- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Monday (8 December 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

8 दिसंबर, सोमवार को मिथुन राशि वालों को बिजनेस में फायदा हो सकता है। कर्क राशि वालों को अप्रत्याशित फायदा होने के योग हैं। करियर में किए गए बदलाव से सकारात्मक नतीजे मिलेंगे।
सिंह राशि वालों को नौकरी में विशेष जिम्मेदारी और प्रमोशन मिलने की संभावना है। तुला राशि वालों को कामकाज बढ़ाने की योजनाओं में फायदा मिलेगा। मीन राशि वालों के लिए बचत करने के लिहाज से अच्छा दिन रहेगा। इस राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…

मेष – पॉजिटिव – नजदीकी संबंधियों के आगमन से घर में उत्साह का माहौल रहेगा। आज कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। इसके उत्तम परिणाम भी मिलेंगे। दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखना आपको ज्यादा सफल बनाएगा। नेगेटिव – किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा कोई बना बनाया काम बिगड़ने से मन दुखी रहेगा। इस समय भावनाओं में न बहकर व्यावहारिक तरीके से व्यवहार करें। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें तथा उनका मार्गदर्शन करते रहें।
करियर – व्यावसायिक कार्यों में सुधार आएगा और स्टाफ तथा कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। इस बेहतरीन ग्रह स्थिति का भरपूर लाभ लें। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे। लव – पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य का भाव बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी सामंजस्य बनाकर रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य – आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। सकारात्मक रहें और योग करते रहें। भाग्यशाली रंग – जामुनी, भाग्यशाली अंक – 1

वृष – पॉजिटिव – अपने किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें। मार्केटिंग और मीडिया से संबंधित कार्यों पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित रखें। आपका कोई विशेष प्रयोजन हल हो सकता है। आपके व्यक्तिगत काम भी सुचारू रूप से हल होंगे। नेगेटिव – कभी-कभी मन में उदासी और तनाव हावी हो सकते हैं। अपनी मनोदशा पर नियंत्रण रखना जरूरी है, क्योंकि आपकी परेशानियों का नकारात्मक प्रभाव आपके परिवार पर भी पड़ेगा। भाइयों के साथ संबंधों में कटुता न आने दें।
करियर – व्यवसाय में कुछ अस्त-व्यस्त जैसा माहौल रहेगा। धैर्य और संयम से आप व्यवस्था को उचित बनाकर रखने में सक्षम रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति वित्त संबंधी कार्यों में लापरवाही न करें, वरना उच्चाधिकारियों से संबंध खराब होंगे। लव – जीवनसाथी और परिजनों का सहयोग आपके लिए मार्गदर्शन का काम करेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य – वर्तमान मौसम संबंधी कुछ शारीरिक परेशानियां रहेंगी। इस समय सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करना आवश्यक है। भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 9

मिथुन – पॉजिटिव – जल्दबाजी न करें। निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से विचार-विमर्श करना लाभदायक रहेगा। स्वयं के विकास के लिए व्यवहार में कुछ स्वार्थीपन लाना आवश्यक है। महिलाएँ हर क्षेत्र में व्यवस्था बनाने में सक्षम रहेंगी। नेगेटिव – विद्यार्थी अपनी पढ़ाई से समझौता न करें। परीक्षा की तैयारी पर ध्यान दें। पैसे के मामले में किसी पर भरोसा करना हानिकारक हो सकता है। राजकीय मामले में अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।
करियर – कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रूप से चलती रहेंगी। राजनीति से जुड़े लोग अपने संपर्कों को मजबूत करें, जिनसे आपको बेहतरीन फायदा हो सकता है। चिटफंड कंपनियों में आज किसी भी प्रकार का निवेश न करें। लव – पारिवारिक माहौल व्यवस्थित और सकारात्मक रहेगा। बच्चों का सहयोग घर के वातावरण को उचित बनाए रखेगा। युवा वर्ग मित्रों के साथ मौजमस्ती का आनंद लेंगे। स्वास्थ्य – अपना नियमित मेडिकल चेकअप करवाएँ। कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 6

कर्क – पॉजिटिव – विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्यों में सफलता की पूरी संभावना है। अपनी ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें। दोपहर बाद अप्रत्याशित लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। इसके लिए कोई यात्रा भी संभव है। नेगेटिव – आलस और लापरवाही को अपनी दिनचर्या में शामिल न करें। इन आदतों पर काबू पाना जरूरी है। व्यक्तिगत कार्यों में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप नुकसान दे सकता है। योजना बनाने से पहले उस पर पुनर्विचार करें।
करियर – ग्रह स्थिति अनुकूल है। कार्य क्षेत्र में बदलाव के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। पूरी मेहनत और एकाग्रता से काम पर ध्यान दें। व्यवसाय संबंधी लेन-देन में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। लव – प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। इससे मन और माहौल दोनों प्रफुल्लित रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य – असंतुलित खान-पान का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। लापरवाही न बरतें। हल्का और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें। भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 1

सिंह – पॉजिटिव – उत्तम ग्रह स्थिति बनी हुई है। अपने कर्म और पुरुषार्थ द्वारा आप अपनी उपलब्धियों को हासिल कर लेंगे। युवा वर्ग आलस छोड़कर पूरे मनोयोग से अपने लक्ष्य को पूरा करें, उचित सफलता मिलेगी। वास्तु नियमों को अपनाएँ। नेगेटिव – किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय समाधान ढूंढने की कोशिश करें। वाहन या महंगे उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्या हल करें।
करियर – आपका कार्य जुनून आपको कामयाबी देगा। व्यावसायिक कार्यों में रुकावटें दूर होंगी। बीमा तथा कमीशन संबंधी व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों को कहीं विशेष कार्यभार मिल सकता है। लव – जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाए रखने के लिए समय देना जरूरी है। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां आएंगी। स्वास्थ्य – सावधानी और व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रख सकती है। योग और व्यायाम आपको सक्रिय और प्रफुल्लित रखेगा। भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 5

कन्या – पॉजिटिव – आज घर में परिवार जनों के साथ नवीनीकरण और साज-सज्जा को लेकर विचार-विमर्श रहेगा। कोई भी कार्य करने से पहले उस पर बजट अवश्य बनाएँ, जिससे आप आर्थिक दिक्कतों से बच जाएँगे। नेगेटिव – भाइयों के साथ किसी प्रकार के मनमुटाव की स्थिति बन रही है। धैर्य और संयम से रिश्तों को सहेजने की कोशिश करें। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई से ध्यान हटाकर व्यर्थ की मौजमस्ती में समय खराब न करें।
करियर – कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों से काम लेते समय पूरा ध्यान रखें। जरा सी लापरवाही नुकसान दे सकती है। किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया भी परेशान करेगा। ऑफिस में प्रोजेक्ट पूरा होने से राहत मिलेगी, जिससे अन्य कार्यों पर ध्यान दे पाएँगे। लव – पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। मनोरंजन और शॉपिंग जैसे कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य – तनाव और थकान की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती है। अपना मनोबल बनाकर रखें। भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 8

तुला – पॉजिटिव – घर में मेहमानों की आवाजाही से सुखद वातावरण बना रहेगा। मित्रों और परिजनों की ओर से चल रही किसी चिंता का समाधान मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी विभागीय या नौकरी संबंधी परीक्षा में सफलता की उचित संभावना है। नेगेटिव – कुछ लोग आपके प्रति नकारात्मक विचार रखेंगे। इन सब बातों पर ध्यान न देकर आप अपने कार्यों पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति ठीक रखने के लिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। युवा वर्ग नकारात्मक मित्रों से दूरी बनाकर रखें।
करियर – कारोबार में अधिक मेहनत व परिश्रम की जरूरत है। कार्य विस्तार संबंधी योजनाएं जल्द ही कार्य रूप में परिणित होंगी। अभी उन पर ज्यादा विचार-विमर्श करना होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी में कार्यभार ठीक रहेगा। लव – जीवनसाथी के साथ उचित सामंजस्य बनाकर रखें। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में अपना समय नष्ट न करें। स्वास्थ्य – वाहन सावधानीपूर्वक चलाने की जरूरत है, क्योंकि दुर्घटना या चोट लगने जैसी आशंका बन रही है। भाग्यशाली रंग – आरेंज, भाग्यशाली अंक – 2

वृश्चिक – पॉजिटिव – आप हर काम को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे और कामयाब भी होंगे। आपके अंदर आत्मिक शांति व्याप्त रहेगी। नजदीकी संबंधियों की आवाजाही से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। नेगेटिव – अपने व्यवहार को सहज बनाकर रखें। प्रॉपर्टी या वाहन से संबंधित कर्ज लेने से पहले पुनः विचार करना जरूरी है। आपकी लापरवाही और आलस से बनते काम बिगड़ सकते हैं। अपनी उपलब्धियों का दिखावा न करें।
करियर – आज अधिकतर समय मार्केटिंग तथा बाहर की गतिविधियों को पूरा करने में व्यतीत होगा। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में आपके निर्णय सर्वोपरि रहेंगे। सरकारी लोग किसी समस्या में फंस सकते हैं, सावधान रहें। लव – जीवनसाथी और परिवारजनों का भावनात्मक सहयोग आपकी कार्य क्षमता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। घर का माहौल भी सुखद बना रहेगा। स्वास्थ्य – मौसम की वजह से शरीर में दर्द और हल्के बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। वातावरण से अपना बचाव रखना आवश्यक है। भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 8

धनु – पॉजिटिव – आज कुछ विशेष गतिविधियां संपन्न होंगी और किसी विशेष व्यक्ति से लाभदायक संपर्क बनेंगे। आप अपनी विचार शैली तथा दिनचर्या में जो परिवर्तन लाने की कोशिश कर रहे हैं, उसमें मन मुताबिक सफलता हासिल होगी। नेगेटिव – व्यक्तिगत कारणों की वजह से दिन की शुरुआत में तनाव रह सकता है। दोपहर बाद परिस्थितियां संभलने लगेंगी। निवेश संबंधी गतिविधियों पर जल्दबाजी न करें। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें, यह मान-सम्मान पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा।
करियर – व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। इस समय मेहनत और सचेत रहने की जरूरत है। मुश्किल समय में योग्य व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। सरकारी कर्मचारियों को कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। लव – पति-पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद घर की व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेगी। स्वास्थ्य – स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यभार अधिक होने से थकान हो सकती है। अपने मन को सुकून देने वाले कार्यों के लिए समय निकालें। भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 7

मकर – पॉजिटिव – आपका योजनाबद्ध तरीके से काम करना सफलता देगा। मन में चल रहा कोई द्वंद्व समाप्त होगा। आप सकारात्मक होकर अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएँगे। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े युवा वर्ग को जल्दी ही कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। नेगेटिव – बच्चों की समस्याओं के समाधान में उनका सहयोग करें, इससे उनमें सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत से आपके कई महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। यात्रा में अपने सामान का स्वयं ध्यान रखें।
करियर – आज व्यवसाय में अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। कुछ विरोधी आपके मनोबल को गिराने की कोशिश करेंगे। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में फायदा होगा। ऑफिस में सहयोगियों के साथ सामंजस्य बना रहेगा। लव – दांपत्य संबंध मधुर बनेंगे। ध्यान रखें कि विवाहेतर प्रेम संबंध घर की सुख-शांति को प्रभावित कर सकते हैं। स्वास्थ्य – प्रदूषण का नकारात्मक प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना जरूरी है। लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9

कुंभ – पॉजिटिव – परिवार के साथ किसी नजदीकी संबंधी के यहाँ जाने का विचार बनेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य पर पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो तुरंत निर्णय लें। घर में भी साज-सज्जा संबंधी किसी बदलाव पर योजना बन सकती है। नेगेटिव – आर्थिक स्थिति में चल रही उठापटक की वजह से चिंता बनी रहेगी। ऐसा महसूस होगा कि परिस्थितियां आपके हाथ से निकलती जा रही हैं। इस समय धैर्य और संयम रखना उचित है। व्यस्तता की वजह से स्वयं पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएँगे।
करियर – अभी कार्य क्षेत्र में किसी भी नई योजना पर कार्य करने के लिए समय पक्ष में नहीं है। यथावत स्थिति पर ही ध्यान दें। नौकरी में मनोवांछित परिणाम के लिए अभी उचित समय का इंतजार करना जरूरी है। लव – घर में खुशियों भरा माहौल रहेगा। मित्रों के साथ मौजमस्ती में समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य – वर्तमान वातावरण का दुष्प्रभाव स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत रखें। योग अवश्य करें। भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 9

मीन – पॉजिटिव – परिस्थितियां बहुत ही अनुकूल रहने वाली हैं। इस बेहतरीन समय का सदुपयोग करें। आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति रुझान आपको मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा देगा। किसी विशेष प्रयोजन को लेकर यात्रा भी संभव है। नेगेटिव – कोई समस्या या व्यवधान आने पर नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें। पुनः अपने लक्ष्य को हासिल करने में लग जाएँ। पेरेंट्स अपने बच्चों का आत्म बल बनाकर रखने में सहयोग अवश्य करें।
करियर – व्यवसाय में कुछ व्यवधान आएँगे। अपने काम की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की जरूरत है। भुगतान एकत्र करने के लिए समय अनुकूल है। प्रयासों में सफलता मिलेगी। सरकारी लोगों का स्थान परिवर्तन हो सकता है। लव – घर में मेहमानों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। उपहारों का आदान-प्रदान खुशी प्रदान करेगा। स्वास्थ्य – स्वास्थ्य उचित बना रहेगा। किसी प्रकार की चिंता न करें। लापरवाही करना भी ठीक नहीं है। भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 5
