- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Friday (26 September 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

26 सितंबर, शुक्रवार के ग्रह-नक्षत्र मातंग योग बना रहे हैं। जिससे मेष राशि वालों को पार्टनरशिप से फायदा मिलेगा। वृष राशि वालों को पॉलिटिकल लोगों से फायदा होगा। कन्या राशि वालों का ट्रांसफर होने का योग है।
मिथुन और कन्या राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण फैसले लेने का दिन है। वृश्चिक राशि वालों को मान-सम्मान मिलेगा। धनु राशि की महिलाओं को उपलब्धियां मिल सकती हैं। मीन राशि वालों को आर्थिक फायदे के मौके मिलेंगे। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव: घर की देखरेख या जगह बदलने से जुड़ी योजना है, तो उसे पूरा करने का सबसे अच्छा समय है। खासकर युवा वर्ग ध्यान रखें कि आज कोई बहुत अच्छी उपलब्धि मिल सकती है। फायदेमंद यात्रा भी हो सकती है। नेगेटिव: बेकार की मौज-मस्ती और बाहरी कामों में अपना समय बर्बाद न करें, क्योंकि इस वजह से आप अपने निजी कामों को ठीक से नहीं कर पाएंगे। घर के बुजुर्गों की बातों को अनदेखा न करें। उनका आशीर्वाद और सहयोग आपको सही रास्ता दिखाएगा।
करियर: काम के नजरिए से ग्रह-नक्षत्रों में कुछ सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं। इस समय व्यापार को बढ़ाने के लिए साझेदारी फायदेमंद साबित होगी और काम से जुड़े संबंधों का दायरा भी बढ़ेगा। नौकरी में मनपसंद जगह पर तबादला होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। लव: अपनी समस्याओं को परिवार के लोगों के साथ जरूर बताएं। आपको सही हल मिलेगा और घर का माहौल भी अच्छा बना रहेगा। हेल्थ: मानसिक रूप से सकारात्मक बने रहने के लिए कुछ समय योगा और मेडिटेशन करना अच्छा रहेगा। साथ ही, सकारात्मक सोच वाले लोगों के साथ भी रहें। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 8

वृष – पॉजिटिव: करीबी रिश्तेदारों से मुलाकात खुशी देगी। सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं में आपके योगदान और लगन की वजह से आपके मान-सम्मान और यश में बढ़ोतरी होगी। आपके निजी काम भी ठीक से चलते रहेंगे। मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम भी बनेंगे। नेगेटिव: तनाव वाली स्थितियों से खुद को दूर रखें। शांत बने रहें। किसी तरह के निवेश से जुड़ी गतिविधियों को अभी रोक दें, वरना नुकसान हो सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें।
करियर: ग्रह-नक्षत्र आपके लिए कुछ जरूरी उपलब्धियां बना रहे हैं। इनका पूरा सम्मान करें और फायदा उठाएं। राजनीति से जुड़े किसी व्यक्ति से आपको बहुत फायदा होने वाला है। व्यापार को बढ़ाने से जुड़ी कोई जरूरी जानकारी भी मिलेगी। लव: परिवार के साथ मनोरंजन और डिनर के लिए जाना यादगार पलों में शामिल होगा और आपसी संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी। हेल्थ: घर में ज्यादातर लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ परेशानी रह सकती है। इस समय व्यवस्थित दिनचर्या और संयमित खान-पान को रखना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 5

मिथुन – पॉजिटिव: आज आप कोई जरूरी फैसला लेने वाले हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। निवेश से जुड़े कामों के लिए आज का दिन सबसे अच्छा है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिलने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। नेगेटिव: पुरानी नकारात्मक बातों को छोड़कर वर्तमान पर अपना ध्यान लगाएं। संबंधों को बनाए रखने में आपका खास प्रयास जरूरी है। अपने गुस्से और कड़वी जुबान पर भी लगाम लगाकर रखें। किसी भी परिस्थिति में धैर्य और शांति रखें।
करियर: व्यावसायिक गतिविधियों पर अपनी मौजूदगी और नजर रखना जरूरी है, वरना स्टाफ की लापरवाही से नुकसान हो सकता है। मशीनरी और मोटर पार्ट्स से संबंधित व्यवसाय में बहुत अच्छे ऑर्डर मिलेंगे। किसी को पैसा उधार देने से आपको नुकसान हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। लव: जीवनसाथी और परिवार के लोगों के साथ कुछ समय जरूर बिताएं। शादी के बाद के संबंध आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। हेल्थ: काफी समय से बहुत ज्यादा मेहनत करने की वजह से बुखार और थकान महसूस होगी। बदलते मौसम से भी अपना बचाव करें। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 6

कर्क – पॉजिटिव: पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। इसलिए दिन की शुरुआत में ही अपने काम से जुड़ी रूपरेखा बना लें। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई रुका हुआ मामला भी हल होगा। रिश्तों को मजबूत बनाने में आपका खास योगदान रहेगा। नेगेटिव: दिन के दूसरे हिस्से में स्थितियां कुछ नकारात्मक हो सकती हैं। आज किसी भी तरह की यात्रा को रोक दें। आर्थिक समस्या को लेकर घर में कुछ तनाव भी रहने की संभावना है। बच्चे अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।
करियर: व्यवसाय में भविष्य से जुड़ी योजनाओं को पूरा करने की कोशिशें कामयाब रहेंगी। शेयर्स, सट्टा आदि जैसे कामों में निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरीपेशा लोग आज भी बहुत ज्यादा काम के बोझ की वजह से अपने निजी कामों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। लव: दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी, लेकिन किसी बच्चे की नकारात्मक बात को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। हेल्थ: बदलते मौसम की वजह से पेट खराब हो सकता है। खाने-पीने का बहुत ज्यादा ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 5

सिंह – पॉजिटिव: आज मानसिक रूप से काफी संतोषजनक समय है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपकी सोच में बदलाव लाएगी। भागदौड़ की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम को निपटाने की कोशिश करेंगे और अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। नेगेटिव: अपनी चीजों की देखभाल खुद करें, दूसरों से सहयोग की उम्मीद न रखें। बड़े लोगों के साथ मिलते-जुलते समय अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें, क्योंकि कुछ नुकसान होने की स्थिति बन रही है। भाई-बहनों के साथ भी कुछ समय जरूर बिताएं।
करियर: व्यवसाय में दोपहर के बाद स्थितियां कुछ प्रतिकूल रह सकती हैं। कुछ रुकावटें आएंगी। हालांकि, आप अपनी मेहनत और कोशिशों से काफी हद तक स्थिति सामान्य कर लेंगे। सरकारी कर्मचारी गैरकानूनी कामों से दूर रहें। लव: जीवनसाथी और परिवार के लोगों का पूरा सहयोग आपको राहत देगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी आएगी। हेल्थ: पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या रहेगी। ज्यादा गुस्से और तनाव जैसी स्थितियों से दूर रहें। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 3

कन्या – पॉजिटिव: समय मिले-जुले प्रभाव वाला है। दूसरों से उम्मीद रखने की बजाय खुद ही अपने कामों को पूरा करें, तो ऐसा करना आपके लिए ज्यादा अच्छा रहेगा। घर में किसी शादी के लायक सदस्य के रिश्ते की बात भी चल सकती है। नेगेटिव: अपने निजी और पारिवारिक कामों में तालमेल बनाए रखना जरूरी है। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर भी नजर रखें। किसी दोस्त के साथ बातचीत करना आपकी समस्याओं का हल निकाल सकता है। उधार बिल्कुल न करें।
करियर: व्यवसाय से जुड़ा कोई भी खास काम करते समय जल्दबाजी न करें, पहले उसकी पूरी जानकारी हासिल कर लें। साझेदारी से संबंधित व्यवसाय में मुनाफा रहेगा, लेकिन सभी जरूरी फैसले अपने सहयोगी को लेने दें। नौकरीपेशा लोगों के तबादले को लेकर कुछ कार्यवाही शुरू हो सकती है। लव: पति-पत्नी आपसी तालमेल से घर की व्यवस्था को भी ठीक बनाए रखेंगे। लव पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। हेल्थ: नसों में दर्द और खिंचाव जैसी स्थिति रहेगी। व्यायाम करें और आयुर्वेदिक इलाज लें। भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 9

तुला – पॉजिटिव: अच्छी ग्रह स्थिति बनी हुई है। यह समय अपने व्यवहार और पिछले समय में की गई गलतियों में सुधार लाने का है और आप इस पर काम भी कर रहे हैं। इस तरह की कोशिश से लोगों के साथ संबंधों में बहुत सुधार आएगा और आप मजबूती के साथ एक नई शुरुआत करेंगे। नेगेटिव: कई मामलों में बहुत ज्यादा सावधानी रखने की भी जरूरत है। बेकार के वाद-विवाद में पड़ने से कोई अपमानजनक स्थिति पैदा हो सकती है। बेहतर होगा कि अपने काम से ही मतलब रखें। बड़े सदस्यों के अनुभव और सहयोग को अनदेखा न करें।
करियर: अपनी व्यावसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को और ज्यादा मजबूत करने का अवसर मिलेगा। आपको बहुत अच्छे समझौते मिल सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। यह समय पेमेंट वसूल करने के लिए सबसे अच्छा है। लव: पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी आएगी। साथ ही कोई मनोरंजन से जुड़े कामों में समय बीतेगा। हेल्थ: गले से संबंधित किसी भी संक्रमण आदि को गंभीरता से लें और तुरंत इलाज करवाएं। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 6

वृश्चिक – पॉजिटिव: आपके लिए कुछ सम्मानजनक और धन से जुड़ी स्थितियां बनेंगी। इस फायदेमंद ग्रह स्थिति का पूरा फायदा लें। आपका विवेक और आदर्शवादिता आपको घर और समाज में मान-सम्मान दिलाएगा। घर में रिश्तेदारों के आने से खुशी भरा माहौल रहेगा। नेगेटिव: भावुकता की वजह से कुछ फैसले गलत हो सकते हैं। कभी-कभी गुस्सा और चिड़चिड़ापन परिवार की व्यवस्था को खराब कर सकता है। इसलिए अपने व्यवहार को सकारात्मक बनाए रखने के लिए मेडिटेशन करें और अच्छी सोच वाले लोगों के संपर्क में रहें।
करियर: व्यक्तिगत और साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में अच्छी स्थितियां बनी हुई हैं। साथ ही सहयोगियों और कर्मचारियों का भी सहयोग वाला व्यवहार रहेगा, लेकिन कानूनी या निवेश से जुड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। लव: परिवार में सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को भी शादी से जुड़ी पारिवारिक मंजूरी मिलने से खुशी रहेगी। हेल्थ: स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन नकारात्मक विचारों को अपने अंदर पैदा न होने दें और अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 3

धनु – पॉजिटिव: आज के दिन कोई खास गतिविधि होने वाली है। खास लोगों से मुलाकात का अवसर मिलेगा। खासतौर पर महिलाओं की क्षमता और प्रतिभा उन्हें अपनी मंजिल हासिल करने में मदद करेगी। युवाओं को भी अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। नेगेटिव: बहुत ज्यादा काम के बोझ और थकान की वजह से आलस भी हावी हो सकता है। इसकी वजह से नुकसान भी संभव है। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास न करें, क्योंकि आपको किसी तरह का धोखा मिल सकता है।
करियर: व्यवसाय में फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं, लेकिन कुछ व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी काम करने की क्षमता को और ज्यादा बढ़ाने की जरूरत है। ट्रांसपोर्ट से संबंधित व्यवसाय में लेन-देन सावधानी से करें। नौकरीपेशा व्यक्ति जल्दी ही अपनी मनचाही जगह प्राप्त करेंगे। लव: दांपत्य संबंध मधुरता पूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों में कोई भावनात्मक दूरी आ सकती है, इसलिए एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करें। हेल्थ: स्वास्थ्य को लेकर कुछ न कुछ दिक्कत रह सकती है। बेहतर होगा कि अपनी जांच जरूर करवाएं और सही इलाज लें। भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 1

मकर – पॉजिटिव: आपकी मेहनत और कोशिशों के अच्छे नतीजे सामने आएंगे। कुछ नया शुरू करने के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। रुकी हुई पेमेंट मिल जाने से पैसों की स्थिति में भी सुधार आएगा। शादी के लायक लोगों के किसी अच्छे रिश्ते से जुड़ी बातचीत शुरू हो सकती है। नेगेटिव: जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में मिठास रखने में आपका योगदान जरूरी है। ज्यादा रोक-टोक की वजह से बच्चों के मनोबल में कमी आ सकती है, इसलिए बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से उनके साथ व्यवहार करें।
करियर: व्यवसाय से जुड़ी गतिविधियों में पैसों का लेन-देन करते समय बहुत ज्यादा सावधानी रखें, क्योंकि धोखा होने की संभावना है। अगर कोई नया काम शुरू करने वाले हैं, तो अभी समय अच्छा नहीं है। नौकरीपेशा लोगों के लिए काम से जुड़ी यात्रा का ऑर्डर आ सकता है। लव: आपकी किसी उपलब्धि से घर परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। घर के लोग आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। हेल्थ: खान-पान और दिनचर्या के प्रति संतुलन रखना आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखेगा। कुछ समय व्यायाम और योगा में भी जरूर बिताएं। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 2

कुंभ – पॉजिटिव: पिछले कुछ समय से किसी खास काम को लेकर चल रहे प्रयासों में तेजी आएगी और सफलता भी मिलेगी। साथ ही साथ आप दूसरों की सलाह पर भी जरूर ध्यान दें। किसी भी मुश्किल परिस्थिति में आपका आत्मविश्वास बनाए रखना आपके रास्ते में आने वाली रुकावटों को दूर करेगा।
नेगेटिव: बहुत ज्यादा व्यस्तता की वजह से घर परिवार की जिम्मेदारियों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। लेन-देन से जुड़ी किसी भी गतिविधि में जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। विद्यार्थी अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें, क्योंकि इसकी वजह से पढ़ाई में रुकावट पैदा हो सकती है।
करियर: कामकाज को लेकर कोई करीबी यात्रा संभव है। इस समय नई उपलब्धियां मिलने के योग भी बने हुए हैं। साझेदारी में कुछ अनबन होने की आशंका है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में सहयोगियों के साथ तालमेल बिठाकर रखने में कुछ दिक्कतें आएंगी। लव: परिवार के लोगों के साथ कुछ समय बिताने से राहत और सुकून महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में आपसी तालमेल की कमी की वजह से दूरियां आ सकती हैं। हेल्थ: अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा जागरूक रहें। ज्यादा प्रदूषण और भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से परहेज करें। भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 7

मीन – पॉजिटिव: पैसों के हिसाब से स्थितियां अनुकूल हैं। घर में बदलाव से जुड़ा कोई काम भी संभव हो सकता है। परिवार के लोगों या दोस्तों के साथ मनोरंजन में भी कुछ समय बीतेगा। फाइनेंस से जुड़ा कोई रुका काम गति में आ सकता है। नेगेटिव: पारिवारिक और व्यक्तिगत खरीदारी करते समय अपने बजट का भी ध्यान रखें। जोखिम वाले कामों से दूर रहें, नुकसान होने की आशंका है। सावधान रहें, पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है।
करियर: व्यवसाय में बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। लापरवाह न बनें। रुकी हुई पेमेंट निकलवाने की कोशिश करें, नहीं तो फंस सकती है। मशीनरी जैसे कामों से संबंधित व्यवसाय में कोई उपलब्धि हासिल होने की संभावना है। लव: किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से आपके शादीशुदा जीवन में लड़ाई हो सकती है, इस बात का ध्यान रखें। परिवार के लोगों के साथ कोई मनोरंजन का कार्यक्रम जरूर बनाएं। हेल्थ: ज्यादा गुस्सा करने और तनाव लेने से परहेज करें, क्योंकि इसकी वजह से आपकी हार्मोन से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। मेडिटेशन, योगा आदि को नियमित करते रहें। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 7