A procession will be taken out on Republic Day carrying a 76-metre long tricolour | 76 लंबा तिरंगा लेकर गणतंत्र दिवस पर निकलेगी यात्रा: एनएसयूआई ने लोगों से शामिल होकर यात्रा को सफल बनाने का किया आह्वान – durg-bhilai News


तिरंगा यात्रा के बारे में जानकारी देते एनएसयूआई के सदस्य

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को सुबह 10.30 बजे एनएसयूआई 76 फीट लंबा तिरंगा लेकर तिरंगा यात्री निकालेगी। इस तिरंगा पैदल यात्रा में एनएसयूआई ने सभी लोगों को शामिल होने का आह्वान किया है।

.

यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आकाश कन्नौजिया ने बताया कि तिरंगा यात्रा का आयोजन कांग्रेस दुर्ग के लोकसभा प्रभारी सौरभ मिश्रा एनएसयूआई के सहयोग से करवा रहे हैं। सौरभ मिश्रा ने बताया कि उनके द्वारा तरंगा यात्रा हर साल निकाली जा रही है।

पिछले साल भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। उनकी प्रेरणा और मनोबल के बाद उन्होंने यह तय किया है कि उनकी गैर मौजूदगी में वो इस बार भव्य तिरंगा यात्रा निकालेंगे। इसलिए 76 फिट लंबा तिरंगा की पैदल यात्रा निकाली जा रही है।

आकाश कन्नौजिया ने बताया कि इस यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही कांग्रेस, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल सहित एनएसयूआई के सदस्यों के अलावा सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल होकर तिरंगा का मान बढायेंगे।

ग्लोब चौक से निकलेगी तिरंगा यात्रा

तिरंगा की पैदल यात्रा सुबह 10.30 बजे ग्लोब चौक से पुष्प वर्षा और देश भक्ति के गीतों के साथ निकाली जायेगी। ये टाउनशिप के अलग अलग मार्गों से होती हुई शहीद पार्क सेक्टर 5 में जाकर

खत्म होगी। इस बार देश 76वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है, इस लिए हम लोग इस बार 76 फीट लंबा तिरंगा बनाया जा रहा है।

इस तिरंगे को पकड़कर सभी लोग पैदल यात्रा निकालेंगे। आगे से हर साल यह तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी और हर साल तिरंगे की लंबाई एक-एक फीट बढ़ती जायेगी। तिरंगा यात्रा पहुंचने के पहले छात्रों द्वारा शहीद पार्क में उत्साह पूर्वक रंगोली बनाई जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *