Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Friday (17 October 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 17 अक्टूबर का राशिफल: कन्या और मीन राशि वालों के रुके काम पूरे होंगे, धनु राशि वालों को फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Friday (17 October 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

17 अक्टूबर, शुक्रवार को मेष राशि वालों की आर्थिक मजबूती का दिन रहेगा। वृष राशि के लोगों को सम्मान मिलेगा और उनकी दुविधाएं दूर होंगी। कर्क राशि वालों के कामों की तारीफ होगी।

कन्या और मीन राशि वालों के रुके हुए काम पूरे होंगे। धनु राशि वालों को फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…

मेष – पॉजिटिव – आज आप कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। घर में संबंधियों के आगमन से खुशी रहेगी और विशेष मुद्दे पर सकारात्मक विचार-विमर्श होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होने से आपके आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी। आप मेहमान-नवाजी में खुशी से समय व्यतीत करेंगे। नेगेटिव – युवा वर्ग को ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी अनुचित काम में रुचि लेना आपको मुश्किल में डाल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संबंधियों के साथ मनमुटाव की स्थिति न उत्पन्न होने दें। इस समय अत्यधिक सतर्क रहना जरूरी है।

करियर – व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। कामकाज से संबंधित सभी विषयों को गंभीरता से लें। अभी ज्यादा निवेश करने से परहेज रखें, वरना परेशानी में फंस सकते हैं। लव – परिवारजनों के बीच आपसी सामंजस्य का कुछ अभाव रहेगा। उचित व्यवस्था बनाए रखने में आपका प्रयास जरूरी है। प्रेम संबंधों में स्थायित्व आएगा। हेल्थ – काम की अधिकता की वजह से थकान और तनाव रहेगा। उचित आराम और खानपान पर भी ध्यान देना जरूरी है। लकी रंग – क्रीम, लकी नंबर – 4

वृष – पॉजिटिव – सामाजिक और सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। कोई दुविधा बनी हुई है, तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह से जरूर हल मिलेगा। विद्यार्थियों को मनचाहे इंस्टीट्यूट में एडमिशन मिल जाएगा। यह एक सकारात्मक और खुशखबरी भरा दिन है। नेगेटिव – अपने बजट को अपनी आवश्यकताओं के अनुसार सीमित और संतुलित रखें। भूमि अथवा वाहन के लिए ऋण लेने का विचार बन रहा है, तो अपनी क्षमता से अधिक न लें। किसी भी सभा अथवा मीटिंग में अपनी बात रखने में कुछ असुविधा महसूस हो सकती है।

करियर – कामकाज के प्रति पूरी गंभीरता और संजीदगी से ध्यान देने की जरूरत है। धन लाभ के नए सोर्स मिलेंगे। नौकरी से संबंधित किसी प्रकार की उलझन उत्पन्न हो सकती है। इस समय अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर कार्य करने की जरूरत है। लव – घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा खुशनुमा माहौल रहेगा। किसी नजदीकी मित्र के साथ अचानक ही मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न होगा। हेल्थ – स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। डायबिटिक लोग अपनी नियमित जांच में लापरवाही न करें। अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें। लकी रंग – बादामी, लकी नंबर – 2

मिथुन – पॉजिटिव – दूसरों के प्रति सहानुभूति और विनम्रता आपके स्वभाव में रहेगी। इससे आपकी प्रतिभा और छवि में निखार आएगा। घर की सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीददारी होगी। वरिष्ठ लोगों का भी सहयोग आपको मिलता रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नेगेटिव – आय के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न हो, इसका ध्यान रखें। किसी की गलत सलाह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से उनका मनोबल बढ़ेगा।

करियर – व्यापार को गति देने के लिए नई योजनाएं बनेंगी। नई पार्टियों तथा नए लोगों के साथ महत्वपूर्ण व्यवसायिक संबंध बनेंगे। लंबित चल रहे कोर्ट केस संबंधी मामले में गति आएगी। नौकरी में सहकर्मी आप के विरुद्ध उच्च अधिकारियों को भड़का सकते हैं। लव – विवाह के इच्छुक व्यक्तियों के लिए आज कोई उचित रिश्ता आने की संभावना है। लव मेट के साथ खुशहाल समय व्यतीत होगा। रिश्तों में गहराई आएगी। हेल्थ – सुस्ती और थकान हावी रहेंगे। आँखों में किसी प्रकार की एलर्जी भी होने की आशंका है। पर्याप्त आराम करें। लकी रंग – केसरिया, लकी नंबर – 1

कर्क – पॉजिटिव – कुछ समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों में व्यतीत करने से आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। आपके सराहनीय कार्य की वजह से आपकी योग्यता और काबिलियत की घर और समाज में प्रशंसा होगी। युवाओं का कोई प्रोजेक्ट आज पूरा हो सकता है। नेगेटिव – उधारी संबंधी मामलों को लेकर इस समय ग्रह स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है। नया निवेश या नया कार्य करते समय उसके बारे में जांच-पड़ताल अवश्य कर लें। घर से संबंधित वस्तुओं की ऑनलाइन शॉपिंग करने में अत्यधिक फिजूलखर्ची रहेगी। बजट का ध्यान रखें।

करियर – व्यवसायिक क्षेत्र में बहुत अधिक मेहनत और समय लगाने की जरूरत है। अपने राजनीतिक संपर्कों को और मजबूत करें। इनसे आपको फायदा होगा। कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखें। ऑफिस में कोई अटका हुआ कार्य संपन्न हो जाएगा। लव – दांपत्य जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा। परिवारजनों के साथ भी सुखद समय व्यतीत होगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। हेल्थ – गैस और एसिडिटी की समस्या रहेगी। हल्का व सुपाच्य भोजन लें। पानी का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें। लकी रंग – हरा, लकी नंबर – 5

सिंह – पॉजिटिव – ग्रह स्थिति अनुकूल है। आपको अपने प्रयासों के अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। कुछ समय नई क्रियाकलापों और ज्ञानवर्धक बातों को सीखने में भी व्यतीत होगा। इससे आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नेगेटिव – बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत मामलों में न होने दें। अपने निर्णय को ही प्राथमिकता पर रखें। बजट बनाकर खर्च करने से आर्थिक समस्या से बच जाएँगे। इससे आपको कोई भी निर्णय लेने में सुविधा होगी। जल्दबाजी में फैसला न करें।

करियर – व्यवसायिक स्थल पर कर्मचारियों के साथ वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। राजकीय कार्यों में बाधाएं रहेंगी। इसलिए अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन लेना जरूरी है। आपके प्रयासों से लाभ के साधनों में वृद्धि होगी। लव – पति-पत्नी अपने व्यक्तिगत मामलों में किसी भी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप न होने दें। प्रेम संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ेगी। आपसी भरोसा कायम रहेगा। हेल्थ – तली हुई तथा बादी प्रकृति की चीजों से परहेज करें। अनियमित रहने की वजह से पेट से संबंधित समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। संतुलित आहार लें। लकी रंग – पीला, लकी नंबर – 2

कन्या – पॉजिटिव – समय अनुकूल है। अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने के लिए रचनात्मक तथा रोचक गतिविधियों में भी समय जरूर व्यतीत करें। पारिवारिक सदस्यों के बीच चल रहे मनमुटाव का भी समाधान मिलेगा। किसी विषय का समाधान मिलने से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। नेगेटिव – प्रत्येक गतिविधि में स्वयं की कार्य क्षमता पर विश्वास भी रखना जरूरी है। दूसरों की बातों में आकर नुकसान कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की यात्रा को आज टाल दें, क्योंकि समय व्यर्थ होने के अलावा कुछ भी हासिल नहीं होगा। आलस्य न करें।

करियर – व्यवसायिक क्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में किए गए बदलाव के सकारात्मक परिणाम मिलने का समय आ गया है। किसी कर्मचारी की वजह से दिक्कत भी आ सकती है। पेमेंट आदि कलेक्ट करने के लिए आज का दिन उत्तम है। सरकारी सेवारत लोगों पर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। लव – परिवार के साथ मनोरंजन और शॉपिंग में खुशहाल समय व्यतीत होगा। युवा लोग मौज मस्ती और लॉन्ग ड्राइव का आनंद लेंगे। रिश्तों में मिठास रहेगी। हेल्थ – खाँसी, जुकाम जैसी हल्की-फुल्की दिक्कत महसूस हो सकती है। घरेलू इलाज से ही स्वास्थ्य ठीक हो जाएगा। रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रखें। लकी रंग – नीला, लकी नंबर – 6

तुला – पॉजिटिव – किसी भी कार्य को करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य कर लें। सावधानी लेने से काफी चीजें अपने आप ही सुव्यवस्थित हो जाएँगी। घर में सुख-शांति रहने से आप अपने दैनिक कार्यों को अच्छी तरह कर पाएँगे। मानसिक शांति रहेगी। नेगेटिव – युवा ध्यान रखें कि छोटी मोटी बातों पर उलझना आपके ही मनोबल को कमजोर करेगा। अपने गुस्से पर काबू रखें तथा सहज बने रहें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। इससे घर का माहौल भी खराब हो सकता है। विवेक से काम लें।

करियर – साझेदारी संबंधी व्यवसाय में पार्टनर के साथ चल रही गतिविधियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएँ। गुस्से और आवेश में आने से परिस्थितियां और बिगड़ सकती हैं। अनुभवी व्यवसायिक लोगों के साथ संपर्क में रहने से आपके लिए फायदेमंद स्थितियाँ बनेंगी। लव – घर में सुख-शांति और आनंद का वातावरण रहने से सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। रिश्तों में आदर बनाए रखें। हेल्थ – मौसम के प्रति लापरवाह रहने की वजह से इन्फेक्शन होने जैसी समस्या रहेगी। अपना इम्यून सिस्टम भी मजबूत रखना जरूरी है। खानपान पर ध्यान दें। लकी रंग – जामुनी लकी नंबर – 3

वृश्चिक – पॉजिटिव – आज दिनचर्या में उतार-चढ़ाव रहेंगे। प्रयासों से परिस्थितियां सामान्य भी हो जाएँगी। संतान के विवाह से संबंधित कोई वार्तालाप होगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा को दूर करने में किसी अनुभवी का सहयोग मिल सकता है। नेगेटिव – युवाओं को घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह का पालन जरूर करना चाहिए। जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी निर्णय न लें। इससे बना बनाया काम बिगड़ सकता है। अचानक ही कोई बड़ा खर्चा आने से तनाव न लें, क्योंकि इसका कोई समाधान भी नहीं है।

करियर – पारिवारिक व्यस्तता के बावजूद कारोबारी गतिविधियों में उचित व्यवस्था बनाकर रखने में सक्षम रहेंगे। व्यवसाय में विस्तार करने के लिए और अधिक पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। महिलाएं विशेष रूप से नौकरी में अपने टारगेट को हासिल करने में सक्षम रहेंगी। लव – पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। आपसी वार्तालाप से समस्याओं को सुलझाएँ। अपने लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें। संबंधों में मधुरता आएगी। हेल्थ – मौसम में बदलाव की वजह से सर्वाइकल अथवा कंधों का दर्द परेशान कर सकता है। व्यायाम और योगा करना इसका उचित समाधान है। लकी रंग – गुलाबी लकी नंबर – 3

धनु – पॉजिटिव – घर में सुधार संबंधी योजना बन रही है, तो वास्तु सम्मत नियमों का उपयोग उचित रहेगा। रोचक तथा ज्ञानवर्धक साहित्य को पढ़ने से नई जानकारियां भी हासिल होंगी। किसी को उधार दिया हुआ अथवा फंसा हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। नेगेटिव – दोस्तों के साथ गपशप करने तथा चैटिंग करने में अपना समय नष्ट न करें। यह समय अपनी ऊर्जा का भरपूर सदुपयोग करने का है। विद्यार्थी और युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति ज्यादा ध्यान दें। लापरवाही से बचें।

करियर – व्यापारिक मामलों में निर्णय लेते समय किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा न करें। किसी की गलत सलाह नुकसानदायक रह सकती है। ऑफिस में आप किसी विशेष कार्य को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। उच्चाधिकारियों का भी मार्गदर्शन रहेगा। लव – पति-पत्नी के बीच कुछ समय से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। आपसी समझदारी बढ़ेगी। हेल्थ – ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। नियमित चेकअप भी करवाएँ। योग और प्राणायाम से लाभ होगा। लकी रंग – सफेद लकी नंबर – 2

मकर – पॉजिटिव – आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी बड़ी योजना पर विचार-विमर्श होगा, जिसका फायदा भी आने वाले समय में बेहतरीन रहेगा। विद्यार्थियों को किसी सब्जेक्ट को लेकर चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित हो सकता है। रिश्तेदारों की भी आवाजाही बनी रहेगी। नेगेटिव – भावनाओं पर काबू रखें। अपने कार्यों को बीच में ही छोड़कर दूसरों की मदद करना भी समझदारी नहीं है। किसी के साथ हँसी मजाक करते समय गलत शब्दों का चयन न करें। अपना मान-सम्मान और आत्मविश्वास बनाए रखें।

करियर – व्यवसाय में दोपहर तक फाइनेंस को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। गैरकानूनी कार्यों से दूर रहें। कला, विज्ञान तथा मशीनरी से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। विस्तार संबंधी योजनाएँ बना सकते हैं, आरंभ करने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। लव – परिवार जनों के साथ कुछ समय व्यतीत करना माहौल को खुशनुमा बनाकर रखेगा। लव पार्टनर के साथ शॉपिंग अथवा डिनर पर भी जा सकते हैं। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। हेल्थ – खानपान व दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त ही रहेगी। बदपरहेजी की वजह से गला खराब व खाँसी-जुकाम जैसी दिक्कत रहेगी। सावधानी रखें। लकी रंग – बादामी, लकी नंबर – 7

कुंभ – पॉजिटिव – पारिवारिक लोगों में घर के रखरखाव को लेकर उत्साह रहेगा। शॉपिंग आदि में भी खुशहाल समय व्यतीत होगा। व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दें। कोई भी दिक्कत आने पर अनुभवी से सलाह लेना उचित रहेगा। नेगेटिव – अति आत्मविश्वास जैसी भावना अपने अंदर न आने दें। संतान के करियर को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। इससे संबंधित किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। ज्यादा सोच-विचार करने से आपके हाथ से महत्वपूर्ण उपलब्धि निकल भी जाती है।

करियर – वर्तमान व्यवसाय पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। नई गतिविधि को शुरू करने के लिए अभी इंतजार करना होगा। इस समय किसी भी तरह की व्यवसायिक यात्रा को स्थगित रखें। सरकारी सेवारत लोग पब्लिक प्लेस पर विवादों में न पड़ें। अपने मान-सम्मान का ध्यान रखें। लव – दोस्तों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर होने से सभी को खुशी और आनंद महसूस होगा। झूठे प्यार और मनोरंजन में अपना समय बर्बाद न करें। हेल्थ – गले में इंफेक्शन और बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए आयुर्वेद का इस्तेमाल करें। सेहत पर ध्यान दें। लकी रंग – गुलाबी, लकी नंबर – 3

मीन – पॉजिटिव – फाइनेंस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय पर विचार होगा। आपको इसके सकारात्मक परिणाम भी हासिल होंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित भी काम बनने की संभावना है। परिवार के किसी संबंधी के विवाह को लेकर भी कुछ निर्णय होंगे। यह सफलता और खुशहाली का दिन है। नेगेटिव – जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला गलत परिणाम दे सकता है, इसलिए सहनशीलता रखें। अपने कार्यभार को अन्य लोगों के साथ बांट लेने से आप अपने लिए समय निकाल पाएँगे। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करके अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर अधिक ध्यान दें।

करियर – व्यवसाय को गति देने के लिए विचार-विमर्श होंगे। सहयोगियों और कर्मचारियों की मदद और सलाह से रुकी हुई गतिविधियां दोबारा शुरू करने में सफलता मिलेगी। दूरदराज के क्षेत्रों से संपर्क बढ़ेंगे। सरकारी सेवारत व्यक्ति अपने काम के प्रति लापरवाही न बरतें। लव – घर में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल जाएगी। रिश्तों में मिठास और अपनापन रहेगा। हेल्थ – अपने स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही न करें। मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। नियमित रूप से जाँच करवाते रहें। लकी रंग – नीला, लकी नंबर – 4

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *