Haj Yatra 2024 Udpate; Delhi Jammu Kashmir Srinagar Haj Pilgrims | दिल्ली से 285 हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना: जम्मू-कश्मीर से 642 लोग रवाना होंगे; इस साल पौने दो लाख लोगों ने कराया है रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली से इस साल 16,500 यात्री हज के लिए सऊदी अरब जाएंगे। - Dainik Bhaskar

दिल्ली से इस साल 16,500 यात्री हज के लिए सऊदी अरब जाएंगे।

दिल्ली और श्रीनगर से हज यात्रियों का पहला जत्था गुरुवार (9 मई) को सऊदी अरब के मदीना के लिए रवाना हुआ। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इस साल की पहली फ्लाइट गुरुवार सुबह 2:20 बजे 285 हज यात्रियों को लेकर रवाना हुई।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 642 हज यात्री दो फ्लाइट्स से रवाना होंगे। इस साल कुल 1 लाख 75 हजार 25 भारतीय हज कोटा के तहत सऊदी अरब जाएंगे। दिल्ली राज्य हज समिति की अध्यक्ष कौसर जहां ने बताया कि दिल्ली से इस साल 16,500 यात्री हज यात्रा करेंगे।

विदेश मंत्रालय में सचिव (काउंसलर, पासपोर्ट, वीजा और ओवरसीज इंडियन अफेयर्स) ​​​​​​ मुक्तेश के परदेशी ने मंगलवार को जेद्दा और मदीना में हज की तैयारियों की समीक्षा की थी। परदेशी ने सऊदी अरब के वाउस हज मिनिस्टर अब्दुल फत्ताह मशात के साथ यात्रियों के लिए की गई पर चर्चा की।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 642 हज यात्री दो फ्लाइट्स से रवाना हुए।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 642 हज यात्री दो फ्लाइट्स से रवाना हुए।

जम्मू-कश्मीर से 37 महिलाएं बिना मरहम के करेंगी हज यात्रा
जम्मू-कश्मीर हज समिति के कार्यकारी अधिकारी डॉ शुजहत कुरैशी ने बताया है कि कश्मीर से इस साल कुल 7008 यात्री हज यात्रा पर जाएंगे। श्रीनगर एयरपोर्ट से 6852 यात्री उड़ान भरेंगे। इनमें लद्दाख के लोग भी शामिल होंगे।

वहीं जम्मू कश्मीर के करीब 541 हज यात्री दिल्ली से उड़ान भरेगें। कुरैशी ने यह भी बताया कि राज्य की 37 महिला यात्री बिना किसी पुरुष सहयोगी यानी मरहम के हज यात्रा करेंगी, जिनमें से अधिकांश श्रीनगर से रवाना होंगी।

एक यात्री ने एएनआई से बात करते हुए यात्रा के लिए आवश्यक सहायता के लिए केन्द्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा मैं कश्मीर में स्थायी शांति और खुशी के लिए प्रार्थना करूंगा।

राजस्थान में हज यात्रा से पहले टीकाकरण जारी
राजस्थान के पाली जिले में भी हज यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। इन दिनों यात्रा के लिए चयनित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण किया जा रहा है।

राज्य की हज समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अय्यूब खान ने बताया कि इस साल हज यात्रियों के लिए टीकाकरण की उचित व्यवस्था की गई है। हज के लिए रवाना होने से पहले यात्रियों को पोलियो, इन्फ्लूएंजा और मेनिनजाइटिस के टीके लगाए जा रहे हैं।

झारखंड से इस साल कुल 1747 हज यात्री जाएंगे। इनमें 749 महिलाएं और 998 पुरुष शामिल हैं। राज्य में जमशेदपुर से 300 और रांची से सबसे ज्यादा 307 हज यात्री जाएंगे। हज यात्रा के लिए फ्लाइट 9 मई से शुरू होकर 25 मई तक चलेगी। जमशेदपुर के 152 यात्री मुम्बई से,146 कोलकाता से और दो हैदराबाद से जाएंगे।

हज यात्रा क्या है?
इस्लाम धर्म के पांच मूल सिद्धांत बताए गए हैं। जिनमें शाहदा, सलाह, जकात, रोजा और हज शामिल है। हर साल दुनिया भर के लाखों इस्लाम अनुयायी हज यात्रा के लिए सऊदी अरब में स्थित मक्का-मदीना जाते हैं। इस्लाम के मुताबिक, हज अल्लाह से जुड़ने, माफी मांगने और विश्वास मजबूत करने का जरिया है। इस बार हज यात्रा 14 से 19 जून तक चलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…

लखनऊ से हज यात्रा का पहला जत्था हुआ रवाना, 9 से 24 मई तक 30 फ्लाइट, लगभग 8100 लोग होंगे रवाना

हज यात्रा-2024 की शुरुआत 9 मई से हो गई है। गुरुवार को हाजियों का पहला जत्था हज यात्रा के लिए रवाना हो गया। उत्तर प्रदेश से इस वर्ष कुल 18000 लोग हज यात्रा पर रवाना हुए।

हज कमेटी के अध्यक्ष मोहसिन राजा ने बताया कि हज यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई है। केंद्र और राज्य सरकार का पूरा प्रयास है कि हज के सफर पर जाने वाले यात्रियों को कोई असुविधा न हो। पूरी खबर पढ़ें…

अमरनाथ-चारधाम के लिए जुलाई तक ट्रेनों में सीटें नहीं, 15 जत्थों में 13 हजार से ज्यादा श्रद्धालु जाएंगे अमरनाथॉ

अमरनाथ और चारधाम यात्रा के लिए इंदौर से चलने वाली दोनों ट्रेन मालवा एक्सप्रेस और देहरादून एक्सप्रेस तीर्थ यात्रियों से ही फुल हो गई है। 10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा में अगले दो महीने के लिए ट्रेन में वेटिंग है। स्लीपर, एसी सभी में सीटें फुल हैं। दूसरी ओर 29 जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा में भी जून-जुलाई में ज्यादातर दिन सीटें उपलब्ध नहीं हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *