Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Friday (10 October 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 10 अक्टूबर का राशिफल: वृष और कन्या राशि के लोगों को तरक्की के मौके मिलेंगे, कर्क राशि वालों की प्रॉपर्टी की बड़ी डील हो सकती है

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Friday (10 October 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

10 अक्टूबर, शुक्रवार को वृष राशि के लोगों को सरकारी नौकरी में पदोन्नति के मौके मिलेंगे। बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। कर्क राशि के लोगों की प्रॉपर्टी की बड़ी डील फाइनल हो सकती है।

कन्या राशि वालों के लिए बिजनेस की योजनाओं पर काम करने के लिए अच्छा समय है। तरक्की के मौके भी मिल सकते हैं। वृश्चिक राशि वालों के नए काम की शुरुआत हो सकती है, लाभ की नई संभावनाएं भी बनेंगी। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव – अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन को आत्मसात करना आपको सफलता देगा। आपको अपने विचारों को भी प्राथमिकता देनी चाहिए। चुनौतियों से घबराने के बजाय डटकर सामना करें, आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक गतिविधि में भी सुकून भरा समय व्यतीत होगा। यह दिन आपके आत्मविश्वास और मेहनत से सफलता प्राप्त करने का है। नेगेटिव – विपरीत परिस्थितियों में घबराने के बजाय उनका समाधान ढूँढने का प्रयास करें। आप अपने मनोबल द्वारा परिस्थितियों को ठीक करने में सक्षम रहेंगे। भूमि संबंधी कोई कागजात या किसी मतभेद को लेकर नोकझोंक संभव है। धैर्य और संयम रखें। किसी के साथ वाद-विवाद से बचें।

करियर – किसी के साथ पार्टनरशिप संबंधी योजना बन सकती है। व्यापार में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी तथा आर्थिक समस्याएँ भी काफी हद तक ठीक हो जाएँगी। आपको सिर्फ अपने कर्मचारियों की गतिविधियों पर ध्यान रखने की जरूरत है। मेहनत से आय में वृद्धि होगी। लव – किसी पुराने मित्र से अचानक ही मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। विवाहित जीवन तथा प्रेम संबंध दोनों में ही अनुकूलता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और समर्थन आपको मानसिक बल देगा। हेल्थ – गुस्सा और तनाव जैसी नकारात्मक स्थितियों से अपना बचाव रखें। कुछ समय आत्म-मनन में भी व्यतीत करें। संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या स्वास्थ्य में सुधार लाएगी। भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 5

वृष – पॉजिटिव – आपकी योग्यता लोगों के समक्ष खुलकर सामने आएगी। इसलिए लोगों की परवाह न करके अपने मन मुताबिक कार्यों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। पहले अफवाहें उठेंगी, परंतु आपको उपलब्धि हासिल होने से यही लोग आपके पक्ष में हो जाएँगे। सरकारी नौकरी पेशा व्यक्तियों को स्पेशल कार्यभार मिलेगा। नेगेटिव – वहम और शक जैसी नकारात्मक बातों को अपने जीवन में स्थान न दें। नजदीकी मित्र अथवा संबंधी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसकी वजह से मानसिक स्थिति कुछ डाँवाडोल रहेगी। क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखें।

करियर – आय के साधनों में सुधार आएगा। कार्य क्षेत्र में लगभग सभी काम निर्विघ्न पूरे होते जाएँगे। सरकारी नौकरी पेशा व्यक्तियों को स्पेशल कार्यभार मिलेगा। अपने कार्यों को पूरी निष्ठा से करें, क्योंकि पदोन्नति के अवसर बने हुए हैं। मेहनत से सफलता मिलेगी। लव – जीवनसाथी तथा परिवारजनों की सलाह पर जरूर ध्यान दें, इससे आपको उचित सलाह मिलेगी तथा मनोबल भी बना रहेगा। आपसी सामंजस्य और सहयोग से रिश्तों में मिठास आएगी। हेल्थ – गैस और बदहजमी की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। हल्का और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें। पानी पर्याप्त मात्रा में पिएँ और नियमित रूप से व्यायाम करें। भाग्यशाली रंग – गहरा नीला, भाग्यशाली अंक – 6

मिथुन – पॉजिटिव – कार्यों में बाधाएँ आने पर हिम्मत हारने की बजाय अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएँ। इससे आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। दोस्तों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर की योजना बनेगी। मनोरंजन तथा आमोद-प्रमोद में समय व्यतीत होगा। आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से सफलता मिलेगी। नेगेटिव – घर की देखरेख संबंधी कार्यों में बजट से ज्यादा खर्च करने से बजट बिगड़ेगा। आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि किसी नजदीकी व्यक्ति से छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है। कोई सरकारी कार्यवाही चल रही है, तो उसे तुरंत निपटाने की कोशिश करें।

करियर – व्यवसाय में बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। दूसरों का अनुसरण करने की बजाय अपनी क्षमता पर विश्वास रखें। किसी और की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। ऑफिस में फाइलें और दस्तावेज संभालकर रखें। लव – परिवार में उचित सामंजस्य बना रहेगा। बच्चे की किलकारी संबंधी कोई शुभ समाचार की भी प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखें। स्वास्थ्य – काम की अधिकता की वजह से मानसिक थकान ज्यादा महसूस होगी। योगा और मेडिटेशन पर भी समय दें। संतुलित आहार और पर्याप्त नींद थकान को कम करने में मदद करेगी। भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 7

कर्क – पॉजिटिव – कुछ मुश्किलें सामने आएँगी, परंतु आप अपने आत्मविश्वास व दृढ़ निश्चय द्वारा उनका समाधान भी आसानी से ढूँढ लेंगे। घर के लिए किसी मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। युवाओं को कोई उपलब्धि मिलने से गजब का उत्साह रहेगा। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अचानक ही कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी। नेगेटिव – किसी नजदीकी संबंधी के साथ मनमुटाव होने जैसी स्थिति बन रही है। बेहतर होगा कि घर के बुजुर्गों की सलाह से संबंधों को खराब होने से बचाएँ। धर्म के नाम पर कोई आपको बेवकूफ बना सकता है, इसलिए सावधान रहें। गुस्से पर नियंत्रण रखें।

करियर – व्यावसायिक स्थल पर कुछ परिवर्तन करने की जरूरत है। साथ ही वास्तु सम्मत नियमों का भी जरूर पालन करें। प्रॉपर्टी के व्यवसाय से संबंधित कार्यों में कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को प्रमोशन भी हो सकता है। लव – वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनाकर रखें तथा अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूरियाँ बनाकर ही रखना उचित है। जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक बल देगा। स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कभी-कभी बहुत अधिक कार्यभार की वजह से मानसिक और शारीरिक थकान रह सकती है। समय-समय पर उचित आराम लें। नियमित रूप से व्यायाम करें। भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 9

सिंह – पॉजिटिव – दैनिक उलझनों से निजात पाने के लिए कुछ समय एकांत अथवा अपनी रुचि पूर्ण कार्य में जरूर व्यतीत करें। आज का दिन धन संबंधी किसी निवेश के लिए बहुत ही उत्तम है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी अपना ध्यान लगाएँ। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह से व्यवसाय में उचित हल निकलेगा। नेगेटिव – अपने काम से ही मतलब रखें तथा दूसरों के काम में हस्तक्षेप न रखें और न ही बिन माँगे सलाह दें। किसी पड़ोसी या बाहरी व्यक्ति के साथ कहा-सुनी हो सकती है। बच्चों की समस्याओं के समाधान में भी कुछ समय अवश्य लगाएँ। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

करियर – कारोबारी मामलों में कुछ न कुछ परेशानियाँ बनी रहेंगी। अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने हेतु घर के वरिष्ठ सदस्यों के साथ सलाह-मशवरा करें। यकीनन ही कोई उचित हल निकलेगा और जल्दी ही इसके फायदेमंद परिणाम भी सामने आएँगे। आत्मविश्वास बनाए रखें। लव – बच्चों की किसी समस्या को लेकर चिंता रहेगी। बेहतर होगा कि आपसी सूझबूझ से समस्या का हल निकालें। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बनाए रखें। स्वास्थ्य – बदहजमी और पेट खराब होने जैसी समस्याओं से परेशान रहेंगे। बाहर के खाने-पीने की चीजों से परहेज करें। हल्का और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें। नियमित रूप से व्यायाम करें। भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 3

कन्या – पॉजिटिव – ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। किसी खास व्यक्ति द्वारा सहयोग मिलने से खुद को भावनात्मक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे। युवा वर्ग अपनी मेहनत और योग्यता से टारगेट हासिल करने में सफल रहेंगे। कारोबार से संबंधित कोई योजना बनी हुई है, तो उसे कार्य रूप देने का सही समय है। नेगेटिव – अस्वस्थता की वजह से कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। किसी प्रकार का भी तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करें। उधारी के लेनदेन संबंधी मामलों में नुकसान होने की आशंका है। सोच-समझकर निर्णय लें।

करियर – कारोबार से संबंधित कोई योजना बनी हुई है, तो उसे कार्य रूप देने का सही समय है। तरक्की के सुअवसर निश्चित हैं, साथ ही किसी अनुभवी व्यक्ति की सहायता भी मिलेगी। अपने मार्केटिंग के संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाएँ। आय के साधनों में वृद्धि होगी। लव – पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं के सम्मान की भावना रखें। रिश्तों में विश्वास और प्रेम बढ़ेगा। स्वास्थ्य – तनाव जैसी स्थिति से अपना बचाव रखें। सकारात्मक बने रहें तथा मेडिटेशन, योगा भी अवश्य करें। नियमित दिनचर्या और संतुलित आहार स्वास्थ्य में सुधार लाएगा। भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 9

तुला – पॉजिटिव – समय अनुकूल है। आपको ऐसा महसूस होगा कि शायद कोई दैवीय शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। ज्यादा लाभ की संभावना नहीं है, परंतु आप अपना बजट संतुलित रखने में सक्षम रहेंगे। आपको अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रहेगा। क्रोध और अहंकार पर नियंत्रण रखेंगे, तो परिस्थितियाँ अनुकूल बनी रहेंगी। नेगेटिव – आय के साधन बढ़ने के साथ-साथ खर्चों की भी स्थिति रहेगी जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति को संभालकर रखना होगा। बजट बनाकर चलना जरूरी है। आपको क्रोध और अहंकार पर भी नियंत्रण रखना चाहिए, तभी परिस्थितियाँ अनुकूल बनी रहेंगी।

करियर – व्यवसाय संबंधी कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की वजह से अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। आपको बाहरी गतिविधियों को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऑफिस में अतिरिक्त कार्यभार की वजह से परेशान रहेंगे। दूसरों की मदद लेना भी नुकसानदायक ही रहेगा। मेहनत से सफलता मिलेगी। लव – दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम पार्टनर के साथ अकारण ही किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। समझदारी और धैर्य से रिश्तों में मिठास बनाए रखें। स्वास्थ्य – रक्तचाप संबंधी दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। इसलिए दिमाग पर ज्यादा जोर न दें। समय-समय पर आराम भी लेते रहें। संतुलित आहार और तनाव से दूर रहना लाभदायक रहेगा। भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 8

वृश्चिक – पॉजिटिव – समय भरपूर मेहनत करने का है। आपको अपने प्रयासों के निश्चित ही उचित परिणाम मिलेंगे। कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाने से आपको लाभदायक अनुबंध प्राप्त होंगे। युवा वर्ग अपनी पढ़ाई व करियर के प्रति गंभीरता से प्रयासरत रहेंगे। व्यवसाय में किसी नए काम की भी शुरुआत होने की संभावना है। नेगेटिव – कभी-कभी आपके विचारों की संकीर्णता पारिवारिक लोगों को परेशान कर सकती है। समय के साथ अपने स्वभाव को भी बदलना अति आवश्यक है। बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ अपनी शिक्षा पर भी ध्यान देना आवश्यक है। गुस्से पर नियंत्रण रखें।

करियर – व्यवसाय में किसी नए काम की भी शुरुआत होने की संभावना है। साथ ही लाभ की भी नई संभावनाएँ बनेंगी। वर्कर्स की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें। मेहनत से सफलता मिलेगी। लव – अपनी पारिवारिक व्यवस्था को उचित बनाकर रखें। विवाहेतर संबंधों की संभावनाओं से दूर रहें। जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्रेम और विश्वास बनाए रखें। स्वास्थ्य – एसिडिटी और गैस बनने जैसी समस्याएँ बनी रहेंगी। अनियमित खान-पान की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। हल्का और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें। नियमित रूप से व्यायाम करें। भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5

धनु – पॉजिटिव – अपनी मेहनत और कर्म पर विश्वास रखें, भाग्य अपने आप आपका साथ देगा। राजनीतिक तथा सामाजिक गतिविधियों में भी आपका समय व्यतीत होगा तथा आपके महत्वपूर्ण संपर्क भी बनेंगे। आपने किसी से कोई वादा किया है, तो उसे जरूर निभाएँ, आपको यश मिलेगा। पारिवारिक सदस्य या नजदीकी मित्र की सलाह फायदेमंद साबित होगी। नेगेटिव – व्यर्थ घूमने-फिरने में अपना समय न व्यतीत करें, इसमें समय और पैसा बर्बाद होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। युवा वर्ग को अपने करियर को लेकर चिंता बनी रहेगी। यह समय धैर्य और संयम रखने का है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

करियर – कार्य क्षेत्र में पारिवारिक सदस्य या नजदीकी मित्र की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी और उचित समाधान भी प्राप्त होगा। आपको कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऑफिस में बॉस अथवा उच्च अधिकारियों के संबंधों में मधुरता बनाकर रखें। लव – दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति मिलने से राहत मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और समर्थन आपको मानसिक बल देगा। स्वास्थ्य – अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है। अपनी क्षमता से अधिक कार्यभार न लें तथा उचित आराम करें। संतुलित आहार और पर्याप्त नींद थकान को कम करने में मदद करेगी। भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 1

मकर – पॉजिटिव – आय के लिहाज से समय श्रेष्ठ है। आपकी कोई मन मुताबिक इच्छा पूरी होगी, जिसकी वजह से मन प्रसन्न रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले अपने पारिवारिक सदस्यों की सलाह लेना उचित रहेगा। चल रही किसी पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से राहत मिलेगी। नेगेटिव – कभी-कभी संतान का कोई नकारात्मक रवैया आपकी परेशानी का कारण बनेगा। ज्यादा अनुशासन रखने के बजाय उनका मनोबल बढ़ाने का प्रयास करें। युवा वर्ग को किसी वजह से अपनी करियर संबंधी योजनाओं को टालना भी पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

करियर – व्यवसाय में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें, क्योंकि कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। इसलिए अपने निर्णयों को प्राथमिकता दें तथा व्यवसायिक गतिविधियों पर भी अपनी पैनी नजर रखें। नौकरी पेशा व्यक्ति भी ऑफिस में चल रही राजनीति से परेशान रहेंगे, सतर्क रहें। लव – परिवार तथा बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करने का आपका निर्णय उचित रहेगा। इससे परिवार में आपकी रिस्पेक्ट और अधिक बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्रेम और विश्वास बनाए रखें। स्वास्थ्य – चल रही किसी पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से राहत मिलेगी। फिर भी वर्तमान वातावरण की वजह से सावधानी रखना जरूरी है। नियमित रूप से व्यायाम करें और संतुलित आहार लें। भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 4

कुंभ – पॉजिटिव – आज दिन की शुरुआत में काम की अधिकता की वजह से बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी, परंतु इस मेहनत का परिणाम मनोनुकूल ही मिलेगा। किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा। आपसी मेलजोल से सबको खुशी भी मिलेगी। आर्थिक स्थिति इस समय मजबूत रहेगी। लापरवाही और आलस जैसी कमी को दूर करने का प्रयास करें। नेगेटिव – लापरवाही और आलस जैसी कमी को दूर करने का प्रयास करें, वरना आपके कार्य बाधित होंगे। किसी भी काम को टालने की बजाय समय पर पूरा करें। इस समय विद्यार्थियों को भी अपनी पढ़ाई की तरफ अधिक ध्यान देने की जरूरत है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

करियर – कार्यक्षेत्र के साथ-साथ मार्केटिंग और अपने संपर्क संबंध मजबूत करने में भी समय लगाएँ। आर्थिक स्थिति इस समय मजबूत रहेगी। क्लाइंट के साथ भी मधुर व्यवहार तथा धैर्य बनाकर रखने की आवश्यकता है, क्योंकि गुस्से की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं। लव – पति-पत्नी के बीच अहंकार संबंधी टकराव उत्पन्न हो सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेगी। समझदारी और धैर्य से रिश्तों में मिठास बनाए रखें। स्वास्थ्य – वर्तमान वातावरण से अपना बचाव अवश्य रखें। बदलते मौसम से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। नियमित रूप से व्यायाम करें और संतुलित आहार लें। भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 8

मीन – पॉजिटिव – व्यस्ततम दिनचर्या से राहत पाने के लिए आज का दिन खुद के लिए व्यतीत करेंगे। हँसी-मजाक व मनोरंजन संबंधी कार्य में समय व्यतीत होने से स्वयं को हल्का-फुल्का व ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में भी रुचि रहेगी। मशीनरी या कोई उपकरण खरीदने की योजना बन रही है, तो समय उचित है। नेगेटिव – फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में कुछ गलती हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। युवाओं का मित्रों के साथ कोई मतभेद होने से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, जिसकी वजह से मान-हानि भी संभव है। इस समय ज्यादा मेलजोल रखना उचित नहीं है।

करियर – व्यवसाय में अभी कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल नहीं है तथा अनजान व्यक्तियों पर भी अधिक भरोसा न करें। मशीनरी या कोई उपकरण खरीदने की योजना बन रही है, तो समय उचित है, भविष्य में लाभदायक भी रहेगा। मेहनत से सफलता मिलेगी। लव – जीवनसाथी तथा परिवारजनों का उचित सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। आपसी सामंजस्य और सहयोग से रिश्तों में मिठास आएगी। स्वास्थ्य – ज्यादा गरिष्ठ और बादी वाली वस्तुओं का सेवन न करें। घुटनों व जोड़ों के दर्द जैसी कोई पुरानी परेशानी उभर सकती है। नियमित रूप से व्यायाम करें और संतुलित आहार लें। भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 2

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *