The cattle keeper drowned while washing the buffalo…died | भैंस को धोने के दौरान पशुपालक डूबा…मौत: कैमूर में लोगों ने शव को किया बरामद, पुलिस ने कराया पोस्टमॉर्टम – Kaimur News


कैमूर के दुर्गावती नदी में भैंस धोने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से पशुपालक की डूबने से मौत हो गई। जब काफी देर तक जब पशुपालक वापस नहीं लौटा तो लोगों ने खोजबीन शुरू किया। इसके बाद नदी में खोजने के लिए लोग उतरे तो 4 घंटे बाद मृतक का शव नदी से बरामद

.

इसके बाद घटना की जानकारी दुर्गावती पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची दुर्गावती पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। मृतक की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के अकोढी मेला गांव के स्वर्गीय दलसिंगार यादव का 50 साल का बेटा रामजतन यादव के रूप में किया गया है।

जानकारी देते हुए ईश्वर आनंद सिंह ने बताया कि उनका चचेरा भाई भैंस को धोने के लिए दुर्गावती नदी की तरफ गया था। तभी गहरे पानी में चले जाने के कारण वह नदी में डूब गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। इसके बाद शव को बरामद किया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *