Haryana CM Nayab Singh Saini and state president Mohan Lal Badoli inaugurated BJP state election office in Rohtak Update | रोहतक में भाजपा के प्रदेश चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज: सीएम नायब सैनी व प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली रहेंगे उपस्थित – Rohtak News

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चुनावी अभियान में जुटी भारतीय जनता पार्टी सोमवार को विधानसभा चुनाव को लेकर रोहतक में चुनाव कार्यालय की शुरुआत करेगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन

.

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि यह चुनाव कार्यालय रोहतक के सेक्टर 36ए स्थित मंगल कमल कार्यालय में खोला जाएगा और पूरे प्रदेश में चुनावी गतिविधियां यहीं से संचालित की जाएगी। अरविंद सैनी ने बताया कि इस चुनाव कार्यालय में ही चुनाव प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के कार्यालय खोले जाएंगे और यहां संबंधित पदाधिकारी बैठकर चुनावी गतिविधियां चलाएंगे।

रोहतक स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में की गई कार्यक्रम की तैयारी

रोहतक स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में की गई कार्यक्रम की तैयारी

राजनीतिक राजधानी से भाजपा संचालित करेगी चुनाव
अरविंद सैनी ने बताया कि उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे और मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली का उद्बोधन सुनेंगे। मीडिया प्रभारी ने कहा कि रोहतक प्रदेश की राजनीतिक राजधानी है और भाजपा यहां से ही अपने चुनाव को संचालित करेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी तथा प्रदेश को विकासित बनाने की दिशा में कार्य करेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *