A girl died due to snake bite | सांप काटने से हुई युवती की मौत: पलंग पर बहन के साथ सो रही किशोरी को सांप ने काटा – Bokaro News


बोकारो जिला अंतर्गत नावाडीह प्रखंड के अरगामो में गुरुवार की रात अपनी बहन के साथ पलंग में सो रही रंजीत चौधरी की पुत्री खुशबू कुमारी (14 वर्षीय किशोरी) को करैत सांप ने डंस लिया। इसकी जानकारी होते ही स्वजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावा

.

जानकारी अनुसार मृतका खुशबू कुमारी गुरुवार की रात अपनी बड़ी बहन ज्योति कुमारी संग पलंग में सो रही थी। रात लगभग दो बजे खुशबू को माथे में काटने का अहसास हुआ। कुछ देर बाद जब उसे दूसरे बार काटने का अहसास हुआ तो वह जब उठकर लाइट जलाई तो एक विषैला बड़ा सांप को देखा। जिसकी जानकारी वह अपनी बहन व अन्य स्वजन को दिया। आनन फानन में घरवालों ने सांप को पकड़ कर खुशबू को इलाज कराने नावाडीह अस्पताल ले गए। यह घटना के बाद खुशबू के पिता रंजित चौधरी, मां लीलावती देवी, बहन ज्योति कुमारी, भाई रौनक आदि का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।मृतका खुशबू कुमारी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय नावाडीह के कक्षा दशम की छात्रा थी।

खुशबू कुमारी की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक से सन्नाटा पसरा हुआ है। इस घटना पर जिप सदस्य फुलमती देवी, मुखिया नंदलाल नायक आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *