Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal Friday (28 June 2024), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 28 जून का राशिफल: कुंभ राशि के लोगों को मिलेगा सितारों का साथ और मीन राशि वालों की पदोन्नति के योग बन रहे हैं

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal Friday (28 June 2024), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

28 जून, शुक्रवार को मेष राशि वालों के लिए अच्छा दिन रहेगा। सिंह राशि वालों को महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। कन्या राशि वालों को बिजनेस में अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग हैं। धनु राशि वालों के कामकाज की रुकावटें दूर होंगी और वित्तीय फैसले भी सकारात्मक रहेंगे।

मकर राशि वालों का रुका काम पूरा होगा। नौकरी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी मिल सकती है। कुंभ राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। रुके काम पूरे करने का दिन है। मीन राशि वाले लोगों की पदोन्नति के योग हैं। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। पुरानी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से राहत मिलेगी। रुके काम पूरे करने की कोशिश होगी। घर में भी अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा।
नेगेटिव- आलस्य को खुद पर हावी न होने दें। इसके कारण बनते हुए काम रुक सकते हैं। नजदीकी संबंधी की वजह से घर की व्यवस्था में तनाव आ सकता है। बाहरी व्यक्तियों का दखल अपने परिवार में न होने दें।
व्यवसाय- बिजनेस में ज्यादा काम होने से अपना ध्यान रखें। यात्रा या मार्केटिंग स्थगित रखना उचित है। सरकारी गतिविधियों से जुड़े बिजनेस में फायदा होने की संभावना है।
लव- घर का माहौल अनुशासित तथा सुकून भरा रखने में पति-पत्नी दोनों का सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- मौसम के प्रति लापरवाह होने से सिरदर्द बढ़ सकता है। योगा और मेडिटेशन करना इसका अच्छा इलाज है। मौसम के मुताबिक अपनी दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

वृष – पॉजिटिव- मन मुताबिक काम पूरे करने के लिए एक्स्ट्रा कोशिश करने की जरूरत है। लेकिन आपका सपना जरूर पूरा होगा। घर बदलने की योजना बना रहे हैं तो तुरंत उस पर काम करें। युवा लोगों को करियर संबंधित अच्छी खबर मिल सकती है।
नेगेटिव- किसी काम में जल्दबाजी न करें। सभी पहलुओं पर अच्छे से सोच विचार करना जरूरी है। प्रेम प्रसंगों में उलझकर करियर से समझौता न करें।
व्यवसाय- बिजनेस के कामों पर ध्यान देने की जरूरत है, वरना नुकसान होने की आशंका है। कर्मचारियों की लापरवाही से कोई ऑडर कैंसिल हो सकता है।
लव- आपकी परेशानियों में परिवार वालों की पूरी मदद रहेगी। प्रेम संबंधों को शादी में बदलने की योजनाएं बन सकती हैं।
स्वास्थ्य- कब्ज, गैस जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए रूटीन और खान पान व्यवस्थित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- नजदीकी संबंधी के मांगलिक उत्सव में जा सकते हैं। शॉपिंग में भी व्यस्तता रहेगी। प्रकृति आपको अच्छा मौका देने वाली है। इस उचित समय का भरपूर सदुपयोग करें।
नेगेटिव- आलस्य और आराम के मूड में रहने से बनते कामों में रुकावटें आ सकती हैं। चुस्ती-फुर्ती से अपने कामों में व्यस्त रहें। किसी तरह की उधारी नुकसानदायक रहेगी। आपसी संबंधों में खटास आ सकती है। जिसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- निजी व्यस्तता के चलते कार्यस्थल पर समय नहीं दे पाएंगे। फोन से गतिविधियां ठीक से चलती रहेंगी। महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें। ऑफिशियल काम समय पर व्यवस्थित हो जाएंगे।
लव- घर-परिवार में शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान आपको सेहतमंद रखेंगे।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव- किसी दोस्त से फायदेमंद जानकारियां मिलेंगी। किसी खास काम में आपकी लगन और मेहनत से उम्मीद से ज्यादा फायदा मिल सकता है, इसलिए काम पर ध्यान दें। तरक्की के नए रास्ते मिल सकते हैं।
नेगेटिव- सावधान रहें, आपका करीबी रिश्तेदार आपके ही खिलाफ गलतफहमियां पैदा कर सकता है। बेहतर होगा, दूसरों पर भरोसा न करके अपनी क्षमता पर भरोसा रखें। पैसों का लेनदेन न करें।
व्यवसाय- सरकारी मामलों को स्थगित रखें। बिजनेस कॉन्टैक्ट्स मजबूत करें। पब्लिक डीलिंग और मीडिया संबंधी कामों पर बहुत ध्यान दें। जो कि फायदेमंद होंगे। सरकारी मामलों में सावधान रहें।
लव- परिवार की जिम्मेदारी आप पर होगी। आप अच्छे से काम पूरे कर लेंगे। लव पार्टनर को गिफ्ट दें।
स्वास्थ्य- ज्यादा काम होने से थकान और कमजोरी महसूस करेंगे। सबके साथ अपना भी ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7

सिंह – पॉजिटिव- अचानक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आ सकती है। लापरवाही न करें और मौके फायदा उठाएं। आत्मविश्वास के साथ अपनी आर्थिक नीतियों पर भी काम करें। आपकी योग्यता और क्षमता से आपको सम्मानजनक नतीजे मिलेंगे।
नेगेटिव- प्रैक्टिकल रहें। भावना प्रधान होने से कुछ लोग आपका गलत फायदा भी उठा सकते हैं। अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें। मामा पक्ष के साथ संबंधों में गलतफहमियां न आने दें। प्रॉपर्टी संबंधी योजना नाकामयाब हो सकती है।
व्यवसाय- बिजनेस में ज्यादा मुनाफा कमाने की उम्मीद न करें। प्रभावशाली और अनुभवी लोगों के साथ संबंध मजबूत होंगे। ये संबंध आपकी तरक्की में फायदेमंद साबित होंगे। ऑफिशियल कामों में सारे फैसले खुद लें।
लव- अचानक पुराने दोस्त से फोन पर बातचीत होगी। मन प्रफुल्लित रहेगा। फालतू गतिविधियों में समय और पैसा न बर्बाद करें।
स्वास्थ्य- जोड़ों में दर्द और गैस जैसी परेशानी रहेगी। तली-भुनी और वात वाली चीजों के सेवन से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या – पॉजिटिव- मीडिया और संपर्क सूत्रों से ऐसी जानकारी मिलेगी कि आपके काम आसान हो जाएंगे। स्त्रियां, घर और बिजनेस दोनों जगह सामंजस्य रखने में कामयाब रहेंगी। सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति बनाए रखना आपको मान-सम्मान दिलाएगा।
नेगेटिव- लोगों के प्रभाव में आने से बचें। किसी भी तरह की भविष्य संबंधी योजनाएं बनाते समय अपने फैसलों को प्राथमिकता दें। भाइयों के साथ संबंध मधुर रखना आपकी जिम्मेदारी है। अच्छे से टाइम मैनेज करें।
व्यवसाय- बिजनेस की गतिविधियां बेहतर होंगी। इससे संबंधित अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। महत्वपूर्ण मीटिंग में भी आपको बुलाया जा सकता है। सरकारी ऑफिस में कर्मचारियों के साथ विवाद में न पड़ें।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में नकारात्मक बात से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- मौजूदा मौसम से सुरक्षा रखने के लिए अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। खान-पान भी अच्छा रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

तुला – पॉजिटिव- सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान आपकी पहचान और मान-सम्मान बनाए रखने में मदद करेगा। कोई भी महत्वपूर्ण काम करने से पहले घर के अनुभवी की सलाह जरूर लें। कोई भी काम सोच-समझकर करने से अच्छे नतीजे मिलेंगे।
नेगेटिव- किसी खास काम में रुकावट आने से चिंता रहेगी। स्टूडेंट्स मौजमस्ती में समय खराब न करें। मेडिटेशन में समय बीताएं। इससे आप में सकारात्मकता रहेगी।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अंदरूनी व्यवस्था को बनाने की जरूरत है। कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। आपके कुछ प्रोडक्ट्स और महत्वपूर्ण कागज चोरी हो सकते हैं। सरकारी नौकरी वाले लोग महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें।
लव- पति-पत्नी के बीच घर की समस्या को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। आपसी सहयोग से ये समस्या सुलझ जाएगी। प्रेम प्रसंग मधुरता पूर्ण रहेंगे।
स्वास्थ्य- गलत खानपान से गैस्ट्रीक इश्यू और पेट दर्द हो सकता है। आयुर्वेदिक इलाज उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – पॉजिटिव- सुखद ग्रह स्थिति बनी हुई है। समय का सदुपयोग करें। घर में खुशियों के संकेत मिलेंगे। नवीनीकरण या सुधार संबंधी काम पर विचार होगा। भविष्य संबंधी योजना पर जरूर ध्यान दें।
नेगेटिव- सफलता जल्दी हासिल करने की कामना में किसी गलत काम पर ध्यान न दें, वरना आपके मान-सम्मान पर बात आ सकती है। पैसों के लेनदेन को लेकर गलती या नुकसान हो सकता है। इसका असर संबंधों पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- ग्रह स्थितियां अनुकूल हैं। पूरा ध्यान अपने काम पर रखें। पेमेंट समय पर मिलने से आर्थिक पक्ष सुधरेगा। अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से दिक्कत आ सकती है। बेहतर होगा महत्वपूर्ण फैसले खुद लें।
लव- परिवार का माहौल सुखद रहेगा। युवा लोग प्रेम संबंधों की बजाय करियर पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य- सिरदर्द की समस्या रहेगी। ज्यादा भागदौड़ से थकान और कमजोरी हो सकती है। आराम पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

धनु – पॉजिटिव- वित्तीय फैसले सकारात्मक रहेंगे। रिश्तों में सुधार होगा। खुशियां महसूस होंगी। कोई सरकारी काम रुका है, तो जल्दी ही उसका समाधान मिल सकता है।
नेगेटिव- शक और वहम जैसी स्थिति संबंध खराब कर सकती हैं। अपना व्यवहार और सोच सकारात्मक रखें। पुरानी जायदाद संबंधी समस्याएं फिर उठेंगी। दस्तावेज संभालकर रखें।
व्यवसाय- ऑफिस में ज्यादातर काम खुद पूरा करने की कोशिश करें। पुरानी रुकावटें दूर होंगी। नया काम शुरू करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह जरूर लें। नौकरी पाने के लिए की गई कोशिशों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।
लव- जीवनसाथी या परिवार के किसी सदस्य से अनबन जैसी स्थिति न होने दें। प्रेमी-प्रेमिका के लिए डेटिंग के मौके सुलभ होंगे।
स्वास्थ्य- जोड़ों का दर्द और ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है। जोखिम भरे कामों में दिलचस्पी न लें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1

मकर – पॉजिटिव- व्यवस्थित रहने से आपकी विचार शैली में सकारात्मक बदलाव होगा। आत्मविश्वास और ऊर्जा महसूस करेंगे। रुका काम पूरा होने से चिंता दूर होगी। स्टूडेंट्स को प्रतियोगिता में मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे।
नेगेटिव- बाहरी कामों में ज्यादा समय न बीताएं। न ही ज्यादा मेलजोल रखें। भावुकता और उदारता के साथ व्यावहारिक होना भी जरूरी है। ससुराल से संबंध मधुर बनाकर रखें। बच्चों को किसी विषय में समस्या हो सकती है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में इस समय नुकसानदायक परिस्थितियां बन सकती हैं। हालांकि आप अपनी सूझबूझ से समाधान भी निकाल लेंगे। साझेदारी संबंधी कार्य लाभदायक स्थिति में रहेंगे। नौकरी में आपको महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है।
लव- दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करना जरूरी है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान द्वारा आप स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ – पॉजिटिव- रुके काम पूरे करने का समय है। अपनी क्षमता पर भरोसा रखें। बहुत सी परेशानियों का हल मिलेगा। रिश्तेदारों से विवाद सुलझने से रिश्ते सुधरेंगे। ग्रह स्थिति आपके लिए कुछ बेहतर कर सकती है।
नेगेटिव- जोखिमभरे कामों से दूर रहें। फालतू बातों में ध्यान न देकर अपने कामों पर ध्यान दें। आर्थिक मामले को ठीक रखने के लिए खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। युवा लोग नकारात्मक दोस्तों से दूरी रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में सूझबूझ और दूरदर्शिता से काम लेने की जरूरत है। प्रॉपर्टी के बिजनेस में सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। निचले कर्मचारी की वजह से नुकसान हो सकता है। सरकारी नौकरीपेशा लोग किसी खास काम को लेकर परेशान हो सकते हैं।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। युवा लोग प्रेम संबंधों में समय खराब न करें। मर्यादा का ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- एलर्जी संबंधी समस्या हो सकती है। लापरवाही न करें। अपनी जांच जरूर कराएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

मीन – पॉजिटिव- मेहनत की अनुकूल नतीजे मिलने का समय है। खास लोगों से मुलाकात का मौका मिलेगा। विशेष मुद्दों पर विचार विमर्श होगा। रुका हुआ या उधार दिया पैसा वसूल करने के लिए समय अनुकूल है।
नेगेटिव- किसी काम के मनचाहे नतीजे न मिलने से उदासी रहेगी। फिक्र न करें जल्दी ही समाधान मिल जाएगा। बजट का ध्यान रखकर खर्चा करना ठीक होगा। इस समय किसी भी तरह की उधारी न करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। कमीशन और बीमा संबंधी कामों में उपलब्धि मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आपके कामों की तारीफ होगी।
लव- संतान की ओर से खुशी मिलेगी। धार्मिक अनुष्ठान संबंधी योजना बन सकती है। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल और कंधों का दर्द बढ़ने से परेशान होंगे। कसरत और योगा पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *