A tree for your mother campaign | एक पेड़ अपनी मां के नाम अभियान: भाजपा के राष्ट्रीय  प्रवक्ता जेटली बोले: मां के नाम पर पेड़ लगाकर करें धरती मां की रक्षा – Faridabad News


फरीदाबाद। एक पेड़ अपनी मां के नाम अभियान के तहत जेटली लोगों के साथ पौधरोपण करते हुए।

धरती मां की गोद को हरा-भरा बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के नाम पर एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। ऐसा कर न केवल हम अपनी मां का सम्मान करेंगे बल्कि आने वाली पीढिय़ों को भी जीवन देने का काम करेंगे। यह कहना है भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं स

.

इस दौरान उन्होंने कहा यदि धरती पर पेड़ हैं तो जीवन है। पेड़ों के बिना धरती पर जीवन की कल्पना करना व्यर्थ है। इसलिए हर व्यक्ति को अपनी मां का सम्मान करने के लिए एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। साथ ही उसका लालन पालन कर उसे पेड़ बनाने का काम भी करना चाहिए। उन्होंने कहा इंसान अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पेड़ों को काटकर चारों तरफ कंकरीट के जंगल बनाता जा रहा है। हमें यह समझना होगा कि हम पेड़ काटकर न केवल जीव-जंतुओं की हत्या कर रहे हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी मौत के मुंह में धकेलने का काम कर रहे हैं। पर्यावरण से की गई छेड़छाड़ का परिणाम पिछले दिनों चली हीट वेव के दौरान स्पष्ट दिखाई दिया था। पेड़ों के अभाव में चली हीट वेव के कारण न केवल हजारों लोग बीमार हुए बल्कि कई लोगों को जान तक गंवानी पड़ गई। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जहां-जहां पेड़ नहीं हैं, वहां वे पौधे लगाएंगे। यहां तक कि वे लोगों के घरों में जाकर भी उनसे अपने घर के आंगन में एक पौधा लगाने का निवेदन करेंगे। उन्होंने कहा इस अभियान के तहत शुक्रवार को सेक्टर-21डी और आसपास करीब 100 पौधे लगाए गए। इस मौके पर शत्रुघन सिंह, अंजू चौधरी, मेघना श्रीवास्तव, रेनू राजन भाटिया, डॉ. पुनीता हसीजा, सन्नी वधवा, विकास भाटिया, गौरव अरोड़ा, अशोक पंवार, बीएन शर्मा, धर्मपाल कुकरेजा, गगन भाटिया सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *