एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के दादूपुर खुर्द गांव में शुक्रवार दोपहर एक वृद्ध महिला रामबेटी (80) पत्नी महावीर ने सुसाइड कर लिया। फांसी के फंदे पर झूलकर उन्होंने अपनी जान दे दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग महिला का शव फांसी के फंदे से
.
ग्रामीणों के अनुसार बुजुर्ग महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है। पूर्व में भी वृद्धा आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की है। मृतका के दो बेटे हैं, बड़ा बेटा रामनिवास, वहीं छोटा बेटा रामलड़ैते है।
दुपट्टे से लगाया फांसी
मृतका अपने छोटे बेटे के पास रह रही थी। मृतका ने आज दोपहर अपने घर के टीन शेड में पुराने दुपट्टे से फांसी लगा ली। दोपहर को जब छोटा बेटा घर पहुंचा तो मां-फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली।
सूचना मिलते ही भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मृतका का शव नीचे उतारा गया। गांव के लोग भी एकत्रित हो गए, गांव के लोगों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वृद्धा मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। पूर्व में भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। वहीं परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार किया है। पुलिस को गांव के दर्जन भर लोगों ने लिख कर भी दिया है।
पुलिस ने किया साक्ष्य का संकलन
क्षेत्राधिकारी अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को बुलाया गया। साक्ष्य संकलित किए गए हैं गांव बालों और परिजनों ने बताया कि वृद्धा मानसिक रूप से विक्षिप्त थीं। पूर्व में भी आत्महत्या का प्रयास किया गया है।