जिला कोर्ट कॉम्पलेक्स चंडीगढ़।
मद्रास रेजीमेंट के पूर्व मेजर अमरजीत सिंह शाही के खिलाफ 5.86 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। यह मामला पूर्व सैन्य अधिकारियों के साथ बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी से जुड़ा है। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने दिसंबर
.
साथी की हो चुक है मौत
मामले में शिकायतकर्ता, रिटायर्ड कर्नल सोनिंदर सिंह और तीन अन्य पूर्व सैन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से पुलिस को धोखाधड़ी की शिकायत दी थी। आरोप है कि अमरजीत सिंह शाही का मोहाली में ‘मनी मैटर्स फाइनेंशियल एडवाइजर्स’ के नाम से एक दफ्तर था।
जिसे वह अपने एक साथी के साथ मिलकर संचालित करता था। साथी की मृत्यु हो चुकी है। आरोपी ने अपने पूर्व सहयोगियों को ऊंचे रिटर्न का वादा कर अपने जाल में फंसाया और उनसे 5.86 करोड़ रुपए की ठगी की।
पूर्व सैनिकों से कराया निवेश
पुलिस द्वारा दाखिल आरोप पत्र में यह भी खुलासा हुआ है कि अमरजीत सिंह शाही ने अपने पद और संपर्कों का दुरुपयोग कर अपने पूर्व सैन्य साथियों का विश्वास जीता और उन्हें निवेश के नाम पर धोखा दिया। इस मामले ने सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों के बीच भी भारी चिंता और आक्रोश पैदा किया है।
अब, अदालत में आरोप पत्र दाखिल होने के बाद, इस हाई प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।