IND vs SL 2nd ODI Colombo Rohit sharma Virat Kohli Sri Lanka | IND vs SL दूसरा वनडे आज: रियान पराग कर सकते हैं डेब्यू, वनिंदु हसरंगा इंजर्ड होकर सीरीज से बाहर; पॉसिबल प्लेइंग-11

कोलंबो1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फुल स्ट्रेंथ बैटिंग लाइन-अप के साथ उतरी टीम इंडिया को कमजोर श्रीलंका ने पहले वनडे में लगभग हरा ही दिया था। शिवम दुबे की फिनिशिंग से भारत ने मैच टाई कराया। आज सीरीज का दूसरा वनडे खेला जाएगा, इसे जीतकर दोनों ही टीमें सीरीज में बढ़त लेना चाहेगी।

पहले वनडे में श्रीलंका के 6 विकेट जल्दी गिराने के बाद भारतीय कप्तान ने ढील दे दी थी। इस मुकाबले में वह गलती नहीं दोहराना चाहेंगे। दूसरी ओर, पहले वनडे के नतीजे से श्रीलंकन टीम कॉन्फिडेंट है। घरेलू मैदान पर स्पिनर्स के दम पर टीम बढ़त लेने पर फोकस करेगी।

सबसे पहले मैच डिटेल
भारत vs श्रीलंका
दूसरा वनडे

  • कब: 4 अगस्त 2024
  • टॉस: दोपहर 2:30 बजे
  • मैच: दोपहर 2:30 बजे से
  • कहां: आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

श्रीलंका पर फिर 100वीं जीत का मौका
भारत के पास आज फिर श्रीलंका पर 100वीं वनडे जीत दर्ज करने का मौका है। दोनों के बीच 169 वनडे खेले गए, 99 में भारत और 57 में श्रीलंका को जीत मिली। इस दौरान 2 वनडे टाई और 11 बेनतीजा रहे। भारत पहले वनडे में भी यह रिकॉर्ड हासिल कर सकता था, लेकिन तब मुकाबला टाई हो गया।

क्या प्लेइंग-11 बदलेगा भारत?
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि बैटर्स ने उन्हें पहले वनडे में निराश किया। मिडिल ऑर्डर को मैच खत्म करना चाहिए था। इसे देखते हुए वह बैटिंग ऑर्डर में बदलाव कर सकते हैं। रियान पराग को शिवम दुबे या वॉशिंगटन सुंदर की जगह शामिल किया जा सकता है। पराग स्पिन भी फेंक लेते हैं, ऐसे में टीम के स्पिन बॉलिंग डिपार्टमेंट को मजबूती मिलेगी। अर्शदीप सिंह की जगह खलील अहमद भी प्लेइंग-11 का हिस्सा बन सकते हैं।

हसरंगा नहीं खेलेंगे
श्रीलंका के 4 प्रमुख पेसर्स इंजर्ड हैं, इनमें मथीश पथिराना, दिलशान मदुशंका, नुवान थुषारा और दुष्मंथा चमीरा शामिल हैं। टीम मजबूरी में ज्यादा स्पिनर्स के साथ खेल रही है, इसी कारण पहले वनडे में स्पिन को मददगार पिच मिली। आज के मैच में भी टीम 4 स्पिनर्स को प्लेइंग-11 में मौका दे सकती है। वनिंदु हसरंगा इंजर्ड होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह महीश तीक्षणा या चमिका करुणारत्ने को शामिल किया जा सकता है।

आज बन सकते हैं ये रिकॉर्ड्स

  • रोहित शर्मा 10767 वनडे रन बना चुके हैं। 2 रन बनाते ही वह वनडे में भारत के चौथे टॉप रन स्कोरर बन जाएंगे। फिलहाल राहुल द्रविड़ ने उनसे ज्यादा 10768 रन बनाए हैं।
  • विराट कोहली वनडे में 14 हजार रन बनाने के करीब हैं। उनके नाम 281 वनडे में 13872 रन हैं। 128 रन और बनाते ही वह 14 हजार वनडे रन पूरे कर लेंगे। अब तक 2 बैटर 14 हजार वनडे रन बना सके हैं। पहले सचिन तेंदुलकर और दूसरे कुमार संगकारा।
  • कोलंबो में 3 प्लेयर्स के नाम 4-4 वनडे शतक हैं। सनथ जयसूर्या, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली। जयसूर्या और तेंदुलकर रिटायर हो चुके हैं, विराट अगर सीरीज में एक भी शतक लगाते हैं तो कोलंबो में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

दोनों टीमों का रीसेंट रिकॉर्ड
भारत ने आखिरी वनडे सीरीज दिसंबर 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली था। तब केएल राहुल की कप्तानी में भारत को 2-1 से सफलता मिली। इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप फाइनल गंवाया था। अब टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पहला वनडे टाई खेल लिया।

श्रीलंका ने आखिरी वनडे सीरीज इसी साल मार्च में बांग्लादेश के खिलाफ खेली। टीम को 1-2 से वनडे सीरीज गंवानी पड़ी। हालांकि, अफगानिस्तान के खिलाफ इससे पहले टीम ने 3 वनडे लगातार जीतकर सीरीज 3-0 से जीती थी।

टॉस और पिच का रोल
कोलंबो में 149 वनडे खेले गए हैं। 80 में पहले बैटिंग और 59 में चेज करने वाली टीमों को सफलता मिली। 9 मैच बेनतीजा भी रहे, जबकि एक ही मुकाबला टाई रहा। यह टाई मुकाबला भारत-श्रीलंका के बीच जारी सीरीज का पहला वनडे था।

पहले वनडे में स्पिनर्स हावी हुए थे, दोनों ही पारियों में स्पिन को मदद मिली और चेज करने में परेशानी आई। श्रीलंका के 4 प्रमुख तेज गेंदबाज इंजर्ड हैं, इसे देखते हुए आज की पिच भी स्पिन को ही मददगार हो सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग ही करेगी।

वेदर रिपोर्ट
कोलंबो में आज बारिश की 50% संभावना है। हालांकि, दोपहर 2 बजे के बाद संभावना 11% तक ही रह जाएगी, लेकिन रात 8 बजे के बाद बारिश हो सकती है। यानी पहली पारी में तो कोई दिक्कत नहीं होगी, लेकिन दूसरी पारी में बारिश खलल डाल सकती है।

पॉसिबल प्लेइंग 11…

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे/रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह/खलील अहमद और मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: पाथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका (कप्तान), जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालागे, चमिका करुणारत्ने/महीश तीक्षणा, अकिला धनंजय, असिथ फर्नांडो और मोहम्मद शिराज।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *