A son was born… Puja was performed, the tantrik ran away with the jewellery | बेटा पैदा हो…पूजा-पाठ कराई, तांत्रिक गहने लेकर भागा: झांसी में आरोपी बोला- मेरी पूजा से 100 परसेंट बेटा होगा, लाल कपड़े से किया खेल – Jhansi News

झांसी में महिला को पुत्र प्राप्ति की पूजा कराने का झांसा देकर तांत्रिक दो लाख रुपए के गहने लेकर भाग गया।

झांसी में महिला को पुत्र प्राप्ति की पूजा कराने का झांसा देकर तांत्रिक दो लाख रुपए के गहने लेकर भाग गया। आरोपी ने दावा किया था कि उसकी पूजा से 100 परसेंट बेटा होगा। हाथों की कुछ कला दिखाई तो महिला को भरोसा हो गया। घर के अंदर पूजा-पाठ हुई।

.

तांत्रिक ने महिला से सोने के गहने लाल कपड़े में बंधवाकर पूजा में रखवा लिए। पूजा के बाद महिला को कुछ सामग्री देकर नहर में डालने के लिए भेज दिया। इसके बाद बुजुर्ग सास को बेसुध कर तांत्रिक और उसका साथी भाग गए। पूरा मामला रक्सा थाना क्षेत्र के सिजवाहा गांव का है। महिला ने रक्सा थाना में तहरीर दी है।

दुकान पर चला गया था पति

घर के बाहर बैठी सास-बहू का रो रोकर बुरा हाल है।

घर के बाहर बैठी सास-बहू का रो रोकर बुरा हाल है।

सिजवाहा गांव निवासी विनोद विश्वकर्मा की रक्सा में किराना दुकान है। वह अपनी पत्नी रजनी और 7 साल की बेटी के साथ रहते हैं। पड़ोस में उनके पिता डमरू और मां शांति रहती है। बेटी के बाद दंपती को पुत्र की ललक है। बेटे की मनौती के लिए दंपती ने कई मंदिरों में माथा टेका। मगर उनको पुत्र की प्राप्ति नहीं हुई।

बुधवार को पति दुकान पर थे और बेटी स्कूल गई थी। घर पर पत्नी रजनी अकेली थी। गांव में बाइक से दो तांत्रिक आए थे, जो तंत्र विद्या से सभी प्रकार के इलाज का दावा कर रहे थे। पड़ोस की महिला उनको रजनी के घर ले आई।

ठग बोले- गहनों का पानी पीना, मनोकामना पूरी होगी

घटना के बाद आस पास के तमाम लोग एकत्र हो गए।

घटना के बाद आस पास के तमाम लोग एकत्र हो गए।

तांत्रिक बनकर रजनी के घर आए ठगों ने कुछ हाथ की कलाकारी दिखाई। उनके करतब देख घर की महिलाओं को यकीन हो गया। तंत्र विद्या के सहारे महिलाओं की मनचाही इच्छा पूरी करने का दावा किया। रजनी ने बेटा न होने का दुखड़ा सुना दिया। आरोपी ने कहा- पूजा करा लो, 100 प्रतिशत बेटा होगा।

झांसी में आकर सास शांति और उसकी बहू रजनी पूजा कराने के लिए तैयार हो गई। वे दोनों आरोपियों को घर के अंदर ले गई। कमरे में पूजा शुरू हुई। इसके बाद तांत्रिक ने गहने उतारकर लाल कपड़े में पानी में रखने के लिए कहा। बोले कि पूजा के बाद ये पानी पीना है। जिससे बेटा होगा।

सास को पता नहीं चला, कब भाग गए

ठगों ने लगभग एक घंटे तक घर के अंदर पूजा की। फिर रजनी को एक नीबू और लाॅग देकर नहर में विसर्जन के लिए भेज दिया। रजनी घर में सास-ससुर को छोड़कर चली गई। जब थोड़ी देर बाद लौटकर आई तो देखा दोनों आरोपी गायब थे। सास-ससुर बेसुध थे।

पूजा में रखे सोने का मंगलसूत्र, सोने की चूड़ी, सोने की झुमकी समेत अन्य जेवर (कीमत करीब दो लाख) गायब थे। शांति का कहना है कि आरोपी ठगकर भाग गए है। पुलिस को तहरीर दी है।

जांच में जुटी पुलिस

रक्सा थानाध्यक्ष परमेंद्र सिंह का कहना है कि छानबीन में मालूम चला कि तांत्रिक अक्सर यहां पूजा-पाठ कराने आता था। सास-बहू के बयान में विरोधाभास भी है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *