Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal Friday (3 May 2024), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 3 मई का राशिफल: ​​​​​​​मिथुन राशि वालों को निवेश में उम्मीद के मुताबिक फायदा और मीन राशि वालों को नौकरी में तरक्की मिलने के योग हैं

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal Friday (3 May 2024), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

3 मई, शुक्रवार को वृष राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। मिथुन राशि वालों को नौकरी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है और निवेश में उम्मीद के हिसाब से फायदा होने की संभावना है।

सिंह राशि वालों को फाइनेंस या निवेश से जुड़ा फैसला फायदेमंद हो सकता है। नौकरी में भी हालात अनुकूल रहेंगे। कन्या राशि वालों को सितारों का साथ मिल सकता है। तुला राशि वालों के इनकम सोर्स बढ़ेंगे। मीन राशि वालों की नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

आज लापरवाही से कर्क राशि वालों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। निवेश के लिए भी समय ठीक नहीं है। धनु राशि वालों को पैसों के लेनदेन में धोखा हो सकता है। नई शुरुआत के लिहाज से कुंभ राशि वालों के लिए दिन ठीक नहीं है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए ठीकठाक दिन रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखते हुए आप अधिकतर महत्वपूर्ण काम समय पर निपटा लेंगे और अन्य गतिविधियों पर भी अपनी उपस्थिति रखेंगे। विशेषकर महिलाएं स्वयं को साबित करने में सफल रहेंगी। विद्यार्थियों को अपने परीक्षा में सफलता हासिल होगी।
नेगेटिव- घर में पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। जिसकी वजह किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप होगा। किसी को भी पैसा उधार देना नुकसानदायक रहेगा, इसलिए ना करना भी सीखें।
व्यवसाय- मशीनरी संबंधी बिजनेस में दिक्कतें रहेंगी। इस कारण ऑर्डर पूरे करने में देरी होगी। कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। उनके वजह से आप भी मुसीबत में पड़ेंगे। ऑफिस में उच्च अधिकारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी। परंतु समय रहते आप नकारात्मक परिस्थितियों को काबू में पा लेंगे।
स्वास्थ्य- अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखना अति आवश्यक है। वरना इन्फेक्शन अथवा खांसी, जुकाम जैसी समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- आज की ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल है। अपने कामों को योजना बना कर करते जाएं। सफलता मिलनी तय है। आपके उपलब्धियों के समक्ष आपके विरोधी परास्त होंगे तथा उनकी कोई भी नकारात्मक गतिविधि सफल नहीं हो पाएगी।
नेगेटिव- संबंधियों और मित्रों के साथ किसी वाद-विवाद जैसी स्थिति में उलझने से मतभेद होंगे। परंतु समझदारी से काम लेने से जल्दी ही गलतफहमियां दूर भी हो जाएंगी। अतिरिक्त जिम्मेदारियां बढ़ेगी और उन्हें निभाना आपके लिए चुनौती रहेगा।
व्यवसाय- मार्केटिंग संपर्क को मजबूत करने में ध्यान दें, इनसे आपको फायदा मिलेगा। मीडिया व पब्लिक डीलिंग से जुड़े व्यवसाय अब धीरे-धीरे गति पकड़ेंगे। ऑफिस में क्लाइंट के साथ मधुर व्यवहार तथा धैर्य बनाकर रखने की आवश्यकता है। वरना कोई इश्यू बन सकता है।
लव- दांपत्य जीवन में सामंजस्य पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है
स्वास्थ्य- गला खराब रह सकता है जिसकी वजह से बुखार भी महसूस होगा। लापरवाही ना बरतें तथा पूरी तरह इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- परिस्थितियां परिवर्तनशील होंगी। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। निवेश में भी उम्मीद के हिसाब से फायदा मिलने की संभावना है। आप अपने परिवार तथा व्यक्तिगत कार्यों को पहली प्राथमिकता देंगे।
नेगेटिव- लापरवाही ना बरतें, आपकी कोई महत्वपूर्ण वस्तु खो सकती है। व्यर्थ के वाद-विवाद में ना उलझे। युवा वर्ग अपने करियर संबंधी किसी भी निर्णय को लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। फिजूलखर्ची पर काबू रखना जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस में नए कामों की शुरुआत होगी और जल्दी ही उसके अच्छे नतीजे मिल जाएंगे। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रयासरत रहे।
लव- जीवनसाथी तथा परिवार जनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। परंतु अमर्यादित प्रेम संबंध का मतलब सीधा मुसीबत को निमंत्रण देना है।
स्वास्थ्य- किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से परहेज करें तथा जोखिम पूर्ण कार्यों में रुचि ना लें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना आपकी जिम्मेदारी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – पॉजिटिव- समय मेहरबान हो तो सभी गतिविधियां बेहतरीन तरीके से होती जाती हैं। इस अच्छे समय का सम्मान करें। राजनैतिक तथा महत्वपूर्ण लोगों से लाभदायक संपर्क बनेंगे। भाइयों के साथ चल रहा कोई विवाद आपसी सामंजस्य से सुलझ जाएगा।
नेगेटिव- पारिवारिक अथवा सामाजिक समस्याओं मेंआपकी मध्यस्थता उनके लिए अनुकूल साबित होगी। इस समय आर्थिक स्थिति में कुछ परेशानियां आएगी, परंतु तनाव ना ले। जल्दी ही समस्या का हल भी मिलेगा। परंतु खर्चों पर अंकुश लगाना कठिन होगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में अपनी जिम्मेदारियों को समझें और उन पर ध्यान दें। लापरवाही की वजह से कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। रूपए-पैसे संबंधी नुकसान भी संभव है। अभी व्यवसाय में कोई भी नया निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है।
लव- जीवनसाथी का उम्मीद से अधिक सहयोग रहेगा और आपसी तालमेल से उचित व्यवस्था भी बनी रहेगी। प्रेम संबंध उजागर हो सकते हैं। इसका नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।
स्वास्थ्य- मौसम की वजह से शरीर में दर्द और हल्के बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। स्वास्थ्य के प्रति बहुत अधिक सजग रहने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह – पॉजिटिव- फाइनेंस या निवेश का फैसला सकारात्मक रहेगा। अच्छी खबर मिल सकती है। बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन पर चलेंगे तो तरक्की मिल सकती है।
नेगेटिव- ध्यान रखें, कि बिना किसी वजह के कोई आरोप या बदनामी जैसी स्थिति बन सकती हैं। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से खुद को दूर ही रखें। मानसिक सुख-शांति के लिए किसी एकांत अथवा धार्मिक स्थल पर जरूर कुछ समय व्यतीत करें।
व्यवसाय- अपनी व्यवसायिक योजनाओं और कार्य प्रणाली को सीक्रेट रखें। कंप्यूटर और मीडिया से जुड़े बिजनेस में नए मौके मिलेंगे। नौकरी में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। कर्मचारियों का आपसी सहयोग बना रहेगा।
लव- वैवाहिक संबंधों में उचित सामंजस्य बनाकर रखें। अपने लव पार्टनर का भी सम्मान करना जरूरी है।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए अपना खान-पान और दिनचर्या एकदम व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या – पॉजिटिव- इस समय ग्रह गोचर आपको कोई उपलब्धि प्रदान कर रहा है। अपनी ऊर्जा को सही डायरेक्शन में लगाएं क्योंकि समय के साथ किए गए कार्यों के परिणाम भी बेहतर होते हैं। संतान द्वारा कोई शुभ समाचार मिलने से घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।
नेगेटिव- किसी के साथ भी बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि जाने-अनजाने में आप कोई महत्वपूर्ण बात सार्वजनिक कर सकते हैं। कोई वाहन अथवा कोई महंगी वस्तु खराब होने से बड़ा खर्चा आ सकता है।
व्यवसाय- पिछले कुछ समय से व्यवसायिक स्थल में किए गए बदलाव इस समय कुछ बेहतर परिणाम दे सकते हैं। पैसों के लेनदेन संबंधी काम करते समय सावधानी रखें। साथियों और कर्मचारियों के बीच चल रहे मतभेद का असर व्यवसायिक व्यवस्था पर पड़ेगा।
लव- पारिवारिक संबंधों को बेहतर बनाने के लिए एक दूसरे के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना रखना जरूरी है। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से दूरी रखें।
स्वास्थ्य- मौसम के अनुकूल अपना खानपान और दिनचर्या बनाएं। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है। लापरवाही नुकसान दे सकती है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

तुला – पॉजिटिव- किसी खास कार्य को लेकर की गई मेहनत आज कामयाब होने वाली है । संपर्क सूत्रों द्वारा कुछ ऐसी जानकारी मिलेगी, कि आपके काम आसान हो जाएंगे। घर और समाज में भी आपके योगदान और कार्यों की सराहना होगी।
नेगेटिव- किसी रिश्तेदार से मामूली सी बात पर कहासुनी हो सकती है। परंतु चिंता ना करें जल्दी यह परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। अपनी वस्तुओं की संभाल खुद की ही रखें, क्योंकि खोने या रखकर भूलने की स्थिति बन रही है।
व्यवसाय- व्यवसाय में पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं का हल मिलेगा। आय के साधनों में भी वृद्धि होगी। सिर्फ धैर्य और मेहनत की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अभी अपने अधिकारियों से संबंधित कुछ मतभेद बने रहेंगे।
लव- घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में समय बर्बाद ना करें।
स्वास्थ्य- अनियमित खानपान की वजह से लिवर से संबंधित कुछ दिक्कत उत्पन्न हो सकती हैं। लापरवाही छोड़े और अपने स्वास्थ्य का पूरी तरह ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक – पॉजिटिव- घर की व्यवस्था को अनुशासित और बेहतरीन बनाने के लिए आपके प्रयास सराहनीय रहेंगे। दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय अपनी क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखें। इससे बहुत सी परेशानियों का हल आप खुद ही निकाल लेंगे।
नेगेटिव- दूसरों के मामले में अपना हस्तक्षेप ना करें और ना ही बिन मांगे सलाह दें। वरना आप खुद ही किसी मुसीबत में पड़ जाएंगे। घर के वरिष्ठ तथा अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन को भी अपने जीवन में अमल करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ नया शुरू करने की बजाय वर्तमान कार्यप्रणाली पर ही ध्यान दें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कार्यों में महत्वपूर्ण डील होने की संभावना है। किसी अनुभवी इंसान से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। नौकरीपेशा लोग अपने टारगेट को हासिल कर लेंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। युवा वर्ग प्रेम संबंधों के प्रति मर्यादित रहे।
स्वास्थ्य- थकान और अनिद्रा जैसी समस्या रह सकती है। इस समय उचित आराम लेना भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

धनु – पॉजिटिव- सुखद समय रहेगा। आप अपनी जीवनशैली को और अधिक उन्नत करने का भी प्रयास करेंगे। महिलाएं घरेलू कार्यों को सहजता और सरलता से पूरा करने में सक्षम रहेंगी, साथ ही अपने व्यक्तिगत कार्यों के प्रति भी केंद्रित रहेगा। कोई उधार दिया पैसा मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- बहुत अधिक जिम्मेदारियों का बोझ भी अपने ऊपर ना लादे। कलह, वाद-विवाद आदि जैसी स्थितियों से दूर रहने में ही भलाई है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी विपरीत परिस्थिति में धैर्य और संयम रखकर ही आप समाधान निकाल सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां उत्तम रहेंगी। तथा अपनी कार्यकुशलता द्वारा अन्य कार्यों को भी पूरा करने में सक्षम रहेंगे। पैसों के लेनदेन में धोखा हो सकता है। ऑफिस में उच्चाधिकारियों से संबंध मधुर होंगे।
लव- दांपत्य जीवन मधुर और सुख में रहेगा। परिवार के साथ पार्टी अथवा समारोह में जाने का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- मानसिक सुकून पाने के लिए योगा और मेडिटेशन में भी कुछ समय अवश्य लगाएं। और इससे स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

मकर – पॉजिटिव- चुनौतियों को स्वीकार करना आपके लिए उन्नति के मार्ग खोलेगा, इसलिए पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित रखें। कोर्ट केस संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है।
नेगेटिव- इस समय दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखना जरूरी है। कोई भी योजना बनाने से पहले उस पर गंभीरता से विचार अवश्य करें, अन्यथा कुछ गलतियां हो सकती हैं। नकारात्मक प्रवृत्ति लोगों की गलत सलाह आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती हैं।
व्यवसाय- बिजनेस में ग्रह स्थिति फायदेमंद तो नहीं है, लेकिन फिर भी कुछ सुधार होगा। गैर जरूरी खर्चे हो सकते हैं, इसलिए निवेश करने की न सोचें। सरकारी नौकरी में किसी क्लाइंट से बहस हो सकती है।
लव- घर में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
स्वास्थ्य- छोटी-मोटी मौसमी परेशानियां बनी रहेंगी। थोड़ी सी सावधानी और व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रख सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – पॉजिटिव- घर के रखरखाव तथा सुख-सुविधा संबंधी चीजों की खरीदारी में बेहतरीन दिन व्यतीत होगा। सामाजिक गतिविधियों में रुचि लेने से आपके लाभदायक संपर्क सूत्र भी बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से संबंधित कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मिलेगी।
नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में समता बनाकर रखें। पुरानी नकारात्मक बातों को हावी ना होने दें, वर्तमान में ही रहना सीखें। किसी भी कार्य को जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से पूरा करने का प्रयास करें।
व्यवसाय- कारोबार में मौजूदा गतिविधियों पर ध्यान दें। नई शुरुआत के लिए समय ठीक नहीं है। हालांकि अपने खास संपर्क सूत्रों से कोई बेहतरीन कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। सरकारी स्थल का आंतरिक माहौल पॉजिटिव बना रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी मामूली सी बात को लेकर तकरार रह सकती हैं ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर ना निकले।
स्वास्थ्य- इस समय थकान और तनाव महसूस होगें। कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में भी लगाएं। व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

मीन – पॉजिटिव- किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करके आपको आत्मिक खुशी मिलेगी। अफवाहों पर ध्यान ना दें तथा अपने कार्यों में ही मस्त रहें। सफलता मिलने पर यही लोग आपके पक्ष में भी आएंगे। एडमिशन के लिए चल रही समस्या का हल मिलेगा।
नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय बर्बाद ना करें। यह समय अपने पर्सनल कार्यों को पूरा करने के लिए ही अनुकूल है। अपने विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। इनकी वजह से अपने नजदीकी लोगों के साथ भी संबंध खराब हो सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में फाइनेंस को लेकर जो कार्य रुके हुए थे, अब उनमें दोबारा गति आने की संभावना है। व्यवसायिक स्थल पर लगभग अधिकतर काम निर्विघ्न पूरे हो जाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने कार्यों के प्रति पूरी निष्ठा रखें, क्योंकि पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं।
लव- व्यक्तिगत परेशानियों का असर पारिवारिक व्यवस्था पर ना पड़ने दे। घर में सुख-शांति बनाए रखने का दायित्व आप पर ही है।
स्वास्थ्य- डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर से संबंधित लोग बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। अपना रूटीन चेकअप अवश्य करवाएं। और उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *