- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Friday (5 September 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

5 सितंबर, शुक्रवार को वृष राशि के लोगों को बिजनेस में मनचाहा और बहुत अच्छा ऑर्डर मिल सकता है। मिथुन राशि वालों की पुरानी समस्या सुलझ सकती है। मेष राशि वालों ने किसी को उधार पैसा दिया हुआ था तो आज वापस मिलने की संभावना है।
कन्या के लिए प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में अच्छी डील हो सकती है। तुला राशि वालों की इनकम बढ़ सकती है। बिजनेस में अचानक नया ऑर्डर मिल सकता है। धनु को मौजूदा काम पर ध्यान देना चाहिए। मकर राशि वालों के लिए निवेश फायदेमंद रहेगा। कुंभ राशि के लोग बिजनेस में रिस्क लेने से बचें। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव: उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। अपनी काम करने की क्षमता पर पूरा विश्वास रखें, निश्चित ही आपको सफलता मिलने वाली है। किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत से कोई पारिवारिक मसला भी हल होगा, जिससे सुकून और शांति रहेगी। नेगेटिव: कोई पुराना झगड़ा फिर से उभर सकता है, इसलिए वाद-विवाद की स्थिति से बचना ही ठीक है। कभी-कभी आपकी शक करने की आदत आपके लिए ही परेशानी का कारण बनेगी। खासकर लेन-देन के मामले में किसी पर ज्यादा भरोसा न करें।
करियर: व्यवसाय में सभी काम अच्छे से होते जाएंगे। पर दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय खुद ही काम निपटाने की कोशिश करें। आपको अपनी योग्यता के मुताबिक सही परिणाम भी मिलेंगे। नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी और आप सहज तरीके से अपने काम कर पाएंगे। लव: पति-पत्नी आपसी तालमेल से घर की व्यवस्था सुखद बनाकर रखेंगे। प्रेम संबंधों के मामले में कुछ नाकामी मिल सकती है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ब्लड प्रेशर और डायबिटिक लोग अपनी दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 8

वृष – पॉजिटिव: दिनभर कुछ चुनौतियां बनी रहेंगी। हालांकि, आप अपनी कोशिशों से समय को बेहतर बना लेंगे। वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। कोई भी नई शुरुआत करने के लिए समय बहुत अनुकूल है। साथ ही, प्रभावशाली लोगों का भी साथ और सहयोग मिलेगा। नेगेटिव: अपनी सामाजिक या राजनीतिक छवि को उत्तम बनाकर रखें। पड़ोसियों के साथ संबंधों में कड़वाहट न आने दें। बेहतर होगा कि फालतू की गतिविधियों में अपना ध्यान ही न लगाएं। मानसिक सुकून पाने के लिए कुछ समय अकेले या किसी धार्मिक स्थल पर जरूर बिताएं।
करियर: व्यवसाय में अगर विस्तार से संबंधित योजना बना रहे हैं, तो अभी उससे संबंधित और ज्यादा जानकारी हासिल करना जरूरी है। सहयोगियों के फैसले को प्राथमिकता दें, आपको निश्चित ही सही समाधान मिलेगा। इस समय कोई मनचाहा बेहतरीन ऑर्डर मिल सकता है। लव: अपनी भावनाओं को संतुलित और नियंत्रित रखें। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ने से पर्सनल लाइफ में दिक्कत आ सकती है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पर अपने आत्मबल में कमी महसूस करेंगे, जिसका असर आपकी काम करने की क्षमता पर भी पड़ेगा। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5

मिथुन – पॉजिटिव: काफी समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा। कोई सरकारी मामला भी हल हो सकता है। परिवार के साथ धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा। आपका सकारात्मक व्यवहार पारिवारिक समस्याओं को बेहतरीन तरीके से हल करने में सहायक रहेगा। नेगेटिव: आय के मुकाबले खर्चों की अधिकता रहेगी। हालांकि, आप समझदारी से समस्या का हल भी पा लेंगे। कोर्ट केस से संबंधित अगर कोई मामला चल रहा है तो उस पर बहुत ज्यादा सावधानी से कार्यवाही करने की जरूरत है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें, क्योंकि चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।
करियर: काम की जगह पर मेहनत ज्यादा रहेगी, पर आपको इसके सही परिणाम भी मिलेंगे। सरकारी नौकरी वाले लोगों के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें। कामकाज को लेकर किसी प्रभावशाली व्यक्ति से बातचीत भी हो सकती है। लव: घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम रोमांस के मामले में आप खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। स्वास्थ्य: सुस्ती और आलस हावी रहेंगे। एक्टिव बने रहने के लिए व्यायाम, योगा आदि को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 9

कर्क – पॉजिटिव: घर के रखरखाव और नवीनीकरण से संबंधित योजनाएं बनेंगी। इसकी वजह से खर्चों की अधिकता रहेगी, पर साथ ही आय के रास्ते भी खुले रहेंगे। आर्थिक स्थिति की चिंता नहीं रहेगी। अध्यात्म और धर्म से संबंधित कामों में भी आपका सहयोग रहेगा। बड़े-बुजुर्गों का अनुशासन घर में बना रहेगा। नेगेटिव: बार-बार वाहन खराब होने की समस्या होने से बड़ा खर्च सामने आएगा। इस समय किसी खास काम को लेकर यात्रा न करें, क्योंकि यह यात्रा बेकार और अनुपयोगी साबित होंगी। किसी भी मामले में आलस और लापरवाही करना नुकसान दे सकता है।
करियर: किसी भी काम को करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी जरूर लें। इससे आपको जरूर सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप से संबंधित कोई काम भी बन सकता है। काफी समय से कोशिश कर रहे विद्यार्थियों के लिए जल्दी ही नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। लव: जीवनसाथी की व्यस्तता की वजह से आपका घर की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करना घर के वातावरण को खुशनुमा बनाकर रखेगा। स्वास्थ्य: थकान और बहुत ज्यादा काम के बोझ की वजह से स्वास्थ्य से संबंधित छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। अपनी दिनचर्या और खान-पान को पूरी तरह नियंत्रित रखें। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 3

सिंह – पॉजिटिव: किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत महसूस करेंगे और तनावमुक्त होकर दिनचर्या पर ध्यान भी लगा पाएंगे। किसी समारोह में जाने का अवसर मिलेगा और किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। नेगेटिव: व्यवहार में समय के अनुसार लचीलापन लाएं, वरना किसी जिद की वजह से आप अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। इस समय मेहनत ज्यादा और लाभ कम जैसी स्थिति रहेगी। पर टेंशन लेना इसका हल नहीं है। सही समय का इंतजार करें।
करियर: आज आय की स्थिति कुछ मध्यम रह सकती है। व्यावसायिक कामों को पूरा करने में आलस और लापरवाही बिल्कुल न करें। किसी संपर्क सूत्र द्वारा सही ऑर्डर भी मिल सकता है। सरकारी नौकरी वाले लोग ज्यादा काम के बोझ की वजह से तनाव में रहेंगे। लव: शादीशुदा जीवन में मिठास रहेगी। किसी विपरीत लिंगी दोस्त के अचानक मिलने से हैरानी भरी खुशी महसूस होगी। स्वास्थ्य: नसों में खिंचाव की वजह से दर्द जैसी स्थिति रहेगी। व्यायाम और प्राणायाम में भी समय दें। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 3

कन्या – पॉजिटिव: दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण काम से संबंधित योजना बना लें, क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल हैं और आपके काम खुद ही बनने शुरू हो जाएंगे। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि को लेकर घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। नेगेटिव: मन में कोई दुविधा रहने की वजह से कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने में असमंजस जैसी स्थिति रह सकती है। सकारात्मक गतिविधियों में कुछ समय बिताएं। प्रकृति के पास भी रहें। घर की कोई खास चीज खराब हो सकती है।
करियर: काम की जगह पर माल से संबंधित कोई शिकायत आने से नुकसान हो सकता है। अच्छी व्यवस्था बनाकर रखें और स्टाफ पर भी कंट्रोल रखें। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में सही डील हो सकती हैं। नौकरी करने वाले लोग भी ध्यान रखें, कोई काम गलत होने से बड़े अधिकारी नाराज हो सकते हैं। लव: शादीशुदा संबंधों में प्रेम और मिठास बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें। अस्वस्थता की वजह से थकान और सुस्ती हावी रहेगी। भाग्यशाली रंग: मेहरून, भाग्यशाली अंक: 4

तुला – पॉजिटिव: आज का दिन बहुत फायदेमंद है। अपने उद्देश्यों पर ध्यान लगाएं। अगर कोई सरकारी काम रुका हुआ है, तो आज उसे पूरा करने का सही समय है। रिश्तों में सुधार आएगा। चारों तरफ से खुशियां महसूस होंगी। नेगेटिव: बेकार के खर्चों की अधिकता परेशान करेगी। बच्चों के साथ डांट-फटकार की जगह दोस्ताना व्यवहार रखें। किसी भी काम में दिक्कत आने पर घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
करियर: काम की जगह पर अचानक ही कोई नया ऑर्डर मिलने से ज्यादा आय की भी स्थिति बनेगी। पर जल्दबाजी के बजाय गंभीरता और सावधानी पूर्वक काम करने की भी जरूरत है। सरकारी नौकरी वाले लोगों को अपने मन मुताबिक कोई उपलब्धि मिलेगी। जगह बदलना भी संभव है। लव: जीवनसाथी और परिवार के लोगों का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। इस समय शादी के बाहर के संबंध आपके घर की व्यवस्था को खराब कर सकते हैं, इस बात का जरूर ध्यान रखें। स्वास्थ्य: नजला, जुकाम की स्थिति रहेगी। बदलते मौसम से अपना सही बचाव करें और आयुर्वेद का इस्तेमाल फायदेमंद रहेगा। भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 3

वृश्चिक – पॉजिटिव: व्यस्तता के बावजूद घर परिवार और व्यवसाय में सही तालमेल बनाकर रखेंगे। बच्चों से संबंधित चल रही किसी समस्या का भी समाधान मिलने से राहत रहेगी। खुद को भावनात्मक रूप से मजबूत रखेंगे और कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने में भी सक्षम रहेंगे। नेगेटिव: काम की अधिकता आपको दिमागी और शारीरिक रूप से थका सकती है। कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना जरूरी है। भाई-बहनों के साथ आर्थिक समस्या को लेकर कोई मतभेद पैदा हो सकता है। बहस करने के बजाय शांति और धैर्य रखना ज्यादा सही है।
करियर: व्यवसाय में कुछ रुकावटें और चुनौतियां रहेंगी। अगर किसी नए काम की शुरुआत की योजना बनाई है, तो उस पर गंभीरता से विचार करें और उसके संदर्भ में पूरी जानकारी भी हासिल करें। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को लेकर सहयोगी के साथ दुश्मनी जैसी स्थिति बन सकती है। लव: पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। कुछ समय घर में मनोरंजन और एक दूसरे के साथ जरूर बिताएं। स्वास्थ्य: खांसी, जुकाम या इंफेक्शन से संबंधित कोई भी दिक्कत होने पर लापरवाही न करें और तुरंत इलाज लें। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 3

धनु – पॉजिटिव: आपने अपनी दिनचर्या में जो बदलाव किए हैं, उससे आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। खुद की सूझबूझ से लिए गए फैसले के सही परिणाम भी मिलेंगे। संतान का अनुशासित और सही व्यवहार खुशी और सुकून देगा। नेगेटिव: कोई खास फैसला लेते समय कुछ असमंजस की स्थिति रहेगी और जरा सी गलती आपके लिए परेशानी का कारण भी बन सकती है। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन लें। आर्थिक स्थिति अभी कुछ धीमी रहेगी।
करियर: व्यवसाय में इस समय मौजूदा काम में ही अपना ध्यान लगाएं, क्योंकि व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से नए कामों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। कहीं पैसा फंसा हुआ है तो आज उसके मिलने की सही संभावना है। नौकरी में बदलाव से संबंधित योजनाएं जल्दी ही सफल होंगी और मन मुताबिक परिणाम भी मिलेंगे। लव: शादीशुदा संबंधों में सुकून भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां रहेंगी। अविवाहित लोगों के लिए कोई रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पर मौजूदा वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल न बरतें और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 2

मकर – पॉजिटिव: आज किसी आर्थिक समस्या के हल हो जाने से सुकून मिलेगा और किसी धार्मिक स्थल पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी। आप फिर से अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें। नेगेटिव: किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना मनोबल गिरने न दें और परिवार को भी संभालकर रखें। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताने से आपको सुकून मिलेगा। युवाओं को अपने करियर से संबंधित किसी प्रोजेक्ट में असफलता मिलने से फिर से कोशिश करना पड़ सकता है।
करियर: काम की जगह पर अभी कुछ खास बदलाव आने की संभावना नहीं है, इसलिए मौजूदा समय में जैसा चल रहा है उसी पर अपना ध्यान लगाएं। यह समय निवेश करने के लिए आपके पक्ष में है। साथ ही, बाहरी गतिविधियां आपके लिए फायदेमंद रहेंगी। लव: बच्चों से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा और घर में मेहमानों के भी आने से वातावरण और ज्यादा खुशनुमा बन जाएगा। स्वास्थ्य: नकारात्मक माहौल के बीच धैर्य और संयम रखना ही ठीक है। वरना आपकी अपनी काम करने की क्षमता में कमी महसूस करेंगे, सही आराम जरूर दें। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 3

कुंभ – पॉजिटिव: अन्य गतिविधियों के साथ-साथ कुछ समय अपने उत्थान के लिए भी जरूर दें। इससे मनोबल बढ़ेगा और आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। अपने सभी काम सोच-समझकर और शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने की कोशिश करें। घर के किसी अविवाहित सदस्य के शादी से संबंधित सही प्रस्ताव भी आ सकता है। नेगेटिव: पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, पर आप बेहतरीन तरीके से निभा भी लेंगे। किसी के साथ भी बहुत ज्यादा वाद-विवाद में न पड़ें। इससे खुद की भी मानहानि होना संभव है। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। अगर इस्तेमाल ही न करें तो ज्यादा सही रहेगा।
करियर: कारोबार से संबंधित लिए गए फैसले सकारात्मक रहेंगे। किसी राजनीतिक और अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके व्यवसाय को नई दिशा देगी। कर्मचारियों का सहयोग भी आपको तनाव मुक्त रखेगा। पर इस समय किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। लव: पति-पत्नी मिलकर बच्चों और घर परिवार से संबंधित मसलों पर विचार करें। किसी दूसरे व्यक्ति का अपने परिवार पर हस्तक्षेप न होने दें। स्वास्थ्य: सर्वाइकल और मांसपेशियों का दर्द परेशान कर सकता है। बादी जैसी तासीर की चीजों का सेवन न करें। भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 6

मीन – पॉजिटिव: आप अपनी योग्यता और मेहनत से कोई खास काम पूरा करने में सफल रहेंगे। समाज और नजदीकी संबंधियों के बीच आपका विशेष स्थान रहेगा। घर का वातावरण अनुशासित और खुशनुमा बना रहेगा। किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर भी विचार-विमर्श होगा। नेगेटिव: कोई भी फैसला तुरंत लेने की कोशिश करें, वरना बहुत ज्यादा सोच-विचार करने से महत्वपूर्ण उपलब्धियां आपके हाथ से निकल सकती हैं और बहुत ज्यादा अनुशासन रखना परिवार के लोगों के लिए दिक्कतें पैदा कर सकता है।
करियर: इस समय व्यवसाय में सही व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। पारिवारिक तनाव को अपने काम की जगह पर हावी न होने दें। मार्केटिंग से संबंधित काम में विशेष रूप से ध्यान दें। लव: घर का वातावरण सुखद रहेगा। सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे। लव पार्टनर के साथ कुछ समय जरूर बिताएं। स्वास्थ्य: बहुत ज्यादा मानसिक तनाव की वजह से एसिडिटी और सिर दर्द रहेगा। बहुत ज्यादा भावनात्मकता पर कंट्रोल रखें। भाग्यशाली रंग: बैंगनी, भाग्यशाली अंक: 8