07:10 AM8 मई 2024
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र में EVM से छेड़छाड़ के लिए ढाई करोड़ मांगने वाला सेना का जवान गिरफ्तार, शिवसेना(UBT)नेता ने दर्ज कराई FIR
महाराष्ट्र पुलिस ने EVM से छेड़छाड़ करने के लिए ढ़ाई करोड़ रुपए की मांग करने वाले सेना के जवान को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई शिवसेना(UBT) के नेता अंबादास दानवे की शिकायत पर की गई है। दानवे ने बताया कि मारुति दखने नाम के सेना के जवान ने EVM से छेड़छाड़ करने और एक विशेष उम्मीदवार को फायदा पहुंचाने के लिए ढाई करोड़ रुपए की मांग की।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार (7 मई) को आरोपी ने दानवे के छोटे भाई राजेन्द्र दानवे को एक होटल में बुलाकर डेढ़ करोड़ में डील तय करते हुए 1 लाख रुपए टोकन मनी के रूप में लिए।
घटना के दौरान पुलिस की टीम सादे कपड़ों में होटल में मौजूद थी। जिसने आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कर्ज चुकाने के लिए पैसों की मांग की थी, साथ ही वह EVM के बारे में कुछ भी नहीं जानता है।
आरोपी जवान महाराष्ट्र के अहमदनगर का रहने वाला है और जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में तैनात है।