Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Friday (11 July 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 11 जुलाई का राशिफल: मिथुन राशि वालों को तरक्की के मौके मिलेंगे और कुंभ राशि वालों की इनकम के नए सोर्स बनेंगे

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Friday (11 July 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

11 जुलाई, शुक्रवार को मेष राशि वालों के खास काम पूरे होने के संकेत हैं। करियर में मेहनत का फायदा मिलेगा। वृष राशि वालों को फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। मिथुन राशि के लोगों को कार्यस्थल पर तरक्की के मौके मिलेंगे। कर्क राशि वालों को नौकरी में साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। कन्या राशि वालों का मनचाहा काम पूरा हो सकता है और बिजनेस के अटके हुए काम पूरे होंगे। वृश्चिक राशि वालों को प्रॉपर्टी के मामलों में सफलता मिल सकती है। धनु राशि वालों की पारिवारिक समस्याएं हल होंगी। प्रॉपर्टी के बिजनेस में फायदे के योग बनेंगे। कुंभ राशि वालों की इनकम के नए सोर्स बनेंगे। नौकरी बदलने की कोशिश में भी सफलता मिलेगी। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- आज युवाओं का अपने भविष्य को लेकर कोई खास काम पूरा होगा। अपनी क्षमता और योग्यताओं का पूरा इस्तेमाल करें। किसी भी रुकावट की चिंता किए बिना आप आगे बढ़ेंगे। घर में मेहमान आएंगे जिससे सभी परिवार के सदस्य खुशी से समय बिताएंगे। नेगेटिव- यदि कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले उससे जुड़ी सभी बातों की जानकारी लेना आपको परेशानियों से बचाएगा। घर में रिश्तेदारों के आने से आपके कुछ जरूरी काम छूट भी सकते हैं। इसलिए अपने आवश्यक काम पहले ही कर लें।

व्यवसाय- आपकी मेहनत और योग्यता व्यापार के काम में तेजी लाएगी। कर्मचारियों के सहयोग से आपके काम पूरे हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सरकारी नौकरी करने वालों को तरक्की आदि की खबर मिलने की संभावना है। लव- वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा लेकिन प्रेम संबंधों में सच्चाई रखना बहुत जरूरी है। नहीं तो गलतफहमियां हो सकती हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन अपने विचारों को सकारात्मक रखना बहुत जरूरी है क्योंकि नकारात्मकता आप पर हावी हो रही है। भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 1

वृष – पॉजिटिव- कहीं आपका पैसा फंसा हुआ है, तो आज उसे वापस पाने का अच्छा समय है। घर के बड़े-बुजुर्गों और अनुभवी लोगों के अनुभव और सलाह का पालन करें। आपको बहुत अच्छी सफलता मिलेगी। युवाओं को अपने करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से आराम मिलेगा। नेगेटिव- कभी-कभी मन में कुछ बुरा होने का डर लग सकता है। लेकिन इस शक से खुद को बाहर निकालें। अपने करीबी लोगों से बात करते समय थोड़ा सावधान रहना भी जरूरी है। नहीं तो गलतफहमियों के कारण रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है।

व्यवसाय- इस समय व्यापार में स्थिति साधारण ही रहेगी। स्टाफ और कर्मचारियों पर ठीक अनुशासन रखना जरूरी है। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े कामों में अपना समय बर्बाद न करें। अचानक ही किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होने से दोनों के लिए फायदेमंद व्यापार की बात हो सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी नोंकझोंक आपसी प्यार बढ़ाएगी। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- ज्यादा काम के साथ-साथ भरपूर आराम भी जरूरी है। कुछ समय अपने लिए भी निकालें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन – पॉजिटिव- प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा और आप अपने व्यक्तित्व को और बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। बच्चों की भावनाओं को समझते हुए उनकी गतिविधियों में साथ देना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिलेगी। नेगेटिव- अपना सम्मान बनाए रखें और अपने विरोधियों की गतिविधियों को अनदेखा न करें। अपनी जरूरी चीजें और कागज संभालकर रखें। बच्चों के साथ कुछ समय बिताना उन्हें खुशी देगा। पड़ोसियों के साथ बहस में न पड़ें।

व्यवसाय- कामकाज की जगह पर रहकर सभी गतिविधियों पर ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसलिए मार्केटिंग से जुड़े काम आज रोक दें। विस्तार की योजनाओं को ध्यान से लें। सरकारी नौकरी करने वालों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। लव- परिवार का माहौल सुखद बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मर्यादा और एक-दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य- पिछली नकारात्मक बातें आपके अंदर तनाव जैसी स्थिति पैदा कर सकती हैं। सकारात्मक रहें और सकारात्मक कामों में मन लगाएं। भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क – पॉजिटिव- अनुभवी और बड़े लोगों से मिलते-जुलते रहें और अपने विचारों को भी बताएं। इससे आपको अपनी कई परेशानियों का अपने आप ही हल मिल जाएगा। आपको समाज में सम्मान और यश भी मिलेगा। आपके निजी काम भी काफी हद तक पूरे होंगे। नेगेटिव- ध्यान रहे, पड़ोसियों के साथ झगड़ा हो सकता है। अच्छा होगा कि शांति से हल निकालें, नहीं तो इसका असर आपके मन की शांति पर भी पड़ेगा। घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है।

व्यवसाय- कामकाज की जगह पर किसी कर्मचारी की गलती से कोई बड़ा नुकसान होने की आशंका है। इसलिए अच्छा होगा कि ज्यादा से ज्यादा फैसले आप खुद ही लें। अपनी देखरेख में ही सामान तैयार करवाएं। नौकरी करने वालों की ऑफिस के दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बनेगी। लव- परिवार का वातावरण सुखमय और अनुशासित रहेगा। प्रेम संबंधों में भी और अधिक नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- शरीर में थोड़ी कमजोरी महसूस करेंगे, लेकिन लापरवाही न करें और तुरंत दवा लें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह – पॉजिटिव- व्यस्त रहने के बावजूद रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए समय निकालना रिश्तों में नजदीकी बढ़ाएगा और आपके निजी काम भी ठीक तरह से चलते रहेंगे। कहीं भी निवेश करने के लिए अच्छा समय है। धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। नेगेटिव- सही मार्गदर्शन न मिलने से थोड़ी उदासी और अकेलापन भी महसूस हो सकता है और आप अपने लक्ष्य से भी भटक सकते हैं। इस समय अनुभवी और सकारात्मक लोगों के साथ कुछ समय जरूर बिताएं। विद्यार्थियों को किसी खास विषय में परेशानी आ सकती है।

व्यवसाय- व्यापार के मामलों में किसी भी तरह का लेन-देन करते समय सावधानी रखें। मीडिया, ग्लैमर आदि से जुड़े लोगों के लिए यह बहुत अच्छा समय है। व्यापार करने वाली महिलाएं अच्छा लाभ कमाएंगी। ऑफिस में अपने साथी के साथ मिलकर काम करने में थोड़ी परेशानी महसूस होगी। लव- परिवार का माहौल सुखद बना रहेगा। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों के प्रति सतर्क और वफादार रहेंगे। जल्दी ही शादी के मौके बनेंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन अभी के वातावरण के बुरे असर से अपना बचाव जरूर करें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या – पॉजिटिव- आज कोई मनचाहा काम पूरा होने की संभावना है। आप अपनी प्रतिभा और शक्ति से हर मुश्किल का सामना करने में समर्थ रहेंगे। खासकर महिलाओं के लिए समय अच्छा है। घर के बड़े सदस्यों का मार्गदर्शन बना रहेगा। नेगेटिव- काम और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना मुश्किल हो सकता है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। बिना वजह के खर्चों पर रोक लगाएं। ज्यादा काम का बोझ अपने ऊपर न लें।

व्यवसाय- कामकाज की जगह पर मन मुताबिक सफलता मिलेगी लेकिन बहुत ज्यादा मेहनत भी करनी पड़ेगी। बीमा या पॉलिसी से जुड़ा कोई रुका हुआ काम भी पूरा होगा। साथियों और कर्मचारियों का भी पूरा सहयोग रहेगा। राजनीतिक संपर्कों का साथ लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लव- परिवार में सुखद और प्यार भरा वातावरण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी आएगी। स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या रहेगी। थोड़ी सी भी लापरवाही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- बिगड़े हुए रिश्तों को सुधारने का अच्छा समय है। इस समय जगह बदलने के अच्छे योग बने हुए हैं। इच्छुक लोग इस पर ध्यान से विचार करें। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। विद्यार्थियों को भी अपनी उम्मीद और मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। नेगेटिव- इस समय कोई भी यात्रा करना नुकसानदायक हो सकता है। फिजूलखर्ची कम करने से आपकी आर्थिक परेशानी काफी हद तक दूर हो सकती है। बहुत ज्यादा सफलता के लिए गलत रास्ता न चुनें। साथ ही बुरे लोगों से भी दूरी बनाकर रखें।

व्यवसाय- व्यापार में अपनी गतिविधियों और काम करने के तरीके को गुप्त रखना जरूरी है। रुका हुआ पैसा आदि वापस पाने के लिए अच्छा समय है। इस समय मार्केटिंग से जुड़े कामों में ज्यादा फायदा होने की उम्मीद है। ज्यादातर काम दिन के पहले हिस्से में ही निपटा लें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। लव- परिवार में शांति का माहौल बनेगा। किसी पुराने दोस्त के मिलने से बहुत खुशी मिलेगी। प्रेम संबंधों में किसी निजी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन घर के किसी बड़े व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक – पॉजिटिव- यदि आप जमीन-जायदाद की खरीद-बिक्री से जुड़े किसी काम के लिए कोशिश कर रहे हैं, तो आपका काम आसानी से हो सकता है। कुछ नए लोगों से भी संपर्क बनेंगे जो फायदेमंद रहेंगे। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुसार अच्छे नतीजे मिलने से राहत महसूस करेंगे। आप अपने अंदर नई शक्ति महसूस करेंगे। नेगेटिव- आपकी किसी लापरवाही के कारण कोई कीमती चीज खोने की स्थिति बन रही है। संतान की जिद्द और गुस्से जैसा स्वभाव आपके लिए परेशानी का कारण बनेगा। कहीं झगड़े की स्थिति भी बढ़ सकती है। अपने स्वभाव में नरमी बनाए रखें।

व्यवसाय- व्यापार में टीम बनाकर काम करने से व्यवस्था अच्छी बनी रहेगी। लेकिन सभी गतिविधियों पर ध्यान भी रखना जरूरी है। व्यापार करने वाले लोगों के साथ संपर्क में रहें। ऑफिस में किसी के साथ बिना वजह के झगड़े में न पड़ें। लव- जीवनसाथी का साथ और सलाह आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। शादी योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की भी संभावना है। स्वास्थ्य- सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या परेशान करेगी। खानपान की आदतों में सुधार लाएं और अपनी ताकत से ज्यादा काम न करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

धनु – पॉजिटिव- परिवार की परेशानियों को लेकर आपसी रिश्तों में जो दूरियां आ गई थीं, किसी समझदार सदस्य की मदद से हल हो जाएंगी। और रिश्तों में फिर से मिठास आएगी। बड़े लोगों से मेलजोल बढ़ेगा, जो आपके लिए लाभकारी साबित होगा। नेगेटिव- इस समय लापरवाही के कारण पैसा भी बर्बाद हो सकता है। किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें। परिवार के कामों के लिए भी समय जरूर निकालें। कुछ नींद न आने और बेचैनी जैसी स्थिति भी महसूस होगी।

व्यवसाय- व्यापार के नजरिए से इस समय किस्मत आपका साथ दे रही है। पुरानी जमीन-जायदाद की खरीद-बिक्री से जुड़ा कोई जरूरी समझौता हो सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े व्यापार में भी फायदे की स्थिति बनी रहेगी। काम करने वाली महिलाएं काम को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगी इसलिए सावधान रहें। लव- पति-पत्नी आपसी तालमेल से घर की व्यवस्था को और अच्छा बनाकर रखेंगे। अविवाहित लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य- सर्दी-जुकाम रहेगा। ठंडी चीजों से दूर रहें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 6

मकर – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर चलना आपके लिए फायदेमंद होगा। मजेदार और ज्ञानवर्धक किताबें पढ़ने में भी समय बीतेगा। पुराने दोस्तों से मिलना-जुलना पुरानी अच्छी यादों को ताजा करेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। नेगेटिव- गुस्सा और जल्दबाजी के कारण कई बार बनता हुआ काम आखिर में अटक सकता है। यह समय धैर्य और शांति से बिताने का है। अपने परिवार की जरूरतों को अनदेखा न करें। उनका ध्यान रखना आपकी जरूरी जिम्मेदारी है।

व्यवसाय- व्यापार में कुछ न कुछ परेशानियां बनी रहेंगी। लेकिन फिर भी कामों में थोड़ा सुधार जरूर आएगा। नौकरी करने वालों को अपना काम अच्छे तरीके से पूरा करने के लिए ज्यादा समय देना पड़ सकता है। लव- परिवार के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंध को शादी में बदलने के लिए योजनाएं बनेंगी। स्वास्थ्य- ज्यादा काम के कारण सर्वाइकल और गर्दन में दर्द जैसी समस्या रहेगी। व्यायाम में भी कुछ समय लगाएं। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ – पॉजिटिव- रुका हुआ पैसा आना शुरू होने से राहत मिलेगी। दोस्तों और साथियों के साथ मिलने-जुलने से कुछ अच्छी खबरें भी मिलेंगी। पढ़ाई करने वालों के लिए अच्छे और संतोषजनक नतीजे आएंगे। किसी कार्यक्रम आदि में जाने का निमंत्रण मिलेगा। नेगेटिव- आलस के कारण किसी भी काम को टालने की कोशिश न करें क्योंकि इसकी वजह से कुछ जरूरी काम रुक सकते हैं। बातचीत में नरमी रखें। गलत शब्दों का इस्तेमाल करने से कुछ लोग नाराज हो सकते हैं। सरकारी काम अभी अटके रहेंगे।

व्यवसाय- व्यापार में आप अपनी कोशिशों से किसी भी परेशानी का हल निकालने में सफल रहेंगे। काम करने वाली महिलाएं अपने कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन करेंगी। ऑफिस में अपने बॉस और अधिकारियों के साथ संबंध खराब न करें। यदि नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं तो समय अच्छा है। लव- घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। पुराने दोस्तों से अचानक मुलाकात होने से मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य- ज्यादा काम के बोझ के कारण स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा। इस समय आपको शरीर और मन से आराम की भी जरूरत है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

मीन – पॉजिटिव- कुछ पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और आपसी रिश्तों में भी मिठास आएगी। यह समय जमकर मेहनत करने का है और सफलता भी जरूर मिलेगी। बच्चों की परेशानियों को सुनना और उनका समाधान करना उनके आत्मविश्वास को और बढ़ाएगा। नेगेटिव- पैसे से जुड़े कामों में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। साथ ही किसी भी व्यक्ति के साथ लेन-देन न करें, आप ठगी या धोखे का शिकार हो सकते हैं। किसी काम पर बहुत ज्यादा सोचने-विचारने से समय निकल सकता है। इसलिए किसी भी काम को टालने की कोशिश न करें।

व्यवसाय- व्यापार की व्यवस्था और बेहतर होगी। कर्मचारियों से जुड़ी कोई समस्या हल हो सकती है। लेकिन कामकाज की जगह पर सभी काम अपनी देखरेख में ही करवाएं। ऑफिस के कामों को लेकर कुछ परेशानियां आएंगी। लेकिन उनका समाधान भी निकलेगा। लव- परिवार के काम आपके सहयोग और समर्पण से ठीक तरह से बने रहेंगे। प्रेम संबंधों के प्रति वफादार रहें। स्वास्थ्य- पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है जिसकी वजह सिर्फ भारी खाना है। हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन लें। भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 2

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *