। आपसी सामंजस्य से दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य- पैरों में दर्द और सूजन बढ़ सकती है। अपनी नियमित जांच करवाएं तथा बेहतर इलाज लें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में उठापटक रहेगी। आपकी अनुशासित दिनचर्या से गतिविधियां व्यवस्थित होती जाएंगी। उधार दिए पैसे की वापसी हो सकती है। उलझा हुआ कानूनी मामला आज हल हो सकता है। नेगेटिव- इस राशि के लोगों को खर्चों पर काबू रखना होगा। किसी की सलाह मानने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार करें। खुद पर भरोसा रखें तो सफलता मिलेगी। लेनदेन सावधानी से करें तो नुकसान से बच जाएंगे। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों को सीक्रेट रखें। आपके द्वारा किए कार्य का श्रेय कोई और ले सकता है। कर्मचारियों के बीच राजनीति का माहौल रहेगा। कार्यस्थल पर बहुत सचेत रहने की जरूरत है। लव- परिवार के साथ मनोरंजन और शॉपिंग के लिए जाना खुशी देगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कब्ज और गैस जैसी स्थिति न बनने दें। माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

धनु – पॉजिटिव- प्रभावशाली लोगों का सानिध्य मिलेगा। कार्यप्रणाली और व्यक्तित्व निखारने के लिए किए गए प्रयासों में भी सफलता मिलेगी। कोशिश कर रहे युवाओं को करियर से संबंधित समस्या का समाधान मिलेगा। नेगेटिव- कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यावहारिक रहें। कोई अनजान व्यक्ति आपकी भावनाओं का नाजायज फायदा उठा सकता है। कोई भी यात्रा स्थगित रखें, क्योंकि इसकी वजह से आपके कई महत्वपूर्ण कामों में रुकावटें आ सकती हैं। व्यवसाय- बिजनेस में स्थिति सामान्य रहेगी। बड़ा निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। नौकरी में मन मुताबिक काम रहेगा। कुछ स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। लव- जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता रखें। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय न गंवाए। अपने कामों पर ध्यान दें। स्वास्थ्य- अत्यधिक व्यस्तता और थकान से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में कमी महसूस करेंगे। मेडिटेशन और योग का सहारा लें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

मकर – पॉजिटिव- जीवन शैली में बदलाव से सोचे हुए काम तय समय पर पूरे हो जाएंगे। रुका पैसा टुकड़ों में मिलेगा। इससे आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन इन्हें खुशी-खुशी निभा लेंगे। नेगेटिव- अत्यधिक कार्यभार से कुछ कार्यों को टालना बेहतर होगा। बच्चों पर अधिक रोक-टोक न लगाएं। अकारण बहुत गुस्सा करने से नुकसान हो सकता है। आज किसी यात्रा का प्रोग्राम न बनाएं। व्यवसाय- व्यवसायिक काम आसानी से बनते जाएंगे। किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। युवाओं को व्यवसाय की शुरुआत का अच्छा परिणाम मिलेगा। ऑफिस मे आपकी बेहतरीन कार्य प्रणाली रहेगी। लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर उचित सामंजस्य रहेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर और ईमानदार रहें। स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम, इंफेक्शन जैसी समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही न करके तुरंत इलाज लें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- अनुकूल समय है। प्रॉपर्टी संबंधित कोई मामला अटका हुआ है, तो आज फैसला आपका हक में हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में समस्याएं आ सकती है। आप अपने आत्म विश्वास से उनका समाधान ढूंढने में सक्षम रहेंगे। घर के रखरखाव संबंधी कामों में समय बीतेगा। नेगेटिव- लापरवाही से बना बनाया काम बिगड़ सकता है। दूसरों की मानसिकता को समझें। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। युवा वर्ग कोई ऐसा कार्य न करें, कि बदनामी का शिकार होना पड़े। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। किसी प्रकार का रिस्क न उठाएं। न ही किसी नए कार्य की शुरुआत करें। दिन की शुरुआत में कुछ भागदौड़ रहेगी। दोपहर बाद परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। लव- पारिवारिक और आर्थिक मामलों में जीवनसाथी की मदद से आप तनाव मुक्त रहेंगे। प्रेम प्रसंग के मामले में लकी रहेंगे। स्वास्थ्य- गैस, एसिडिटी से परेशान रहेंगे। इसका मुख्य कारण आपकी अनियमित दिनचर्या रहेगी। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

मीन – पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या और आदतों का खासतौर से ध्यान रखें। जिससे आपके व्यक्तित्व में आश्चर्यजनक निखार होगा। संतान की शिक्षा और करियर से संबंधित बड़ा निर्णय ले सकते हैं। नेगेटिव- अजनबी और अपरिचित लोगों से लेन-देन में सावधानी रखें। आप किसी साजिश या षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। बेहतर उपाय है, कि बुरे लोगों की संगत से दूर रहें। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है। व्यवसाय- आज कार्यक्षेत्र में मशीनरी स्टाफ या कर्मचारियों से संबंधित कोई परेशानी रहेगी। आंख बंदकर विश्वास करना नुकसानदायक रहेगा। किसी अनुभवी और राजनीतिक व्यक्ति से विचार-विमर्श करें। लव- जीवनसाथी और परिवार का सहयोग आपके आत्म बल और आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। आप तनावमुक्त होकर काम पर ध्यान दे पाएंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव आएंगे। जरा सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3