Yamunanagar young man fell canal update | यमुनानगर में पैर फिसलने से नहर में गिरा युवक: TI केवल सिंह ने निकाला बाहर; पशुओं के लिए चारा लेने जा रहा था – Yamunanagar News

यमुनानगर जिले में एक युवक नहर में गिर गया। जिसे सदर थाना प्रभारी केवल सिंह ने अपनी जान पर खेल कर सुरक्षित बचा लिया। साथ ही इलाज के लिए खुद पुलिस कर्मचारी डायल 112 आरवी गाड़ी से सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां पर इलाज चल रहा है। युवक की स्थिति सामान्य बनी

.

घटना औरंगाबाद पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर पर हुई। जहां हरगढ़ निवासी सुभाष ​​​​​​​पशुचारा लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसलने से वह नहर में जा गिरा।

थाना सदर प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि उन्हें डायल 112 और कंट्रोल रूम से सूचना आई थी की एक व्यक्ति पश्चिमी यमुना नहर में गिर गया है। जिसके बाद थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यमुना के गहरे पानी में उतर गए।

सिविल अस्पताल में भर्ती सुभाष

सिविल अस्पताल में भर्ती सुभाष

केवल सिंह को पैर में आई चोट

युवक पश्चिमी यमुना नहर में तकरीबन एक डेढ़ घंटे तक झाड़ियों के सहारे गहरे पानी में फंसा रहा। थाना प्रभारी ने रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित बार निकाल लिया। इस दौरान थाना सदर प्रभारी केवल सिंह को टांग पर हल्की-फुलकी चोटें आई। लेकिन उनका कहना है कि वह अपना कर्तव्य निभाते हुए इन चोटों की परवाह नहीं करते। क्योंकि पुलिस का काम लोगों को सहायता देना है और आज भी उन्होंने केवल अपना फ़र्ज अदा किया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *