- Hindi News
- National
- Lok Sabha Election 2024 LIVE Updates; PM Modi Amit Shah Rahul Gandhi | BJP Congress MP UP Maharashtra Bihar Voting
नई दिल्ली8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने मंगलवार को दैनिक भास्कर से खास बातचीत की।
आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में दावा किया कि राहुल नहीं अड़े होते तो खड़गे की जगह प्रियंका गांधी आज कांग्रेस की अध्यक्ष होतीं। राहुल ने प्रियंका को राज्यसभा में भी नहीं जाने दिया और रायबरेली से चुनाव भी नहीं लड़ने दिया।
प्रमोद कृष्णम ने यह भी कहा कि राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद राहुल गांधी ने करीबियों से कहा था कि कांग्रेस की सरकार आने पर फैसले को शाह बानो केस की तरह पलट देंगे। अगर मैं झूठ बोल रहा हूं तो राहुल मेरी बात का खंडन करें। मैं उन्हें चुनौती देता हूं। राहुल मीडिया के सामने आकर कहें कि उन्होंने ये बात नहीं कही थी। राहुल ऐसा करते हैं तो मैं इसके सबूत दूंगा। बता दूंगा कि राहुल ने कब, कहां और किसके सामने ये बात कही थी। पढ़ें पूरी खबर…
फिल्म अभिनेता शेखर सुमन मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि वे पॉजिटिव सोच के साथ पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स पढ़ें…
लाइव अपडेट्स
15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
BJP में शामिल हुईं राधिका खेड़ा, छत्तीसगढ़ में विवाद के बाद छोड़ी थी कांग्रेस पार्टी
छत्तीसगढ़ की पूर्व कांग्रेस नेत्री राधिका खेड़ा बीजेपी में शामिल हो गई हैं। छत्तीसगढ़ में विवाद के बाद रविवार (5 मई) को उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। इसके बाद सोमवार को उन्होंने सुशील आनंद शुक्ला समेत कई बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे।
सोमवार देर शाम सुशील आनंद शुक्ला ने भी उन्हें मानहानि का नोटिस भेज दिया है। राधिका खेड़ा ने कहा कि, राहुल गांधी की यात्रा के दौरान मुझे सुशील आनंद शुक्ला ने शराब ऑफर की। पढ़ें पूरी खबर…
20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शेखर सुमन भाजपा में शामिल, बोले- पॉजिटिव सोच के साथ आया हूं
अभिनेता शेखर सुमन मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गई। नई दिल्ली में बीजेपी में शामिल होने के बाद ने शेखर ने कहा, कल तक मुझे नहीं पता था कि मैं आज यहां बैठूंगा क्योंकि जीवन में बहुत सी चीजें जाने-अनजाने में होती हैं। मैं यहां बहुत सकारात्मक सोच के साथ आया हूं और चाहूंगा कि भगवान का शुक्र है कि उसने मुझे यहां आने का आदेश दिया।
37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
लालू बोले- मुसलमानों को आरक्षण मिलना ही चाहिए, शाह के जंगलराज वाले बयान पर कहा- वो डर गए हैं
लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को मुस्लिम आरक्षण पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मुसलमानों को पूरा रिजर्वेशन मिलना चाहिए। इसके साथ ही राजद सुप्रीमो ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं ये बात जनता समझ गई है।
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ‘अगर INDIA गठबंधन सत्ता में आई तो देश में जंगलराज हो जाएगा’ वाले बयान पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इतना डर गए हैं कि वह सभी को भड़का रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…
06:34 AM7 मई 2024
- कॉपी लिंक
कर्नाटक में मुसलमानों को ओबीसी बना दिया
#WATCH खरगोन, मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कर्नाटक में कांग्रेस सरकार है, उन्होंने रातों-रात सरकारी हुकूम निकाला। ऐसा कानून निकाला कि कर्नाटक में जितने मुसलमान हैं उन्हें OBC बना दिया… इसी मॉडल को वे(कांग्रेस) पूरे देश में लागू करना चाहते हैं।”… https://t.co/h1MZWEeLz9 pic.twitter.com/XAFI49nLL3
मोदी ने कहा, कर्नाटक में कांग्रेस सरकार है, उन्होंने रातों-रात सरकारी हुकूम निकाला। ऐसा कानून निकाला कि कर्नाटक में जितने मुसलमान हैं उन्हें OBC बना दिया। इसी मॉडल को वे पूरे देश में लागू करना चाहते हैं। पीएम ने कहा कि कांग्रेस एक खास धर्म के लोगों को एकजुट होकर मोदी के खिलाफ वोट करने के लिए भड़का रही है।