Amritsar Women staged protest no drainage dirty water Entry people checkpost closed | अमृतसर में महिलाओं ने किया प्रदर्शन: सरकार के खिलाफ नारेबाजी, नाका लगाकर की लोगों की एंट्री बंद, खुद निकाली नाली से गंदगी – Amritsar News

अमृतसर के सीमावर्ती गांव कोट रजादा में महिलाएं पानी की निकासी को लेकर नाली से मलबा निकालते हुए।

अमृतसर के सीमावर्ती गांव कोट रजादा की महिलाओं ने एकजुट होकर गांव के बाहर मोर्चाबंदी कर दी। कारण यह रहा कि गांव में गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही है और कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का हल नहीं हो रहा। जिसके बाद धरना लगाने का निर्णय लिया गया। महिलाए

.

गांव के बाहर लगाया नाका

अज नाला के गांव कोट राजदा गांव महिलाओं ने लोगों को गांव में घुसने से रोक दिया और कहा कि उनके गांव की हालत खराब है। गांव में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से गांव की महिलाएं आक्रोशित हो गई। महिलाओं ने पूरे गांव का चक्कर लगाया और ग्राम पंचायत के खिलाफ नारेबाजी की।

जमा रहता है गंदा पानी, बीमारी फैलने का डर

महिलाओं ने कहा कि उनके गांव में जल निकासी को लेकर स्थिति खराब है, गलियों में गंदा पानी जमा रहता है। महिलाओं का कहना है कि उनके बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है, बच्चे गंदे पानी से होकर गुजरते हैं। कई बार ग्राम पंचायत के सदस्यों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या जस की तस है। उन्होंने कहा कि गंदे पानी के साथ-साथ बारिश का पानी भी खड़ा रहता है। जिससे कि अब बिमारियां फैलने का डर बना रहता है। डेंगू और मलेरिया जैसी बिमारियां फैल रही हैं, लेकिन पंजाब सरकार ध्यान नहीं दे रही।

पूरा गांव बना छप्पड़, नाजायज कब्जा

गांव के प्री प्राइमरी स्कूल की अध्यापिका सर्बजीत कौर का कहना है कि गांव में प्री प्राइमरी स्कूल बनाया गया है, लेकिन वहां बच्चे अब आ नहीं रहे, क्योंकि बच्चे छोटे हैं और पूरे गांव में गंदा पानी फैला है। गांव निवासी नीलम के मुताबिक छप्पड़ पर नाजायज़ कब्जा किया गया है। जिसके बाद से सारा पानी सड़कों पर फैल गया है। उनकी मांग है कि पानी की निकासी को जल्द से जल्द बहाल किया जाए अन्यथा यह धरना जारी रहेगा।

महिलाओं ने खुद निकाला मलबा

गंदे पानी की निकासी के आगे लगे मलबे को नारे लगाती महिलाओं ने खुद निकाला, लेकिन पानी उसके बाद भी रूका रहा। महिलाओं का कहना था कि उनके घर के आगे मलबा डाल कर पानी रोक दिया जाता है, जबकि गांव के जिम्मेदार लोग अपने एरिया को साफ कर लेते हैं। वहीं गांव के पूर्व सरपंच जलाल मसीह ने कहा कि 6 महीने पहले ग्राम पंचायत रद्द हो चुकी हैं। उनकी सरकार के दौरान गांव में गलियों व नालियों का निर्माण करवाया गया था, लेकिन गांव में तालाब के पानी की निकासी न होने के कारण गांव की गलियों व नालियों में दिक्कत आ रही है। इस काम के लिए अब प्रबंधकों से ही बात की जाए और इसे अब वही करवा सकते हैं।

गांव कोट रजादा में पानी की निकासी को लेकर प्रदर्शन करते हुए महिलाएं।

गांव कोट रजादा में पानी की निकासी को लेकर प्रदर्शन करते हुए महिलाएं।

नाली से मलबा निकालते हुए महिला।

नाली से मलबा निकालते हुए महिला।

सड़क पर खड़े गंदे पानी में खड़े होकर प्रदर्शन करती महिलाएं।

सड़क पर खड़े गंदे पानी में खड़े होकर प्रदर्शन करती महिलाएं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *