A constable raped a woman alone in her home, arrested | घर में अकेली महिला से सिपाही ने किया रेप, अरेस्ट: सीवान में पड़ोसी के घर गया था पीड़िता का परिवार; भागने की कोशिश में आरोपी का पैर टूटा – Siwan News

सिवान में होली के दिन एक पुलिसकर्मी ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। सिसवन थाना क्षेत्र के महानगर में एक विवाहिता (25) के साथ सिपाही ने रेप किया। घटना उस समय हुई जब पीड़िता के परिवार के सदस्य पड़ोस में होली खेलने गए थे।

.

आरोपी सिपाही सुधीर सिंह सिसवन थाना क्षेत्र के सैचैनी गांव का रहने वाला है। छत के रास्ते महिला के घर में घुस गया। पीड़िता उस समय अपने मायके में रह रही थी। मामले में महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी को शहर स्थित मकान से पकड़ने का प्रयास किया। आरोपी ने छत से कूदकर भागने की कोशिश की। इस दौरान उसका पैर टूट गया।

फिलहाल, रविवार को महिला थाना प्रभारी भारती कुमारी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

आरोपी सिपाही को भी इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश है। स्थानीय लोग जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं।

आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों ने की न्याय की मांग

फिलहाल, पूरे मामले पर पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। हालांकि, मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है, और स्थानीय लोग जल्द से जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं।

महिला थाना प्रभारी भारती कुमारी ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपी सिपाही को गिरफ्तारी करने पुलिस गई। जहां से आरोपी ने छत से भागने का प्रयास किया, जिसमे उसका पैर टूट गया है। हालांकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसका इलाज कराने में सदर अस्पताल हो रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *