Heavy rain alert in 14 districts of Jharkhand | झारखंड में तीन दिन में आकाशीय बिजली से 21 मौतें: आज प्रदेश के 14 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट; जुलाई में 42% कम बारिश – Jharkhand News

झारखंड में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। मानसून का असर अब पूरे राज्य में दिखने लगा है। रांची समेत कई जिलों में पिछले एक सप्ताह से अच्छी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में

.

दूसरी ओर झारखंड में गुरुवार को भी ठनका गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। चार लोग घायल हैं। प्रदेश में तीन दिन में अब तक आकाशीय बिजली से 21 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले लगातार दो दिन में ठनके की चपेट में आकर 18 लोग जान गंवा चुके हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, 31 जुलाई तक झारखंड में 508.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन मात्र 295.9 मिमी ही हुई। यह सामान्य से 42% कम है। वहीं, रांची में अब तक 521.7 मिमी बारिश होनी थी, लेकिन 361.5 मिमी ही हुई है। रांची में भी 31% की कमी है।

मौसम से जुड़ी तस्वीरें देखिए

देवघर में बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

देवघर में बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

चाईबासा में बुधवार रात से लगातार बारिश हो रही है।

चाईबासा में बुधवार रात से लगातार बारिश हो रही है।

जामताड़ा में पिछले 12 घंटे से लगातार बारिश हो रही है।

जामताड़ा में पिछले 12 घंटे से लगातार बारिश हो रही है।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम

बीते 24 घंटे में रांची समेत कई जिलों में बारिश हुई। राजधानी रांची में अगले तीन दिन तक भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा जामताड़ा में भी कल से लगातार बारिश हो रही है। देवघर, पलामू बोकारो, चाईबासा में भी झमाझम बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। राज्य में सबसे अधिक बारिश गढ़वा के भावनाथपुर में 160.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।

वहीं, प्रदेश में ठनका गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। गुरुवार को हजारीबाग के उलांज गांव में पिता-पुत्र धनरोपनी कर रहे थे। तभी ठनका गिर गया। इससे रियाजुल अंसारी (29) की मौत हो गई, जबकि पिता हनीफ मियां गंभीर रूप से झुलस गए।

उधर, चतरा के बोगासाड़म गांव में मवेशी चराने गए कामदेव प्रसाद (28) की भी ठनके की चपेट में आकर जान चली गई, जबकि उसका दोस्त पुनीत घायल हो गए। कोडरमा में दो जगह ठनका गिरा। जामु गांव में धनरोपनी कर रही कुंती देवी की मौत हो गई।

आगे क्या… अगले दो दिन हो सकती है अच्छी बारिश

रांची में अगले सात दिनों तक बारिश की संभावना है। 2 और 3 अगस्त को मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है। 3 से 7 अगस्त तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अभी कुछ दिनों तक राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश होगी। मौसम विभाग ने आज सुबह हजारीबाग, रांची, गुमला और लोहरदगा में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया।

सुबह से इन इलाकों में अच्छी बारिश हो रही है। राज्य के उत्तरी भाग में आज अच्छी बारिश के आसार हैं। खूंटी , रांची , हजारीबाग और गुमला में मौसम विभाग ने पहले ही ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। इन जिलों में आज अच्छी बारिश की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बना रहा तो अच्छी बारिश की संभावना

बंगाल की खाड़ी में अगस्त में लो प्रेशर बना रहा तो अच्छी बारिश हो सकती है। वर्तमान में बना लो प्रेशर फिलहाल टूटा है, लेकिन वहां बना सर्कुलेशन झारखंड से गुजर रहा है। इस से बारिश होने की संभावना बनी हुई है। अगस्त में चार से पांच बार लो प्रेशर बना और झारखंड से गुजरा तो इस दौरान अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। यह सिस्टम जुलाई में बना रहता तो काफी हद तक कोटा पूरा हो सकता था, लेकिन अब अगस्त से उम्मीद है।

अगस्त में हो सकती है मानसून की भरपाई

जुलाई में सामान्य से कम बारिश होने से खेतों में रोपनी काफी देर से शुरू हुई। हालांकि, पिछले दो दिनों में मूसलाधार बारिश से इसमें कमी आई है। इसकी भरपाई अगस्त में हो सकती है। अगस्त में 293.7 मिमी बारिश होनी चाहिए। अगले 15 दिनों तक बारिश की गति ऐसी ही बनी रही तो रांची सहित राज्य में कमी काफी हद तक पूरी हो जाएगी।

रांची में 15 अगस्त तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। अगस्त के अंत में एक-दो दिन भारी बारिश हो सकती है। इससे रांची में बारिश का कोटा पूरा हो सकता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *